How to start Datacenter or Domain and hosting business ?
Top Digital Marketing Companies
Top Flutter App Development Companies
How to earn money Online ?
How to start Ecommerce business ?
इंसानी खोपड़ियों से बने बर्तन, मानव त्वचा की कुर्सियां; अमेरिका का सबसे खौफनाक सीरियल किलर
BBDS App Download
× Bindass Bol Home About News Contact Search

Rise and Fall Winner: क्या आकृति नेगी बनेंगी अशनीर ग्रोवर के शो की पहली विजेता?

File

फाइल फोटो

Rise and Fall Winner 2025: अशनीर ग्रोवर का रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ अपने फिनाले पर पहुंच चुका है. पहले सीजन में धनश्री वर्मा, आकृति नेगी, पवन सिंह, अर्जुन बिजलानी और अरबाज पटेल जैसे बड़े नामों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया. अब जब शो अपने आखिरी पड़ाव पर है, तो सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि कौन बनेगा शो का पहला विनर. सोशल मीडिया पर लगातार आकृति नेगी का नाम सबसे आगे चल रहा है.

आकृति नेगी बनेंगी विनर?
आकृति नेगी इस सीजन की सबसे स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट मानी जा रही हैं. उन्होंने पूरे गेम को सोलो मोड में खेला, बिना किसी ग्रुप, लव ट्राएंगल या इमोशनल ड्रामा के. उनके आत्मविश्वास और स्ट्रॉन्ग पर्सनालिटी के कारण फैन्स उन्हें शो की “फीमेल सिद्धार्थ शुक्ला” तक कह रहे हैं.

शो में जहां बाकी कंटेस्टेंट्स ने अपनी पर्सनल लाइफ को चर्चा में लाने की कोशिश की, वहीं आकृति ने केवल अपने गेम और परफॉर्मेंस पर फोकस किया. उन्होंने कभी किसी के आगे झुकने या फॉलो करने की बजाय “अपना रास्ता खुद” चुना.

शो में हर किसी से लिया पंगा
चाहे अरबाज पटेल हों या अर्जुन बिजलानी, आकृति ने किसी से भी टक्कर लेने में झिझक नहीं दिखाई. उनका आत्मविश्वास और साफ रवैया दर्शकों को बेहद पसंद आया. उन्होंने हर स्थिति में खुद को संभाला और गेम में मजबूती से बनी रहीं.

पवन सिंह की फेवरेट कंटेस्टेंट
शो के दौरान आकृति और पवन सिंह की दोस्ती भी खूब सुर्खियों में रही. पवन सिंह ने तो यहां तक कह दिया था कि वो आकृति को अपनी हीरोइन बनाएंगे. दोनों की मस्ती और बातचीत के क्लिप्स सोशल मीडिया पर वायरल हुए. पवन सिंह के शो से बाहर जाने के बाद आकृति ने अकेले गेम खेलना जारी रखा और खुद को साबित किया.

सेलेब्स का सपोर्ट
आकृति नेगी को पंकज त्रिपाठी, ईशान किशन, आकाश दीप और नितीश रेड्डी जैसे नामी हस्तियों का सपोर्ट भी मिला है. यह दिखाता है कि आकृति सिर्फ शो की नहीं, बल्कि दर्शकों और इंडस्ट्री दोनों की फेवरेट बन चुकी हैं.

कौन हैं आकृति नेगी?
आकृति लखनऊ की रहने वाली हैं और पेशे से एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं. उन्होंने पहली बार 2023 में एमटीवी रोडीज से पहचान बनाई थी. इसके बाद 2024 में वह स्प्लिट्सविला 15 की विनर बनीं. अब अगर वो ‘राइज एंड फॉल’ का खिताब जीतती हैं, तो यह उनके करियर की एक और बड़ी उपलब्धि होगी.


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

16 Oct 2025  ·  Published: 11:15 IST

War 2 Movie Review: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर का धमाकेदार एक्शन, सिनेमाघरों में मचा धमाल

File

फाइल फोटो

War 2 Movie Review: यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘वॉर 2’ आखिरकार बड़े पर्दे पर आ चुकी है. इस बार कहानी न केवल कबीर (ऋतिक रोशन) की वापसी लेकर आती है, बल्कि इसमें पहली बार साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर भी शामिल हुए हैं. उनके साथ लीड रोल में कियारा आडवाणी हैं.

दमदार शुरुआत

फिल्म की ओपनिंग सीन ही दर्शकों को सीट से बांध देता है. पहली फिल्म के एंड क्रेडिट सीन में जो रहस्यमय किरदार जापान में नजर आया था, वहीं से ‘वॉर 2’ की कहानी आगे बढ़ती है. जापान का एक रईस व्यक्ति अपना 75वां जन्मदिन मना रहा है, लेकिन इस खुशी के माहौल में कबीर की एंट्री सबकुछ बदल देती है.

