फाइल फोटो
Bigg Boss 19 Controversy: बिग बॉस 19 अब अपने आखिरी हफ्तों में है और जैसे-जैसे फिनाले नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे घर का माहौल और तनाव भी बढ़ता जा रहा है. दोस्ती और रिश्ते टूट रहे हैं और घरवाले एक-दूसरे पर आरोप लगाने से भी पीछे नहीं हट रहे. इस बार निशाने पर हैं मालती चाहर, जिनकी सेक्सुअलिटी को लेकर घर में कई बार बातें उठ चुकी हैं.
कुनिका ने मालती पर क्या कहा?
एक टास्क के दौरान मालती चाहर गलती से तान्या के काफी करीब आ गईं, जिससे तान्या नाराज हो गईं. बाद में तान्या ने अपनी बात कुनिका सदानंद से शेयर की. इस पर कुनिका ने फुसफुसाते हुए तान्या से कहा, “मैं पक्के तौर पर कह सकती हूं कि मालती लेस्बियन है. उसके बॉडी लैंग्वेज और बात करने का तरीका देखा. ऐसा ही लगता है.” कुनिका की यह टिप्पणी सुनकर तान्या भी हैरान रह गईं.
सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
जैसे ही यह क्लिप वायरल हुई, सोशल मीडिया पर लोग कुनिका को निशाने पर लेने लगे. फैंस ने कहा कि किसी की सेक्सुअलिटी पर सवाल उठाना गलत है, खासकर नेशनल टीवी पर. गौरतलब है कि इससे पहले फरहाना भट्ट ने भी मालती की सेक्सुअलिटी पर कई बार कमेंट किया था.
इस हफ्ते वीकेंड का वार में सलमान खान नहीं, बल्कि रोहित शेट्टी घरवालों से सवाल-जवाब करते नजर आएंगे. BB को बायस्ड कहने और शो की इमेज खराब करने पर रोहित शेट्टी अमाल मलिक और शहबाज की क्लास लगाने वाले हैं. उनके आने से एपिसोड में एनर्जी और ड्रामा दोनों का तड़का देखने को मिलेगा.
फाइल फोटो
Bigg Boss 19 Trophy Reveal: टीवी के सबसे विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' का ग्रैंड फिनाले बस दो दिन दूर है, और घर का माहौल पहले से कहीं ज़्यादा रोमांचक हो गया है. इस हफ़्ते, शो ने अपने टॉप 5 फाइनलिस्ट की घोषणा की. गौरव खन्ना, अमाल मलिक, फरहाना भट्ट, प्रणीत मोरे और तान्या मित्तल. इनमें से कोई एक 7 दिसंबर को ट्रॉफी उठाएगा.
इस बीच, बिग बॉस ने घर वालों को इस सीज़न की ट्रॉफी की पहली झलक दिखाई. यह ट्रॉफी पिछले सभी सीज़न से काफी अलग और अनोखी है. सबसे खास बात यह है कि ट्रॉफी के डिज़ाइन में सलमान खान का मशहूर 'हाथ जोड़कर प्रार्थना करने वाला' पोज़ शामिल है. यह चमकदार हीरे जड़ी ट्रॉफी इस सीज़न की थीम से पूरी तरह मेल खाती है और सभी कंटेस्टेंट इसे देखकर बहुत खुश हुए.
एपिसोड में टॉप 5 कंटेस्टेंट आखिरी बार 'असेंबली रूम' में इकट्ठा हुए, जहां बिग बॉस ने उन्हें ट्रॉफी दिखाई और उनसे पूछा कि उनके अलावा, वे किसे ट्रॉफी जीतने के लायक समझते हैं. अमाल मलिक ने सबसे पहले प्रणीत मोरे का नाम लिया. प्रणीत ने गौरव खन्ना को लायक बताया. फरहाना भट्ट ने तान्या मित्तल का नाम लिया. गौरव खन्ना ने भी प्रणीत को ही चुना. जबकि तान्या मित्तल ने अमाल मलिक का नाम लिया.
इस बातचीत और ट्रॉफी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही हैं. फैंस यह जानने के लिए बेताब हैं कि 2025 का विनर कौन होगा. इस बीच, एपिसोड में एक और बड़ा पल आया जब माल्टी चाहर को कम वोट मिलने की वजह से घर से बाहर जाना पड़ा. माल्टी घर से निकलते समय काफी इमोशनल लग रही थीं और प्रणीत और अमाल से नाराज़ भी दिखीं.
उन्होंने अलविदा कहते समय उन्हें इग्नोर भी किया. उनके बाहर होने के बाद अब सिर्फ टॉप 5 कंटेस्टेंट ही फाइनल रेस में बचे हैं. जैसे-जैसे फिनाले नज़दीक आ रहा है, दर्शकों में एक्साइटमेंट और बढ़ गया है. सबकी नज़रें इस बात पर हैं कि 7 दिसंबर को सलमान स्टाइल वाली यह चमकदार ट्रॉफी किसके हाथ लगेगी.
फाइल फोटो
Raveena Tandon Darr Movie: शाहरुख खान और जूही चावला की जोड़ी 90 के दशक की सबसे हिट ऑनस्क्रीन जोड़ियों में से एक रही है. जब भी दोनों साथ आए, स्क्रीन पर जादू चल गया. लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनकी सुपरहिट फिल्म ‘डर’ (1993) में जूही नहीं, बल्कि रवीना टंडन को पहले किरण का रोल ऑफर हुआ था?
