How to start Datacenter or Domain and hosting business ?
Top Digital Marketing Companies
Top Flutter App Development Companies
How to earn money Online ?
How to start Ecommerce business ?
इंसानी खोपड़ियों से बने बर्तन, मानव त्वचा की कुर्सियां; अमेरिका का सबसे खौफनाक सीरियल किलर
BBDS App Download
× Bindass Bol Home About News Contact Search

फिटनेस फ्रीक मिलिंद सोमन इन चीजों से रहते हैं कोसो दूर, 'हेल्थ इज वेल्थ' को करते हैं फॉलो

File

फाइल फोटो

Milind Soman Birthday: फिल्म इंडस्ट्री के सुपरमॉडल और फिटनेस गुरु मिलिंद सोमन आज अपना 59वां जन्मदिन मना रहे हैं. सोमन अपने फिटनेस रूटीन के लिए भी जाने जाते हैं, जो न सिर्फ बेहद सरल बल्कि प्रशंसकों को प्रेरित करने वाला भी होता है. सोमन कई इंटरव्यू में अपने फिटनेस मंत्रा का जिक्र कर चुके हैं. 

अभिनेता सिंपल नाश्ता, चाय-कॉफी से परहेज, व्यायाम, योग-ध्यान पर फोकस और तेल वाली चीजों से दूर रहते हैं और यही उनके 'स्वास्थ्य ही धन है' के मंत्र का आधार है. एक इंटरव्यू में मिलिंद ने बताया था कि वह प्रकृति से प्रेरित अनोखे वर्कआउट करते हैं, जो 15-20 मिनट में ही उन्हें पूरे दिन की ऊर्जा से भर देते हैं. 

मिलिंद कभी खुली छत पर बारिश में व्यायाम करते तो कभी पहाड़ों पर चढ़ते और कई किलोमीटर साइकिल चलाते भी नजर आते हैं. खास बात है कि मिलिंद फिक्स्ड शेड्यूल फॉलो नहीं करते, बल्कि मौसम, जगह और मूड के हिसाब से एक्सरसाइज बदलते रहते हैं. वह अक्सर रनिंग करते नजर आते हैं. स्टॉकहोम के जंगलों में 20,000 स्टेप्स या स्विस आल्प्स में ट्रेकिंग. उनका मानना है कि रनिंग सिर्फ एक्सरसाइज नहीं, एक खास तरह का ध्यान है.

अभिनेता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने रनिंग सैंडल पहनकर 80 किमी साइकिलिंग की थी. बेहद खास अंदाज में अभिनेता रोजमर्रा की चीजों को वर्कआउट में बदल देते हैं। साइकिलिंग को वे ऑफिस कम्यूट का हिस्सा बनाते हैं, जिससे लेग मसल्स मजबूत होते हैं और पेट की मसल्स का भी वर्कआउट होता है. बॉडी वेट एक्सरसाइज में मिलिंद के पसंदीदा पुल-अप्स हैं, जंगल में पेड़ की डाल से पुल-अप्स करते हुए वे कहते हैं, "यह फॉरेस्ट बाथिंग है, जहां प्रकृति ही जिम बन जाती है."

अभिनेता हैंड स्टैंड प्रैक्टिस को भी काफी महत्व देते हैं. वह उल्टे खड़े होकर बैलेंस सुधारने और कोर स्ट्रेंथ को बढ़ाने के लिए इस अभ्यास को करते हैं. पुश-अप्स उनके सिग्नेचर हैं, एक स्ट्रेच में 50 से 100 या उससे ज्यादा भी कर देते हैं. उनका मानना है कि पुश-अप्स चेस्ट, शोल्डर्स और ट्राइसेप्स मसल्स को बहुत जबरदस्त तरीके से ट्रेन करते हैं.

प्लैंक्स को वह बेली फैट का दुश्मन मानते हैं. वहीं, योग और ध्यान उनके रूटीन का अहम हिस्सा है. उनके सुबह की शुरुआत प्राणायाम से होती है, जो सांसों को कंट्रोल कर मानसिक शांति देता है. यही नहीं, स्विमिंग को वह बूस्टर मानते हैं. मिलिंद की डाइट भी सिंपल है, वह फल, हरी सब्जियों, मोटे अनाज और मीट का खूब सेवन करते हैं. वे पैकेज्ड फूड से दूर रहते हैं और 7-8 ग्लास पानी पीते हैं. नींद को प्रायोरिटी देते हैं. अभिनेता चाय और कॉफी से भी दूर रहते हैं.

इनपुट-आईएएनएस
 


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

04 Nov 2025  ·  Published: 21:55 IST

सैफ अली खान ने खुद बनाई अपनी पहचान, आसान नहीं था रास्ता

File

फाइल फोटो

Saif Ali Khan: सैफ अली खान आज बॉलीवुड के जाने-माने स्टार एक्टर हैं. उनकी फिल्में देखने के लिए फैंस हमेशा उत्साहित रहते हैं, और उन्हें क्रिटिक्स भी पसंद करते हैं. हालांकि, सैफ का करियर शुरू से ही आसान नहीं रहा. उन्होंने बॉलीवुड में अपने 30 साल के सफर में कई मुश्किलों का सामना किया.

