How to start Datacenter or Domain and hosting business ?
Top Digital Marketing Companies
Top Flutter App Development Companies
How to earn money Online ?
How to start Ecommerce business ?
इंसानी खोपड़ियों से बने बर्तन, मानव त्वचा की कुर्सियां; अमेरिका का सबसे खौफनाक सीरियल किलर
BBDS App Download
× Bindass Bol Home About News Contact Search

हार्मोन बिगड़े तो मन भी टूटता है! आयुर्वेद बताए डिप्रेशन से निकलने का रास्ता

File

फाइल फोटो

Hormonal Imbalance and Depression: जब हार्मोनल असंतुलन के कारण मन में लगातार भारीपन महसूस होता है, एनर्जी की कमी होती है और बार-बार मूड स्विंग होते हैं, तो इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए. आयुर्वेद इसे सिर्फ़ एक मानसिक समस्या नहीं मानता, बल्कि यह शरीर और मन दोनों को प्रभावित करने वाला एक विकार है, खासकर थायराइड, कोर्टिसोल और न्यूरो-हार्मोन पर असर डालता है.

जब थायराइड अंडरएक्टिव होता है, तो शरीर सुस्त महसूस होता है और मन सुस्त हो जाता है. कोर्टिसोल का स्तर बढ़ने से तनाव, चिंता और डर होता है, जो धीरे-धीरे डिप्रेशन जैसे लक्षणों के रूप में सामने आते हैं. आयुर्वेद के मुताबिक, यह मुख्य रूप से वात और तमस दोषों के असंतुलन के कारण होता है. वात बढ़ने से फोकस कम होता है, नींद खराब होती है, और मूड अस्थिर रहता है. तमस बढ़ने से मन में भारीपन और थकान महसूस होती है.

आयुर्वेद में कई जड़ी-बूटियां ऐसी स्थितियों में मदद करती हैं. अश्वगंधा तनाव कम करता है और कोर्टिसोल के स्तर को संतुलित करता है, जिससे नींद में सुधार होता है. शंखपुष्पी दिमाग को शांत करती है और मूड को स्थिर करती है. जटामांसी गहरी नींद और मानसिक स्थिरता को बढ़ावा देती है. ब्राह्मी फोकस बढ़ाती है और मन को हल्का करती है. कुमारी (एलोवेरा) थायराइड फंक्शन को संतुलित करने में मदद करती है.

आयुर्वेद में थायराइड असंतुलन अग्नि (पाचन अग्नि) और धातु-पोषण (ऊतकों के पोषण) से जुड़ा है. जब अग्नि कमजोर होती है, तो मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है, मन भारी महसूस होता है और थकान बढ़ जाती है. योग और प्राणायाम भी हार्मोन को संतुलित करने में मदद करते हैं. अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, उज्जायी प्राणायाम, सूर्य नमस्कार, और शशांकासन तंत्रिका तंत्र को शांत करते हैं और मूड में सुधार करते हैं. 

इस आहार को लें
आहार में हल्के, आसानी से पचने वाले खाद्य पदार्थ, तिल के बीज, बादाम, घी, गर्म दूध, हल्दी, दालचीनी और गुड़ शामिल करना फायदेमंद है. ज़्यादा कैफीन से बचें. दैनिक दिनचर्या में सुबह की धूप लेना, 20 मिनट टहलना, नियमित नींद लेना, और स्क्रीन टाइम कम करना शामिल होना चाहिए. तिल, ब्राह्मी, और अंजन तेल से सिर और पैरों की मालिश करने से मन शांत होता है. दूध में अश्वगंधा पाउडर, गर्म पानी में घी की कुछ बूंदें, या शहद के साथ दालचीनी जैसे सरल घरेलू उपचार भी फायदेमंद हैं. 

डिप्रेशन का इलाज
रात में जटामांसी का काढ़ा पीना, मंत्रों का जाप करना, शांत संगीत सुनना और जर्नल लिखना मन को स्थिर करने में मदद कर सकता है. अगर आपको उदासी, एनर्जी की कमी, या खुद को नुकसान पहुंचाने के विचार आते हैं, तो तुरंत किसी विशेषज्ञ से सलाह लें. आयुर्वेद हार्मोनल असंतुलन और डिप्रेशन का जड़ से इलाज करता है, पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है, नसों को शांत करता है और मन को मजबूत बनाता है.


