फाइल फोटो
Bigg Boss 19 Trophy Reveal: टीवी के सबसे विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' का ग्रैंड फिनाले बस दो दिन दूर है, और घर का माहौल पहले से कहीं ज़्यादा रोमांचक हो गया है. इस हफ़्ते, शो ने अपने टॉप 5 फाइनलिस्ट की घोषणा की. गौरव खन्ना, अमाल मलिक, फरहाना भट्ट, प्रणीत मोरे और तान्या मित्तल. इनमें से कोई एक 7 दिसंबर को ट्रॉफी उठाएगा.
इस बीच, बिग बॉस ने घर वालों को इस सीज़न की ट्रॉफी की पहली झलक दिखाई. यह ट्रॉफी पिछले सभी सीज़न से काफी अलग और अनोखी है. सबसे खास बात यह है कि ट्रॉफी के डिज़ाइन में सलमान खान का मशहूर 'हाथ जोड़कर प्रार्थना करने वाला' पोज़ शामिल है. यह चमकदार हीरे जड़ी ट्रॉफी इस सीज़न की थीम से पूरी तरह मेल खाती है और सभी कंटेस्टेंट इसे देखकर बहुत खुश हुए.
एपिसोड में टॉप 5 कंटेस्टेंट आखिरी बार 'असेंबली रूम' में इकट्ठा हुए, जहां बिग बॉस ने उन्हें ट्रॉफी दिखाई और उनसे पूछा कि उनके अलावा, वे किसे ट्रॉफी जीतने के लायक समझते हैं. अमाल मलिक ने सबसे पहले प्रणीत मोरे का नाम लिया. प्रणीत ने गौरव खन्ना को लायक बताया. फरहाना भट्ट ने तान्या मित्तल का नाम लिया. गौरव खन्ना ने भी प्रणीत को ही चुना. जबकि तान्या मित्तल ने अमाल मलिक का नाम लिया.
इस बातचीत और ट्रॉफी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही हैं. फैंस यह जानने के लिए बेताब हैं कि 2025 का विनर कौन होगा. इस बीच, एपिसोड में एक और बड़ा पल आया जब माल्टी चाहर को कम वोट मिलने की वजह से घर से बाहर जाना पड़ा. माल्टी घर से निकलते समय काफी इमोशनल लग रही थीं और प्रणीत और अमाल से नाराज़ भी दिखीं.
उन्होंने अलविदा कहते समय उन्हें इग्नोर भी किया. उनके बाहर होने के बाद अब सिर्फ टॉप 5 कंटेस्टेंट ही फाइनल रेस में बचे हैं. जैसे-जैसे फिनाले नज़दीक आ रहा है, दर्शकों में एक्साइटमेंट और बढ़ गया है. सबकी नज़रें इस बात पर हैं कि 7 दिसंबर को सलमान स्टाइल वाली यह चमकदार ट्रॉफी किसके हाथ लगेगी.
फाइल फोटो
Shah Bano Case: मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने फिल्म ‘हक’ की रिलीज़ पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया है. यह याचिका शाह बानो की बेटी सिद्दीक बेगम खान ने दायर की थी, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि फिल्म में उनकी मां की छवि को गलत तरीके से दिखाया गया है.
जस्टिस प्रणय वर्मा की एकल पीठ ने सुनवाई के दौरान कहा कि शाह बानो अब जीवित नहीं हैं, इसलिए निजता और प्रतिष्ठा का अधिकार उनके साथ समाप्त हो गया है. अदालत ने यह भी साफ किया कि फिल्म में न तो शाह बानो का गलत चित्रण किया गया है और न ही इसे उनकी वास्तविक कहानी के रूप में प्रस्तुत किया गया है.
कोर्ट ने फिल्म निर्माताओं को राहत देते हुए कहा कि ‘हक’ एक काल्पनिक रचना है और इसके डिस्क्लेमर में स्पष्ट रूप से लिखा गया है कि यह फिल्म ‘बानोः भारत की बेटी’ नामक पुस्तक से प्रेरित है और 1985 के सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले से प्रभावित है. इसलिए फिल्म को रचनात्मक स्वतंत्रता दी जा सकती है.
हाईकोर्ट ने यह भी कहा कि सिर्फ इसलिए कि फिल्म में नाटकीय या काल्पनिक तत्व जोड़े गए हैं, इसे सनसनीखेज या भ्रामक नहीं कहा जा सकता. फिल्म में यदि कहानी को प्रभावी बनाने के लिए कुछ वैवाहिक या निजी विवरण शामिल किए गए हैं, तो इसे गलत या अपमानजनक नहीं माना जा सकता.
कोर्ट ने की अहम टिप्पणी
कोर्ट ने यह भी टिप्पणी की कि फिल्म के निर्माताओं ने यह दावा नहीं किया है कि ‘हक’ पूरी तरह से अहमद खान बनाम शाह बानो बेगम (1985) केस पर आधारित है. बल्कि, यह उस फैसले से प्रेरित एक रचनात्मक प्रयास है जो समाज में महिलाओं के अधिकारों और न्याय के सवालों को उठाता है. अपने निर्णय में अदालत ने के.एस. पुट्टास्वामी बनाम भारत संघ और दीपा जयकुमार बनाम एन.एल. विजय (2021) जैसे मामलों का हवाला देते हुए कहा कि मृत व्यक्ति की निजता का अधिकार लागू नहीं होता.
