How to start Datacenter or Domain and hosting business ?
Top Digital Marketing Companies
Top Flutter App Development Companies
How to earn money Online ?
How to start Ecommerce business ?
इंसानी खोपड़ियों से बने बर्तन, मानव त्वचा की कुर्सियां; अमेरिका का सबसे खौफनाक सीरियल किलर
BBDS App Download
× Bindass Bol Home About News Contact Search

डार्क स्पॉट्स और मेलाज्मा का इलाज नारियल तेल से करें, 5 आसान घरेलू नुस्खे

File

फाइल फोटो

चेहरे पर झाइयां या हाइपरपिग्मेंटेशन होना एक आम स्किन प्रॉब्लम है. ये डार्क स्पॉट्स न सिर्फ खूबसूरती को कम कर देते हैं बल्कि आत्मविश्वास पर भी असर डालते हैं. महंगे प्रोडक्ट और ट्रीटमेंट्स के बावजूद कई बार ये जिद्दी धब्बे जाते नहीं हैं. लेकिन अच्छी खबर यह है कि इसका असरदार इलाज आपके घर में मौजूद नारियल तेल (Coconut Oil) से भी संभव है. हाइपरपिग्मेंटेशन आमतौर पर सूरज की किरणों, हार्मोनल बदलाव, उम्र बढ़ने, ड्राई स्किन या एक्ने के दाग की वजह से होता है. महिलाओं में यह समस्या प्रेग्नेंसी के दौरान या उसके बाद और भी ज्यादा दिखती है. इसे मेलाज्मा भी कहा जाता है. 

नारियल तेल एक नेचुरल मॉइस्चराइज़र है जो स्किन को गहराई से हाइड्रेट करता है और डैमेज स्किन को रिपेयर करता है. इसमें मौजूद लॉरिक एसिड और एंटीऑक्सीडेंट्स सूजन को कम करते हैं और स्किन को हेल्दी बनाते हैं. आइए जानते हैं नारियल तेल से बनने वाले 5 असरदार घरेलू नुस्खे जो हाइपरपिग्मेंटेशन को कम करने में मदद करते हैं:

नारियल तेल और नींबू का रस
नींबू में मौजूद विटामिन C स्किन को ब्राइट करता है और डार्क स्पॉट्स हल्के करता है. बस ध्यान रखें कि नींबू लगाने के बाद सनस्क्रीन जरूर लगाएं.

नारियल तेल और हल्दी
हल्दी में मौजूद करक्यूमिन पिगमेंटेशन को कम करता है और स्किन टोन को ग्लोइंग बनाता है. यह खासतौर पर ड्राई और नॉर्मल स्किन वालों के लिए अच्छा है.

नारियल तेल और एलोवेरा जेल
यह सूदिंग कॉम्बिनेशन सेंसेटिव स्किन के लिए बेहतरीन है. एलोवेरा मेलानिन प्रोडक्शन को कम करके धीरे-धीरे दाग-धब्बे हल्के करता है.

नारियल तेल और विटामिन ई
यह मिश्रण स्किन रिपेयर करता है, पिगमेंटेशन और झुर्रियों को कम करता है. यह ड्राई और एजिंग स्किन के लिए फायदेमंद है.

नारियल तेल और शहद
यह एक नेचुरल क्लींजर है. शहद स्किन की हाइड्रेशन बनाए रखता है और डलनेस दूर करके चेहरे को ब्राइट बनाता है.


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

02 Oct 2025  ·  Published: 10:45 IST

वजन घटाने में मददगार हैं ये 6 हेल्दी फूड्स, पेट भी रहेगा भरा और बीमारियों से भी मिलेगा बचाव

File

फाइल फोटो

Weight Loss Foods: आज के समय में मोटापा एक आम समस्या बन चुकी है, जो न सिर्फ हमारी पर्सनैलिटी को प्रभावित करता है बल्कि कई गंभीर बीमारियों की वजह भी बनता है. डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, हृदय रोग और थायराइड जैसी समस्याओं का सीधा संबंध बढ़ते वजन से जुड़ा होता है. ऐसे में अगर आप स्वस्थ और सक्रिय जीवन जीना चाहते हैं, तो वजन को संतुलित रखना बेहद जरूरी है.

