फाइल फोटो
Priyanka Chopra: हैदराबाद की रामोजी फिल्म सिटी में एस.एस. राजामौली की नई फिल्म ‘वाराणसी’ के लुक और टाइटल लॉन्च का भव्य आयोजन हुआ. इस खास इवेंट में फिल्म की अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने भी शिरकत की और अपने रॉयल लुक से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. प्रियंका का ट्रेडिशनल अंदाज़ इतना शानदार था कि वो इवेंट की पूरी लाईमलाइट ले गईं.
प्रियंका चोपड़ा का शाही और डिवाइन लुक
प्रियंका ने इस मौके पर डिजाइनर अनामिका खन्ना का बनाया हुआ खूबसूरत सफेद लहंगा पहना, जिसमें वो किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही थीं. उनके आउटफिट में आइवरी और गोल्ड की झलक थी, जो उन्हें एक डिवाइन गॉडेस जैसा लुक दे रहा था. लहंगे पर नाज़ुक फूलों की कढ़ाई, गोल्ड क्रिस्टल्स और सीक्विन का काम इसे और भी स्पेशल बना रहा था. स्कर्ट के बॉर्डर पर एंटीक गोल्ड मेटैलिक एम्ब्रॉयडरी लहंगे को शाही टच दे रही थी.
प्रियंका ने 16 नवंबर को इंस्टाग्राम पर इस लुक की तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, "अपने अंदर की देवी को प्रकट करते हुए", जो उनके पूरे अंदाज़ से बिल्कुल मेल खाता है. उनके लहंगे के साथ मैच करता हुआ वर्क वाला दुपट्टा और उसका गोल्डन बॉर्डर उनके एथनिक लुक की खूबसूरती को और बढ़ा रहा था.
दक्षिण भारतीय ज्वेलरी और ग्लोइंग मेकअप ने बढ़ाया लुक का जलवा
प्रियंका ने इस इवेंट में साउथ इंडियन स्टाइल की ज्वेलरी पहनी थी जिसमें पारंपरिक कमरबंद, सोने और मोतियों से बनी हेयर एक्सेसरीज और माथे पर लगी हरी बिंदी शामिल थी. लंबे बालों में टेंपल ज्वेलरी स्टाइल की सजावट उनकी चोटी को बेहद आकर्षक बना रही थी. मेकअप में भी उन्होंने बैलेंस रखकर एक ग्लोइंग लुक चुना. चमकदार हाइलाइटर, हल्का ब्लश, आईलाइनर-काजल का परफेक्ट टच और होंठों पर लाइट ब्राउन लिपस्टिक उनके पूरे लुक को पूरा कर रहे थे.
शादियों के लिए परफेक्ट है प्रियंका का सफेद लहंगा
अगर आप किसी शादी या प्री-वेडिंग फंक्शन में खास दिखना चाहती हैं, तो प्रियंका का यह लुक शानदार इंस्पिरेशन बन सकता है. सफेद लहंगा आजकल ट्रेंड में है और साउथ इंडियन ज्वेलरी के साथ इसका कॉम्बिनेशन बेहद रॉयल लगता है. संगीत, मेहंदी या कॉकटेल जैसे फंक्शन्स के लिए यह लहंगा दुल्हनों और ब्राइड्समेड्स दोनों के लिए बढ़िया विकल्प हो सकता है.
रामायण के हनुमान बनेंगे सनी देओल
अभिनेता सनी देओल ने बड़े पर्दे पर हमेशा ही अपना दम दिखाया है। कभी पर्दे पर रोमांस करते नजर आए तो कभी एक्शन हीरो का रोल करते नजर आए... लेकिन दोस्तों पहली बार वे किसी पौराणिक फिल्म का हिस्सा होने जा रहे हैं। वह नितेश तिवारी की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म रामायण (Ramayana) में भगवान हनुमान की भूमिका निभाने जा रहे हैं।
सनी देओल का नाम जब से रामायण में हनुमान की भूमिका निभाने के लिए सामने आया है, तभी से उनके फैंस बहुत खुश हैं। हालिया इंटरव्यू में अभिनेता ने रणबीर कपूर स्टारर मूवी को लेकर अपना रिएक्शन दिया है।
जल्द शूटिंग शुरू करेंगे सनी
जब सनी देओल से सवाल किया गया कि रामायण में आप हनुमान का रोल निभा रहे हैं, तो अभिनेता ने जवाब दिया "हां मैं रोल निभा रहा हूं और जल्द ही शूटिंग शुरू होगी। मुझे लगता है कि यह बहुत अच्छा और खूबसूरत होने वाला है। सच तो यह है कि इसके बाद मैं जाकर देखूंगा कि उन्होंने क्या किया है।" नर्वस होने के सवाल पर सनी ने कहा कि हर काम में चैलेंज होता है।
इस तरह का रोल मैनें किया नहीं है तो मेरे लिए चैलेंजिंग होगा लेकिन मैं उत्साहित हूं आप ऐसी फिल्मों एक एक्टर के तौर पर बहुत कुछ सीखते हैं।
सनी को रामायण फिल्म से बहुत उम्मीदें
अभिनेता सनी देओल कहते हैं कि ये फिल्म बहुत अच्छी बनने वाली है और उम्मीद है दर्शक इसे बहुत पसंद करेंगे
रामायण मूवी की स्टार कास्ट
रामायण के लिए इन सितारों का नाम तो कन्फर्म हो गया है, यहां देखिए स्टार कास्ट की लिस्ट
रणबीर कपूर - भगवान राम
साई पल्लवी - माता सीता
यश - रावण
रवि दुबे - लक्ष्मण
सनी देओल - हनुमान
मोहित रैना - भगवान शिव
काजल अग्रवाल - मंदोदरी
फाइल फोटो
Ranbir Kapoor Relationships: बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर ने 2007 में फिल्मों में डेब्यू किया और जल्द ही न सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी मीडिया की सुर्खियों में आ गए. अपने करियर की शुरुआत में, रणबीर और दीपिका पादुकोण के रिश्ते की काफी चर्चा हुई थी. बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया. इसके बाद रणबीर आठ साल तक कैटरीना कैफ के साथ रिलेशनशिप में रहे, जो आखिरकार खत्म हो गया. हाल ही में एक इंटरव्यू में जानी-मानी जर्नलिस्ट पूजा सामंत ने इन दोनों रिश्तों के बारे में कई दिलचस्प बातें बताईं.