कटाना (जापानी तलवार) हाथ में लेकर कबीर का एक्शन सीक्वेंस किसी विजुअल ट्रीट से कम नहीं. यह सीन इतना स्टाइलिश और तेज़-तर्रार है कि एनिमे और मार्शल आर्ट फिल्मों के फैंस के लिए यह किसी सपने जैसा है. ऋतिक रोशन का स्वैग, उनकी स्क्रीन प्रेजेंस और बेहतरीन एक्शन कोरियोग्राफी फिल्म का टोन सेट कर देती है.

कहानी में ट्विस्ट

ओपनिंग एक्शन के बाद कहानी उस असली मिशन पर आती है, जिसके पीछे कबीर दो साल से लगा हुआ है — ‘कलि’ नाम का एक विशाल कार्टेल. कबीर अब इस अंडरवर्ल्ड नेटवर्क का हिस्सा बन चुका है और पहले से ज्यादा खतरनाक हो गया है. ऐसे में उसे रोकने के लिए मेजर विक्रम (जूनियर एनटीआर) की एंट्री होती है, जिनकी पर्सनैलिटी और दमदार अंदाज कबीर के बराबर नजर आता है. कव्या लूथरा (कियारा आडवाणी) का किरदार भी मिशन का अहम हिस्सा है. कियारा ने अपने किरदार में ग्लैमर के साथ-साथ एक्शन का भी सही बैलेंस रखा है.

स्क्रीन पर टक्कर

पहले हाफ में सबसे बड़ा आकर्षण ऋतिक और जूनियर एनटीआर का आमना-सामना है. दोनों कलाकार अपने-अपने एक्शन, डायलॉग डिलीवरी और स्क्रीन प्रेजेंस में किसी भी तरह की कमी नहीं छोड़ते. जहां ऋतिक का किरदार स्मार्ट, प्लानिंग में माहिर और करिश्माई दिखता है, वहीं एनटीआर का विक्रम सख्त, तेज और बेहद इंटेंस नजर आता है.

एक्शन और तकनीकी पहलू

फिल्म का फर्स्ट हाफ एक्शन से भरपूर है. चाहे वह जापान की गलियों में तलवारबाजी हो या हाई-स्पीड कार चेज़. स्टंट्स की कोरियोग्राफी और कैमरा वर्क शानदार है, जिससे हर एक्शन सीन बड़े कैनवास पर और भी भव्य दिखता है. बैकग्राउंड स्कोर सीन के इम्पैक्ट को कई गुना बढ़ा देता है. स्पेशल इफेक्ट्स और लोकेशन का चयन कहानी को इंटरनेशनल टच देता है, जो स्पाई यूनिवर्स की पहचान बन चुका है.

इंटरवल तक का असर

पहला हाफ दर्शकों को लगातार जोड़े रखता है। एक्शन, ड्रामा और रहस्य का सही मिश्रण आपको अगले सीन का इंतजार कराता है। इंटरवल से पहले फिल्म एक ऐसे मोड़ पर पहुंचती है, जहां दर्शक सोचने पर मजबूर हो जाते हैं कि अब आगे कहानी किस दिशा में जाएगी।


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

14 Aug 2025  ·  Published: 07:31 IST

Box Office हिट ‘सैयारा’ क्यों बनी अनीत पड्डा के करियर का टर्निंग प्वॉइंट?

File

फाइल फोटो

Anit Padda Emotional Story: साल 2025 की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक थी ‘सैयारा’. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की और करीब 500 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया. दर्शकों ने फिल्म की रोमांटिक और भावनात्मक कहानी को खूब पसंद किया. थिएटरों में भी इसका जादू ऐसा चला कि हर शो हाउसफुल रहा लेकिन इस फिल्म की सक्सेस सिर्फ आंकड़ों तक सीमित नहीं रही. इसकी हीरोइन अनीत पड्डा के लिए ‘सैयारा’ बहुत ही पर्सनल और इमोशनल महत्व रखती है.

अनीत का किरदार और पर्सनल कनेक्शन
फिल्म में अनीत ने उस लड़की का रोल निभाया है, जो अल्जाइमर की बीमारी से जूझ रही होती है. अल्जाइमर एक ऐसी बीमारी है जिसमें इंसान धीरे-धीरे अपनी याददाश्त खोने लगता है. बड़े पर्दे पर इस किरदार को निभाना किसी भी एक्टर के लिए आसान नहीं होता, लेकिन अनीत ने इसे बड़ी खूबसूरती से निभाया. अनीत ने खुद खुलासा किया कि यह रोल उनके दिल के बहुत करीब था क्योंकि उनके दादा भी अल्जाइमर से पीड़ित हैं.

हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया से बातचीत में उन्होंने बताया, "मेरे दादू को अल्जाइमर है, इस वजह से यह फिल्म मेरे लिए और भी इमोशनल हो जाती है. आज वो उस स्टेज पर हैं, जहां उन्हें बहुत सी बातें याद नहीं रहतीं लेकिन जब मैंने यह रोल किया, तो मुझे लगा कि यह सिर्फ किरदार नहीं, बल्कि मेरे दिल की कहानी भी है."

