How to start Datacenter or Domain and hosting business ?
Top Digital Marketing Companies
Top Flutter App Development Companies
How to earn money Online ?
How to start Ecommerce business ?
इंसानी खोपड़ियों से बने बर्तन, मानव त्वचा की कुर्सियां; अमेरिका का सबसे खौफनाक सीरियल किलर
BBDS App Download
× Bindass Bol Home About News Contact Search

बिहार चुनाव: पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के बीच छिड़ी सियासी जंग, मंच से दिया दो टूक जवाब

प्रतीकात्मक फोटो

फाइल फोटो

Bihar Elections 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे करीब आ रहे हैं, राजनीतिक माहौल भी गर्म होता जा रहा है. इसी बीच भोजपुरी सिनेमा के दो बड़े सितारे पवन सिंह और खेसारी लाल यादव अब चुनावी मैदान में आमने-सामने नजर आ रहे हैं.

एक तरफ पवन सिंह एनडीए (NDA) के लिए प्रचार कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ खेसारी लाल यादव आरजेडी (RJD) के टिकट पर छपरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. दोनों की लोकप्रियता और बयानों ने अब चुनावी माहौल को और दिलचस्प बना दिया है.

पवन सिंह का खेसारी पर पलटवार
हाल ही में एक चुनावी रैली के दौरान पवन सिंह ने बिना नाम लिए खेसारी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, “हम किसी के बारे में बुरा नहीं बोलते, लेकिन जो अंड-बंड बोलता है, उसका बयान खुद सुन लीजिए. कभी कहता है कि हम मोदी जी के फैन हैं, कभी कहता है कि हमें किसी ने नहीं बनाया. भाई, किसी इंसान को एक जगह टिककर रहना चाहिए. कभी शिकायत, कभी बढ़ाई, कभी उल्टा-सीधा बोलना ठीक नहीं.”

खेसारी का विवादित बयान
इससे पहले खेसारी लाल यादव ने एक कार्यक्रम में पवन सिंह को ‘नचनिया’ कह दिया था. इस शब्द को लेकर सोशल मीडिया पर काफी विवाद हुआ. पवन सिंह ने इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था, “शब्द के दो मतलब हो सकते हैं. अगर जुबान फिसल गई है तो इसे बड़ा मुद्दा नहीं बनाना चाहिए.”

दोनों की जंग से चर्चा तेज
दोनों स्टार्स के बीच यह बयानबाजी अब चुनावी चर्चा का हिस्सा बन गई है. भोजपुरी सिनेमा के फैंस भी सोशल मीडिया पर इस सियासी तकरार पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

03 Nov 2025  ·  Published: 14:06 IST

'सैयारा' फेम अनीत पड्डा जल्द करेंगी ओटीटी डेब्यू, 'न्याय' से होगी एक नई बहस की शुरुआत

File

फाइल फोटो

Aneet Padda OTT Debut: डेब्यू फिल्म 'सैयारा' से धमाकेदार शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस अनीत पड्डा अब ओटीटी की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं. फिल्म ‘सैयारा’ की ऐतिहासिक सफलता के बाद अब फैंस अनीत को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर देखने के लिए बेताब हैं. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अनीत जल्द ही रियल स्टोरी पर आधारित वेब सीरीज ‘न्याय’ में नजर आने वाली हैं, जिसमें उनके साथ फातिमा सना शेख और अर्जुन माथुर भी मुख्य भूमिकाओं में होंगे.

OTT पर क्या है अनीत का रोल?

‘न्याय’ एक 17 साल की पीड़िता की कहानी है, जो एक ताकतवर धार्मिक गुरु द्वारा किए गए यौन शोषण के खिलाफ अदालत में केस लड़ती है. अनीत इस सीरीज में उसी बहादुर लड़की का किरदार निभा रही हैं. फातिमा सना शेख एक सख्त पुलिस अफसर की भूमिका में नजर आएंगी. अर्जुन माथुर एक वकील के किरदार में नजर आएंगे, जो न्याय की लड़ाई में पीड़िता का साथ देते हैं. इस सीरीज का निर्देशन नित्या मेहरा और करण कपाड़िया ने किया है. नित्या इससे पहले 'बार-बार देखो' जैसी फिल्म का निर्देशन कर चुकी हैं.

