फाइल फोटो
Health News: गैस और एसिडिटी आम समस्याएँ हैं जो आजकल की भागदौड़ भरी और अनियमित जीवनशैली के कारण लगभग सभी को समय-समय पर परेशान करती हैं। देर से या भारी भोजन करना, तनाव और समय पर भोजन न करना इसके कुछ मुख्य कारण हैं। इससे पेट में जलन, पेट फूलना, डकार आना और बेचैनी हो सकती है। दवाइयाँ अस्थायी राहत देती हैं, लेकिन अगर आप स्थायी समाधान चाहते हैं, तो कुछ घरेलू और आयुर्वेदिक उपाय बेहद कारगर हो सकते हैं।
ये तीन आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियाँ पाचन में मदद करती हैं और पेट की सूजन व जलन को कम करती हैं। एक चम्मच जीरा, धनिया और सौंफ को दो कप पानी में 5-7 मिनट तक उबालें। इसे छानकर खाने के बाद गरमागरम पिएँ। यह चाय गैस और एसिडिटी से राहत दिलाने में बेहद कारगर है।
त्रिफला तीन औषधीय फलों - आंवला, बिबिटकी और हरीतकी से बनता है। यह पेट की सूजन, एसिड से होने वाले नुकसान और खराब पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसे रोज़ाना रात को सोने से पहले गुनगुने पानी के साथ 10-15 दिनों तक लेने से पाचन तंत्र मज़बूत होता है और एसिडिटी से राहत मिलती है।
अदरक पाचन अग्नि को बढ़ाता है और गैस से राहत देता है, जबकि गुड़ पाचक एंजाइमों को सक्रिय करता है। एक चम्मच सोंठ पाउडर, एक बड़ा चम्मच गुड़ और एक छोटा चम्मच घी मिलाकर रोज़ाना सेवन करें। इससे पाचन क्रिया बेहतर होती है और गैस व एसिडिटी से राहत मिलती है।
जीवनशैली में ज़रूरी बदलाव
इन आसान और कारगर उपायों को अपनाकर आप गैस और एसिडिटी की समस्या से हमेशा के लिए छुटकारा पा सकते हैं।
फाइल फोटो
Pill Stuck in Esophagus: कई बार हम जल्दी-जल्दी पानी के साथ गोली निगल लेते हैं और थोड़ी देर में सीने या गले में तेज जलन, चुभन या दर्द महसूस होने लगता है. ऐसा लगता है कि दवा पेट तक नहीं पहुंची और अंदर ही कहीं अटक गई है. यही स्थिति आगे चलकर 'पिल- इंड्यूस्ड एसोफैगिटिस' बन सकती है, जिसका सामान्य सा अर्थ दवा की वजह से भोजन नली में सूजन है.
हमारी भोजन नली एक पतली सी ट्यूब है जो मुंह को पेट से जोड़ती है. जब गोली सही तरीके से नीचे नहीं जाती और पेट से मिलने वाले हिस्से के पास फंस जाती है, तो वहीं घुलकर जलन या घाव बना सकती है. इसलिए निगलने में दिक्कत, आवाज बैठना, या ऐसा महसूस होना कि कुछ अटका हुआ है आम संकेत हैं.
यूके की 'लैंकेस्टर यूनिवर्सिटी' में एनाटॉमी के प्रोफेसर एडम टेलर ने पिछले हफ्ते कन्वर्सेशन में लिखा, "हालांकि यह बहुत ज्यादा देखने वाली समस्या नहीं है, फिर भी हर साल लगभग 1 लाख में 4 लोग इससे प्रभावित पाए जाते हैं. संख्या और ज्यादा हो सकती है, क्योंकि छोटे-मोटे मामले अक्सर बिना इलाज के ठीक हो जाते हैं."
कुछ लोगों में इसका जोखिम भी अधिक होता है. अधेड़ उम्र की महिलाओं को सजग रहने की जरूरत है क्योंकि उम्र के साथ दिक्कतें बढ़ती हैं तो दवाओं की फ्रीक्वेंसी भी बढ़ जाती है. बुजुर्गों में उम्र के साथ भोजन नली की ताकत कम हो जाती है. इनके अलावा जिनका दिल या थायरॉयड बड़ा हो उनमें निगलने की प्रक्रिया प्रभावित होती है.
शोध में माना गया कि कोई भी गोली नुकसान कर सकती है, लेकिन एंटीबायोटिक्स, दर्द निवारक, आयरन वाली गोलियां और हड्डियों के इलाज की दवाएं अधिक नुकसान पहुंचा सकती हैं. अधिकतर मामलों में यह तकलीफ कुछ दिनों में ठीक हो सकती है, लेकिन सावधानी जरूरी है. गोली हमेशा भरपूर पानी के साथ निगलें और दवा लेते ही लेटें नहीं. अगर दर्द बढ़ता जाए या निगलना मुश्किल हो, तो डॉक्टर को तुरंत बताएं.
