फाइल फोटो
Immunity: अक्सर लोग सोचते हैं कि इम्युनिटी यानी रोग-प्रतिरोधक क्षमता हमेशा एक जैसी रहती है. या तो मजबूत या फिर कमजोर. लेकिन वैज्ञानिकों का मानना है कि ऐसा नहीं है. हमारी इम्युनिटी लगातार ऊपर-नीचे होती रहती है. कभी यह बहुत मजबूत होती है और कभी अचानक गिर भी जाती है. इस उतार-चढ़ाव को वैज्ञानिक “इम्युनिटी ड्रॉप कर्व” कहते हैं.
2021 में नेचर रिव्यूज इम्युनोलॉजी में प्रकाशित शोधों के मुताबिक, शरीर की प्रतिरोधक क्षमता कभी भी स्थिर नहीं रहती. यह लगातार ऊपर-नीचे होती रहती है और कभी-कभी अचानक गिर भी जाती है. यही कारण है कि समान वातावरण में रहने वाले दो लोग एक ही वायरस से अलग-अलग प्रभावित होते हैं. 'इम्युनिटी ड्रॉप कर्व' को मौसम के हिसाब से देखें तो यह सबसे स्पष्ट रूप से सर्दियों में दिखाई देता है.
हार्वर्ड मेडिकल स्कूल की 2020 की शोध बताती है कि ठंड बढ़ते ही शरीर में विटामिन डी का स्तर गिरता है, नाक की म्यूकोसा परत कमजोर पड़ती है और वायरस हवा में अधिक देर सक्रिय रहते हैं. इससे हमारी इम्युनिटी की कर्व नीचे की ओर झुकने लगती है. यही वजह है कि फ्लू, वायरल फीवर और सर्दी-जुकाम के मामले नवंबर से फरवरी के बीच कई देशों में अपने चरम पर पहुंच जाते हैं.
उम्र भी इस कर्व का एक बड़ा घटक है, जैसा कि स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी की 2019 में की गई स्टडी बताती है. इस अध्ययन से पता चलता है कि 40 की उम्र के बाद टी सेल्स इम्यून कोशिकाएं धीमी हो जाती हैं और 60 के बाद यह गिरावट तेज हो जाती है. इसका मतलब यह है कि उम्र बढ़ने के साथ कर्व की "डाउनवर्ड स्लोप" ज्यादा बार और ज्यादा गहरी दिखाई देती है. यही कारण है कि बड़े लोग एक वायरस के प्रभाव में अधिक जल्दी आते हैं और युवा जल्दी रिकवर कर लेते हैं.
दिलचस्प बात यह है कि इम्युनिटी ड्रॉप कर्व सिर्फ प्राकृतिक कारणों से नहीं बनता. यह हमारी जीवनशैली के माइक्रो-फैक्टर्स से भी प्रभावित हो जाता है. एक स्टडी में पाया गया कि भोजन में सल्फर-समृद्ध सब्जियों, हाई-फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट की कमी आंतों के माइक्रोबायोम को कमजोर कर देती है. क्योंकि लगभग 70 फीसदी इम्युनिटी आंत से नियंत्रित होती है, इसलिए खानपान में छोटी गलतियां भी कर्व में डिप ला सकती हैं.
संक्रमण का दबाव इस कर्व को हमेशा बदलता रहता है. शरीर पहली बार जब किसी वायरस से लड़ता है, तो कर्व गहराई तक गिरता है, लेकिन रिकवरी के साथ यह अचानक ऊपर उठ जाता है. इसे इम्यून बूस्ट फेज कहा जाता है. यही पैटर्न कोविड-19 में स्पष्ट रूप से देखा गया, जहां हल्के संक्रमण के बाद भी कुछ सप्ताह तक प्रतिरोधक क्षमता अस्थिर बनी रही.
फाइल फोटो
Viruddha Aahar meaning in Ayurveda: अक्सर हम स्वाद के लिए ऐसी चीज़ें खा लेते हैं जो शरीर के लिए नुकसानदायक होती हैं. कभी-कभी हमें पता नहीं चलता कि हम जो खा रहे हैं वह कोई उल्टा-पुल्टा खाना भी हो सकता है, जैसे दूध के साथ केला या दूध के साथ खट्टी चीज़ें, जैसे सलाद में नींबू, अचार या सिरका. ये सभी उल्टा-पुल्टा खाना शरीर की पाचन शक्ति को कमज़ोर करता है और सुस्ती पैदा करता है. आज हम जानेंगे कि दूध और दही के साथ क्या नहीं खाना चाहिए.