पहले से शूट हो चुका है प्रोजेक्ट

रिपोर्ट्स के अनुसार, अनीत की यह वेब सीरीज फिल्म सैयारा से पहले ही शूट हो चुकी थी. यानी, ओटीटी पर आने का यह कदम फिल्म की सफलता के बाद लिया गया निर्णय नहीं है, बल्कि पहले से तय प्रोजेक्ट का हिस्सा है.

‘सैयारा’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्म ‘सैयारा’ ने अब तक 217.25 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. सिर्फ 9वें दिन 26.5 करोड़ का नेट कलेक्शन हुआ. यह 2025 की दूसरी फिल्म बनी है जिसने 200 करोड़ क्लब में जगह बनाई. फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त क्रेज है और फैंस अब अनीत को एक बार फिर दमदार रोल में देखने के लिए उत्साहित हैं.

कब और कहां रिलीज होगी ‘न्याय’?

हालांकि सीरीज की रिलीज डेट और प्लेटफॉर्म का अभी आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार यह शो जल्द ही एक बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगा. एक तरफ जहां अनीत पड्डा की डेब्यू फिल्म ‘सैयारा’ ने कमाई के नए रिकॉर्ड बनाए हैं, वहीं ओटीटी पर उनका अगला प्रोजेक्ट ‘न्याय’ उनके करियर को एक नई ऊंचाई देने वाला है. अब देखना यह है कि रियल स्टोरी पर आधारित यह सीरीज दर्शकों का दिल जीत पाती है या नहीं.


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

28 Jul 2025  ·  Published: 05:37 IST

प्रियदर्शन की ‘हैवान’ में अक्षय-सैफ आमने-सामने, मोहनलाल का सरप्राइज़ कैमियो

File

फाइल फोटो

Priyadarshan Thriller Havaan: हिंदी सिनेमा में लंबे वक्त के बाद डायरेक्टर प्रियदर्शन धमाकेदार वापसी करने जा रहे हैं. वे एक साथ तीन फिल्में बना रहे हैं. दो कॉमेडी फिल्में ‘भूत बंगला’ और ‘हेरा फेरी 3’, जबकि तीसरी फिल्म ‘हैवान’ एक थ्रिलर होगी. इस फिल्म में अक्षय कुमार और सैफ अली खान मेन लीड में हैं और इनके साथ एक और सुपरस्टार भी नजर आने वाला है.

‘हैवान’ में मोहनलाल का रोल
प्रियदर्शन ने हाल ही में पिंकविला से बातचीत में ‘हैवान’ को लेकर खुलासा किया. उन्होंने कंफर्म किया कि अक्षय-सैफ के अलावा मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल भी फिल्म में कैमियो करेंगे. हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि मोहनलाल कौन-सा किरदार निभाएंगे. प्रियदर्शन का कहना था, “अगर आप मुझसे हैवान के बारे में पूछ रहे हैं, तो इसमें मोहनलाल शामिल हैं. हालांकि वह इसमें कौन-सा रोल करेंगे, इसके बारे में अभी नहीं बता सकता.”

पहले स्क्रिप्ट, फिर स्टार्स
प्रियदर्शन ने यह भी साफ़ किया कि वे हमेशा कहानी को प्राथमिकता देते हैं, न कि स्टार कास्ट को. “जब भी मैं कोई फिल्म बनाता हूं, सबसे पहले कहानी दिलचस्प होनी चाहिए. मैं यह सोचकर नहीं चलता कि कौन-से स्टार्स लूंगा. पहले स्क्रिप्ट आती है, फिर सही एक्टर्स जुड़ते हैं. मैं अक्षय कुमार और मोहनलाल को लेकर फिल्म बना दूंगा. ऐसा नहीं होता. जब सही स्क्रिप्ट होगी, तभी सही कास्टिंग होगी."

‘हैवान’ की शूटिंग और कहानी
प्रियदर्शन के मुताबिक ‘हैवान’ की लगभग 40% शूटिंग पूरी हो चुकी है. इस फिल्म में अक्षय और सैफ आमने-सामने होंगे और कहानी चूहे-बिल्ली के खेल की तरह होगी. यह फिल्म प्रियदर्शन और मोहनलाल की 2016 में आई मलयालम फिल्म ‘ओप्पम’ का हिंदी रीमेक है. खास बात यह है कि यह पहली बार होगा जब सैफ अली खान प्रियदर्शन के साथ काम कर रहे हैं.

