How to start Datacenter or Domain and hosting business ?
Top Digital Marketing Companies
Top Flutter App Development Companies
How to earn money Online ?
How to start Ecommerce business ?
इंसानी खोपड़ियों से बने बर्तन, मानव त्वचा की कुर्सियां; अमेरिका का सबसे खौफनाक सीरियल किलर
BBDS App Download
× Bindass Bol Home About News Contact Search

खांसी में निकल रहा पीला कफ? इन घरेलू नुस्खों से मिलेगा आराम

File

फाइल फोटो

Yellow Phlegm Ayurvedic Treatment: सर्दियों का मौसम आते ही बच्चों से लेकर बड़े तक संक्रमण, सर्दी-बुखार और जकड़न का शिकार हो जाते हैं. सर्दियों के मौसम में सबसे ज्यादा शरीर में कफ बनने की परेशानी होती है. कई बार कफ का रंग पीला हो जाता है, जो शरीर में पनप रहे संक्रमण या सूजन की तरफ इशारा करता है. हालांकि कफ बनने के शुरुआती दिन में डरने वाली कोई बात नहीं होती है, लेकिन अगर कफ 10 या उससे ज्यादा दिन तक पीले रंग का निकल रहा है और उसके साथ बुखार और सर्दी के लक्षण हैं, तो ऐसे में डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

आयुर्वेद में इसे कफ और पित्त दोष के संतुलन के तौर पर देखा जाता है. जब हमारी शरीर की श्वेत रक्त कोशिकाएं शरीर में मौजूद संक्रमण से लड़ती हैं और नष्ट हो जाती हैं, तो कफ का रंग पीला होता है. ये संकेत देता है कि हमारा शरीर इंफ्लेमेशन और संक्रमण से लड़ रहा है. 

आयुर्वेद में कफ से निपटने के लिए कई घरेलू और देसी उपाय बताए गए हैं, जिनके निरंतर प्रयास से शरीर में कफ जमने की समस्या को धीमा किया जा सकता है, जैसे भाप लेना. भाप लेने से शरीर में जकड़न और कफ दोनों से राहत मिलती है. भाप लेते समय एक बात का ध्यान रखें कि जब भी कफ की समस्या बने तो मुंह खोलकर भाप अंदर की तरफ लेनी चाहिए, इससे कफ बाहर आना शुरू हो जाता है. लोग नाक के जरिए भाप को लेने की कोशिश करते हैं, जो गलत है.

हल्दी वाला दूध भी कफ में राहत देता है. रात में कच्ची हल्दी और दूध को साथ में उबालकर लेने से लाभ मिलता है. इससे शरीर गर्म रहता है और कफ निकलने लगता है. हल्दी कफ की वजह से होने वाली सूजन को भी कम करने का काम करती है. मुलेठी एक ऐसी औषधि है जिसे एक नहीं बल्कि कई रोगों में काम में लिया जाता है. 

खांसी से लेकर बुखार तक को ठीक करने में मुलेठी का इस्तेमाल किया जाता है. मुलेठी का काढ़ा बनाकर सुबह और शाम लिया जा सकता है या दिन के समय मुलेठी को चबाया जा सकता है. इसके अलावा, तुलसी का अर्क शहद के साथ लिया जा सकता है. इसके लिए तुलसी के पत्तों को पीसकर उसमें शहद और सोंठ मिलाकर हल्का गुनगुना कर लें. दिन में तीन बार इसका सेवन किया जा सकता है. ये नुस्खा बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए फायदेमंद है.
 


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

10 Nov 2025  ·  Published: 10:56 IST

नारियल पानी है असली स्पोर्ट्स ड्रिंक, गूगल नहीं नेचर पर भरोसा करो! समीरा रेड्डी ने बताई नारियल पानी की अहमियत

File

फाइल फोटो

Sameera Reddy Coconut Water Video: बॉलीवुड अभिनेत्री समीरा रेड्डी अब फिल्मों में कम दिखती हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर वह लगातार एक्टिव रहती हैं और फैंस से जुड़ी रहती हैं. हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक मज़ेदार और प्रेरणादायक वीडियो शेयर की, जो खूब वायरल हो रही है.

