फाइल फोटो
Asrani Death News: दिवाली के दिन यानी 20 अक्टूबर को हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता गोवर्धन असरानी का निधन हो गया. वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे. शोले फिल्म में उनके यादगार “जेलर” के किरदार ने उन्हें अमर बना दिया था. असरानी ने अपने करियर में मेरे अपने, बावर्ची, अभिमान, चुपके चुपके, छोटी सी बात, भूल भुलैया, बंटी और बबली 2, वेलकम, ऑल द बेस्ट जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया और दर्शकों को खूब हंसाया. उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री और फैंस में गहरा दुख है. असरानी अपने पीछे पत्नी मंजू असरानी को अकेला छोड़ गए हैं.
कौन हैं मंजू असरानी?
मंजू असरानी भी एक समय बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस रही हैं. उन्होंने 70 और 80 के दशक में कई फिल्मों में काम किया. मंजू और असरानी की मुलाकात फिल्मों ‘आज की ताजा खबर’ और ‘नमक हराम’ के सेट पर हुई थी. दोनों में जल्दी ही गहरी दोस्ती और फिर प्यार हुआ, और यही रिश्ता शादी में बदल गया. मंजू ने पति असरानी की तरह फिल्म इंडस्ट्री में नाम कमाया और बाद में निर्देशन की ओर रुख किया. उन्होंने 1995 में फिल्म ‘मां की ममता’ का निर्देशन भी किया था.
मंजू का शांत और सादगी भरा जीवन
मंजू असरानी ने अपने करियर से ज्यादा महत्व अपने परिवार को दिया. उन्होंने शोबिज़ की चमक-दमक से दूरी बना ली थी और एक लो-प्रोफाइल जिंदगी जीती थीं. वह सार्वजनिक कार्यक्रमों या अवॉर्ड शो में शायद ही कभी नजर आईं. असरानी भी अपनी पत्नी की तरह लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते थे. दोनों ने हमेशा अपने निजी जीवन को प्राथमिकता दी और एक-दूसरे का पूरा साथ निभाया.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, असरानी और मंजू के कोई संतान नहीं है, हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में एक बेटे नवीन असरानी का जिक्र भी मिलता है, लेकिन इस बारे में दंपती की ओर से कभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई.
फैंस ने नम आंखों से दी विदाई
गोवर्धन असरानी के निधन की खबर से फिल्म जगत में शोक की लहर है. अक्षय कुमार ने भी सोशल मीडिया पर दुख जताया और बताया कि वह असरानी से एक हफ्ते पहले ही मिले थे. उन्होंने उन्हें “बेहद प्यारा इंसान” बताया. फैंस सोशल मीडिया पर “थांबा थांबा” और “राइट राइट राइट” जैसे असरानी के मशहूर डायलॉग याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं.
फाइल फोटो
Pawan Singh Wife Jyoti Singh: भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह की बीवी ज्योति सिंह इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में काराकाट सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में मैदान में हैं. लेकिन इस चुनावी जंग में वो पूरी तरह अकेली पड़ गई हैं. न तो उन्हें पति पवन सिंह का साथ मिल रहा है और न ही चुनाव प्रचार के लिए पर्याप्त पैसे. ऐसे में ज्योति सिंह ने जनता से आर्थिक मदद की अपील की है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक क्यूआर कोड शेयर करते हुए लिखा है, “जिसकी जितनी शक्ति हो, उतना सहयोग करें.”
राम-कृष्ण को भी झेलना पड़ा था समाज का दर्द
इमोशनल पोस्ट में ज्योति ने लिखा, “राम और कृष्ण जैसे अवतारियों को भी समाज से बहुत कुछ सहना पड़ा. मैं तो एक साधारण महिला हूं, जिसे कई लोगों ने गलत समझा. आज मैं काराकाट की जनता से मदद मांग रही हूं ताकि मैं अपनी लड़ाई जारी रख सकूं.”
उन्होंने आगे लिखा, “मुझे जनता से अपार समर्थन मिल रहा है, लेकिन इस मुहिम को और मजबूत करने के लिए आर्थिक सहयोग की जरूरत है. मैं आपकी बेटी और बहन हूं, इसलिए आपसे उम्मीद करती हूं कि मेरा साथ देंगे.”
बैंक अकाउंट और क्यूआर कोड शेयर किया
ज्योति ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में अपना बैंक अकाउंट डिटेल्स और क्यूआर कोड शेयर करते हुए लोगों से सहयोग राशि भेजने की अपील की है.
ट्रोल्स को दिया करारा जवाब
ज्योति के इस कदम की जहां कुछ लोग सराहना कर रहे हैं, वहीं कई यूजर्स ने उन्हें पैसे मांगने के लिए ट्रोल भी किया. कुछ ने लिखा कि, “आपके पास तो 18 लाख की संपत्ति है, फिर मदद क्यों मांग रही हैं?” जवाब में ज्योति के समर्थकों ने लिखा, “अगर किसी को मदद करनी है तो करें, वरना ज्ञान न दें.”
पवन सिंह से अलग हैं ज्योति
गौरतलब है कि ज्योति सिंह और पवन सिंह के बीच काफी समय से अनबन चल रही है. दोनों अलग रह रहे हैं और तलाक का मामला फिलहाल कोर्ट में है. ऐसे में ज्योति ने पति का साथ न होने के बावजूद खुद चुनावी मैदान में उतरने का फैसला किया है.
फाइल फोटो
बिग बॉस 19: शो अपने आख़िरी हफ्तों में पहुंच चुका है और घर के अंदर झगड़े, गुटबाजी और प्लानिंग-प्लॉटिंग अपने चरम पर हैं. पिछले हफ्ते घर में एक बड़ी कंट्रोवर्सी तब हुई जब तान्या मित्तल और नीलम गिरी ने अपनी सीमा पार करते हुए अशनूर कौर को बॉडीशेम किया. दोनों ने अशनूर के वजन और लुक्स पर भद्दे कमेंट किए, जिसके बाद सोशल मीडिया पर भारी नाराजगी देखने को मिली.