सैफ का जन्म एक बड़े और प्रसिद्ध परिवार में हुआ. उनके पिता मंसूर अली खान पटौदी एक पूर्व क्रिकेटर थे, और उनकी मां शर्मिला टैगोर अपने समय की मशहूर एक्ट्रेस थीं. इसलिए कई लोग सोचते थे कि सैफ के लिए फिल्म इंडस्ट्री में रास्ता आसान होगा. लेकिन सैफ का कहना है कि ऐसा बिल्कुल नहीं था.

शुरुआती दिनों में उन्हें लीड रोल वाली फिल्में नहीं मिलीं. उन्होंने सेकेंड और थर्ड लीड रोल निभाए. कुछ फिल्में अच्छी भी रही, लेकिन कई बार उनकी फिल्में फ्लॉप हो गईं. सैफ ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि एक समय उन्हें कुछ फीमेल प्रोड्यूसर हफ्ते के सिर्फ 1000 रुपये देती थीं. लेकिन इसके बदले में उनसे उनके गाल पर 10 बार किस करने की डिमांड भी की जाती थी.

सैफ का कहना है कि 90 का दशक उनके लिए सीखने का समय था. लोग कहते थे कि उन्हें इंडस्ट्री में जल्दी मौके मिले, लेकिन असलियत यह थी कि उन्हें हमेशा सबसे अच्छी फिल्में या मेन लीड रोल नहीं मिलते थे. उन्होंने इस समय में बहुत मेहनत की और अनुभव हासिल किया.

सैफ का करियर साल 2001 में आई फिल्म दिल चाहता है से बदल गया. इसके बाद उनकी फिल्में लगातार चर्चा में रहीं. उन्हें साल 2004 में आई फिल्म हम तुम के लिए अपना पहला और एकलौता नेशनल अवॉर्ड मिला. इसके बाद 2006 में आई फिल्म ओमकारा ने उन्हें क्रिटिक्स के बीच अलग पहचान दिलाई.

सैफ आज भी एक्टिंग में नए प्रयोग कर रहे हैं. उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स में अक्षय कुमार के साथ फिल्म हैवान और रेस 4 शामिल हैं. सैफ ने अपने करियर में यह साबित कर दिया है कि परिवार की प्रतिष्ठा और मेहनत दोनों ही जरूरी हैं. उनके संघर्ष और सफलता की कहानी नए एक्टर्स के लिए प्रेरणा का स्रोत है. सैफ अली खान ने यह दिखाया है कि चाहे शुरुआती समय कितना भी मुश्किल क्यों न हो, मेहनत, धैर्य और सही मौके मिलने पर सफलता निश्चित है.


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

28 Sep 2025  ·  Published: 01:58 IST

War 2 में बॉबी देओल की सरप्राइज़ एंट्री, शाहरुख-सलमान गायब!

File

फाइल फोटो

War 2 Release Date: 2025 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक 'वॉर 2' 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है. इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है. अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी यह फिल्म न केवल एक्शन से भरपूर होगी बल्कि इसमें ऋतिक रोशन और तेलुगु सुपरस्टार जूनियर एनटीआर पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे. खास बात यह है कि 'वॉर 2' जूनियर एनटीआर की पहली हिंदी फिल्म होगी, जिससे उनके फैंस भी काफी एक्साइटेड हैं.

बॉक्स ऑफिस पर बड़ी टक्कर
फिल्म की रिलीज डेट को लेकर चर्चा इसलिए भी है क्योंकि उसी दिन सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'कुली' भी सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है. ऐसे में 'वॉर 2' की ओपनिंग पर सबकी नजरें टिकी हैं. क्या यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर पाएगी या रजनीकांत की फिल्म के सामने दब जाएगी. यह देखना दिलचस्प होगा. फिलहाल एडवांस बुकिंग की शुरुआत हो चुकी है और शुरुआती रिस्पॉन्स काफी पॉजिटिव है.

कैमियो को लेकर बढ़ी उत्सुकता
हाल के वर्षों में बॉलीवुड फिल्मों में कैमियो रोल्स का चलन तेजी से बढ़ा है. यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स ने इस ट्रेंड को और भी पॉपुलर बना दिया है. 'पठान' में सलमान खान की एंट्री और 'टाइगर 3' में शाहरुख खान के स्पेशल अपीयरेंस ने दर्शकों को काफी रोमांचित किया था. इसके बाद 'वॉर 2' में भी किसी बड़े सुपरस्टार के कैमियो की उम्मीद की जा रही थी.

