फाइल फोटो
Malaika Arora Trolls Reply: बॉलीवुड की फिटनेस और ग्लैमरस क्वीन मलाइका अरोड़ा आज भी फैंस के बीच जबरदस्त पॉपुलर हैं. 50 की उम्र में भी उनकी खूबसूरती और फिटनेस कई यंग एक्ट्रेसेस को मात देती है. लेकिन निजी जिंदगी को लेकर मलाइका को अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है. अब उन्होंने पहली बार अपने हेटर्स को साफ जवाब दिया है.
ट्रोलिंग पर मलाइका का जवाब
अरबाज खान से तलाक के बाद और अर्जुन कपूर के साथ रिश्ते की वजह से मलाइका को कई बार निशाना बनाया गया. लोग उनकी उम्र और पर्सनल लाइफ को लेकर कमेंट करते रहे, लेकिन एक्ट्रेस ने हमेशा चुप रहकर अपना काम किया. मीडिया से बातचीत करते हुए मलाइका ने कहा, “मैंने अपनी ग्रोथ पर ध्यान देना सीख लिया है. लोगों की नेगेटिविटी मुझ पर असर नहीं डालती. ट्रोल्स तो बस बोलने के लिए होते हैं, लेकिन मैं उस टॉक्सिसिटी का हिस्सा नहीं बनती. मेरे लिए मेरा परिवार, दोस्त और मेरी मानसिक शांति सबसे ज्यादा अहम है.” उन्होंने साफ किया कि अब वो किसी भी तरह के हेट या निगेटिव कमेंट पर रिएक्ट नहीं करतीं. उनका फोकस सिर्फ अपनी जिंदगी और अपने लोगों पर रहता है.
एक्टिंग से ज़्यादा डांस का जुनून
मलाइका ने यह भी बताया कि उन्हें एक्टिंग पसंद है, लेकिन डांस के सामने एक्टिंग उन्हें उतनी खुशी नहीं दे पाती.
उन्होंने कहा, “एक्टिंग मुझे पसंद है, लेकिन डांस मेरे लिए घर जैसा है. डांस नंबर परफॉर्म करने का जोश मुझे एक्टिंग में कभी महसूस नहीं हुआ.” मलाइका का कहना है कि डांस उनका पहला प्यार है और यही उनकी असली पहचान भी है.
इन दिनों क्या कर रही हैं मलाइका?
फिलहाल मलाइका अरोड़ा टैलेंट रियलिटी शो ‘इंडियाज़ गॉट टैलेंट’ में जज के रूप में दिखाई दे रही हैं. उनके साथ नवजोत सिंह सिद्धू और सिंगर शान भी जज पैनल में हैं. शो में मलाइका की एंट्री को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं. इससे पहले भी वो कई रियलिटी शोज को जज कर चुकी हैं और हमेशा अपने स्टाइल और एलीगेंस से फैंस को इंप्रेस करती रही हैं.
फाइल फोटो
Karishma Kotak Proposal Video: बिग बॉस 6 से सुर्खियों में आईं मॉडल और एक्ट्रेस करिश्मा कोटक इन दिनों फिर से लाइमलाइट में हैं. वजह है वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) के फाइनल मैच के दौरान हुआ एक अनोखा वाकया, जिसने फैंस और दर्शकों को हैरान कर दिया.
क्या हुआ था लाइव?
2 अगस्त को बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में WCL का फाइनल मुकाबला खेला गया, जिसमें साउथ अफ्रीका चैंपियंस ने पाकिस्तान चैंपियंस को 9 विकेट से हराया. मैच के बाद, स्पोर्ट्स प्रेजेंटर की भूमिका निभा रहीं करिश्मा कोटक ने टूर्नामेंट के मालिक हर्षित तोमर से जीत पर उनका रिएक्शन जानने के लिए सवाल पूछा.
