How to start Datacenter or Domain and hosting business ?
Top Digital Marketing Companies
Top Flutter App Development Companies
How to earn money Online ?
How to start Ecommerce business ?
इंसानी खोपड़ियों से बने बर्तन, मानव त्वचा की कुर्सियां; अमेरिका का सबसे खौफनाक सीरियल किलर
BBDS App Download
× Bindass Bol Home About News Contact Search

बिग बॉस वीकेंड का वार; गौहर खान का हाइवोल्टेज ड्रामा, आवेज और अमाल पर फटकार

File

फाइल फोटो

Bigg Boss Weekend Ka Vaar: बिग बॉस का इस हफ्ते का एपिसोड दर्शकों के लिए बेहद रोमांचक और टेंशन भरा होने वाला है. वीकेंड का वार हमेशा की तरह इस बार भी हाइवोल्टेज ड्रामा लेकर आया है. शो में इस बार गौहर खान ने अपने बोल्ड अंदाज और स्पष्ट बयानबाजी से घरवालों को और दर्शकों को चौंका दिया.

वीकेंड का वार का प्रोमो पहले ही सामने आ चुका है. इसमें देखा जा सकता है कि सलमान खान आवेज से कहते हैं कि “मैं आपकी तभी मदद कर सकता हूं जब आप अपनी मदद खुद करें. पूरे हफ्ते आप मुद्दों पर चुप रहे, वैसे ही मैं कुछ नहीं बोलूंगा.” इसके तुरंत बाद मंच पर गौहर खान की एंट्री होती है और वह आवेज से सीधे टकराती नजर आती हैं.

गौहर खान आवेज से कहती हैं कि “अगर आप अपनी लड़ाई नहीं लड़ेंगे, तो कौन लड़ेगा? उन मुद्दों पर चुप रहना ठीक नहीं है, जहां बोलना जरूरी है. अगर आप नहीं बोलेंगे, तो शो में बने रहने का चांस भी नहीं मिलेगा.” इस सीधा संदेश से आवेज को करारा जवाब सुनने को मिलता है और दर्शक गौहर के साहस और सीधी बात कहने के अंदाज से काफी प्रभावित होते हैं.

आवेज से बात करने के बाद गौहर का गुस्सा अमाल मलिक की तरफ मुड़ जाता है. वह अमाल की पोल खोलते हुए कहती हैं कि उनका कैरेक्टर दोगला नजर आ रहा है और वह किसी के भी नहीं हैं. इस फटकार के बाद शो के अन्य घरवाले और दर्शक इस बात को लेकर चर्चा करने लगते हैं कि गौहर ने इस बार सचमुच बुली गैंग को चुनौती दी है.

फैन्स भी इस वीकेंड के एपिसोड को लेकर उत्साहित दिख रहे हैं. सोशल मीडिया पर लोग गौहर के हाइक्लास बोल्ड अंदाज की तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “बुली गैंग की बैंड बजने वाली है.” वहीं एक अन्य ने कहा, “किसी ने आकर सच कहा, इसलिए गौहर मेरी फेवरेट हैं.” कई लोगों ने सलमान खान के सामने अमाल को फटकारने के लिए गौहर की प्रशंसा की और कहा कि आज का एपिसोड देखने में मज़ा आने वाला है.

खबर यह भी है कि इस वीकेंड के एपिसोड में आवेज दरबार शो से बाहर हो चुके हैं. इसके साथ ही नीलम गिरी को सीक्रेट रूम में भेज दिया गया है. अगर यह सही है, तो यह खबर उनके फैन्स के लिए काफी दुखद साबित होगी. वहीं घर के बाकी सदस्य अब नई रणनीतियों और टकरावों की तैयारी में लग गए हैं.

इस तरह, बिग बॉस के इस हफ्ते का वीकेंड वार शो के सबसे हाइवोल्टेज और ड्रामेटिक एपिसोड में से एक बनने जा रहा है. गौहर खान की स्पष्ट और दमदार टिप्पणियों ने न केवल घरवालों को सिखाया बल्कि दर्शकों को भी खूब रोमांचित कर दिया. शो के अगले एपिसोड में अब यह देखने वाला होगा कि घर के बाकी सदस्य कैसे प्रतिक्रिया देते हैं और कौन अपने कदम संभालता है.


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

27 Sep 2025  ·  Published: 12:24 IST

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने मनाई शादी की 16वीं सालगिरह, वीडियो हुआ वायरल

File

फाइल फोटो

Shilpa Shetty Anniversary: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा ने अपनी शादी की 16वीं एनिवर्सरी सेलिब्रेट की. इस खास दिन पर शिल्पा ने सोशल मीडिया पर एक प्यारा मैसेज शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि वो आज भी राज को हर दिन चुनती हैं और आज भी उनके साथ "प्यार में गोल-गोल घूम रही हैं." उन्होंने इसे "हमेशा-हमेशा के लिए" के साथ पूरा किया.

