फाइल फोटो
Himanshi Narwal Bigg Boss 19: 2025 के अप्रैल महीने में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुआ आतंकी हमला पूरे देश को झकझोर देने वाला था. इस हमले में भारतीय सेना के बहादुर जवान विनय नरवाल शहीद हो गए थे. वह अपनी पत्नी हिमांशी नरवाल के साथ हनीमून पर गए थे, लेकिन इस हमले ने उनकी खुशियों को मातम में बदल दिया. विनय की शहादत ने सिर्फ हिमांशी ही नहीं, बल्कि पूरे देश को गम में डुबो दिया था.
सोशल मीडिया पर हिमांशी की एक तस्वीर काफी वायरल हुई थी, जिसमें वह अपने शहीद पति के पार्थिव शरीर के पास बैठकर फूट-फूट कर रो रही थीं. यह तस्वीर लाखों लोगों की आंखों में आंसू ले आई थी और हिमांशी की बहादुरी और मजबूती की हर ओर चर्चा हुई थी.
क्या हिमांशी बनेंगी 'बिग बॉस 19' की कंटेस्टेंट?
अब इसी बहुचर्चित महिला हिमांशी नरवाल को लेकर एक नई खबर सामने आई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रियलिटी टीवी शो 'बिग बॉस 19' के मेकर्स ने हिमांशी को शो में शामिल होने का ऑफर दिया है. टेलीचक्कर नामक एक एंटरटेनमेंट पोर्टल की रिपोर्ट के अनुसार, शो की टीम ऐसे लोगों की तलाश कर रही है जो पहले से ही जनता से जुड़ चुके हों और जिनकी कहानी दर्शकों को भावनात्मक रूप से प्रभावित कर सके.
एक सूत्र के हवाले से बताया गया, "बिग बॉस 19 की कास्टिंग को लेकर चर्चा चल रही है और हिमांशी नरवाल का नाम इसमें शामिल किया गया है. शो के मेकर्स मानते हैं कि हिमांशी की कहानी दर्शकों को छू जाएगी और उन्हें शो में लाने से लोगों की भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा."
हालांकि, यह खबर अभी तक आधिकारिक रूप से कंफर्म नहीं हुई है. वहीं दूसरी ओर, कुछ सोशल मीडिया अकाउंट्स और ऑनलाइन पोस्ट्स में यह दावा किया गया है कि हिमांशी को शो का कोई ऑफर नहीं मिला है और वे 'बिग बॉस 19' का हिस्सा नहीं बनने जा रही हैं. ऐसे में इस बारे में अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है.
हिमांशी की पर्सनल लाइफ और पब्लिक अपीयरेंस
हिमांशी नरवाल का नाम पहली बार तब सामने आया था जब उनके पति विनय नरवाल की शहादत की खबर देशभर में फैली थी. उनकी भावुक तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे. कई लोगों ने हिमांशी की हिम्मत और हालात से लड़ने की ताकत की सराहना की थी. बाद में यूट्यूबर और 'बिग बॉस' विनर एल्विश यादव ने भी हिमांशी को पहचानते हुए बताया था कि वे दोनों एक ही कॉलेज में पढ़ते थे. इसके बाद से हिमांशी को लेकर लोगों की जिज्ञासा और भी बढ़ गई थी.
कौन-कौन बन सकता है 'बिग बॉस 19' का हिस्सा?
'बिग बॉस 19' का प्रोमो हाल ही में रिलीज हुआ है, जिसमें सलमान खान एक नेता के लुक में नजर आ रहे हैं. प्रोमो में उन्होंने कहा, "इस बार सरकार घरवाले चलाएंगे और फैसले भी वही लेंगे लेकिन अगर गड़बड़ की, तो अंजाम भी भुगतना पड़ेगा."
रिपोर्ट्स के अनुसार, कई जाने-माने टीवी सितारों को इस बार शो के लिए अप्रोच किया गया है. इनमें 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम शैलेश लोढ़ा, गुरुचरण सिंह और मुनमुन दत्ता के नाम शामिल हैं. इनके अलावा सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर फैसल शेख, जन्नत जुबैर, लता सभरवाल, पूरव झा और अपूर्वा मखीजा जैसे नाम भी चर्चा में हैं.
