इस वीकेंड पर धमाल मचाने वाली फिल्में
Indian Movies Box Office Collection: सितंबर का महीना बॉक्स ऑफिस के लिए काफी दिलचस्प और रोमांचक रहा. एक तरफ टाइगर श्रॉफ की एक्शन से भरपूर फिल्म 'बागी 4' दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई और उसकी कमाई में लगातार गिरावट देखी जा रही है, वहीं दूसरी तरफ मराठी सिनेमा की फिल्म 'दशावतार' ने कम बजट में शानदार प्रदर्शन कर सबका ध्यान खींचा. इसके अलावा जापानी एनीमे फिल्म 'डीमन स्लेयर: टू द हशिरा ट्रेनिंग' ने भारत में बड़ी संख्या में दर्शकों को आकर्षित किया है, जबकि साउथ की नई एक्शन थ्रिलर 'मिराय' ने जबरदस्त ओपनिंग से बाकी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. इन सभी फिल्मों की स्थिति अलग-अलग है, लेकिन ये सब मिलकर सितंबर को बॉक्स ऑफिस के लिए बेहद खास बना रहे हैं.
जहां तक 'बागी 4' की बात है, टाइगर श्रॉफ की लोकप्रियता के बावजूद यह फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने में संघर्ष कर रही है. इसका बजट करीब 80 करोड़ रुपए बताया जा रहा है, लेकिन अब तक फिल्म अपनी लागत भी नहीं निकाल पाई है. पहले हफ्ते में फिल्म ने करीब 44.5 करोड़ रुपए की कमाई की, लेकिन दूसरे हफ्ते की शुरुआत बेहद धीमी रही. दूसरे शनिवार को इसकी कमाई सिर्फ 1.75 करोड़ रुपए रही और रविवार को मामूली बढ़त के साथ 2.15 करोड़ रुपए तक पहुंची. इसके बाद सोमवार को गिरावट आई और फिल्म ने सिर्फ 75 लाख रुपए का कारोबार किया, जबकि मंगलवार को यह थोड़ा बढ़कर 90 लाख रुपए तक पहुँची. कुल मिलाकर 12 दिनों में फिल्म की कमाई 51.30 करोड़ रुपए रही. माना जा रहा है कि कहानी में दम की कमी और दर्शकों की कम रुचि के चलते फिल्म की रफ्तार थम गई है.
इसके बिल्कुल उलट स्थिति 'दशावतार' की है. मराठी भाषा में बनी यह थ्रिलर ड्रामा फिल्म पहले दिन भले ही धीमी शुरू हुई हो, लेकिन इसके बाद दर्शकों का उत्साह बढ़ता गया. पहले दिन फिल्म ने करीब 60 लाख रुपए कमाए, लेकिन शनिवार को इसका कलेक्शन बढ़कर 1.4 करोड़ रुपए और रविवार को 2.4 करोड़ रुपए तक पहुंच गया. सोमवार को भले ही इसकी कमाई घटकर 1.1 करोड़ रुपए रह गई, लेकिन मंगलवार को फिल्म ने फिर से दम दिखाते हुए 1.3 करोड़ रुपए कमाए. अब तक फिल्म का कुल कलेक्शन 6.8 करोड़ रुपए हो गया है, जो मराठी फिल्मों के लिए शानदार माना जा रहा है. कम बजट और क्षेत्रीय रिलीज के बावजूद यह फिल्म दर्शकों को थिएटर तक खींचने में सफल रही है.
एनीमे प्रेमियों के लिए 'डीमन स्लेयर' एक बेहतरीन विकल्प बनकर सामने आई है. भारत में इसे खासा अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म ने पांचवें दिन 4 करोड़ रुपए का कारोबार किया और अब तक इसकी कुल कमाई 47.70 करोड़ रुपए तक पहुंच गई है. इसके साथ ही वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई करते हुए 4,200 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है. यह इसे 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल कर चुका है. हिंदी डब और अंग्रेजी सबटाइटल्स के साथ देशभर में इसका प्रदर्शन शानदार रहा है.