हर्षित ने मुस्कराते हुए जवाब दिया, “शायद ये सब खत्म होने के बाद तुम्हें प्रपोज करूंगा.” इस अप्रत्याशित जवाब से करिश्मा थोड़ी चौंक गईं, लेकिन उन्होंने प्रोफेशनल अंदाज़ में अपनी एंकरिंग जारी रखी. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, और करिश्मा को अचानक ही गूगल पर ट्रेंड करने वाली हस्तियों में गिना जाने लगा.
कौन हैं करिश्मा कोटक?
करिश्मा का जन्म लंदन में हुआ था. उन्होंने एडवर्टाइजिंग और मार्केटिंग में स्नातक की पढ़ाई की. शुरुआत में वो टीचर बनना चाहती थीं, लेकिन महज 16 साल की उम्र में उन्होंने मॉडलिंग में कदम रखा. वो कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मैगजीन के कवर पर नजर आ चुकी हैं.
साल 2005 में उन्होंने मुंबई आकर मॉडलिंग और एंकरिंग करियर की शुरुआत की. किंगफिशर कैलेंडर में नजर आने के बाद उन्हें काफी पहचान मिली. उन्होंने बिग बॉस 6 और झलक दिखला जा 11 में भी हिस्सा लिया. करिश्मा ने पंजाबी फिल्म 'कप्तान' और हिंदी फिल्म 'फ्रीकी अली' में अभिनय किया. साथ ही साउथ की फिल्मों में भी काम किया. 2024 में वे ब्रिटिश-इंडियन फिल्म IRaH में दिखी थीं.
क्या ये सिर्फ मज़ाक था?
हर्षित तोमर का प्रपोजल मज़ाक था या वाकई सीरियस, ये तो उन्होंने नहीं बताया लेकिन इस एक बयान ने करिश्मा को अचानक फिर से सुर्खियों में ला दिया है. अब लोग न सिर्फ उन्हें गूगल कर रहे हैं, बल्कि सोशल मीडिया पर भी उनकी खूब चर्चा हो रही है.
फाइल फोटो
Avika Gor Wedding Episode: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अविका गौर, जिन्हें दर्शक अब भी ‘बालिका वधू’ की आनंदी के रूप में याद करते हैं, हाल ही में कलर्स टीवी के शो ‘पति पत्नी और पंगा’ में शादी के सीक्वेंस को लेकर चर्चा में हैं. शो में उनके ऑनस्क्रीन पति बने हैं मिलिंद चंदवानी, जिनसे उन्होंने फिनाले एपिसोड में शादी की. दिलचस्प बात यह है कि इस ऑनस्क्रीन शादी को लेकर दर्शकों में इतनी उत्सुकता थी कि एपिसोड ने शानदार टीआरपी रेटिंग्स बटोरीं.
अविका गौर ने अपनी इस ऑनस्क्रीन शादी को लेकर कहा, “मैं खुद को बहुत लकी मानती हूं कि मेरी शादी इतने बड़े लेवल पर हुई. मेरे लिए सबसे बड़ी खुशी यह थी कि मेरे फैंस इस खास पल का हिस्सा बने. जिन लोगों ने मुझे बेटी की तरह प्यार दिया, उन्होंने मेरी इस खुशी को अपने साथ महसूस किया.” उन्होंने बताया कि चैनल ने पूरी शादी को बेहद खूबसूरती और शालीनता के साथ शूट किया, जिससे यह किसी असली शादी से कम नहीं लगी.
अविका ने यह भी कहा कि शूट के दौरान कई बार उन्हें लगा कि वे वाकई अपनी शादी कर रही हैं. उन्होंने बताया, “एक लड़की का वीडियो मैंने देखा जो इस एपिसोड को देखकर रो रही थी. उसने लिखा था कि उसे ऐसा लगा जैसे वह मेरी शादी का हिस्सा है. बस यही मेरी चाहत थी कि दर्शक मेरी खुशी से जुड़ें.”
