Best ways to earn money online step by step
How to earn money online?
When an individual or enterprise wants to make money through internet media. It is also known as digital media. Seller in Amazon, Flipkart, affiliate marketing, services based work as remote jobs such as calling, Blogging business using website, etc. Our generation nowadays we having various options to earn money online, your neighbours or friends also worked if you connect with others or you can search on internet but today we will here make you easier by providing right guidance with facts and our experience. We will make easier so you can go through best way to start and grow yours business to make financially stable to fullfilled all dreams of yours and family.
Two types of earning mode:-
Offline Mode:- the way of earning money using offline channel without internet. As physical shop (General store, Sweets and Bakery Shop), etc.
Online Mode:- the way of earning money using online channel using internet. As flipkart.com, amazon.com, blogging website, affiliate marketing, posting videos on youtube.com, selling products online like cosmetics, footwears, apparels, accessories, electronics, etc
How we can start Online Business to earn and grow?
We are guiding you in steps :-
Conclusion:- Prefer website if minimal budget if extreme then you should go for mobile application.
Conclusion:- if you are new to business then you have to invest step by step first website then mobile app. After select marketing type seo or ads based. If getting sales then expand the teams to handles all of the operation.
Note:- If you want to learn and earn we will provide guidance to earn passive income from yours home. Many platforms are now providing to earn money online.
(फाइल फोटो)
Tarrif Impact on Indian Market: भारतीय शेयर बाजार अगस्त में दोहरी मार झेल रहा है. एक ओर सेंसेक्स में गिरावट थमने का नाम नहीं ले रही, तो दूसरी ओर विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) ने अब तक की सबसे तेज निकासी कर बाजार की कमर तोड़ दी है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के जरिये भारतीय निर्यात पर 50 फीसदी टैरिफ लगाने का असर निवेशकों की धारणा पर साफ दिखाई दे रहा है.
अगस्त 2025 में एफपीआई की बिकवाली का आंकड़ा 34,993 करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जो फरवरी के बाद किसी भी महीने में सबसे बड़ी निकासी है. जुलाई में जहां 17,741 करोड़ रुपये बाजार से निकाले गए थे, वहीं अगस्त में यह आंकड़ा दोगुना हो गया. कुल मिलाकर, साल 2025 में एफपीआई ने अब तक 1.3 लाख करोड़ रुपये की निकासी कर दी है.
वैल्यूएशन और ग्लोबल टैरिफ दोनों जिम्मेदार
मार्केट विशेषज्ञ मानते हैं कि इस निकासी के पीछे केवल घरेलू बाजार में हाई वैल्यूएशन जिम्मेदार नहीं है, बल्कि वैश्विक स्तर पर टैरिफ से उपजे तनाव ने भी निवेशकों का भरोसा कमजोर किया है. फरवरी 2025 के बाद पहली बार इतने बड़े स्तर पर विदेशी निवेशकों ने पैसा बाहर निकाला. हालांकि, प्राइमरी मार्केट यानी IPO सेगमेंट में एफपीआई ने अब भी भरोसा दिखाया है और इस साल अब तक 40,305 करोड़ रुपये का निवेश किया है.
टैरिफ ने बिगाड़ा सेंटीमेंट
मॉर्निंगस्टार इन्वेस्टमेंट के हिमांशु श्रीवास्तव का कहना है कि अमेरिकी टैरिफ ने निवेशकों की धारणा पर नकारात्मक असर डाला है. इससे भारत की ग्रोथ स्टोरी को लेकर शंका बढ़ी है और व्यापारिक रिश्तों पर दबाव भी गहराया है. इसके अलावा जून तिमाही के कमजोर कॉरपोरेट नतीजों ने भी एफपीआई को और हतोत्साहित किया.
ट्रंप टैरिफ और बिकवाली के दबाव का असर बीते हफ्ते सेंसेक्स में भी दिखा. इंडेक्स 1,497 अंक गिर गया और शीर्ष-10 कंपनियों में से आठ की मार्केट वैल्यू घटकर 2.24 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हो गई. सबसे ज्यादा झटका रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक के निवेशकों को लगा.
(फाइल फोटो)
IOC to Produce Jet Fuel: अब तक जिस खाने के तेल को लोग कचरे में फेंक देते थे, वही तेल जल्द ही हवाई जहाज उड़ाने में इस्तेमाल किया जाएगा. देश की सबसे बड़ी पेट्रोलियम कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) ने इतिहास रचते हुए बड़ा कदम उठाया है. हरियाणा के पानीपत स्थित रिफाइनरी को सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल (SAF) तैयार करने के लिए इंटरनेशनल सर्टिफिकेशन मिल गया है. इस तरह की मान्यता पाने वाली IOC भारत की पहली कंपनी बन गई है.
IOC के चेयरमैन अरविंदर सिंह साहनी के मुताबिक, पानीपत रिफाइनरी में इस साल दिसंबर से इस्तेमाल किए हुए तेल से एविएशन फ्यूल का उत्पादन शुरू हो जाएगा. कंपनी का अनुमान है कि शुरुआती चरण में हर साल करीब 35,000 टन SAF बनाने की क्षमता विकसित हो जाएगी. इसके लिए बड़े होटल,रे स्टोरेंट और प्रमुख फूड चेन जैसे हल्दीराम से इस्तेमाल किया हुआ तेल इकट्ठा किया जाएगा. आमतौर पर यह वही तेल होता है जिसे एक बार तलने या पकाने के बाद दोबारा प्रयोग में नहीं लाया जाता.
