How to start Datacenter or Domain and hosting business ?
Top Digital Marketing Companies
Top Flutter App Development Companies
How to earn money Online ?
How to start Ecommerce business ?
इंसानी खोपड़ियों से बने बर्तन, मानव त्वचा की कुर्सियां; अमेरिका का सबसे खौफनाक सीरियल किलर
BBDS App Download
× Bindass Bol Home About News Contact Search

स्टार किड भारती घट्टामनेनी की एंट्री, टॉलीवुड में दिखेगा महेश बाबू का जलवा!

File

फाइल फोटो

Mahesh Babu Niece Bharti Debut: तेलुगू फिल्मों के सुपरस्टार महेश बाबू ने हमेशा अपनी बेहतरीन फिल्मों और दमदार एक्टिंग से दर्शकों के दिल जीते हैं. अब उनके परिवार से एक और नया चेहरा टॉलीवुड में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है. यह चेहरा है महेश बाबू की भतीजी भारती घट्टामनेनी का, जो दिवंगत अभिनेता और निर्माता रमेश बाबू की बेटी हैं. डायरेक्टर तेजा ने उन्हें अपनी अगली रोमांटिक फिल्म से लॉन्च करने का फैसला लिया है. इस खबर ने महेश बाबू के फैन्स के बीच उत्साह को और बढ़ा दिया है.

डायरेक्टर तेजा के साथ डेब्यू
डेक्कन क्रॉनिकल की रिपोर्ट के अनुसार डायरेक्टर तेजा एक नई रोमांटिक फिल्म बना रहे हैं और इसमें भारती को लॉन्च करने जा रहे हैं. फिल्म को लेकर अभी आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक भारती ने इसके लिए वर्कशॉप और लुक टेस्ट भी पूरा कर लिया है. तेजा चाहते थे कि उनकी फिल्म में ऐसा चेहरा हो, जो पारंपरिक और आकर्षक दोनों लगे. भारती इस कसौटी पर पूरी तरह खरी उतरीं.

डांस वीडियो से मिली पहचान
भारती को फिल्मों में एंट्री का मौका मिलने की एक बड़ी वजह उनका एक वायरल डांस वीडियो भी माना जा रहा है. पिछले साल महेश बाबू के हिट गाने ‘कुरिची मदाथापेट्टी’ पर भारती का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था. इस वीडियो को करीब 2 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देखा और पसंद किया. माना जा रहा है कि इस वायरल वीडियो ने डायरेक्टर तेजा का ध्यान उनकी ओर खींचा और भारती की राह आसान कर दी.

परिवार की उत्सुकता
भारती के डेब्यू को लेकर महेश बाबू और रमेश बाबू का पूरा परिवार बेहद उत्साहित है. महेश बाबू ने पहले भी कई मौकों पर कहा है कि परिवार उनके लिए बेहद अहम है. ऐसे में उनकी भतीजी का फिल्मी करियर शुरू होना उनके लिए भी खुशी की बात है. उद्योग से जुड़े लोग मान रहे हैं कि महेश बाबू का नाम और फिल्मी पृष्ठभूमि भारती को करियर की मजबूत शुरुआत देने में मदद करेगा.

सोशल मीडिया पर बढ़ती फैन फॉलोइंग
हालांकि भारती सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा सक्रिय नहीं रहतीं, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग काफी अच्छी है. इंस्टाग्राम पर उन्होंने अब तक सिर्फ 7 पोस्ट किए हैं, लेकिन उनके फॉलोवर्स की संख्या 27 हजार से ज्यादा है. यह उनकी लोकप्रियता का सबूत है. दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने अपना आखिरी पोस्ट अगस्त 2024 में किया था, लेकिन उस पर आज भी फैन्स लगातार कमेंट कर रहे हैं.

फैन्स की प्रतिक्रियाएं
भारती के डेब्यू की खबर आते ही फैन्स ने सोशल मीडिया पर उन्हें बधाइयां देना शुरू कर दिया है. इंस्टाग्राम पर एक फैन ने लिखा, “ऑल द बेस्ट भारती, आप जरूर टॉलीवुड में सफलता हासिल करेंगी.” वहीं दूसरे फैन ने कमेंट किया कि वे उन्हें जल्द बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्सुक हैं. 

अब सबकी निगाहें फिल्म पर
अब सभी की निगाहें डायरेक्टर तेजा की इस फिल्म पर हैं, जिससे भारती अपना फिल्मी सफर शुरू करेंगी. तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में पहले से ही कई स्टार किड्स सक्रिय हैं और दर्शक हमेशा नए चेहरों का स्वागत करते हैं. ऐसे में भारती के लिए यह डेब्यू बड़ा अवसर है. भारती की लॉन्चिंग के साथ यह देखना दिलचस्प होगा कि वे टॉलीवुड के दर्शकों का दिल जीत पाती हैं या नहीं. अगर वे शुरुआत में ही अपनी एक्टिंग और स्क्रीन प्रेजेंस से लोगों को प्रभावित कर देती हैं, तो निश्चित रूप से उनके लिए करियर की राह आसान हो जाएगी.