साउथ की एक्शन थ्रिलर 'मिराय' ने भी शानदार शुरुआत की है. तेजा सज्जा स्टारर इस फिल्म ने भारत में दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा और पांचवें दिन 5.75 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया. अब तक भारत में इसकी कुल कमाई 56.75 करोड़ रुपए हो चुकी है, जिससे यह 'डीमन स्लेयर' से भी आगे निकल गई है. हालांकि वर्ल्डवाइड कमाई में यह अभी पीछे है, और अब तक फिल्म ने 80 करोड़ रुपए की कमाई की है, लेकिन घरेलू बाजार में इसकी सफलता ने इसे चर्चा में ला दिया है.
कुल मिलाकर सितंबर का महीना फिल्म इंडस्ट्री के लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहा. बड़ी-बड़ी फिल्मों के बीच क्षेत्रीय सिनेमा और एनीमे फिल्मों ने भी अपनी जगह बना ली है. दर्शकों की पसंद विविध होती जा रही है और कहानी के दम, कंटेंट की गुणवत्ता और मनोरंजन पर अधिक ध्यान दिया जा रहा है. आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन-सी फिल्म लंबे समय तक दर्शकों का साथ बनाए रखती है और कौन पीछे रह जाती है. फिलहाल 'बागी 4' की गिरती कमाई, 'दशावतार' की सफलता, 'डीमन स्लेयर' का एनीमे क्रेज और 'मिराय' की धमाकेदार शुरुआत ने बॉक्स ऑफिस पर अलग-अलग रंग बिखेर दिए हैं.
फाइल फोटो
Haq Movie Review: इमरान हाशमी और यामी गौतम स्टारर फिल्म ‘हक’ सिर्फ एक कहानी नहीं, बल्कि एक महिला की आवाज है. जो अपने अधिकारों, अपनी पहचान और अपने अस्तित्व के लिए खड़ी होती है. फिल्म आपको सोचने पर मजबूर करती है कि आखिर समाज में औरत को इंसाफ के लिए इतना संघर्ष क्यों करना पड़ता है.
क्या है पूरी कहानी
‘हक’ की कहानी है शाजिया बानो (यामी गौतम) की एक ऐसी औरत की जो अपने पति और मशहूर वकील अब्बास खान (इमरान हाशमी) के खिलाफ अपने बच्चों के मुआवजे का केस लेकर अदालत पहुंचती है. अदालत में जब जज उसे ‘काजी के पास जाने’ की सलाह देता है, तो शाजिया का सवाल सबको झकझोर देता है. “अगर मैंने किसी का खून किया होता, तब भी आप यही कहते?” यही सवाल फिल्म का मूल है, इंसाफ के दो पैमाने क्यों?
शाह बानो केस से प्रेरित
फिल्म ‘हक’ 1985 के चर्चित शाह बानो केस से प्रेरित है। उस केस ने तीन तलाक और मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों पर राष्ट्रीय बहस छेड़ी थी. निर्देशक सुपर्ण वर्मा ने उसी संवेदनशील मुद्दे को आधुनिक दौर की पृष्ठभूमि में पेश किया है. जहां प्यार, रिश्ते और धार्मिक व्यवस्था के बीच एक महिला की लड़ाई दिखती है.
रिश्ते, धोखा और दर्द
फिल्म की शुरुआत शाजिया और अब्बास के खूबसूरत रिश्ते से होती है. दोनों का प्यार, एक-दूसरे के लिए समर्पण, सब कुछ परफेक्ट लगता है. लेकिन वक्त गुजरते ही अब्बास की जिंदगी में दूसरी औरत सायरा (वर्तिका सिंह) की एंट्री होती है. शाजिया का टूटना, सवाल करना और फिर खुद के लिए खड़ा होना. ये सफर ही फिल्म का भावनात्मक केंद्र है.