आयुर्वेद का मानना है कि उल्टा-पुल्टा खाना खाने से पेट की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है और अगर लंबे समय तक ऐसा किया जाए तो यह गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है. आयुर्वेद कहता है कि उल्टा-पुल्टा खाना शरीर में वात, पित्त और कफ का असंतुलन पैदा करता है. दूध हमारी डाइट का एक ज़रूरी हिस्सा है. दूध को खट्टे फलों के साथ नहीं पीना चाहिए.
खट्टे फलों में एसिड होता है, जबकि दूध में कैल्शियम और प्रोटीन होता है. ये दोनों खाने मिलकर पेट दर्द या गैस का कारण बन सकते हैं. दूध को मछली, पुदीने की पत्तियां, नमकीन खाना, मसालेदार तला हुआ खाना, लहसुन, प्याज और कटहल के साथ नहीं पीना चाहिए. कुछ लोगों को रात के खाने के साथ दूध पीने की आदत होती है। यह एक गलत आदत है. दूध हमेशा सोने से एक घंटा पहले पीना चाहिए.
अब बात करते हैं दही की. दही के साथ तली हुई चीज़ें खाने से बचें। ऐसा करने से पेट में सुस्ती और भारीपन हो सकता है. दही के साथ मछली खाने से पेट की पाचन शक्ति कमज़ोर होती है, दही के साथ चावल खाने से शरीर भारी लगता है, दही के साथ बीन्स खाने से पेट में गैस बन सकती है, दही के साथ खट्टे अचार पाचन की आग कम करते हैं, और दही को गर्म करना भी नुकसानदायक है.
अब बात करते हैं ठंडी और गर्म चीज़ों की. कोल्ड ड्रिंक के साथ पराठा खाना ज़हर खाने जैसा है; इससे पेट में टॉक्सिन बढ़ते हैं. खाने के साथ आइसक्रीम खाने से भी पाचन खराब होता है. जंक फ़ूड के साथ कोल्ड ड्रिंक पीने से आपको नींद आ सकती है.
लंच के बाद ठंडी और मीठी चीज़ें खाने से सुस्ती बढ़ सकती है और नींद आ सकती है. ये खतरनाक कॉम्बिनेशन शरीर की पाचन शक्ति को कमज़ोर करते हैं और कब्ज़ का कारण बनते हैं. जितना हो सके हल्का और गुनगुना खाना खाएं. दही और दूध का सेवन करते समय ध्यान रखें कि इन्हें खट्टे या मसालेदार खाने के साथ न लें.
फाइल फोटो
दिवाली का त्योहार आने वाला है और चारों तरफ रौनक दिखाई देने लगी है. बाजारों में मिठाइयों की खुशबू और घरों में बनने वाले पकवानों का दौर शुरू हो चुका है. ऐसे में फिटनेस लवर लोगों के लिए सबसे बड़ी चुनौती होती है. स्वादिष्ट पकवानों का मज़ा लेते हुए फिट रहना. अगर आप भी सोच रहे हैं कि दिवाली पर खाने-पीने का मजा भी लें और वजन भी न बढ़े, तो ये 5 आसान फिटनेस टिप्स आपके लिए हैं.
ध्यान से खाएं
त्योहार के दौरान सबसे जरूरी बात है. Mindful Eating. खाने के वक्त सिर्फ स्वाद पर ध्यान न दें, बल्कि यह भी सोचें कि आप कितना और क्या खा रहे हैं. ओवरईटिंग से बचें. जो भी खाएं, छोटे हिस्सों में खाएं और सिर्फ स्वाद के लिए, पेट भरने के लिए नहीं.
छेना वाली मिठाइयां चुनें
मावा या दूध से बनी भारी मिठाइयों के बजाय हल्की मिठाइयां चुनें जैसे छेना बेस्ड मिठाइयां, रसगुल्ला, छेना पायस या सैंडेश। इनमें कैलोरी कम होती है. अगर चाशनी ज्यादा लगे तो मिठाई से उसका सिरप निकाल दें. इससे मिठाई हल्की और सेहतमंद बन जाएगी.