पूजा सामंत ने बताया कि दीपिका और रणबीर पहली बार अपने मेकअप आर्टिस्ट की वजह से मिले थे. उस समय, रणबीर फिल्म सांवरिया की शूटिंग कर रहे थे और दीपिका ओम शांति ओम की. उनके मेकअप आर्टिस्ट ने एक-दूसरे का ज़िक्र करके उनकी दिलचस्पी जगाई. रणबीर के आर्टिस्ट ने उनसे कहा कि "प्रकाश पादुकोण की बेटी पास में ही शूटिंग कर रही है."
जबकि दीपिका के आर्टिस्ट ने कहा कि "रणबीर अगली यूनिट में शूटिंग कर रहे हैं." फिर उन्होंने नंबर एक्सचेंज किए और पहली बार मुंबई के ग्रैंड हयात होटल के कॉफी शॉप में मिले. उनका रिश्ता काफी पब्लिक था, लेकिन आखिरकार विवादों के बीच खत्म हो गया. दीपिका ने 'कॉफी विद करण' में इशारा किया था कि रणबीर ने उन्हें धोखा दिया था.
पूजा सामंत ने कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर के रिश्ते के बारे में भी बात की. उनके मुताबिक, ब्रेकअप के बाद कैटरीना इमोशनली बहुत टूट गई थीं. जब वह YRF स्टूडियो में उनका इंटरव्यू लेने गईं, तो कैटरीना रो रही थीं. कैटरीना ने बताया कि उन्होंने शादी करने की उम्मीद में कई फिल्मों के ऑफर ठुकरा दिए थे, लेकिन रिश्ता नहीं चल पाया. उन्होंने सोचा था कि वह कपूर परिवार का हिस्सा बन जाएंगी और इसलिए उन्होंने अपना काम कम कर दिया था, जिससे आखिरकार उनके करियर को नुकसान हुआ.
बाद में आलिया आईं रणबीर के जिंदगी में
बाद में आलिया भट्ट रणबीर की ज़िंदगी में आईं, और उन्होंने 2022 में शादी कर ली और अब वे एक बेटी के माता-पिता हैं. दीपिका ने रणवीर सिंह से शादी की, जबकि कैटरीना ने 2021 में विक्की कौशल से शादी की और अब वह एक बेटे की मां हैं.
फाइल फोटो
बॉलीवुड एक्टर अरशद वारसी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने बचपन और मां-बाप को खोने के दर्दनाक अनुभवों के बारे में खुलकर बात की. एक्टर ने बताया कि वे सिर्फ 14 साल के थे, जब उनके माता-पिता का निधन हो गया था. उस वक्त उन्होंने खुद को मजबूत दिखाने की कोशिश की, लेकिन अंदर से वे पूरी तरह टूट चुके थे.
अरशद वारसी, राज शमानी के पॉडकास्ट में नजर आए, जहां उन्होंने अपने करियर, पत्नी और संघर्ष के दिनों के साथ अपने परिवार की यादें भी साझा कीं. उन्होंने बताया कि उन्होंने अपना बचपन बोर्डिंग स्कूल में बिताया था, इसलिए परिवार के साथ ज्यादा यादें नहीं रहीं. उन्होंने कहा, “जब मैं अपने बचपन के बारे में सोचता हूं, तो स्कूल की यादें ज्यादा आती हैं, क्योंकि मैं 8 साल की उम्र में बोर्डिंग स्कूल चला गया था.”
मां की आखिरी याद
अरशद ने भावुक होकर बताया कि उनकी मां की आखिरी याद आज भी उन्हें अंदर तक तोड़ देती है. उनके पिता के निधन के बाद मां को किडनी फेलियर हो गया था और वे डायलिसिस पर थीं. डॉक्टरों ने उन्हें पानी न देने की सलाह दी थी, लेकिन मां बार-बार पानी मांग रही थीं. अरशद ने कहा, “उस रात मां ने मुझसे फिर पानी मांगा, लेकिन मैंने मना कर दिया. उसी रात उनका निधन हो गया. अगर मैंने उन्हें पानी दे दिया होता, तो शायद जिंदगीभर खुद को दोष देता, लेकिन अब सोचता हूं कि देना चाहिए था.”
उन्होंने आगे कहा कि वह एक बच्चा था और डॉक्टरों की बात मानना चाहता था, लेकिन आज उन्हें एहसास होता है कि उस वक्त इंसानियत को तवज्जो देनी चाहिए थी. अरशद ने कहा, “हम बीमार व्यक्ति की तकलीफ नहीं समझते, बल्कि अपने अपराधबोध के डर से फैसले लेते हैं.”
इस बातचीत के दौरान अरशद कई बार भावुक हो गए. उनके इस इंटरव्यू को देखकर फैन्स ने सोशल मीडिया पर उन्हें प्यार और सहानुभूति से भरे संदेश भेजे हैं.