समीरा रेड्डी इन दिनों गोवा में अपने परिवार के साथ रहती हैं और प्रकृति के बीच सादा जीवन जीती हैं. वह फिटनेस और नेचुरल चीज़ों के इस्तेमाल पर बहुत ध्यान देती हैं. अपनी इसी लाइफस्टाइल को दिखाते हुए उन्होंने एक वीडियो शेयर की है, जिसमें वह पेड़ से खुद नारियल तोड़कर उसका पानी पीती नजर आ रही हैं.

वीडियो शेयर करते हुए समीरा ने लिखा, “नारियल पानी को बस पी लो, गूगल मत करो! इसके फायदे जानने के लिए सर्च करने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि यह अपने आप में नेचर का सबसे बढ़िया एनर्जी ड्रिंक है.” उन्होंने बताया कि नारियल पानी न सिर्फ स्वादिष्ट होता है बल्कि बेहद फायदेमंद भी है. यह शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है, इलेक्ट्रोलाइट्स को बैलेंस करता है और दिल की सेहत का ख्याल रखता है. उन्होंने कहा, “वर्कआउट के बाद इसे पीना सबसे अच्छा होता है, क्योंकि यह शरीर को जल्दी रिकवर करने में मदद करता है. ये असली नेचुरल स्पोर्ट्स ड्रिंक है, सीधे नारियल से!”

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, नारियल पानी में पोटेशियम, सोडियम, मैग्नीशियम और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. ये तत्व शरीर को हाइड्रेट रखते हैं, मांसपेशियों की कार्यप्रणाली सुधारते हैं और पीएच लेवल को संतुलित रखते हैं. आयुर्वेदिक ग्रंथ ‘सुश्रुत संहिता’ के मुताबिक, नारियल पानी की तासीर ठंडी होती है, जिससे यह वात और पित्त दोष को नियंत्रित करने में मदद करता है और शरीर को ठंडा रखता है.

हालांकि, डॉक्टर्स सलाह देते हैं कि जिन लोगों को किडनी की समस्या है या जिनका ब्लड शुगर असंतुलित रहता है, उन्हें नारियल पानी का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए और डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए. समीरा रेड्डी का यह वीडियो लोगों को प्रकृति के नज़दीक रहने और नेचुरल लाइफस्टाइल अपनाने का सुंदर संदेश देता है, “हर चीज़ का जवाब इंटरनेट नहीं, कभी-कभी एक नारियल में भी सेहत छिपी होती है.”
 


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

13 Nov 2025  ·  Published: 22:47 IST

डार्क स्पॉट्स और मेलाज्मा का इलाज नारियल तेल से करें, 5 आसान घरेलू नुस्खे

File

फाइल फोटो

चेहरे पर झाइयां या हाइपरपिग्मेंटेशन होना एक आम स्किन प्रॉब्लम है. ये डार्क स्पॉट्स न सिर्फ खूबसूरती को कम कर देते हैं बल्कि आत्मविश्वास पर भी असर डालते हैं. महंगे प्रोडक्ट और ट्रीटमेंट्स के बावजूद कई बार ये जिद्दी धब्बे जाते नहीं हैं. लेकिन अच्छी खबर यह है कि इसका असरदार इलाज आपके घर में मौजूद नारियल तेल (Coconut Oil) से भी संभव है. हाइपरपिग्मेंटेशन आमतौर पर सूरज की किरणों, हार्मोनल बदलाव, उम्र बढ़ने, ड्राई स्किन या एक्ने के दाग की वजह से होता है. महिलाओं में यह समस्या प्रेग्नेंसी के दौरान या उसके बाद और भी ज्यादा दिखती है. इसे मेलाज्मा भी कहा जाता है. 

नारियल तेल एक नेचुरल मॉइस्चराइज़र है जो स्किन को गहराई से हाइड्रेट करता है और डैमेज स्किन को रिपेयर करता है. इसमें मौजूद लॉरिक एसिड और एंटीऑक्सीडेंट्स सूजन को कम करते हैं और स्किन को हेल्दी बनाते हैं. आइए जानते हैं नारियल तेल से बनने वाले 5 असरदार घरेलू नुस्खे जो हाइपरपिग्मेंटेशन को कम करने में मदद करते हैं:

नारियल तेल और नींबू का रस
नींबू में मौजूद विटामिन C स्किन को ब्राइट करता है और डार्क स्पॉट्स हल्के करता है. बस ध्यान रखें कि नींबू लगाने के बाद सनस्क्रीन जरूर लगाएं.