उनके ऑनस्क्रीन पति मिलिंद चंदवानी भी इस सीक्वेंस के दौरान भावुक नजर आए. उन्होंने कहा, “जब मैंने अविका को दुल्हन के गेटअप में देखा, तो हमारी छह साल की यादें एकदम फ्लैशबैक में आ गईं. उनके पिता जब उन्हें मंडप तक लेकर आए, तो वह पल बहुत इमोशनल था. उनकी आंखों में जो प्यार और गर्व था, उसने मुझे भी रुला दिया.”
मिलिंद ने आगे कहा कि सेट पर मौजूद सभी लोग इस शादी के गवाह बने. चाहे वह क्रू मेंबर्स हों या मीडिया वाले. सभी ने इस पल को बेहद दिल से जिया. ऑनस्क्रीन शादी होने के बावजूद, अविका और मिलिंद दोनों के लिए यह पल असल जिंदगी की तरह भावनात्मक रहा. फैंस के लिए यह शादी सिर्फ एक टीवी शो का हिस्सा नहीं, बल्कि उनके पसंदीदा स्टार की जिंदगी की एक खूबसूरत झलक बन गई.
फाइल फोटो
बिग बॉस हाउस में इन दिनों जबरदस्त ड्रामा चल रहा है. घर के कैप्टन मृदुल तिवारी पर घरवाले ही टूट पड़े हैं. वजह बनी है अभिषेक बजाज और अशनूर कौर को मृदुल का सपोर्ट करना. इसके बाद कई कंटेस्टेंट्स ने मृदुल की कैप्टेंसी के खिलाफ बगावत कर दी और काम करने से इनकार कर दिया.
घरवालों से घिरे मृदुल
मृदुल तिवारी से नाराज होकर कुनिका सदानंद, नीलम, तान्या मित्तल और फरहाना भट्ट ने घर के काम करने से मना कर दिया. मृदुल ने फरहाना से कई बार रिक्वेस्ट की, लेकिन उन्होंने साफ इंकार कर दिया. सभी मिलकर मृदुल को ‘कमजोर कैप्टन’ कहकर ताने मारते रहे.
हालत ये हो गई कि कैप्टन होने के बावजूद भी मृदुल खुद ही सारा घर का काम करने लगे. वो खाना बना रहे हैं, बर्तन धो रहे हैं और गार्डन भी साफ कर रहे हैं. लगातार आलोचना और टॉर्चर से तंग आकर मृदुल आखिरकार फूट-फूटकर रो पड़े.
मृदुल का छलका दर्द
शो के प्रोमो वीडियो में मृदुल अपनी तकलीफ बयां करते दिखाई देते हैं. वो रोते हुए कहते हैं, “इन लोगों ने मुझे दो-तीन दिन में इतना कमजोर कर दिया है. मैं सुबह उठकर गार्डन साफ करता हूं, बेडरूम साफ करता हूं, आटा लगाता हूं, बर्तन धोता हूं. सबसे रिक्वेस्ट करता हूं लेकिन कोई सुनता नहीं.” मृदुल आगे कहते हैं, “जब मुझे कैप्टेंसी मिली, तो सबने कहा कि कमजोर इंसान को दे दी. मैं सबके आगे हाथ जोड़ता हूं, फिर भी सुनने वाला कोई नहीं.”
उनकी बातें सुनकर घर के बाकी सदस्य शहबाज, मालती और गौरव खन्ना ने उन्हें गले लगाकर शांत किया. मृदुल के रोने का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. फैंस उन्हें देखकर इमोशनल हो गए और सोशल मीडिया पर उनके लिए सपोर्ट मैसेज लिखने लगे. कई यूजर्स ने कहा कि “मृदुल बिग बॉस जैसे शो के लिए बहुत ज्यादा अच्छे हैं.” कुछ ने लिखा – “वो सच्चे और इमोशनल इंसान हैं, लेकिन उन्हें स्ट्रॉन्ग बनना होगा.”