How to start Datacenter or Domain and hosting business ?
Top Digital Marketing Companies
Top Flutter App Development Companies
How to earn money Online ?
How to start Ecommerce business ?
इंसानी खोपड़ियों से बने बर्तन, मानव त्वचा की कुर्सियां; अमेरिका का सबसे खौफनाक सीरियल किलर
BBDS App Download
× Bindass Bol Home About News Contact Search

‘2 लाख लेते हैं पंडित’, सुनीता आहूजा के बयान पर मचा बवाल, गोविंदा ने मांगी माफी

File

फाइल फोटो

Govinda Sunita Ahuja Controversy: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता गोविंदा की तबीयत 11 नवंबर की रात अचानक खराब हो गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. हालांकि अब वे खतरे से बाहर हैं, लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ इस समय काफी विवादों में है. उनकी पत्नी सुनीता आहूजा ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में दिए बयान को लेकर खूब सुर्खियां बटोरीं, जिसके बाद मामला इतना बढ़ गया कि गोविंदा को खुद माफी मांगनी पड़ी.

दरअसल, सुनीता आहूजा ने अभिनेता पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में गोविंदा के पारिवारिक पंडित पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि गोविंदा ज्योतिषियों और पंडितों पर बहुत पैसा खर्च करते हैं. उन्होंने कहा, “हमारे घर में एक पंडित है, जो हर पूजा के लिए दो लाख रुपये तक चार्ज लेता है.” इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर काफी हंगामा मच गया और धार्मिक लोगों ने नाराजगी जताई.

मामला बढ़ता देख गोविंदा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर कहा, “मेरे परिवार के पंडित जी बहुत ही योग्य, विद्वान और गुणी हैं. मेरी धर्मपत्नी ने उनके बारे में जो भी अपशब्द कहे हैं, मैं उसके लिए माफी मांगता हूं और इस बयान का खंडन करता हूं.” इसके बाद सुनीता आहूजा ने भी अपने वीडियो व्लॉग में सफाई दी. उन्होंने कहा कि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया था, बस अपना अनुभव साझा किया था. 

सुनीता ने कहा, “मेरे आदरणीय पति गोविंदा जी ने सबके सामने हाथ जोड़कर माफी मांगी, जो मुझे अच्छा नहीं लगा. अगर मेरे शब्दों से किसी को ठेस पहुंची है, तो मैं सभी गुरुजनों और पंडितों से हाथ जोड़कर माफी मांगती हूं.” उन्होंने आगे कहा कि गोविंदा को इस मुद्दे पर सफाई देने की कोई जरूरत नहीं थी. उनका मकसद किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था. इस पूरे विवाद के बीच गोविंदा की तबीयत भी खराब हुई थी. उनके मैनेजर के अनुसार, उन्हें सिर दर्द और थकान की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन अब वे बिल्कुल ठीक हैं.


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

13 Nov 2025  ·  Published: 22:58 IST

‘सैयारा’ की सफलता के पीछे पीआर का जादू? वरुण बडोला का बड़ा खुलासा

File

फाइल फोटो

Sayara Emotional Audience Reactions: 18 जुलाई 2025 को रिलीज़ हुई अहान पांडे और अनीत पड्डा स्टारर फिल्म ‘सैयारा’ ने पूरे देश में तहलका मचा दिया है. रिलीज के तीन हफ्तों के बाद भी इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा हो रही है. ये एक म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा है, जिसने लोगों के दिलों को गहराई से छू लिया.

सोशल मीडिया पर छाया ‘सैयारा’ का जादू
रिलीज के कुछ दिनों बाद से ही सोशल मीडिया पर तरह-तरह के इमोशनल रिएक्शन्स वायरल होने लगे. किसी ने थियेटर में बैठकर रोने का वीडियो डाला, तो कोई IV ड्रिप लगाकर फिल्म देखने पहुंचा. एक यूज़र ने तो ये तक बताया कि वो अपने एक्स को याद करके बेहोश हो गया. इस तरह के ड्रामेटिक रिएक्शन्स देखकर लोगों को लगा कि शायद ये सब एक प्रमोशनल गिमिक (चाल) है.

डायरेक्टर बोले- रिएक्शन ऑर्गेनिक थे
फिल्म के डायरेक्टर मोहित सूरी ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में कहा कि ये सारी प्रतिक्रियाएं प्राकृतिक और असली (ऑर्गेनिक) थीं. उन्होंने दावा किया कि टीम ने इस तरह का कोई फेक प्रमोशन नहीं किया और जो कुछ भी हुआ, वो दर्शकों के दिल से निकली भावना थी.

लेकिन वरुण बडोला ने किया बड़ा खुलासा
अब इस फिल्म में अहान पांडे के पिता का रोल निभाने वाले अनुभवी अभिनेता वरुण बडोला ने एक इंटरव्यू में बिल्कुल अलग बात कह दी. वरुण ने बताया कि फिल्म के प्रचार के लिए PR टीम ने खास रणनीति अपनाई थी. उन्होंने माना कि जो सोशल मीडिया पर शोर मचा, वो पीआर टीम की ही सोची-समझी योजना का हिस्सा था.