वजन कम करने के लिए सबसे अहम भूमिका आपकी डाइट और लाइफस्टाइल की होती है. सही खान-पान और नियमित दिनचर्या से न सिर्फ वजन घटाया जा सकता है, बल्कि शरीर को संपूर्ण पोषण भी दिया जा सकता है. आज हम आपको कुछ ऐसे सुपरफूड्स के बारे में बता रहे हैं जो वजन कम करने में आपकी मदद कर सकते हैं. ये फूड्स कम कैलोरी वाले होते हैं लेकिन इनमें प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी फैट्स की भरपूर मात्रा होती है, जिससे पेट ज्यादा देर तक भरा रहता है और बार-बार खाने की जरूरत महसूस नहीं होती.

1. अवोकाडो (Avocado)
हालांकि अवोकाडो में कैलोरी थोड़ी ज्यादा होती है, लेकिन ये कैलोरीज़ हेल्दी फैट्स से आती हैं. इसमें मौजूद मोनोसैचुरेटेड फैट्स और फाइबर न सिर्फ पाचन को बेहतर बनाते हैं, बल्कि लंबे समय तक भूख भी नहीं लगने देते. यह पेट को भरा रखने के साथ-साथ दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद है.

2. बेरीज (Berries)
ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी, रास्पबेरी जैसी बेरीज स्वाद में तो अच्छी होती ही हैं, साथ ही ये नेचुरल एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर का बेहतरीन स्रोत भी होती हैं. इनमें कैलोरी कम होती है, जिससे वजन बढ़ने की संभावना कम होती है. साथ ही मीठा खाने की इच्छा होने पर ये एक हेल्दी विकल्प बनती हैं.

3. ओट्स (Oats)
ओट्स को वजन घटाने के लिए सुपरफूड कहा जाता है. इसमें सॉल्युबल फाइबर होता है जो पेट में जाकर पानी के साथ मिलकर जेल जैसा बन जाता है. इससे पेट लंबे समय तक भरा महसूस होता है और बार-बार भूख नहीं लगती. अगर आप दिन की शुरुआत ओट्स से करते हैं तो यह आपके मेटाबॉलिज्म को भी एक्टिव करता है.

4. बीन्स और दालें (Beans and Lentils)
राजमा, छोले, मसूर और मूंग जैसी दालें प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होती हैं. यह शरीर को लंबे समय तक एनर्जी देती हैं और ब्लड शुगर लेवल को स्थिर बनाए रखने में मदद करती हैं. इनके सेवन से पेट जल्दी नहीं खाली होता, जिससे आप अनहेल्दी स्नैक्स से बच जाते हैं.

5. अंडे (Eggs)
अंडे प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत हैं और वजन कम करने वालों के लिए यह बहुत फायदेमंद हैं. खासतौर पर अगर आप नाश्ते में अंडा शामिल करते हैं, तो दिनभर एनर्जी बनी रहती है और बार-बार खाने की जरूरत नहीं पड़ती. यह मांसपेशियों को मजबूत बनाते हैं और शरीर को पोषण देते हैं.

6. हरी पत्तेदार सब्जियां (Leafy Greens)
पालक, मेथी, केल, सरसों जैसी हरी सब्जियां फाइबर, विटामिन और मिनरल्स का खजाना हैं. इनकी खासियत यह है कि इनमें कैलोरी बहुत कम होती है, लेकिन पोषण भरपूर मिलता है. इन्हें सलाद, सूप या सब्जी के रूप में डाइट में शामिल किया जा सकता है.


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

10 Aug 2025  ·  Published: 07:03 IST

लगातार एंजायटी दिल को कैसे नुकसान पहुंचाती है, जानें आसान उपाय; अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन की चेतावनी

File

फाइल फोटो

Anxiety and Heart Health: भारत में एक पुरानी कहावत है. “चिंता चिता के समान होती है”. यह कहावत आज के समय में भी उतनी ही प्रासंगिक है, क्योंकि लगातार चिंता यानी Anxiety हमारे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर गहरा असर डालती है. काम का दबाव, आर्थिक संकट या निजी जीवन की चुनौतियां, ये सभी कारण हमारे मन को लगातार बेचैन बनाए रखते हैं. थोड़ी-बहुत चिंता सामान्य है, लेकिन अगर यह लंबे समय तक बनी रहे तो दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है.

वैज्ञानिकों की राय
अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के मुताबिक, तनाव और चिंता को दिल की बीमारियों का अप्रत्यक्ष कारण माना जाता है. अच्छी बात यह है कि कुछ आसान उपायों से हम न केवल चिंता को कम कर सकते हैं बल्कि अपने दिल की सेहत भी मजबूत बना सकते हैं. इनमें सबसे प्रभावी उपाय है माइंडफुलनेस यानी सजगता के साथ वर्तमान पल को जीना.