दादू का इमोशनल रिएक्शन
जब फिल्म रिलीज हुई, तब अनीत के दादा बेड रेस्ट पर थे और थिएटर नहीं जा पाए. ऐसे में अनीत के माता-पिता ने उन्हें फिल्म से जुड़े कुछ क्लिप्स दिखाए. क्लिप्स देखने के बाद उनका रिएक्शन बेहद खास था. अनीत बताती हैं, “उन्हें मेरा नाम याद नहीं, लेकिन वो मुझे अभी भी ‘हीरापुत’ और ‘मक्खन’ कहकर बुलाते हैं. जब उन्होंने फिल्म के वीडियोज देखे तो उनके चेहरे पर खुशी झलक उठी. उन्होंने कहा, ‘हीरापुत और मक्खन दी मूवी’. वह पल मेरे लिए किसी अवॉर्ड से कम नहीं था.” यह पल अनीत के लिए इतना खास था कि उन्होंने इसे अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी उपलब्धि मान लिया.

‘सैयारा’ की सफलता और टीम का सफर
‘सैयारा’ सिर्फ अनीत के लिए ही नहीं, बल्कि पूरी टीम के लिए मील का पत्थर साबित हुई. इस फिल्म ने न सिर्फ अनीत पड्डा और अहान पांडे के करियर को नई ऊंचाइयां दीं, बल्कि डायरेक्टर मोहित सूरी को भी एक बार फिर दर्शकों के बीच खास पहचान दिलाई. फिल्म का म्यूजिक, कहानी और कलाकारों का अभिनय सबने मिलकर इसे ब्लॉकबस्टर बना दिया. खासकर अनीत और अहान की केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब सराहा.


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

30 Aug 2025  ·  Published: 11:15 IST

TMKOC फेम सिंपल कौल ने पति संग तोड़ी शादी, फाइल किया तलाक, फैन्स हैरान!

फाइल फोटो

फाइल फोटो

TMKOC Actress Simple Kaul Divorce: टीवी इंडस्ट्री से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. मशहूर एक्ट्रेस सिंपल कौल, जिन्हें 'शरारत', 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' और 'जिद्दी दिल माने ना' जैसे शोज में देखा गया है, अब अपनी शादीशुदा जिंदगी को अलविदा कहने जा रही हैं. शादी में खटपट की खबरों के बाद अब उन्होंने खुद तलाक की पुष्टि कर दी है.

ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सिंपल कौल ने पति राहुल लूंबा से अलग होने के फैसले पर मुहर लगा दी है. दोनों की शादी साल 2010 में हुई थी. 14 साल तक साथ रहने के बाद अब कपल ने हाल ही में तलाक फाइल किया है.

आपसी रजामंदी से लिया तलाक का फैसला
सिंपल कौल ने शादी टूटने पर अपना रिएक्शन देते हुए कहा कि ये हाल ही में हुआ है और तलाक का फैसला आपसी सहमति से लिया गया है. उन्होंने कहा, "हम दोनों मैच्योर ह्यूमन हैं. हम परिवार से कहीं बढ़कर हैं. शुरुआत में ये बात मुझे हजम नहीं हुई थी कि रिश्ता खत्म हो चुका है, क्योंकि मैं उन्हें सालों से जानती हूं. जब शादी होती है तो पार्टनर और फैमिली साथ होते हैं. मुझे नहीं पता लोग कैसे किसी से अलग हो जाते हैं."

तलाक की वजह पर चुप्पी
हालांकि सिंपल ने शादी टूटने की असली वजह नहीं बताई है. अपने एक पुराने इंटरव्यू में उन्होंने शादी को लॉन्ग डिस्टेंस मैरिज बताया था. उनके मुताबिक, पति राहुल काम की वजह से काफी ट्रैवल करते थे और लंबे समय तक विदेश में रहते थे. उनके पास न होने की कमी सिंपल को हमेशा खलती थी.

सिंपल ने कहा कि वह हमेशा प्यार से जीती हैं और उन्हें जिंदगी में ढेर सारा प्यार, खुशियां और स्पिरिचुअल अवेयरनेस मिली है. यही वजह है कि अलगाव का फैसला उनके लिए आसान नहीं रहा.

करियर और पहचान
वर्कफ्रंट पर सिंपल कौल एक जानी-मानी टीवी एक्ट्रेस होने के साथ-साथ एंटरप्रेन्योर भी हैं. उन्होंने अपने करियर में कई फेमस शोज़ किए हैं और अपनी अलग पहचान बनाई है. लेकिन 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' ने उन्हें घर घर में फेमस कर दिया है.

ये भी पढ़ें: गोल्ड स्मगलिंग में पकड़ी गई कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव पर DRI ने कसा शिकंजा; ठोका 102 करोड़ का जुर्माना


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Raihan

03 Sep 2025  ·  Published: 12:02 IST