वरुण ने कहा, “मुझे लगता है प्रमोशनल टीम थोड़ा ज्यादा ही आगे बढ़ गई थी. इंस्टाग्राम पर लोग चूड़ियां तोड़ रहे थे, छाती पीट रहे थे, IV ड्रिप लगवाकर फिल्म देख रहे थे. भगवान का शुक्र है कि कोई रेंगते हुए नहीं पहुंचा.”

फिल्म को देखे बिना बोले वरुण!
वरुण ने ये भी खुलासा किया कि अब तक उन्होंने ‘सैयारा’ देखी ही नहीं है. उन्होंने बताया कि जब फिल्म बन रही थी, तब टीम को लगा था कि फिल्म बस अपनी लागत निकाल लेगी लेकिन तीसरे दिन ही जब फिल्म सुपरहिट हो गई, तो सभी हैरान रह गए.

कमाई में भी रिकॉर्ड तोड़
‘सैयारा’ ने अब तक दुनियाभर में 507 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली है. यह फिल्म अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों में शुमार हो चुकी है और 2025 की भी टॉप ग्रॉसर बन गई है.


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

07 Aug 2025  ·  Published: 06:43 IST

Twinkle संग टॉक शो से पहले Kajol ने खोले अपने ब्यूटी सीक्रेट्स, उम्र को लेकर छलका दर्द

काजोल ने ट्विंवकल सांग टॉक शो में खोले ब्यूटी सीक्रेट्स

काजोल ने ट्विंवकल सांग टॉक शो में खोले ब्यूटी सीक्रेट्स

Bollywood News Today: बॉलीवुड की दो जानी-मानी हस्तियां काजोल और ट्विंकल खन्ना जल्द ही एक खास टॉक शो 'टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल' में एक साथ नजर आने वाली हैं. यह शो शुरू होने से पहले ही चर्चाओं में है. शो में दोनों अभिनेत्रियां न सिर्फ बॉलीवुड से जुड़ी बातों पर चर्चा करेंगी, बल्कि जिंदगी, रिश्तों और निजी अनुभवों को भी साझा करेंगी.

'टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल' शो के शुरू होने से पहले, आइए आपको थोड़ा पीछे ले जाकर काजोल और ट्विंकल के बीच हुई पुरानी बातचीत पर नजर डालते हैं, जब काजोल ने बढ़ती उम्र की चिंता के बारे में खुलकर बात की थी.

दरअसल, एक बार ट्विंकल ने काजोल से पूछा था, क्या आपको एक अभिनेत्री होने के नाते कभी उम्र बढ़ने की चिंता होती है?" इस काजोल ने अपने चुटीले अंदाज में रिप्लाई किया. उन्होंने कहा,"हां, मुझे इस बात की चिंता बहुत होती है, मुझे उम्र बढ़ने की चिंता से ज्यादा झुर्रियों आने का डर बना रहता है."

बातीचत में काजोल ने आगे कहा, "मुझे लगता है कि उम्र का असर सिर्फ चेहरे की झुर्रियों या शारीरिक बदलावों तक सीमित नहीं है. बल्कि यह एक व्यक्ति की ऊर्जा, उत्साह और जीवन के प्रति दृष्टिकोण में दिखता है. जब कोई व्यक्ति थका हुआ या अपने काम से ऊबा हुआ महसूस करता है, तो उसकी आंखों में यह भाव झलकता है और यही वह समय होता है जब लोग उसकी उम्र या झुर्रियों पर ध्यान देने लगते हैं."

'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम, फना, माई नेम इज खान और बाजीगर जैसी फिल्मों से दशकों तक लोगों की दिलों पर राज करने वाली काजोल ने कहा, "हां, मुझे इसकी चिंता होती है. मैं इस बारे में सोचती हूं,  कौन नहीं सोचता? लेकिन फिर भी मैं अपने डेली रूटीन का पालन बहुत अच्छे से करती हूं."

अभिनेत्री ने अपनी उम्र बढ़ने की चिंता और अपने स्वास्थ्य और सौंदर्य रूटीन के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि वह दिन में 8 गिलास पानी पीती हैं, 8 से 10 घंटे सोती हैं. रात को सोने से पहले फेस वॉश करके क्रीम लगाना कभी नहीं भूलती हैं और वर्कआउट करके अपने शरीर का ख्याल रखती हैं. 

काजोल और ट्विंकल खन्ना एक नए टॉक शो 'टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल' की मेजबानी करेंगी. इस टॉक शो में बॉलीवुड के बड़े सितारे मेहमान के रूप में शामिल होंगे. काजोल और ट्विंकल खन्ना की यह बातचीत सुर्खियों में है. हालिया दिनों काजोल अपनी फिल्म 'मां' को लेकर सुर्खियों में रही हैं. हालांकि, उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं कर पाई.