इसके साथ शिल्पा ने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार वीडियो भी पोस्ट किया. वीडियो में राज उनसे पूछते हैं, “एनिवर्सरी है, बाहर चलें?” शिल्पा खुशी से तैयार हो जाती हैं, लेकिन राज बस घर का मेन डोर खोलकर उन्हें वहीं बाहर गोल-गोल घुमाने लगते हैं. वीडियो देखकर शिल्पा खुद भी हंसने लगती हैं और फैंस भी इस अंदाज़ से काफी खुश नजर आए.

शादी, फैमिली और निजी जीवन
शिल्पा ने साल 2009 में राज कुंद्रा से शादी की थी. दोनों ने कुछ समय तक साथ में IPL टीम राजस्थान रॉयल्स में हिस्सेदारी भी की थी. 2012 में उनके बेटे विवान का जन्म हुआ. 2020 में बेटी समीशा सरोगेसी के जरिए फैमिली में शामिल हुई.

विवादों के कारण चर्चा में
इन दिनों शिल्पा शेट्टी सुर्खियों में हैं क्योंकि हाल ही में वह बाबा बागेश्वर की पदयात्रा में शामिल हुईं. इसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया गया. कई लोगों ने इसे उनके इमेज सुधारने की कोशिश बताया. इसके अलावा शिल्पा और राज कुंद्रा पर 60 करोड़ की कथित धोखाधड़ी के मामले में केस चल रहा है. इस वजह से उनकी यात्रा में मौजूदगी को लेकर सवाल उठे. एक यूजर ने कई सेलिब्रिटीज की फोटो शेयर की और लिखा कि “जिनपर केस हैं वो अब संतों की शरण में जा रहे हैं.”


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

23 Nov 2025  ·  Published: 01:03 IST

बिग बॉस 19: फिनाले से पहले दिखी ट्रॉफी की चमक, टॉप 5 कंटेस्टेंट्स में बढ़ी टक्कर

File

फाइल फोटो

Bigg Boss 19 Trophy Reveal: टीवी के सबसे विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' का ग्रैंड फिनाले बस दो दिन दूर है, और घर का माहौल पहले से कहीं ज़्यादा रोमांचक हो गया है. इस हफ़्ते, शो ने अपने टॉप 5 फाइनलिस्ट की घोषणा की. गौरव खन्ना, अमाल मलिक, फरहाना भट्ट, प्रणीत मोरे और तान्या मित्तल. इनमें से कोई एक 7 दिसंबर को ट्रॉफी उठाएगा.

इस बीच, बिग बॉस ने घर वालों को इस सीज़न की ट्रॉफी की पहली झलक दिखाई. यह ट्रॉफी पिछले सभी सीज़न से काफी अलग और अनोखी है. सबसे खास बात यह है कि ट्रॉफी के डिज़ाइन में सलमान खान का मशहूर 'हाथ जोड़कर प्रार्थना करने वाला' पोज़ शामिल है. यह चमकदार हीरे जड़ी ट्रॉफी इस सीज़न की थीम से पूरी तरह मेल खाती है और सभी कंटेस्टेंट इसे देखकर बहुत खुश हुए.

एपिसोड में टॉप 5 कंटेस्टेंट आखिरी बार 'असेंबली रूम' में इकट्ठा हुए, जहां बिग बॉस ने उन्हें ट्रॉफी दिखाई और उनसे पूछा कि उनके अलावा, वे किसे ट्रॉफी जीतने के लायक समझते हैं. अमाल मलिक ने सबसे पहले प्रणीत मोरे का नाम लिया. प्रणीत ने गौरव खन्ना को लायक बताया. फरहाना भट्ट ने तान्या मित्तल का नाम लिया. गौरव खन्ना ने भी प्रणीत को ही चुना. जबकि तान्या मित्तल ने अमाल मलिक का नाम लिया.

इस बातचीत और ट्रॉफी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही हैं. फैंस यह जानने के लिए बेताब हैं कि 2025 का विनर कौन होगा. इस बीच, एपिसोड में एक और बड़ा पल आया जब माल्टी चाहर को कम वोट मिलने की वजह से घर से बाहर जाना पड़ा. माल्टी घर से निकलते समय काफी इमोशनल लग रही थीं और प्रणीत और अमाल से नाराज़ भी दिखीं. 

