फाइल फोटो
बॉलीवुड एक्टर अरशद वारसी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने बचपन और मां-बाप को खोने के दर्दनाक अनुभवों के बारे में खुलकर बात की. एक्टर ने बताया कि वे सिर्फ 14 साल के थे, जब उनके माता-पिता का निधन हो गया था. उस वक्त उन्होंने खुद को मजबूत दिखाने की कोशिश की, लेकिन अंदर से वे पूरी तरह टूट चुके थे.
अरशद वारसी, राज शमानी के पॉडकास्ट में नजर आए, जहां उन्होंने अपने करियर, पत्नी और संघर्ष के दिनों के साथ अपने परिवार की यादें भी साझा कीं. उन्होंने बताया कि उन्होंने अपना बचपन बोर्डिंग स्कूल में बिताया था, इसलिए परिवार के साथ ज्यादा यादें नहीं रहीं. उन्होंने कहा, “जब मैं अपने बचपन के बारे में सोचता हूं, तो स्कूल की यादें ज्यादा आती हैं, क्योंकि मैं 8 साल की उम्र में बोर्डिंग स्कूल चला गया था.”
मां की आखिरी याद
अरशद ने भावुक होकर बताया कि उनकी मां की आखिरी याद आज भी उन्हें अंदर तक तोड़ देती है. उनके पिता के निधन के बाद मां को किडनी फेलियर हो गया था और वे डायलिसिस पर थीं. डॉक्टरों ने उन्हें पानी न देने की सलाह दी थी, लेकिन मां बार-बार पानी मांग रही थीं. अरशद ने कहा, “उस रात मां ने मुझसे फिर पानी मांगा, लेकिन मैंने मना कर दिया. उसी रात उनका निधन हो गया. अगर मैंने उन्हें पानी दे दिया होता, तो शायद जिंदगीभर खुद को दोष देता, लेकिन अब सोचता हूं कि देना चाहिए था.”
उन्होंने आगे कहा कि वह एक बच्चा था और डॉक्टरों की बात मानना चाहता था, लेकिन आज उन्हें एहसास होता है कि उस वक्त इंसानियत को तवज्जो देनी चाहिए थी. अरशद ने कहा, “हम बीमार व्यक्ति की तकलीफ नहीं समझते, बल्कि अपने अपराधबोध के डर से फैसले लेते हैं.”
इस बातचीत के दौरान अरशद कई बार भावुक हो गए. उनके इस इंटरव्यू को देखकर फैन्स ने सोशल मीडिया पर उन्हें प्यार और सहानुभूति से भरे संदेश भेजे हैं.
फाइल फोटो
Kumkum Bhagya Off Air News: टीवी की दुनिया के सबसे पॉपुलर शोज में शुमार ‘कुमकुम भाग्य’ के फैंस के लिए एक निराशाजनक खबर सामने आ रही है. रिपोर्ट्स की मानें तो 11 साल तक दर्शकों का दिल जीतने के बाद यह शो अब ऑफएयर होने जा रहा है. कम टीआरपी के चलते शो को बंद करने का फैसला लिया गया है. इसका आखिरी एपिसोड 7 सितंबर 2025 को टेलीकास्ट किया जाएगा.
शो से जुड़ी कुछ खास बातें
'कुमकुम भाग्य' की शुरुआत साल 2014 में हुई थी. शुरुआत में शो की कहानी प्रज्ञा (सृति झा) और अभि (शब्बीर अहलूवालिया) के इर्द-गिर्द घूमती थी. दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री और भावनात्मक कहानी ने दर्शकों को खूब पसंद आई थी. यही वजह थी कि शो सालों तक टीआरपी की रेस में टॉप पर बना रहा. शो ने कई पॉपुलर एक्टर्स को जन्म दिया, जिनमें मृणाल ठाकुर (बुलबुल का किरदार), और अन्य सितारे शामिल हैं. सृति और शब्बीर की जोड़ी को आज भी टीवी की आइकॉनिक जोड़ियों में गिना जाता है.
क्या है बंद होने की वजह?