बाकी कास्ट और रिलीज़
‘हैवान’ में अक्षय-सैफ और मोहनलाल के अलावा सैयामी खेर, असरानी, साउथ एक्टर समुथिरकानी और श्रिया पिलगांवकर जैसे कलाकार भी नजर आएंगे. फिल्म अगले साल रिलीज हो सकती है. ‘हैवान’ से पहले प्रियदर्शन ‘भूत बंगला’ रिलीज करेंगे, जो अप्रैल 2026 में सिनेमाघरों में आएगी.


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

22 Sep 2025  ·  Published: 11:10 IST

फिल्म से परे दिल छू गई सलमान की पोस्ट, 15 साल के सिंगर की भावनाओं ने जीता भाई का दिल!

सलमान खान ने की युवा सिंगर की तारीफ

सलमान खान ने की युवा सिंगर की तारीफ

Salman Khan Social Media Post Jonas Conner: बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय सुपरस्टार सलमान खान सिर्फ अपनी फिल्मों के लिए ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर भी खूब सुर्खियां बटोरते हैं. उनके पोस्ट अक्सर लोगों का ध्यान खींचते हैं और उन्हें प्रेरित करते हैं. इन दिनों उनकी आने वाली फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ को लेकर दर्शकों में उत्साह है, लेकिन हाल ही में सलमान का एक ऐसा पोस्ट वायरल हुआ है, जो किसी फिल्म प्रमोशन से जुड़ा नहीं है. यह पोस्ट एक 15 साल के युवा सिंगर जोनस कोनर की प्रतिभा को लेकर है, जिसने लोगों का दिल जीत लिया है.

Never have I seen a 15 year old turn his pain into something so beautiful ..
God bless you #JonasConner
Listening on repeat
Father in a bible
Peace with pain
Oh Appalachia

Aisey bacchon ko Na support kiya toh phir kya kiya
Bhaiyon aur behno ye English mein hai ..
yahan… pic.twitter.com/L0tIdQBZfJ

— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) September 13, 2025

सलमान खान ने रविवार को अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर जोनस कोनर की एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह गिटार बजाते हुए दिखाई दे रहे हैं. तस्वीर से ज्यादा ध्यान सलमान के कैप्शन ने आकर्षित किया. उन्होंने लिखा, "मैंने कभी किसी 15 साल के बच्चे को अपने दर्द को इतनी खूबसूरती से बयां करते नहीं देखा. भगवान तुम्हारा भला करे, जोनस कोनर. बार-बार सुन रहा हूं ‘फादर इन ए बाइबल’, ‘पीस विथ पेन’, ‘ओह अप्पालाचिया’."

सलमान ने यह भी बताया कि ये तीनों गाने जोनस ने अपनी भावनाओं और दर्द को गहराई से व्यक्त करते हुए गाए हैं. ये गाने दर्शाते हैं कि कम उम्र में भी प्रतिभा किस तरह से संवेदनशील और प्रभावशाली रूप में सामने आ सकती है. इसके साथ ही सलमान ने अपने फॉलोअर्स से खास अपील की. उन्होंने लिखा, "अगर ऐसे बच्चों को सपोर्ट नहीं करेंगे तो फिर क्या करेंगे? भाइयों और बहनों! ये गाने भले अंग्रेजी में हैं, लेकिन हमारे देश में भी ऐसे टैलेंटेड बच्चे हैं. उन्हें प्रोत्साहित करो, उनका शोषण मत करो." 

सलमान का यह संदेश सोशल मीडिया पर खूब सराहा जा रहा है और कई लोग इसे प्रेरणादायक बता रहे हैं. वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान की फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ की शूटिंग लद्दाख में चल रही है. यह फिल्म साल 2020 में भारत-चीन सीमा पर हुई झड़प पर आधारित है, जिसमें भारत के 20 जवान शहीद हुए थे. फिल्म में सलमान एक सैनिक की भूमिका में नजर आएंगे, जिसके लिए उन्होंने खास ट्रेनिंग भी ली है.

यह भी पढ़ें: बरेली में दिशा पाटनी के पिता के घर फायरिंग, गोल्डी बराड़ गैंग का हाथ?


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Raihan

14 Sep 2025  ·  Published: 12:26 IST