उन्होंने अलविदा कहते समय उन्हें इग्नोर भी किया. उनके बाहर होने के बाद अब सिर्फ टॉप 5 कंटेस्टेंट ही फाइनल रेस में बचे हैं. जैसे-जैसे फिनाले नज़दीक आ रहा है, दर्शकों में एक्साइटमेंट और बढ़ गया है. सबकी नज़रें इस बात पर हैं कि 7 दिसंबर को सलमान स्टाइल वाली यह चमकदार ट्रॉफी किसके हाथ लगेगी.


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

05 Dec 2025  ·  Published: 10:05 IST

War 2 में बॉबी देओल की सरप्राइज़ एंट्री, शाहरुख-सलमान गायब!

File

फाइल फोटो

War 2 Release Date: 2025 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक 'वॉर 2' 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है. इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है. अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी यह फिल्म न केवल एक्शन से भरपूर होगी बल्कि इसमें ऋतिक रोशन और तेलुगु सुपरस्टार जूनियर एनटीआर पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे. खास बात यह है कि 'वॉर 2' जूनियर एनटीआर की पहली हिंदी फिल्म होगी, जिससे उनके फैंस भी काफी एक्साइटेड हैं.

बॉक्स ऑफिस पर बड़ी टक्कर
फिल्म की रिलीज डेट को लेकर चर्चा इसलिए भी है क्योंकि उसी दिन सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'कुली' भी सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है. ऐसे में 'वॉर 2' की ओपनिंग पर सबकी नजरें टिकी हैं. क्या यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर पाएगी या रजनीकांत की फिल्म के सामने दब जाएगी. यह देखना दिलचस्प होगा. फिलहाल एडवांस बुकिंग की शुरुआत हो चुकी है और शुरुआती रिस्पॉन्स काफी पॉजिटिव है.

कैमियो को लेकर बढ़ी उत्सुकता
हाल के वर्षों में बॉलीवुड फिल्मों में कैमियो रोल्स का चलन तेजी से बढ़ा है. यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स ने इस ट्रेंड को और भी पॉपुलर बना दिया है. 'पठान' में सलमान खान की एंट्री और 'टाइगर 3' में शाहरुख खान के स्पेशल अपीयरेंस ने दर्शकों को काफी रोमांचित किया था. इसके बाद 'वॉर 2' में भी किसी बड़े सुपरस्टार के कैमियो की उम्मीद की जा रही थी.

अब बॉबी देओल का सरप्राइज़ कैमियो?
लेकिन अब एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'वॉर 2' में ना शाहरुख खान दिखाई देंगे और ना ही सलमान खान. यानि इस बार टाइगर और पठान दोनों की गैरमौजूदगी रहेगी. इसकी वजह यह बताई जा रही है कि यशराज फिल्म्स के प्रमुख आदित्य चोपड़ा अब स्पाई यूनिवर्स की स्टोरीलाइन को अगले चरण में ले जाना चाहते हैं और वह इसे नए ट्विस्ट के साथ आगे बढ़ा रहे हैं.

इसी रणनीति के तहत, फिल्म में एक नया कैमियो जोड़ा गया है और वह नाम है बॉबी देओल. रिपोर्ट के अनुसार, बॉबी देओल का रोल महज एक कैमियो नहीं होगा, बल्कि यह YRF स्पाई यूनिवर्स के अगले प्रोजेक्ट 'अल्फा' की नींव रखेगा. ऐसे में यह कैमियो फैंस के लिए किसी बड़े सरप्राइज़ से कम नहीं होगा.

अयान मुखर्जी के निर्देशन में बना एक्शन धमाका
'वॉर 2' को डायरेक्ट कर रहे हैं अयान मुखर्जी, जो इससे पहले 'वेक अप सिड', 'ये जवानी है दीवानी' और 'ब्रह्मास्त्र' जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. यह फिल्म हिंदी के साथ-साथ तमिल और तेलुगु भाषाओं में भी रिलीज होगी, जिससे इसका स्कोप और भी ज्यादा बढ़ गया है. उम्मीद की जा रही है कि ये फिल्म न सिर्फ नॉर्थ इंडिया बल्कि साउथ इंडिया में भी शानदार प्रदर्शन करेगी.

क्या बॉबी देओल बनेंगे YRF स्पाई यूनिवर्स का अगला चेहरा?
बॉबी देओल ने हाल ही में 'एनिमल' जैसी फिल्म में अपने दमदार निगेटिव रोल से दर्शकों का ध्यान खींचा था. ऐसे में अगर वह वॉर 2 में नजर आते हैं, तो यह न केवल फिल्म को एक नया टर्न देगा, बल्कि उनके फैंस के लिए भी यह किसी ट्रीट से कम नहीं होगा. साथ ही, यह तय माना जा रहा है कि उनका किरदार आने वाले प्रोजेक्ट्स में एक बड़ी भूमिका निभाएगा.


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

12 Aug 2025  ·  Published: 07:14 IST