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Raihan

26 Jul 2025  ·  Published: 17:48 IST

बिग बॉस के मंच से शुरू हुआ अशनीर-सलमान विवाद, अब खत्म होगा?

File

फाइल फोटो

Ashneer Grover Salman Khan Controversy: भारत की स्टार्टअप दुनिया का चर्चित नाम और शार्क टैंक इंडिया के पूर्व जज अशनीर ग्रोवर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं. उनके बिंदास और बेबाक अंदाज के कारण वे लगातार मीडिया की नजर में बने रहते हैं. कभी उनके बिज़नेस वाले बयान चर्चा में रहते हैं, तो कभी उनके विवाद. इन दिनों अशनीर रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ को होस्ट करते हुए दिखाई दे रहे हैं.

शो में भी उनका सटायर से भरा अंदाज और निडर एटीट्यूड खूब चर्चा बटोर रहा है. लेकिन, अशनीर का नाम विवादों से नया नहीं है। उनका एक पुराना विवाद बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान से भी जुड़ा हुआ है. यह विवाद उस समय चर्चा में आया था जब दोनों ने बिग बॉस 18 के मंच पर साथ नज़र आए थे. उस मुलाकात के बाद दोनों के रिश्तों को लेकर तरह-तरह की बातें सामने आईं और यह माना गया कि अशनीर और सलमान के बीच अनबन हो गई है.

सलमान संग काम करेंगे अशनीर?
हाल ही में जूम को दिए एक इंटरव्यू में अशनीर ग्रोवर से सीधे पूछा गया कि क्या वो भविष्य में सलमान खान संग फिर से काम करेंगे? इस पर उन्होंने साफ कहा कि उनके दिल में सलमान को लेकर कोई गिला-शिकवा नहीं है. उन्होंने कहा, “मेरी तरफ से तो कुछ था भी नहीं. मैंने तो हमेशा सलमान की तारीफ की थी. अगर आप वो वीडियो देखेंगे तो आपको पता चलेगा कि मैंने उनके बारे में गलत कुछ कहा ही नहीं था. बस शो पर बुलाकर कुछ कंट्रोवर्सी क्रिएट कर दी गई थी. ठीक है, कोई बात नहीं, शायद उस वक्त शो के लिए ऐसा चाहिए था.”

अशनीर ने आगे कहा कि उन्हें सलमान पसंद थे और इसलिए उन्होंने उनके साथ काम भी किया. उनके मुताबिक, आज भी उनके दिल में सलमान के लिए प्यार है और अगर मौका मिला तो वो कभी नहीं कहेंगे कि सलमान के साथ काम नहीं करेंगे.

क्या था विवाद?
असल विवाद की शुरुआत बिग बॉस 18 के स्टेज से हुई थी. शो के दौरान सलमान खान ने अशनीर ग्रोवर को उनके कुछ पुराने बयानों की याद दिलाई थी. यह वही बयान थे जो अशनीर ने पहले सलमान के बारे में दिए थे. स्टेज पर सलमान के सामने अशनीर ने स्थिति को हंसी-मजाक में टालने की कोशिश की और माफी भी मांगी. उस वक्त लगा कि मामला यहीं खत्म हो गया. लेकिन इसके तुरंत बाद एक इवेंट में अशनीर ने सलमान खान पर तीखे वार कर दिए.

उन्होंने कहा था, “फालतू का पंगा लेकर उसने अपना कॉम्पिटिशन खड़ा कर दिया. मैं तो शो में शांति से गया था. अब ड्रामा क्रिएट करो, ऐसा बोलो कि मैं तो आपसे मिला ही नहीं, आपको जानता ही नहीं. नहीं जानते थे तो फोन क्यों किया था?” इस बयान के बाद विवाद और गहराता चला गया. एक तरफ जहां सलमान के फैंस नाराज़ हुए, वहीं दूसरी तरफ अशनीर की बेबाकी और साफगोई को लेकर लोगों में जिज्ञासा भी बढ़ी.

अशनीर की इमेज और पब्लिसिटी
अशनीर ग्रोवर हमेशा से ऐसे शख्स रहे हैं जो किसी भी मुद्दे पर खुलकर बोलते हैं. उनकी इसी इमेज के कारण वे लोगों के बीच चर्चा में बने रहते हैं. चाहे शार्क टैंक इंडिया में उनकी जजिंग स्टाइल हो या फिर किसी बिज़नेस इवेंट में दिया गया बयान, अशनीर हर जगह अपनी अलग पहचान बना चुके हैं. सलमान खान के साथ उनका विवाद भी इसी इमेज का हिस्सा है. हालांकि, उनके हालिया बयानों से साफ है कि वो इस विवाद को पीछे छोड़कर आगे बढ़ना चाहते हैं. उनके मुताबिक, अगर भविष्य में सलमान खान के साथ कोई प्रोजेक्ट आता है तो वो खुशी-खुशी उसके लिए तैयार रहेंगे.


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

09 Sep 2025  ·  Published: 13:13 IST