रिपोर्ट के मुताबिक, शो को बीते कई महीनों से टीआरपी में गिरावट का सामना करना पड़ रहा था. समय के साथ शो की स्टारकास्ट में भी कई बार बदलाव हुआ, जिससे ऑडियंस का कनेक्शन टूट गया. चौथी पीढ़ी की कहानी दर्शकों को रास नहीं आई. वर्तमान में शो में प्रणाली राठौड़, अक्षय बिंद्रा और नमिक पॉल लीड रोल में हैं लेकिन दर्शकों का रिस्पॉन्स उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा. सूत्रों के अनुसार, चैनल ने शो को नया स्लॉट (शाम 7 बजे) देने की पेशकश की थी, लेकिन एकता कपूर ने इसे स्वीकार करने के बजाय शो को बंद करने का फैसला लिया.
क्या आएगा इसके बाद?
‘कुमकुम भाग्य’ की जगह अब नया शो ‘गंगा माई की बेटियां’ लेने जा रहा है, जिसे रवि दुबे और सरगुन मेहता प्रोड्यूस कर रहे हैं। शो के बंद होने को लेकर मेकर्स की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.
फैंस में मायूसी
शो के बंद होने की खबर ने फैंस को भावुक कर दिया है. सोशल मीडिया पर लोग पुराने एपिसोड्स और सृति-शब्बीर की जोड़ी को याद कर रहे हैं. एक दशक तक टेलीविजन पर राज करने वाला ये शो अब इतिहास बनने जा रहा है. 'कुमकुम भाग्य' केवल एक शो नहीं, बल्कि दर्शकों की भावनाओं का हिस्सा बन चुका था और अब उसका अंत वाकई एक युग का अंत है.
सलमान खान ने की युवा सिंगर की तारीफ
Salman Khan Social Media Post Jonas Conner: बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय सुपरस्टार सलमान खान सिर्फ अपनी फिल्मों के लिए ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर भी खूब सुर्खियां बटोरते हैं. उनके पोस्ट अक्सर लोगों का ध्यान खींचते हैं और उन्हें प्रेरित करते हैं. इन दिनों उनकी आने वाली फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ को लेकर दर्शकों में उत्साह है, लेकिन हाल ही में सलमान का एक ऐसा पोस्ट वायरल हुआ है, जो किसी फिल्म प्रमोशन से जुड़ा नहीं है. यह पोस्ट एक 15 साल के युवा सिंगर जोनस कोनर की प्रतिभा को लेकर है, जिसने लोगों का दिल जीत लिया है.
Never have I seen a 15 year old turn his pain into something so beautiful ..
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) September 13, 2025
God bless you #JonasConner
Listening on repeat
Father in a bible
Peace with pain
Oh Appalachia
Aisey bacchon ko Na support kiya toh phir kya kiya
Bhaiyon aur behno ye English mein hai ..
yahan… pic.twitter.com/L0tIdQBZfJ
सलमान खान ने रविवार को अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर जोनस कोनर की एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह गिटार बजाते हुए दिखाई दे रहे हैं. तस्वीर से ज्यादा ध्यान सलमान के कैप्शन ने आकर्षित किया. उन्होंने लिखा, "मैंने कभी किसी 15 साल के बच्चे को अपने दर्द को इतनी खूबसूरती से बयां करते नहीं देखा. भगवान तुम्हारा भला करे, जोनस कोनर. बार-बार सुन रहा हूं ‘फादर इन ए बाइबल’, ‘पीस विथ पेन’, ‘ओह अप्पालाचिया’."
सलमान ने यह भी बताया कि ये तीनों गाने जोनस ने अपनी भावनाओं और दर्द को गहराई से व्यक्त करते हुए गाए हैं. ये गाने दर्शाते हैं कि कम उम्र में भी प्रतिभा किस तरह से संवेदनशील और प्रभावशाली रूप में सामने आ सकती है. इसके साथ ही सलमान ने अपने फॉलोअर्स से खास अपील की. उन्होंने लिखा, "अगर ऐसे बच्चों को सपोर्ट नहीं करेंगे तो फिर क्या करेंगे? भाइयों और बहनों! ये गाने भले अंग्रेजी में हैं, लेकिन हमारे देश में भी ऐसे टैलेंटेड बच्चे हैं. उन्हें प्रोत्साहित करो, उनका शोषण मत करो."