अब बॉबी देओल का सरप्राइज़ कैमियो?
लेकिन अब एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'वॉर 2' में ना शाहरुख खान दिखाई देंगे और ना ही सलमान खान. यानि इस बार टाइगर और पठान दोनों की गैरमौजूदगी रहेगी. इसकी वजह यह बताई जा रही है कि यशराज फिल्म्स के प्रमुख आदित्य चोपड़ा अब स्पाई यूनिवर्स की स्टोरीलाइन को अगले चरण में ले जाना चाहते हैं और वह इसे नए ट्विस्ट के साथ आगे बढ़ा रहे हैं.

इसी रणनीति के तहत, फिल्म में एक नया कैमियो जोड़ा गया है और वह नाम है बॉबी देओल. रिपोर्ट के अनुसार, बॉबी देओल का रोल महज एक कैमियो नहीं होगा, बल्कि यह YRF स्पाई यूनिवर्स के अगले प्रोजेक्ट 'अल्फा' की नींव रखेगा. ऐसे में यह कैमियो फैंस के लिए किसी बड़े सरप्राइज़ से कम नहीं होगा.

अयान मुखर्जी के निर्देशन में बना एक्शन धमाका
'वॉर 2' को डायरेक्ट कर रहे हैं अयान मुखर्जी, जो इससे पहले 'वेक अप सिड', 'ये जवानी है दीवानी' और 'ब्रह्मास्त्र' जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. यह फिल्म हिंदी के साथ-साथ तमिल और तेलुगु भाषाओं में भी रिलीज होगी, जिससे इसका स्कोप और भी ज्यादा बढ़ गया है. उम्मीद की जा रही है कि ये फिल्म न सिर्फ नॉर्थ इंडिया बल्कि साउथ इंडिया में भी शानदार प्रदर्शन करेगी.

क्या बॉबी देओल बनेंगे YRF स्पाई यूनिवर्स का अगला चेहरा?
बॉबी देओल ने हाल ही में 'एनिमल' जैसी फिल्म में अपने दमदार निगेटिव रोल से दर्शकों का ध्यान खींचा था. ऐसे में अगर वह वॉर 2 में नजर आते हैं, तो यह न केवल फिल्म को एक नया टर्न देगा, बल्कि उनके फैंस के लिए भी यह किसी ट्रीट से कम नहीं होगा. साथ ही, यह तय माना जा रहा है कि उनका किरदार आने वाले प्रोजेक्ट्स में एक बड़ी भूमिका निभाएगा.


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

12 Aug 2025  ·  Published: 07:14 IST

मशहूर एडल्ट स्टार काइली पेज का निधन, महज 28 की उम्र में थम गई जिंदगी

मशहूर एडल्ट एक्ट्रेस काइली पेज की मौत

मशहूर एडल्ट एक्ट्रेस काइली पेज की मौत

Los Angeles News: हाल के समय में दुनिया भर में हार्ट अटैक और रहस्यमयी मौतों की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं. बीते दिनों अभिनेत्री शेफाली जरीवाला की हार्ट अटैक से मौत ने सभी को चौंकाया था और अब लॉस एंजेलिस से एक और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. मशहूर एडल्ट फिल्म एक्ट्रेस काइली पेज का महज 28 साल की उम्र में निधन हो गया है. उन्होंने अपने करियर में 200 से ज्यादा सीन किए थे.

काइली के निधन की जानकारी AVN (Adult Video News) ने दी, जिसमें लॉस एंजेलिस काउंटी कोरोनर के जरिये जारी किया गया डेथ रिकॉर्ड शामिल है. फिलहाल उनकी मौत के वजहों की जांच चल रही है. एडल्ट इंडस्ट्री में उनके सहकर्मियों और दोस्तों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है. Brazzers ने एक बयान में कहा, "काइली पेज के मौत की खबर से हम बेहद दुखी हैं. वह अपनी मुस्कान, रहमदिली के लिए हमेशा याद रखी जाएंगी. उनकी मौजूदगी लोगों को खुशियों से भर देती थी.

काइली के टैलेंट पर काम करने वाले Hussie Models उनकी मौत से हैरान हैं. Hussie Models ने शोक जताते हुए कहा, "काइली को खोना दिल तोड़ देने वाला है. वह बहुत ही प्यारी और अच्छी दोस्त थी. सकारात्मक ऊर्जा से भरी इंसान थीं. मैं उन्हें हमेशा एक जिंदादिल और रहमदिल इंसान के रूप में याद करूंगा."

T'द हूक' में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी करीबी दोस्त और इंडस्ट्री से जुड़ी लेआ गोटी ने कहा शोक जताया है. लेआ गोटी ने लिखा, "काइली एक बेहद खुशमिजाज और रोशनी से भरी हुई इंसान थीं. उन्हें हंसना, मुस्कुराना और जिंदगी को पूरी तरह से जीना पसंद था." उन्होंने आगे लिखा, "इस दुखद समय में हमारी संवेदनाएं काइली पेज के परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के साथ हैं. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे."


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Raihan

03 Jul 2025  ·  Published: 05:57 IST