इस्तेमाल किए हुए तेल की चुनौती
IOC का कहना है कि भारत में इस्तेमाल किया हुआ तेल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है. असली चुनौती इसे छोटे कस्बों और ग्रामीण इलाकों से इकट्ठा करने की है. कंपनी इसके लिए एक विशेष सिस्टम पर काम कर रही है, ताकि तेल को व्यवस्थित तरीके से संग्रहित कर रिफाइनरी तक पहुंचाया जा सके.
क्या है सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल?
सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल (SAF) एक वैकल्पिक बायोफ्यूल है, जो पारंपरिक जेट फ्यूल की तुलना में काफी कम कार्बन उत्सर्जन करता है. इसका उत्पादन खाने का इस्तेमाल किया हुआ तेल, कृषि अवशेष और अन्य बायो-वेस्ट से किया जाता है. SAF को पारंपरिक एविएशन टर्बाइन फ्यूल में 50% तक मिलाया जा सकता है.
भारत सरकार की योजना
भारत सरकार ने वर्ष 2027 से इंटरनेशनल फ्लाइट्स के लिए बेचे जाने वाले ईंधन में कम से कम 1 फीसदी SAF मिश्रण अनिवार्य कर दिया है. इससे भारत का एविएशन सेक्टर ज्यादा पर्यावरण-हितैषी और टिकाऊ बन सकेगा. साहनी का कहना है कि यूरोपीय देशों ने पहले ही SAF को अनिवार्य किया हुआ है,इ सलिए भविष्य में यूरोपीय एयरलाइंस IOC का सस्टेनेबल फ्यूल खरीद सकती हैं.
यह पहल न केवल एविएशन इंडस्ट्री का कार्बन फुटप्रिंट घटाने में मदद करेगी बल्कि इस्तेमाल किए हुए खाने के तेल का बेहतर इस्तेमाल भी सुनिश्चित करेगी. माना जा रहा है कि आने वाले वर्षों में यह कदम भारत को ग्रीन एनर्जी हब बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा.
ये भी पढ़ें: जेलेंस्की संग मुलाकात में ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- जल्द थमेगा रूस-यूक्रेन युद्ध
प्रतीकात्मक तस्वीर
Gold Price Today: त्योहारी सीजन की दस्तक से पहले सोने की चमक भले ही थोड़ी फीकी पड़ी हो, लेकिन खरीदारों के चेहरे खिल उठे हैं. बीते दस दिनों में सोने की कीमतों में आई 2 फीसदी की गिरावट ने उन लोगों को राहत दी है जो लंबे समय से बड़ी खरीदारी का इंतजार कर रहे थे. रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचे दाम अब धीरे-धीरे नीचे आ रहे हैं और बाजार में फिर से रौनक लौटने लगी है.
दरअसल, बीते कुछ दिनों में अंतरराष्ट्रीय हालात में स्थिरता और घरेलू बाजार में सुधार के चलते सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है. बीते 10 दिनों में सोना करीब 2 फीसदी यानी 2,160 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है, जिससे त्योहारों से पहले खरीदारों को राहत मिली है.
अगस्त से अक्टूबर के बीच गणेश चतुर्थी, नवरात्रि और दिवाली जैसे त्योहार आते हैं. जिनमें पारंपरिक रूप से सोने की मांग अधिक रहती है. हाल ही में सोना रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया था, जिस कारण लोग कीमतों में गिरावट का इंतजार कर रहे थे. अब दाम कुछ कम होने पर खरीदार एक बार फिर सक्रिय हो रहे हैं.
आज के सोने के भाव (प्रति 10 ग्राम):
कैरेट आज का भाव कल का भाव
24 कैरेट ₹1,00,750 ₹1,01,180
22 कैरेट ₹92,350 ₹92,750
18 कैरेट ₹75,560 ₹75,890
शहरों के अनुसार सोने का भाव (24 कैरेट)
दिल्ली – ₹1,00,090
मुंबई – ₹1,00,750
चेन्नई – ₹1,00,750
कोलकाता – ₹1,00,750
22 कैरेट और 18 कैरेट में भी सभी शहरों में मामूली गिरावट देखने को मिली है.
किन कारणों से घटती-बढ़ती है सोने की कीमत?
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतें डॉलर में तय होती हैं. अगर डॉलर मजबूत होता है या रुपया कमजोर होता है, तो भारत में सोना महंगा हो जाता है. भारत में सोने का अधिकतर हिस्सा आयात होता है. अगर सरकार इंपोर्ट ड्यूटी या टैक्स बढ़ा देती है, तो सोना महंगा हो सकता है. वैश्विक तनाव, युद्ध, मंदी या शेयर बाजार की गिरावट जैसे कारणों से निवेशक सोने की ओर रुख करते हैं, जिससे मांग बढ़ती है और दाम चढ़ते हैं.
भारतीय परंपरा और मांग
शादियों और त्योहारों में सोना खरीदना शुभ माना जाता है, जिससे इन मौकों पर इसकी मांग बढ़ जाती है. सोने को महंगाई के दौर में सुरक्षित निवेश माना जाता है. जब महंगाई बढ़ती है, लोग सोने में निवेश करते हैं जिससे इसकी कीमतें ऊपर जाती हैं.
क्या आगे और गिरेगा सोना?
चूंकि त्योहारी सीजन शुरू होने वाला है और मांग धीरे-धीरे बढ़ रही है, इसलिए कीमतों में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है. विशेषज्ञों का मानना है कि खरीदारों को अभी थोड़ी राहत मिल रही है, लेकिन लंबी अवधि में कीमतें फिर से ऊंचाई छू सकती हैं.
ये भी पढ़ें: भारत में ₹25,000 के अंदर टॉप 5 मिड-रेंज स्मार्टफोन 2025