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

18 Aug 2025  ·  Published: 12:21 IST

Rise And Fall Finale: क्या धनश्री वर्मा जीत पाएंगी शो? अरबाज और अर्जुन से कड़ी टक्कर

File

फाइल फोटो

Rise and Fall Finale: अशनीर ग्रोवर का रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ (Rise And Fall) अब अपने आखिरी पड़ाव पर है. अगले हफ्ते शो का ग्रैंड फिनाले होने वाला है और मुकाबला अब दिलचस्प मोड़ पर पहुंच चुका है. शो के तीन फाइनलिस्ट हैं. धनश्री वर्मा, अरबाज पटेल और अर्जुन बिजलानी. शुरुआत से अब तक शो में कई ट्विस्ट और इमोशनल मोमेंट्स देखने को मिले, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा इस वक्त धनश्री वर्मा की जर्नी को लेकर है.

धनश्री की जर्नी
शो में धनश्री वर्मा ने कभी खुद को फ्रंटफुट पर नहीं लाया. वो शुरुआत से ही एक ग्रुप का हिस्सा बनी रहीं और ज़्यादातर समय अरबाज पटेल की छत्रछाया में गेम खेलती नजर आईं. शो में कई बार ऐसा लगा कि धनश्री की अपनी कोई राय नहीं है और वो सिर्फ दूसरों के फैसलों पर भरोसा कर रही हैं. इस वजह से उन्हें “वीक प्लेयर” तक कहा गया. हालांकि, बाद के एपिसोड्स में उन्होंने खुद को प्रूव करने की कोशिश की और कुछ दमदार फैसले भी लिए.

कहां हुई गलती?
जब अन्य कंटेस्टेंट्स ने उन्हें “अरबाज की परछाई” बताया, तब धनश्री ने गेम में अकेले खेलने की कोशिश की. लेकिन कुछ दिनों बाद वो फिर से उसी ग्रुप का हिस्सा बन गईं. यही वह मोड़ था जहां उनके लिए मुश्किलें बढ़ गईं. गेम का अहम हिस्सा निकल चुका था, और तब जाकर उन्होंने अपनी खुद की स्ट्रैटेजी अपनाई. मगर तब तक शायद देर हो चुकी थी.

फाइनल में कड़ी टक्कर
फिनाले में अब धनश्री का मुकाबला है दो स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट्स से...

अरबाज पटेल: शो के मास्टरमाइंड माने जा रहे हैं.

अर्जुन बिजलानी: स्मार्ट, प्लान्ड और ह्यूमन अप्रोच के साथ गेम में आगे बढ़े हैं.

ऐसे में धनश्री के लिए ट्रॉफी तक का सफर आसान नहीं होगा.

क्या धनश्री बनेंगी विजेता?
धनश्री अब फाइनल वीक में हैं और उन्होंने हाल के दिनों में खुद को काफी बदला है. उन्होंने अपनी राय रखनी शुरू की है और गेम में अपनी मौजूदगी दिखाने की कोशिश की है. लेकिन सवाल यही है कि क्या यह बदलाव ट्रॉफी जीतने के लिए काफी होगा? या फिर अरबाज और अर्जुन ही शो की बाजी मार लेंगे? इसका जवाब मिलेगा शो के ग्रैंड फिनाले एपिसोड में, जिसका इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं.


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

14 Oct 2025  ·  Published: 11:09 IST

Bigg Boss 19: तान्या मित्तल पहले ही हफ्ते में ट्रोल, फैंस को नहीं भाए उनके बयान

File

फाइल फोटो

Bigg Boss 19: बिग बॉस के हर सीजन में कुछ कंटेस्टेंट ऐसे होते हैं, जो जल्दी ही फैंस के फेवरेट बन जाते हैं लेकिन इस बार बिग बॉस 19 की कंटेस्टेंट तान्या मित्तल को पहले ही दिन से ट्रोलिंग झेलनी पड़ रही है. शो में एंट्री के पहले ही उनके कुछ बयान और एटीट्यूड ने फैंस का गुस्सा और मीम्स की बारिश ला दी.

क्यों हो रही हैं ट्रोल?
तान्या ने खुद को स्पिरिचुअल इंफ्लुएंसर बताया था. फैंस को लगा था कि वो सिंपल और सादगी भरी लाइफ जीती होंगी लेकिन शो में उनके बयान बिल्कुल उलट दिखे. तान्या ने कहा कि उन्हें “बॉस” कहा जाए और उनके छोटे भाई भी उन्हें बॉस कहते हैं. उनका कहना है कि महिलाओं को इज्जत पाने के लिए इंतजार नहीं करना चाहिए, बल्कि मांगना चाहिए. जब सह प्रतियोगी कुनिका ने तान्या की बात पर आपत्ति जताई, तो तान्या ने जवाब दिया कि वो 50 साल की उम्र का इंतजार नहीं कर सकती. इस तरह के बयान फैंस को पसंद नहीं आए.