फाइल फोटो
बिग बॉस हाउस में इन दिनों जबरदस्त ड्रामा चल रहा है. घर के कैप्टन मृदुल तिवारी पर घरवाले ही टूट पड़े हैं. वजह बनी है अभिषेक बजाज और अशनूर कौर को मृदुल का सपोर्ट करना. इसके बाद कई कंटेस्टेंट्स ने मृदुल की कैप्टेंसी के खिलाफ बगावत कर दी और काम करने से इनकार कर दिया.
घरवालों से घिरे मृदुल
मृदुल तिवारी से नाराज होकर कुनिका सदानंद, नीलम, तान्या मित्तल और फरहाना भट्ट ने घर के काम करने से मना कर दिया. मृदुल ने फरहाना से कई बार रिक्वेस्ट की, लेकिन उन्होंने साफ इंकार कर दिया. सभी मिलकर मृदुल को ‘कमजोर कैप्टन’ कहकर ताने मारते रहे.
हालत ये हो गई कि कैप्टन होने के बावजूद भी मृदुल खुद ही सारा घर का काम करने लगे. वो खाना बना रहे हैं, बर्तन धो रहे हैं और गार्डन भी साफ कर रहे हैं. लगातार आलोचना और टॉर्चर से तंग आकर मृदुल आखिरकार फूट-फूटकर रो पड़े.
मृदुल का छलका दर्द
शो के प्रोमो वीडियो में मृदुल अपनी तकलीफ बयां करते दिखाई देते हैं. वो रोते हुए कहते हैं, “इन लोगों ने मुझे दो-तीन दिन में इतना कमजोर कर दिया है. मैं सुबह उठकर गार्डन साफ करता हूं, बेडरूम साफ करता हूं, आटा लगाता हूं, बर्तन धोता हूं. सबसे रिक्वेस्ट करता हूं लेकिन कोई सुनता नहीं.” मृदुल आगे कहते हैं, “जब मुझे कैप्टेंसी मिली, तो सबने कहा कि कमजोर इंसान को दे दी. मैं सबके आगे हाथ जोड़ता हूं, फिर भी सुनने वाला कोई नहीं.”
उनकी बातें सुनकर घर के बाकी सदस्य शहबाज, मालती और गौरव खन्ना ने उन्हें गले लगाकर शांत किया. मृदुल के रोने का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. फैंस उन्हें देखकर इमोशनल हो गए और सोशल मीडिया पर उनके लिए सपोर्ट मैसेज लिखने लगे. कई यूजर्स ने कहा कि “मृदुल बिग बॉस जैसे शो के लिए बहुत ज्यादा अच्छे हैं.” कुछ ने लिखा – “वो सच्चे और इमोशनल इंसान हैं, लेकिन उन्हें स्ट्रॉन्ग बनना होगा.”
फाइल फोटो
Kumkum Bhagya Off Air News: टीवी की दुनिया के सबसे पॉपुलर शोज में शुमार ‘कुमकुम भाग्य’ के फैंस के लिए एक निराशाजनक खबर सामने आ रही है. रिपोर्ट्स की मानें तो 11 साल तक दर्शकों का दिल जीतने के बाद यह शो अब ऑफएयर होने जा रहा है. कम टीआरपी के चलते शो को बंद करने का फैसला लिया गया है. इसका आखिरी एपिसोड 7 सितंबर 2025 को टेलीकास्ट किया जाएगा.
शो से जुड़ी कुछ खास बातें
'कुमकुम भाग्य' की शुरुआत साल 2014 में हुई थी. शुरुआत में शो की कहानी प्रज्ञा (सृति झा) और अभि (शब्बीर अहलूवालिया) के इर्द-गिर्द घूमती थी. दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री और भावनात्मक कहानी ने दर्शकों को खूब पसंद आई थी. यही वजह थी कि शो सालों तक टीआरपी की रेस में टॉप पर बना रहा. शो ने कई पॉपुलर एक्टर्स को जन्म दिया, जिनमें मृणाल ठाकुर (बुलबुल का किरदार), और अन्य सितारे शामिल हैं. सृति और शब्बीर की जोड़ी को आज भी टीवी की आइकॉनिक जोड़ियों में गिना जाता है.