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

13 Dec 2025  ·  Published: 22:24 IST

परफ्यूम कलाई, गर्दन या कान के पीछे ही क्यों लगाया जाता है? जानिए आसान वजह

File

फाइल फोटो

हम में से ज्यादातर लोग परफ्यूम का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि परफ्यूम हमेशा कलाई, गर्दन या कान के पीछे ही क्यों लगाया जाता है? दरअसल, इसके पीछे एक वैज्ञानिक कारण छिपा है. शरीर के जिन हिस्सों पर रक्त की नलिकाएं त्वचा के सबसे पास होती हैं, वहां शरीर की गर्मी ज्यादा होती है. इन्हीं हिस्सों को पल्स पॉइंट्स कहा जाता है. जैसे कलाई, गर्दन, कान के पीछे, कोहनी के अंदर का हिस्सा और छाती के पास.

इन जगहों की गर्मी से परफ्यूम के मॉलिक्यूल्स जल्दी वाष्पित होते हैं, जिससे खुशबू धीरे-धीरे फैलती रहती है और लंबे समय तक टिकी रहती है. अगर आप परफ्यूम को कपड़ों पर लगाते हैं, तो वहां इतनी गर्मी नहीं होती, इसलिए खुशबू जल्दी उड़ जाती है. लेकिन जब इसे पल्स पॉइंट्स पर लगाया जाता है, तो खुशबू पूरे दिन नेचुरल तरीके से आपके साथ बनी रहती है.

असल में परफ्यूम लगाने का मजा सिर्फ खुशबू में नहीं, बल्कि उस एहसास में भी है जो आपके शरीर की धड़कनों के साथ चलती है. जब आपका पल्स परफ्यूम को रिलीज करता है, तो खुशबू मानो आपके शरीर की रिदम के साथ बहने लगती है. आज के समय में परफ्यूम सिर्फ दूसरों को आकर्षित करने का ज़रिया नहीं, बल्कि एक तरह का सेल्फ-केयर रिचुअल बन चुका है. जो आपके कॉन्फिडेंस और मूड दोनों को बेहतर करता है.
 


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

12 Nov 2025  ·  Published: 11:49 IST

मधुमेह रोगियों के लिए क्यों जरूरी है भोजन प्लेट फॉर्मूला? जानिए फायदे

File

फाइल फोटो

Diabetes diet plan: मधुमेह में दवा लेने के साथ-साथ खाने का सही संतुलन भी बहुत जरूरी है. खाने का सही अनुपात होने पर ब्लड शुगर स्थिर रहता है और वजन भी नियंत्रित रहता है. इसी संतुलन को बनाए रखने का आसान तरीका 'प्लेट फॉर्मूला' है. इसमें थाली को तीन हिस्सों में बांटा जाता है, जिसमें आधा हिस्सा सब्जियों का, चौथाई प्रोटीन का और चौथाई मिलेट्स या कार्ब्स का होता है. यह तरीका इंसुलिन स्पाइक को कम करता है और शुगर धीरे-धीरे बढ़ती है.

सब्जियों का हिस्सा थाली का सबसे बड़ा होता है. सब्जियों में फाइबर भरपूर होता है, जो शुगर के अवशोषण को धीमा करता है और पेट लंबे समय तक भरा रहता है. करेले, लौकी, मेथी, पालक, ब्रोकली, खीरा, गाजर जैसी सब्जियां सबसे बेहतर हैं. कच्ची और पकी दोनों शामिल की जा सकती हैं. प्रोटीन थाली का चौथाई हिस्सा होना चाहिए. प्रोटीन ब्लड शुगर को संतुलित रखने में मदद करता है, मसल्स को मजबूत रखता है और भूख को नियंत्रित करता है. दालें, उड़द-मूंग, घर का बना पनीर, अंकुरित दालें, अंडा या चिकन अच्छे विकल्प हैं.