सलमान खान ने लगाई क्लास
वीकेंड का वार में सलमान खान ने तान्या और नीलम की जमकर क्लास लगाई. शो के प्रोमो में सलमान कहते दिखे, “तान्या और नीलम, आपने अशनूर के बारे में जो बातें कहीं, वे इतनी शर्मनाक हैं कि मैं उन्हें यहां दोहरा भी नहीं सकता.” उन्होंने आगे कहा, “आपको किसने हक दिया किसी के शरीर या रूप का मज़ाक उड़ाने का?”
जब सलमान ने दोनों से पूछा कि अब अशनूर के बारे में क्या सोचती हैं, तो नीलम बोलीं, “अच्छी लग रही हैं.” वहीं तान्या ने कहा, “प्रिंसेस लग रही हैं.” इस पर सलमान ने तंज कसते हुए कहा, “अब बोल क्यों नहीं रही हो? चुगली करते समय तो बहुत बोल रही थीं.”
इमोशनल हुईं अशनूर कौर
अपनी बॉडीशेमिंग पर अशनूर काफी भावुक हो गईं. उन्होंने कहा कि तान्या और नीलम को इस हरकत पर शर्म आनी चाहिए. अशनूर की आंखों में आंसू देखकर कई घरवाले भी हैरान रह गए. सोशल मीडिया पर फैंस ने अशनूर के लिए सपोर्ट दिखाते हुए उन्हें “स्ट्रॉन्ग रहने” की सलाह दी.
अभिषेक बजाज पर भी गुस्से में सलमान
सलमान खान ने अभिषेक बजाज को भी लताड़ लगाई, जिन्होंने कुनिका सदानंद को “दादी अम्मा” कहकर ऐज शेम किया था. सलमान ने कहा कि किसी की उम्र या लुक्स पर टिप्पणी करना बेहद गलत है.
फैंस ने दिखाई अशनूर के प्रति हमदर्दी
21 साल की अशनूर कौर के फैंस ने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर #WeStandWithAshnoor ट्रेंड करवा दिया. कई टीवी सितारों ने भी उनके सपोर्ट में पोस्ट साझा किए. फैंस का कहना है कि “बॉडीशेमिंग जैसी चीजों को टीवी पर ग्लैमराइज नहीं किया जाना चाहिए.” शो का प्रोमो वायरल हो चुका है और दर्शक अब वीकेंड का वार के एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. ताकि देख सकें, सलमान खान अगली बार किसकी क्लास लगाएंगे.
फाइल फोटो
Vadh 2 Release Date: बॉलीवुड अभिनेता संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की जोड़ी बहुत जल्द फिल्म 'वध 2' में दिखाई देगी. इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और अब इसके मेकर्स ने मूवी की रिलीज डेट अनाउंस कर दी है. मानवीय जज्बातों और नैतिक दुविधाओं से भरी यह फिल्म अगले साल 6 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस फिल्म को लव रंजन और अंकुर गर्ग की लव फिल्म्स ने मिलकर बनाया है. फिल्म का निर्देशन जसपाल सिंह संधू ने किया है.
इसकी रिलीज डेट की घोषणा करते हुए मेकर्स ने एक मोशन पोस्टर भी जारी किया है. इसे उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, "संघर्ष नया, कहानी नई. क्या गलत है और क्या सही है? जानिए 6 फरवरी 2026 को जब 'वध-2' सिनेमाघरों में रिलीज होगी."
इस मोशन पोस्टर में संजय मिश्रा और नीना गुप्ता का पहला लुक दिखाई दिया, जिसने दर्शकों को 'वध 2' की दुनिया की झलक दी. 'वध 2' की कहानी जसपाल सिंह संधू ने लिखी है. बताया जा रहा है कि यह पहले भाग जैसी कहानी को आगे बढ़ाती दिखाई देगी. इसमें नए किरदारों के जरिए भावनाओं और हालात को एक नई कहानी में दिखाया गया है.
इससे पहले एक इंटरव्यू में संजय मिश्रा ने फिल्म के कलाकारों और क्रू के साथ शूटिंग के अनुभव के बारे में बात की थी. उन्होंने कहा था कि वह अपने किरदार शंभुनाथ मिश्रा की अपनी भूमिका को फिर से निभाकर बहुत खुश हैं. उन्होंने कहा, "वध सिर्फ एक फिल्म नहीं थी, यह एक सिनेमाई अनुभव था जो हमारे और दर्शकों के साथ हमेशा के लिए जुड़ गया. इसे एक फ्रैंचाइजी के रूप में विकसित होते देखना बहुत ही खास अनुभव है. जसपाल के निर्देशन में एक बार फिर काम करना वाकई प्रेरणादायक रहा है—उनकी दृष्टि हर सीन में गहराई लाती है."
अभिनेत्री नीना गुप्ता ने कहा था, "ऐसी अनोखी कहानियां मिलना दुर्लभ है. जसपाल की सच्चाई और तनाव को पहचानने की क्षमता उन्हें एक बेहतरीन कहानीकार बनाती है. मुझे एक बार फिर इस सफर का हिस्सा बनने पर बहुत गर्व है और मैं दर्शकों के लिए उत्साहित हूं कि वे देखें कि वध 2 में हमने उनके लिए क्या पेश किया है." 'वध 2' में नीना गुप्ता और संजय मिश्रा के अलावा सौरभ सचदेवा, मानव विज, नदीम खान, और सुमित गुलाटी जैसे कलाकार भी हैं.