हक फिल्म की रिलीज का रास्ता साफ
अदालत के इस फैसले के बाद फिल्म ‘हक’ की रिलीज़ का रास्ता साफ हो गया है. फिल्म में यामी गौतम शाह बानो से प्रेरित किरदार निभा रही हैं, जबकि इमरान हाशमी उनके पति और वकील की भूमिका में हैं.
फाइल फोटो
बिग बॉस 19 अब अपने आखिरी पड़ाव पर है, और शो के साथ-साथ कंटेस्टेंट्स के छिपे हुए राज भी सामने आ रहे हैं. ताजा एपिसोड में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट मालती चाहर ने सिंगर अमाल मलिक को कैमरे पर एक्सपोज कर दिया. दोनों शो में आने से पहले करीबी दोस्त रह चुके हैं, जिसे अब तक उन्होंने छिपाकर रखा था.
शो के प्रोमो में दिखाया गया कि मालती ने अमाल की पोल खोल दी. इस पर अमाल बोले, "मालती जी, मंडली बैठाकर हमारी बातें कर रही हो, दुनिया को दिखाना चाहती हो कि मैं बेवकूफ हूं?" लेकिन मालती ने जवाब दिया, "अमाल, मेरे पापा तक को पता है कि हम कब और कहां मिले थे, तुम कैमरे पर झूठ क्यों बोल रहे हो?"
मालती का दावा है कि अमाल ने उन्हें पहले बैठाकर चार गाने सुनाए थे, जबकि अमाल ने कहा कि वो बस 10 मिनट के लिए मिले थे. मालती ने झल्लाकर कहा, "हम पार्टी में नहीं मिले थे, ये नैरेटिव मैंने ही बताया था. घरवालों को भी पहले से शक था कि अमाल और मालती के बीच कुछ खास रिश्ता है.
फरहाना भट्ट ने भी शो में कहा था कि अमाल का मालती के लिए सॉफ्ट कॉर्नर है. मालती अक्सर अमाल के कपड़े, चश्मा और हेयरबैंड भी इस्तेमाल करती नजर आईं. अब ये साफ है कि दोनों एक-दूसरे को शो से पहले से जानते हैं, लेकिन ये रिश्ता दोस्ती का था या कुछ ज्यादा, इसका खुलासा आने वाले दिनों में हो सकता है.
फाइल फोटो
Rajkummar Rao Controversy: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव इन दिनों एक पुराने मामले के चलते कानूनी मुश्किलों में घिर गए हैं. धार्मिक भावना भड़काने के आरोप में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था, जिसके चलते जालंधर कोर्ट में उनके खिलाफ अरेस्ट वॉरंट जारी कर दिया गया. हालांकि, अब उन्होंने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है और उन्हें बेल भी मिल गई है.
दरअसल, मामला साल 2017 में आई फिल्म 'बहन होगी तेरी' से जुड़ा है, जिसमें राजकुमार राव अभिनेत्री श्रुति हासन के साथ नजर आए थे. फिल्म के एक पोस्टर में राजकुमार भगवान शिव के रूप में बाइक पर सवार दिखाई दिए थे. उनके गले में रुद्राक्ष की माला, सिर पर चंद्रमा और बाइक पर उत्तर प्रदेश का नंबर प्लेट भी था. इस पोस्टर को लेकर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई और इसे धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला बताया. इसके बाद जालंधर कोर्ट में अभिनेता समेत फिल्म के डायरेक्टर अजय के पन्नालाल और प्रोड्यूसर टोनी डिसूजा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया.
जब कोर्ट की ओर से समन जारी किए गए तो वे राजकुमार राव के पुराने पते-प्रेम नगर, गुड़गांव पर भेजे गए. चूंकि अब अभिनेता वहां नहीं रहते, इसलिए उन्हें यह समन नहीं मिल पाया. फिलहाल राजकुमार मुंबई के अंधेरी वेस्ट स्थित ओबेरॉय स्प्रिंग्स में रहते हैं. समन न मिलने के चलते वे समय पर कोर्ट में पेश नहीं हो सके और इसी कारण उनके खिलाफ अरेस्ट वॉरंट जारी हुआ.
इसके बाद राजकुमार राव ने 28 जुलाई को जालंधर कोर्ट में खुद को सरेंडर किया. केस की सुनवाई जज श्रीजन शुक्ला की अदालत में हुई. सुनवाई के दौरान राजकुमार राव के वकील दर्शन सिंह दयाल ने दलील दी कि समन उनके मुवक्किल तक नहीं पहुंच पाए थे, लेकिन जैसे ही उन्हें इसकी जानकारी मिली, उन्होंने खुद को कोर्ट में सरेंडर कर दिया. कोर्ट ने वकील की दलील से सहमति जताते हुए राजकुमार राव को जमानत दे दी है. मामले की अगली सुनवाई 30 जुलाई को हुई, जिसमें चार्जशीट दाखिल हो चुकी है और अब कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ेगी.