दिल को स्वस्थ रखने के लिए माइंडफुलनेस टिप्स

1. सांस लेने का अभ्यास करें
चिंता की स्थिति में सांस तेज या धीमी हो जाती है, जिससे दिल की धड़कन और ब्लड प्रेशर प्रभावित होता है. इसके लिए आराम से बैठकर आंखें बंद करें. नाक से गहरी सांस लेते हुए चार तक गिनें, थोड़ी देर रोकें और फिर छह तक गिनते हुए मुंह से सांस बाहर छोड़ें. इसे कुछ मिनट तक दोहराने से मन शांत होगा और दिल भी स्वस्थ रहेगा.

2. बॉडी स्कैन मेडिटेशन
चिंता अक्सर शरीर में भी महसूस होती है, जैसे कंधों में जकड़न, जबड़े में कसाव या तेज धड़कन. बॉडी स्कैन मेडिटेशन में सिर से पैर तक शरीर पर ध्यान केंद्रित किया जाता है और तनाव छोड़ने की कल्पना की जाती है. इससे नींद बेहतर होती है और दिल पर दबाव कम होता है.

3. माइंडफुल वॉकिंग
अगर लंबे समय तक बैठकर ध्यान करना कठिन लगता है तो माइंडफुल वॉक एक बेहतर विकल्प है. 10-15 मिनट तक शांत माहौल में टहलें और अपने कदमों की लय, जमीन के स्पर्श और आसपास की आवाजों पर ध्यान दें. यह अभ्यास शरीर को सक्रिय रखता है और मन को शांति देता है.


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

30 Sep 2025  ·  Published: 17:12 IST

स्किन केयर में क्यों शामिल करने चाहिए चिया सीड्स? जानें एक्सपर्ट की राय

File

फाइल फोटो

Chia Seeds: चिया सीड्स को आजकल सुपरफूड कहा जाता है, और इसकी वजह है इनमें मौजूद ढेर सारे पोषक तत्व. ये छोटे-छोटे बीज न सिर्फ आपकी सेहत के लिए अच्छे होते हैं, बल्कि स्किन की देखभाल में भी बेहद फायदेमंद हैं. ओमेगा-3 फैटी एसिड, एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन से भरपूर चिया सीड्स आपकी त्वचा को अंदर से पोषण देते हैं और उसे स्वस्थ बनाते हैं.

स्किन के लिए चिया सीड्स क्यों फायदेमंद हैं?
चिया सीड्स में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड स्किन में नमी बनाए रखने में मदद करते हैं. साथ ही, इनमें भरपूर एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो स्किन को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं और उम्र के असर को कम करते हैं. इनके नियमित सेवन या स्किन पर इस्तेमाल से त्वचा कोमल, मुलायम और चमकदार बनती है.

घर पर बनाएं चिया सीड्स फेस मास्क
चिया सीड्स से बना फेस मास्क स्किन को गहराई से पोषण देता है. इसके लिए रातभर 1-2 चम्मच चिया सीड्स को पानी में भिगो दें. अगले दिन ये जेल जैसी बनावट में बदल जाते हैं. इस जेल को आप 1 चम्मच शहद या 1 चम्मच दही के साथ मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएं. 15-20 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें. यह मास्क स्किन को हाइड्रेट करता है, जिससे चेहरा तरोताजा और निखरा हुआ दिखता है.
 
DIY मॉइस्चराइजिंग मास्क
अगर आपकी त्वचा बहुत रूखी है, तो भीगे हुए चिया बीजों में मसला हुआ केला या एवोकाडो मिलाकर एक और असरदार फेस मास्क बना सकते हैं. केले और एवोकाडो में विटामिन A, C और E होते हैं, जो स्किन को मुलायम और ग्लोइंग बनाते हैं.

चिया सीड्स को फेस स्क्रब की तरह कैसे इस्तेमाल करें?
चिया सीड्स एक बेहतरीन नेचुरल एक्सफोलिएटर भी हैं. आप पिसे हुए चिया बीजों को नारियल तेल या जैतून तेल में मिलाकर हल्के हाथों से चेहरे पर मालिश करें. इससे डेड स्किन हटती है और त्वचा साफ और फ्रेश लगती है.


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

09 Aug 2025  ·  Published: 07:07 IST