बाकी चौथाई मिलेट्स या लो-कार्बोहाइड्रेट का होता है। ज्वार, बाजरा, रागी, कुटकी, कांगनी या ब्राउन राइस जैसे मिलेट्स शुगर को धीरे बढ़ाते हैं और शरीर को स्थिर ऊर्जा देते हैं. मिलेट रोटी, खिचड़ी और उपमा बढ़िया विकल्प हैं. प्लेट फॉर्मूला को अपनाना आसान है. थाली को आधा सब्जियों से, चौथाई प्रोटीन से और बाकी मिलेट्स से भरें. खाने के साथ पानी कम लें और धीरे-धीरे खाएं. आयुर्वेद कहता है कि खाने का चित्त और मानसिक स्थिति भी स्वास्थ्य पर असर डालती है.

थाली को रंगीन बनाएं, हर भोजन में कम से कम 2-3 सब्जियां लें, सलाद खाने से पहले खाएं, रात का भोजन हल्का रखें और तेल, नमक व प्रोसेस्ड फूड कम करें. दिन में 20-30 मिनट वॉक और तनाव कम करना भी जरूरी है क्योंकि तनाव ब्लड शुगर बढ़ा सकता है. यह केवल सामान्य जानकारी है. किसी भी आयुर्वेदिक दवा या फॉर्मूला को अपनाने से पहले योग्य वैद्य से सलाह जरूर लें.
 


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

26 Nov 2025  ·  Published: 10:40 IST

हर बार परफेक्ट दाल बनाना अब होगा आसान, जानें 5 जरूरी टिप्स

File

फाइल फोटो

हर बार स्वादिष्ट और परफेक्ट दाल बनाना एक कला है, लेकिन थोड़ी समझदारी और कुछ आसान टिप्स से यह काम बहुत आसान हो सकता है. अक्सर देखा गया है कि दाल बनाते समय कभी पानी ज़्यादा पड़ जाता है तो कभी दाल कच्ची रह जाती है. कई बार स्वाद भी फीका लगने लगता है लेकिन अगर आप कुछ बुनियादी बातें ध्यान में रखें, तो हर बार होटल जैसी टेस्टी और नरम दाल बना सकते हैं.

1. दाल का सही चुनाव करें
हर दाल की अपनी खासियत होती है. मूंग दाल हल्की होती है और जल्दी पक जाती है, तो वहीं चना दाल थोड़ी भारी और गाढ़ी होती है, जिसे पकने में समय लगता है. इसी तरह तुअर दाल (अरहर) या मसूर दाल को भी अलग-अलग तरह से पकाना पड़ता है. इसलिए सबसे पहले यह समझें कि आप कौन सी दाल बना रहे हैं और उसकी नेचर क्या है.

2. भिगोना न भूलें
दाल पकाने से पहले उसे कम से कम 30 मिनट से 1 घंटे तक पानी में भिगो देना चाहिए. इससे दाल जल्दी पकती है और उसका टेक्सचर भी बेहतर होता है. साथ ही इसमें मौजूद स्टार्च टूट जाता है जिससे वह पचने में आसान हो जाती है.

3. प्रेशर कुकर का करें सही इस्तेमाल
दाल को तेज़ और अच्छी तरह से पकाने के लिए प्रेशर कुकर सबसे अच्छा विकल्प है. इससे न सिर्फ समय बचता है, बल्कि दाल मुलायम भी बनती है. हालांकि ध्यान रखें कि कुकर में कितनी सीटी लगानी है, यह दाल की किस्म पर निर्भर करता है.

4. नमक डालने का सही समय
दाल बनाते समय अक्सर लोग शुरुआत में ही नमक डाल देते हैं, लेकिन इससे दाल का टेक्सचर हार्ड हो सकता है. बेहतर यही है कि जब दाल पूरी तरह पक जाए, तभी नमक डालें. इससे दाल सॉफ्ट बनी रहती है और स्वाद भी बराबर बैठता है.

5. तड़का है स्वाद का राजा
सिंपल दाल को लाजवाब बनाने में तड़का बहुत अहम भूमिका निभाता है. थोड़ा घी या तेल गरम करें और उसमें राई, जीरा, लहसुन, अदरक, सूखी लाल मिर्च या करी पत्ता डालें. इसे दाल पर डालते ही उसकी खुशबू और स्वाद में चार चांद लग जाते हैं.


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

02 Aug 2025  ·  Published: 05:18 IST