क्या है बंद होने की वजह?
रिपोर्ट के मुताबिक, शो को बीते कई महीनों से टीआरपी में गिरावट का सामना करना पड़ रहा था. समय के साथ शो की स्टारकास्ट में भी कई बार बदलाव हुआ, जिससे ऑडियंस का कनेक्शन टूट गया. चौथी पीढ़ी की कहानी दर्शकों को रास नहीं आई. वर्तमान में शो में प्रणाली राठौड़, अक्षय बिंद्रा और नमिक पॉल लीड रोल में हैं लेकिन दर्शकों का रिस्पॉन्स उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा. सूत्रों के अनुसार, चैनल ने शो को नया स्लॉट (शाम 7 बजे) देने की पेशकश की थी, लेकिन एकता कपूर ने इसे स्वीकार करने के बजाय शो को बंद करने का फैसला लिया.
क्या आएगा इसके बाद?
‘कुमकुम भाग्य’ की जगह अब नया शो ‘गंगा माई की बेटियां’ लेने जा रहा है, जिसे रवि दुबे और सरगुन मेहता प्रोड्यूस कर रहे हैं। शो के बंद होने को लेकर मेकर्स की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.
फैंस में मायूसी
शो के बंद होने की खबर ने फैंस को भावुक कर दिया है. सोशल मीडिया पर लोग पुराने एपिसोड्स और सृति-शब्बीर की जोड़ी को याद कर रहे हैं. एक दशक तक टेलीविजन पर राज करने वाला ये शो अब इतिहास बनने जा रहा है. 'कुमकुम भाग्य' केवल एक शो नहीं, बल्कि दर्शकों की भावनाओं का हिस्सा बन चुका था और अब उसका अंत वाकई एक युग का अंत है.
फाइल फोटो
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने साल 2024 में अपने बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी की थी. उनकी इस शादी पर फैंस ने खूब बधाइयां दीं, लेकिन सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा. कई लोगों ने सवाल उठाए कि क्या सोनाक्षी ने अपने परिवार की मर्ज़ी के खिलाफ शादी की? क्योंकि उनकी शादी में उनके दोनों भाई लव और कुश सिन्हा नजर नहीं आए.
अब सोनाक्षी की कजिन बहन और ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ की ‘छुटकी’ फेम पूजा रुपारेल ने इस पूरे मामले पर चुप्पी तोड़ी है. पूजा, सोनाक्षी की मासी की बेटी हैं. उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि परिवार में किसी तरह की कोई नाराजगी या झगड़ा नहीं था. सोनाक्षी के माता-पिता शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा अपनी बेटी के फैसले से खुश थे और दोनों शादी में मौजूद भी थे.
पूजा ने कहा, “जब कोई फेमस होता है, तो विवाद अपने आप बन जाते हैं. सोनाक्षी की शादी को लेकर पूरा परिवार सपोर्ट में था. मैंने अंकल और आंटी दोनों को शादी में देखा. शत्रुघ्न अंकल कभी सोनाक्षी के खिलाफ नहीं होंगे, वो उनकी आंखों का तारा है. उनके बेटे कई बार डांट खाते हैं, लेकिन सोनाक्षी को कभी नहीं डांटा गया. वो सबके लिए डॉन हैं, पर सोनाक्षी के लिए नहीं.”
उन्होंने आगे बताया कि सोनाक्षी और जहीर कई सालों से एक-दूसरे को जानते हैं, और ये शादी उनका सोचा-समझा फैसला था. पूजा ने कहा, “लोगों को दूसरों की जिंदगी में दखल देना बंद करना चाहिए. अगर कोई झगड़ा होता या विवाद होता, तो मैं खुद बताती, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ.”
पूजा ने यह भी बताया कि वो जहीर इकबाल से मिल चुकी हैं और उन्हें वो “बहुत मज़ेदार और खुशमिजाज इंसान” लगे. जून 2024 में हुई सोनाक्षी और जहीर की शादी एक इंटीमेट सेरेमनी थी, जिसमें सिर्फ करीबी परिवार और दोस्त शामिल थे.