सलमान का यह संदेश सोशल मीडिया पर खूब सराहा जा रहा है और कई लोग इसे प्रेरणादायक बता रहे हैं. वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान की फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ की शूटिंग लद्दाख में चल रही है. यह फिल्म साल 2020 में भारत-चीन सीमा पर हुई झड़प पर आधारित है, जिसमें भारत के 20 जवान शहीद हुए थे. फिल्म में सलमान एक सैनिक की भूमिका में नजर आएंगे, जिसके लिए उन्होंने खास ट्रेनिंग भी ली है.
यह भी पढ़ें: बरेली में दिशा पाटनी के पिता के घर फायरिंग, गोल्डी बराड़ गैंग का हाथ?
फाइल फोटो
Sapna Choudhary Biopic: हरियाणा की मशहूर लोक गायिका और डांसर सपना चौधरी की जिंदगी अब बड़े पर्दे पर आने वाली है. उनकी बायोपिक मैडम सपना को मशहूर फिल्म निर्माता महेश भट्ट प्रेजेंट कर रहे हैं. इस फिल्म में सपना के जीवन के संघर्ष, विवादों और प्यार भरे पलों को दिखाया जाएगा. सपना ने हाल ही में अपनी जिंदगी के इस सफर और 2016 में आत्महत्या की कोशिश के पीछे की वजहों पर खुलकर बात की.
उन्होंने बताया कि कैसे एक गाने के विवाद ने उनकी जिंदगी को हिला दिया था और कैसे उन्होंने उस मुश्किल दौर से उबरकर खुद को "मैडम सपना" के रूप में स्थापित किया. सपना ने फरीदून शहरयार से बातचीत में अपने जीवन को एक भावनात्मक रोलरकोस्टर बताया. उन्होंने कहा, "मेरी जिंदगी में संघर्ष, लोगों की बुरी नजर, गंदी बातें और साथ ही ढेर सारा प्यार भी रहा. मैंने हर इमोशन को जिया है. सपना से मैडम सपना बनने का सफर दर्द, टूटन और फिर जुड़ने की कहानी है. मैंने लोगों की आलोचनाएं सुनीं, उनकी गालियां देखीं लेकिन प्यार भी बहुत मिला."
सपना ने बताया कि उनकी जिंदगी का हर पहलू इस फिल्म में दिखेगा, जो दर्शकों को उनकी मेहनत और जज्बे से रूबरू कराएगा. 2016 में सपना ने जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की थी, जिसके पीछे की कहानी बेहद दुखद है. उस समय गुड़गांव में एक परफॉर्मेंस के बाद उनके गाने सॉलिड बॉडी पर विवाद खड़ा हो गया. कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि इस गाने के बोल जातिवाद को बढ़ावा देते हैं. इस वजह से सपना के खिलाफ SC/ST एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ और सोशल मीडिया पर उनकी जमकर आलोचना हुई.
सपना ने बताया, "मैं उस समय छोटी थी, ज्यादा पढ़ी-लिखी नहीं थी. मेरी दुनिया स्टेज पर परफॉर्म करने और घर लौटकर सोने तक सीमित थी. मुझे कानून या जात-पात की समझ नहीं थी. मैं तो बस अपने गानों से लोगों का मनोरंजन करना चाहती थी." विवाद बढ़ने पर सपना को भारी आलोचना और अपमान का सामना करना पड़ा. कुछ लोगों ने उनके चरित्र पर सवाल उठाए और कहा कि वह एक डांसर हैं, इसलिए उनकी इज्जत कम है. सपना ने कहा, "उन बातों का बोझ मैं सह नहीं पाई. मुझे लगा कि अगर मुझे वह सम्मान नहीं मिलेगा, जो मैं चाहती हूं, तो जीने का क्या फायदा. मैंने गलती से जहर खा लिया."
सपना सात दिन तक अस्पताल में बेहोश रहीं। लेकिन जब वह होश में आईं, तो उन्हें एहसास हुआ कि उनके चाहने वाले भी बहुत हैं. एक लड़के ने सात दिन तक अस्पताल के बाहर उनकी सलामती की दुआ मांगते हुए खड़े रहकर उनका हौसला बढ़ाया. इस घटना ने सपना को नई ताकत दी. उन्होंने माफी मांगी और वादा किया कि वह भविष्य में ऐसी गलतियां नहीं करेंगी. इस मुश्किल दौर ने उन्हें और मजबूत बनाया.