फिल्म का एक सीन बेहद प्रतीकात्मक है. जब शाजिया रसोई में तीन प्रेशर कुकर देखती है, और नौकरानी कहती है, “साहब में सब्र नहीं है, कुछ खराब होता है तो उसे ठीक करवाने की बजाय नया ले आते हैं.” वो सीन आगे आने वाली कहानी का संकेत देता है और बताता है कि अब्बास अपनी बीवी के साथ भी यही करेगा.
एक्टिंग और निर्देशन
यामी गौतम ने शाजिया बानो को बेहद संवेदनशीलता के साथ जिया है. उनके चेहरे की खामोशी, आंखों का दर्द और गुस्से का संयम, हर फ्रेम में झलकता है. इमरान हाशमी अपने करियर के सबसे सशक्त किरदारों में से एक में नजर आते हैं. वो अब्बास खान के रूप में एक ऐसे आदमी को पेश करते हैं, जो प्यार करता भी है और अपनी मर्दानगी के जाल में उलझा भी है. वर्तिका सिंह, शीबा चड्ढा और दानिश हुसैन भी अपनी भूमिकाओं में असरदार हैं. डायरेक्टर सुपर्ण वर्मा का निर्देशन सधा हुआ है. उन्होंने इमोशन और सामाजिक संदेश के बीच संतुलन बनाए रखा है.
कमजोरियां
फिल्म के कुछ हिस्से थोड़े ड्रामेटिक लगते हैं, खासकर कोर्टरूम सीन्स में संवाद ज़रूरत से ज़्यादा तीखे हैं. कहीं-कहीं कहानी अपने मूल मुद्दे से हटती भी है. फिर भी इसका संदेश, महिलाओं के अधिकार और न्याय की समानता, दर्शकों तक साफ पहुंचता है.
मशहूर एडल्ट एक्ट्रेस काइली पेज की मौत
Los Angeles News: हाल के समय में दुनिया भर में हार्ट अटैक और रहस्यमयी मौतों की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं. बीते दिनों अभिनेत्री शेफाली जरीवाला की हार्ट अटैक से मौत ने सभी को चौंकाया था और अब लॉस एंजेलिस से एक और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. मशहूर एडल्ट फिल्म एक्ट्रेस काइली पेज का महज 28 साल की उम्र में निधन हो गया है. उन्होंने अपने करियर में 200 से ज्यादा सीन किए थे.
काइली के निधन की जानकारी AVN (Adult Video News) ने दी, जिसमें लॉस एंजेलिस काउंटी कोरोनर के जरिये जारी किया गया डेथ रिकॉर्ड शामिल है. फिलहाल उनकी मौत के वजहों की जांच चल रही है. एडल्ट इंडस्ट्री में उनके सहकर्मियों और दोस्तों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है. Brazzers ने एक बयान में कहा, "काइली पेज के मौत की खबर से हम बेहद दुखी हैं. वह अपनी मुस्कान, रहमदिली के लिए हमेशा याद रखी जाएंगी. उनकी मौजूदगी लोगों को खुशियों से भर देती थी.
काइली के टैलेंट पर काम करने वाले Hussie Models उनकी मौत से हैरान हैं. Hussie Models ने शोक जताते हुए कहा, "काइली को खोना दिल तोड़ देने वाला है. वह बहुत ही प्यारी और अच्छी दोस्त थी. सकारात्मक ऊर्जा से भरी इंसान थीं. मैं उन्हें हमेशा एक जिंदादिल और रहमदिल इंसान के रूप में याद करूंगा."