फाइल फोटो
Bhujangasana Benefits: व्यस्तता, कामकाजी, ट्रैफिक और घरेलू जिम्मेदारियों में फंसे लोगों के शरीर में तनाव, थकान, पेट की जिद्दी चर्बी और कब्ज जैसी समस्याएं घर कर जाती हैं, लेकिन ऐसे में योग करना एक प्रभावी उपाय हो सकता है. इन्ही में से एक है भुजंगासन.
आयुष मंत्रालय के मुताबिक, यह आसन तनाव घटाने, पेट की जिद्दी चर्बी पिघलाने और कब्ज जैसी पाचन परेशानियों को जड़ से खत्म करने में मददगार हो सकता है. पीठ दर्द, साइटिका और श्वसन तंत्र की दिक्कतों से छुटकारा दिलाने वाला यह योग हर उम्र के लिए वरदान है.
'भुजंगासन' को 'कोबरा पोज' या फिर 'सर्पासन' के नाम से भी जाना जाता है. इसे सूर्य नमस्कार के 12 आसनों में से आठवां स्थान प्राप्त है. आयुष मंत्रालय ने भी 'भुजंगासन' पर विशेष जानकारी दी, जिसमें बताया गया है कि 'भुजंग' शब्द का अर्थ होता है 'सर्प' या 'नाग'. इस आसन में शरीर की आकृति सर्प के फन की तरह ऊपर उठती है, इसलिए इसे भुजंगासन कहा जाता है. यह आसन तनाव को कम करने, चर्बी घटाने और कब्ज दूर करने में सहायक है. साथ ही, यह पीठ दर्द व श्वसन नली से संबंधित समस्याओं को दूर करता है.
'भुजंगासन' को करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर पेट के बल लेट जाएं और अपनी दोनों हथेलियों को जांघों के पास जमीन की तरफ करके रखें और इस बात का ध्यान रखें कि आपके दोनों टखने एक-दूसरे को छूते रहें. इसके बाद दोनों हाथों को कंधे के बराबर लेकर आएं और साथ ही दोनों हथेलियों को जमीन की तरफ रखें. अब शरीर का वजन हथेलियों पर डालें और धीरे-धीरे सांस भीतर की ओर खींचे और सिर को उठाते हुए पीठ की तरफ खींचें.
ध्यान दें कि इस वक्त तक आपकी कुहनी मुड़ी हुई है और फिर सिर को पीछे की तरफ ले जाएं और साथ ही अपनी छाती को आगे की तरफ निकालें. फिर पुन: वाली अवस्था में आ जाएं और अपनी क्षमता के अनुसार इस प्रक्रिया को दोहराएं. पीठ दर्द, हाल की सर्जरी, रीढ़ की गंभीर समस्या या मासिक धर्म के दौरान यह आसन न करें. डॉक्टर से सलाह लें। योग अपनाकर हम स्वस्थ और खुशहाल जीवन जी सकते हैं.
फाइल फोटो
हम में से ज्यादातर लोग परफ्यूम का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि परफ्यूम हमेशा कलाई, गर्दन या कान के पीछे ही क्यों लगाया जाता है? दरअसल, इसके पीछे एक वैज्ञानिक कारण छिपा है. शरीर के जिन हिस्सों पर रक्त की नलिकाएं त्वचा के सबसे पास होती हैं, वहां शरीर की गर्मी ज्यादा होती है. इन्हीं हिस्सों को पल्स पॉइंट्स कहा जाता है. जैसे कलाई, गर्दन, कान के पीछे, कोहनी के अंदर का हिस्सा और छाती के पास.
इन जगहों की गर्मी से परफ्यूम के मॉलिक्यूल्स जल्दी वाष्पित होते हैं, जिससे खुशबू धीरे-धीरे फैलती रहती है और लंबे समय तक टिकी रहती है. अगर आप परफ्यूम को कपड़ों पर लगाते हैं, तो वहां इतनी गर्मी नहीं होती, इसलिए खुशबू जल्दी उड़ जाती है. लेकिन जब इसे पल्स पॉइंट्स पर लगाया जाता है, तो खुशबू पूरे दिन नेचुरल तरीके से आपके साथ बनी रहती है.
असल में परफ्यूम लगाने का मजा सिर्फ खुशबू में नहीं, बल्कि उस एहसास में भी है जो आपके शरीर की धड़कनों के साथ चलती है. जब आपका पल्स परफ्यूम को रिलीज करता है, तो खुशबू मानो आपके शरीर की रिदम के साथ बहने लगती है. आज के समय में परफ्यूम सिर्फ दूसरों को आकर्षित करने का ज़रिया नहीं, बल्कि एक तरह का सेल्फ-केयर रिचुअल बन चुका है. जो आपके कॉन्फिडेंस और मूड दोनों को बेहतर करता है.