पैदल चलने की आदत डालें
दिवाली की तैयारियों में खुद को फिजिकली एक्टिव रखें. बाजार या रिश्तेदारों के घर पैदल जाकर अपने कदम बढ़ाएं. घर की सफाई या सजावट में भी हाथ बटाएं, इससे कैलोरी बर्न होगी और आप एक्टिव बने रहेंगे.
ज्यादा पानी पिएं
कई बार हमें भूख नहीं बल्कि प्यास लगती है. इसलिए जब भी खाने का मन करे, पहले एक गिलास पानी पी लें. इससे आप ओवरईटिंग से बचेंगे और शरीर हाइड्रेट रहेगा. पानी पीने से मेटाबॉलिज्म भी अच्छा रहता है.
जिम या रनिंग न छोड़ें
त्योहारों के बीच वर्कआउट को नजरअंदाज न करें. अगर जिम नहीं जा पा रहे हैं तो सुबह की रनिंग या हल्की एक्सरसाइज जरूर करें. इससे आप अपने कैलोरी इनटेक को बैलेंस कर पाएंगे और त्योहार के मजे के साथ फिटनेस भी बनी रहेगी.
फाइल फोटो
Navratri Fasting Recipes: नवरात्रि का पर्व देशभर में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है. इस दौरान लोग देवी की पूजा-अर्चना के साथ-साथ उपवास भी रखते हैं. उपवास के दिनों में हल्का, पौष्टिक और स्वादिष्ट खाना ऊर्जा बनाए रखने के लिए ज़रूरी होता है. अक्सर व्रत में साबूदाना खिचड़ी या फल खाना आम है, लेकिन हर बार वही व्यंजन खाने से ऊब हो सकती है. ऐसे में अगर आप कुछ अलग और स्वादिष्ट रेसिपी आज़माना चाहते हैं, तो वरई पुलाव और बेलामृत शरबत आपके व्रत के मेनू को खास बना सकते हैं. ये दोनों ही व्यंजन बनाने में आसान, स्वादिष्ट और पौष्टिक हैं.
वरई पुलाव (सामक चावल पुलाव)
वरई या सामक चावल व्रत के दिनों में खूब खाया जाता है. यह हल्का और ऊर्जा देने वाला होता है.
ज़रूरी सामग्री
सामक चावल 200 ग्राम, हरी मिर्च 10 ग्राम, मूंगफली 20 ग्राम, काजू 20 ग्राम, बादाम 20 ग्राम, अनार के दाने 30 ग्राम (गार्निश के लिए), सेंधा नमक 1 छोटा चम्मच, दूध 350 मिलीलीटर, घी 40 मिलीलीटर.
बनाने का तरीका
सामक चावल को अच्छी तरह धोकर पानी निकाल लें. एक कड़ाही में घी गरम करें और उसमें हरी मिर्च, मूंगफली, काजू और बादाम हल्का सुनहरा होने तक भूनें. अब इसमें धुले हुए सामक चावल और सेंधा नमक डालें. फिर दूध डालकर मिलाएं और धीमी आंच पर ढककर 10 मिनट तक पकाएं, जब तक चावल नरम हो जाएं और दूध सूख जाए. गैस बंद करने के बाद 5 मिनट रहने दें. कांटे से हल्के-हल्के फुलाएं और ऊपर से अनार व ड्राईफ्रूट्स डालकर सर्व करें.
बेलामृत शरबत
व्रत के दौरान ताज़ा और ठंडा पेय शरीर को हाइड्रेटेड और ताज़गीभरा रखता है. बेलामृत शरबत इस काम के लिए बिल्कुल सही है.
ज़रूरी सामग्री
एक पका बेल फल, एक पैशन फ्रूट, नींबू का रस 20 मिली, कच्चा शहद सिरप 25 मिली.
बनाने का तरीका
बेल और पैशन फ्रूट का गूदा निकाल लें. इसे एक बड़े जार या शेकर में डालें. नींबू का रस और शहद सिरप डालकर बर्फ के साथ अच्छी तरह हिला लें. मिश्रण को छानकर बर्फ वाले लंबे गिलास में डालें. ऊपर से नींबू का टुकड़ा या पुदीने की पत्ती से सजाकर ठंडा-ठंडा परोसें. इन दोनों रेसिपीज़ से आपका नवरात्रि उपवास पौष्टिक, स्वादिष्ट और एनर्जी से भरपूर रहेगा.