T'द हूक' में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी करीबी दोस्त और इंडस्ट्री से जुड़ी लेआ गोटी ने कहा शोक जताया है. लेआ गोटी ने लिखा, "काइली एक बेहद खुशमिजाज और रोशनी से भरी हुई इंसान थीं. उन्हें हंसना, मुस्कुराना और जिंदगी को पूरी तरह से जीना पसंद था." उन्होंने आगे लिखा, "इस दुखद समय में हमारी संवेदनाएं काइली पेज के परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के साथ हैं. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे."
फाइल फोटो
Salman Khan Praises Jonas Conner: बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान सिर्फ फिल्मों में ही नहीं, बल्कि असल ज़िंदगी में भी नए टैलेंट को सपोर्ट करने के लिए जाने जाते हैं. हाल ही में उन्होंने 15 साल के एक युवा सिंगर-सॉन्गराइटर जोनस कोनर (Jonas Conner) की तारीफ करके सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है. सलमान का पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गया और लोग उनकी संवेदनशीलता और बड़े दिल की तारीफ कर रहे हैं.
सलमान का पोस्ट छाया
सलमान खान ने अपने X अकाउंट पर जोनस कोनर की तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि उन्होंने अब तक किसी 15 साल के बच्चे को इतनी खूबसूरती से अपने दर्द को गानों में ढालते हुए नहीं देखा. सलमान ने कहा कि वे जोनस के गाने ‘Father in a Bible’, ‘Peace with Pain’ और ‘Oh Appalachia’ बार-बार रिपीट मोड में सुन रहे हैं. साथ ही उन्होंने लिखा, “भगवान आपका भला करे. ऐसे बच्चों को सपोर्ट नहीं किया तो फिर क्या किया? भाइयों-बहनों, ये इंग्लिश में हैं, यहां भी ऐसे बहुत हैं. उन्हें मोटिवेट करो, उनका शोषण नहीं.”
September 13, 2025
सलमान का यह संदेश न सिर्फ जोनस के लिए हौसला बढ़ाने वाला है, बल्कि भारत के युवाओं को भी प्रेरित करने वाला है कि वे अपने टैलेंट को खुलकर सामने लाएं.
कौन हैं जोनस कोनर
रिपोर्ट्स के मुताबिक, जोनस कोनर एक अमेरिकन टीनएजर सिंगर और सॉन्गराइटर हैं, जो अपने भावनात्मक और सच्चे शब्दों वाले गानों के लिए जाने जाते हैं. उनके गाने उनकी निजी जिंदगी की मुश्किलों और अनुभवों से प्रेरित होते हैं. ‘Father in a Bible’, ‘Peace with Pain’ और ‘Oh Appalachia’ जैसे गानों ने उन्हें सोशल मीडिया और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर अलग पहचान दिलाई है. जोनस अपने परफॉर्मेंस में कम से कम इंस्ट्रूमेंट्स का इस्तेमाल करते हैं, ताकि उनकी आवाज़ और कहानी कहने का अंदाज सीधे लोगों के दिल को छू सके. यही वजह है कि उनकी फैन फॉलोइंग लगातार बढ़ रही है.
फैंस की प्रतिक्रिया
सलमान के पोस्ट के बाद ट्विटर और इंस्टाग्राम पर फैंस ने उन्हें “रियल हीरो” और “ट्रू मेंटर” कहना शुरू कर दिया. लोग लिख रहे हैं कि सलमान की इस पहल से युवा कलाकारों को प्रेरणा मिलेगी और वे अपने हुनर को दुनिया के सामने ला पाएंगे.
सलमान का वर्क फ्रंट
फिलहाल सलमान खान बिग बॉस 19 को होस्ट कर रहे हैं. फिल्मों की बात करें तो वे अब ‘बैटल ऑफ गलवान’ में नज़र आएंगे, जो गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प पर आधारित है. इससे पहले सलमान ‘सिकंदर’ में दिखे थे, जिसे बॉक्स ऑफिस पर खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था. अब दर्शकों को उनकी अगली फिल्म से काफी उम्मीदें हैं.