हाल ही में एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में रवीना ने इस राज से पर्दा उठाया. उन्होंने बताया कि ‘डर’ फिल्म सबसे पहले उनके पास आई थी, लेकिन कुछ सीन को लेकर वह असहज थीं, इसलिए उन्होंने ये रोल करने से मना कर दिया.
रवीना ने कहा, “डर सबसे पहले मेरे पास आई थी. वो वल्गर नहीं थी, लेकिन कुछ सीन ऐसे थे जिनसे मैं थोड़ी अनकम्फर्टेबल थी. जैसे स्विमिंग कॉस्ट्यूम वाले सीन. मैं उस वक्त ऐसे कपड़े पहनने के लिए तैयार नहीं थी, इसलिए मैंने फिल्म नहीं की.” फिल्म में बाद में जूही चावला को लिया गया और ये रोल उनके करियर का बड़ा टर्निंग पॉइंट बन गया. शाहरुख खान का "क..क..किरण" वाला किरदार आज भी बॉलीवुड की आइकॉनिक परफॉर्मेंस में गिना जाता है.
‘प्रेम कैदी’ भी ऑफर हुई थी रवीना को
रवीना ने बताया कि ‘प्रेम कैदी’ (1991) जो करिश्मा कपूर की डेब्यू फिल्म बनी, वो भी पहले उन्हें ऑफर हुई थी. उन्होंने कहा, “उस फिल्म में भी एक सीन था जहां हीरो जिपर नीचे खींचता है या स्ट्रैप दिखता है. मैं उससे भी असहज थी. उस वक्त मैं किसी के बहुत करीब आने से घबराती थी.”
फाइल फोटो
Bigg Boss 19: टीवी की दुनिया में दर्शकों को एंटरटेनमेंट का तगड़ा डोज देने के लिए कई नए रियलिटी शोज लाइन में हैं. जहां एक तरफ सास-बहू ड्रामे का क्रेज बरकरार है, वहीं रियलिटी शोज अब इस ट्रेंड को कड़ी टक्कर देने के लिए तैयार हैं. भारतीय टीवी के सबसे चर्चित और विवादित रियलिटी शो बिग बॉस का 19वां सीजन इस बार 24 अगस्त से शुरू होने जा रहा है. फैंस लंबे समय से इस सीजन का इंतजार कर रहे थे. हालांकि, प्रोडक्शन हाउस और मेकर्स के बीच कुछ समय तक असहमति के चलते लॉन्च डेट पर सस्पेंस बना हुआ था, लेकिन अब सब ठीक हो गया है. सलमान खान इस बार भी होस्ट की भूमिका निभाते नजर आएंगे और दर्शकों को नए कंटेस्टेंट्स से मिलवाएंगे.
सुपरस्टार सिंगर 3 में नेहा कक्कड़ की वापसी
सिंगिंग रियलिटी शो सुपरस्टार सिंगर 3 में इस बार नेहा कक्कड़ धमाकेदार वापसी कर रही हैं. शो का प्रोमो जल्द ही रिलीज होने वाला है. इस शो में देशभर से आए छोटे-छोटे सिंगिंग टैलेंट अपने हुनर से जजों और दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे.
टीवी पर चल रहे पॉपुलर शोज
1. नए शोज के साथ-साथ कई पॉपुलर रियलिटी शो पहले से ही दर्शकों का दिल जीत रहे हैं. इनमें कौन बनेगा करोड़पति 17, पति पत्नी और पंगा, छोरियां चली गांव और सुपर डांसर चैप्टर 5 शामिल हैं.
2. पति पत्नी और पंगा ने हाल ही में लाफ्टर शेफ सीजन 2 की जगह ली है और आते ही छा गया है. शो में सेलेब्रिटी जोड़ियों की रियल लाइफ केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रही है.
3. छोरियां चली गांव गांव की थीम पर आधारित है, जिसमें शहरी लड़कियों को गांव के माहौल में ढलते हुए दिखाया गया है. शो का कॉन्सेप्ट नया है और दर्शक इसे काफी एंजॉय कर रहे हैं.
4. सुपर डांसर चैप्टर 5 भी अपने शानदार डांस परफॉर्मेंस और टैलेंटेड कंटेस्टेंट्स की वजह से चर्चा में है.
टीआरपी में मुकाबला होगा कड़ा
सास-बहू सीरियल्स जैसे क्योंकि सास भी कभी बहू थी, अनुपमा और तारक मेहता का उल्टा चश्मा अभी भी दर्शकों के दिलों में अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए हैं. खासकर क्योंकि सास भी कभी बहू थी ने बीते हफ्ते टीआरपी में धमाकेदार रेटिंग हासिल की लेकिन अब बिग बॉस, केबीसी और अन्य रियलिटी शोज के आने से टीआरपी की लड़ाई और दिलचस्प हो जाएगी.
आने वाले हफ्तों में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या बिग बॉस और बाकी रियलिटी शोज सास-बहू ड्रामों को पछाड़कर टीआरपी चार्ट में नंबर वन बन पाते हैं या नहीं. इतना तय है कि दर्शकों के लिए आने वाला समय टीवी पर एंटरटेनमेंट से भरपूर होने वाला है.