विवादित बयान
एक और एपिसोड में तान्या ने बताया कि उनके बॉडीगार्ड्स हैं, जिन्होंने महाकुंभ में 100 लोगों की जान बचाई. उन्होंने कहा कि उन्हें और उनके परिवार को सुरक्षा रखना पसंद है और वो इसे एन्जॉय करती हैं. इसके अलावा तान्या ने कहा कि उन्होंने साड़ी पहनकर बिग बॉस तक का सफर तय किया, जो उनके लिए बड़ी उपलब्धि है. उन्होंने तुलना की कि कई लड़कियां छोटे कपड़े पहनकर या अलग-अलग सीन्स करके आगे बढ़ती हैं, लेकिन उन्होंने बिना कंप्रोमाइज किए यह सफर तय किया. इस बयान पर फैंस ने विरोध जताया और कहा कि यह दूसरों की तुलना में अहंकार दिखाता है.

फैंस की प्रतिक्रिया
तान्या की शोबाजी, कॉन्फिडेंस और कंट्रोवर्शियल बयान फैंस को फेक और नकली लग रहे हैं. सोशल मीडिया पर उनके मीम्स बन रहे हैं और लोग उन्हें “शोऑफ क्वीन” कह रहे हैं. कई फैंस मान रहे हैं कि तान्या इस सीजन की सबसे निगेटिव कंटेस्टेंट हैं.


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

29 Aug 2025  ·  Published: 11:35 IST

बचपन में छाए, बड़े होकर गुमनाम, ये 6 चाइल्ड एक्टर्स कहां खो गए?

File

फाइल फोटो

सलमान खान की सुपरहिट फिल्म बजरंगी भाईजान में ‘मुन्नी’ का किरदार निभाने वाली हर्षाली मल्होत्रा अब बड़ी हो गई हैं और एक बार फिर सुर्खियों में हैं. हर्षाली जल्द ही तेलुगू फिल्म अखंडा 2 में एक्टर बालाकृष्ण नंदमुरी के साथ बतौर हीरोइन नजर आने वाली हैं. हाल ही में फिल्म के गाने के लॉन्च इवेंट में हर्षाली की मौजूदगी ने सभी का ध्यान खींच लिया. लोग उन्हें देखकर हैरान थे कि छोटी सी मासूम मुन्नी अब एक ग्लैमरस लीड एक्ट्रेस बन चुकी है.

हर्षाली की तरह बॉलीवुड में कई चाइल्ड एक्टर्स हैं, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत धमाकेदार की, लेकिन समय के साथ कुछ लोग चमकते रहे, तो कुछ गुमनाम हो गए. आइए जानें ऐसे ही 6 चाइल्ड एक्टर्स के बारे में जिन्होंने दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी थी.

1. सना सईद
कुछ कुछ होता है में छोटी अंजली का रोल निभाने वाली सना सईद को आज भी लोग याद करते हैं. फिल्म के समय वह 10 साल की थीं. बाद में सना ने स्टूडेंट ऑफ द ईयर से वापसी की, लेकिन उनका कमबैक खास असर नहीं छोड़ पाया. उन्होंने कई रियलिटी शोज में भी हिस्सा लिया, मगर अब वे लॉस एंजेलिस में अपनी निजी जिंदगी में व्यस्त हैं.

2. झनक शुक्ला
करिश्मा का करिश्मा, हातिम और सोन परी में नजर आने वाली झनक ने कल हो ना हो में जिया कपूर का किरदार निभाकर दिल जीता था. कुछ साल काम करने के बाद झनक ने एक्टिंग छोड़ दी और शादी के बाद शांत जिंदगी जी रही हैं.

3. दर्शील सफारी
तारे जमीन पर के ईशान ने अपनी एक्टिंग से सभी को प्रभावित किया था. दर्शील को कई अवॉर्ड मिले, लेकिन बाद की फिल्मों में उन्हें सफलता नहीं मिली. लंबा ब्रेक लेने के बाद दर्शील OTT पर लौटे और हाल में महारानी 4 में दिखाई दिए.

4. जिबरान खान
कभी खुशी कभी गम में शाहरुख खान के बेटे का रोल निभाने वाले जिबरान एक समय बच्चों के फेवरेट थे. लंबे समय बाद उन्होंने इश्क विश्क रीबाउंड (2024) से फिल्मों में वापसी की. हालांकि फिल्म खास नहीं चली, लेकिन जिबरान के अगले कदम का इंतजार है.

5. एहसास चन्ना
ओह माय फ्रेंड गणेशा व अन्य फिल्मों में छोटे लड़कों का रोल निभाने वाली एहसास अब OTT की स्टार हैं. कोटा फैक्टरी, होस्टल डेज और मिसमैच्ड ने उन्हें नई पहचान दी. आज भी वे युवा किरदारों के लिए पसंदीदा चेहरा हैं.

6. हंसिका मोटवानी
कोई मिल गया की प्रिया अब साउथ सिनेमा की बड़ी स्टार हैं. तमिल और तेलुगू फिल्मों में उन्होंने कई सफलता हासिल की है. हाल ही में वह शादी के कारण सुर्खियों में थीं। हंसिका जल्द तमिल फिल्म राउडी बेबी में दिखाई देंगी.


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

18 Nov 2025  ·  Published: 10:42 IST