नारियल तेल और हल्दी
हल्दी में मौजूद करक्यूमिन पिगमेंटेशन को कम करता है और स्किन टोन को ग्लोइंग बनाता है. यह खासतौर पर ड्राई और नॉर्मल स्किन वालों के लिए अच्छा है.

नारियल तेल और एलोवेरा जेल
यह सूदिंग कॉम्बिनेशन सेंसेटिव स्किन के लिए बेहतरीन है. एलोवेरा मेलानिन प्रोडक्शन को कम करके धीरे-धीरे दाग-धब्बे हल्के करता है.

नारियल तेल और विटामिन ई
यह मिश्रण स्किन रिपेयर करता है, पिगमेंटेशन और झुर्रियों को कम करता है. यह ड्राई और एजिंग स्किन के लिए फायदेमंद है.

नारियल तेल और शहद
यह एक नेचुरल क्लींजर है. शहद स्किन की हाइड्रेशन बनाए रखता है और डलनेस दूर करके चेहरे को ब्राइट बनाता है.


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

02 Oct 2025  ·  Published: 10:45 IST

सुबह खाली पेट सिर्फ एक ग्लास सौंफ का पानी और बदल जाएगी आपकी बॉडी लैंग्वेज!

File

फाइल फोटो

Fennel Water Benefits: आयुर्वेद में सौंफ को एक प्रभावशाली औषधि माना गया है, जो विशेष रूप से पाचन और शरीर की प्राकृतिक सफाई में सहायक मानी जाती है. अगर आप दिन की शुरुआत सौंफ का पानी पीकर करते हैं, तो यह न सिर्फ आपकी डाइजेस्टिव हेल्थ को सुधारता है, बल्कि मेटाबॉलिज्म को एक्टिव करता है और हार्मोन बैलेंस को भी बेहतर बनाने में मदद कर सकता है.

क्यों फायदेमंद है सौंफ का पानी?

1. पाचन तंत्र को मजबूत करता है
सौंफ में प्राकृतिक एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सिडेंट गुण होते हैं, जो गैस, ब्लोटिंग, एसिडिटी और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाते हैं. सुबह खाली पेट सौंफ का पानी पीने से पाचन अग्नि (डाइजेस्टिव फायर) को बल मिलता है, जिससे खाना बेहतर तरीके से पचता है और शरीर में टॉक्सिन जमा नहीं होते.

2. वजन घटाने में सहायक
सौंफ मेटाबॉलिज्म को तेज करती है और अनावश्यक भूख को नियंत्रित करने में मदद करती है. यह शरीर से अतिरिक्त पानी (वॉटर रिटेंशन) को बाहर निकालने में भी उपयोगी है. नियमित सेवन से 2-3 हफ्तों में हल्का-फुल्का फर्क देखा जा सकता है.

3. महिलाओं के लिए वरदान
सौंफ में फाइटोएस्ट्रोजेन जैसे कंपाउंड होते हैं, जो हार्मोन संतुलन में मदद करते हैं. यह पीरियड्स से जुड़ी ऐंठन, मूड स्विंग्स और ब्रेस्ट मिल्क की कमी जैसी स्थितियों में भी लाभकारी है. इसलिए इसे त्रिदोष शामक हर्ब कहा गया है, जो वात, पित्त और कफ-तीनों को संतुलित करता है.

4. डिटॉक्स और हाइड्रेशन में सहायक
सुबह इसका पानी पीने से शरीर की डिटॉक्स प्रक्रिया स्वाभाविक रूप से होती है. यह शरीर को हाइड्रेट करता है और दिनभर के लिए ऊर्जा देता है.

5. मॉडर्न रिसर्च का समर्थन
विज्ञान भी सौंफ के लाभों को मानता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स शरीर की कोशिकाओं को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं, जिससे हार्ट डिजीज, डायबिटीज और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा कम हो सकता है. यह आईबीएस (इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम) के लक्षणों में भी राहत देता है.

कैसे बनाएं सौंफ का पानी?
आप दो आसान तरीकों से सौंफ का पानी बना सकते हैं. एक या दो चम्मच सौंफ को एक गिलास पानी में रातभर भिगो दें. सुबह इसे छानकर खाली पेट पिए. दूसरा एक चम्मच सौंफ को हल्का क्रश करें और दो कप पानी में उबालें. जब पानी आधा रह जाए, तो इसे छानकर गुनगुना पीएं. वहीं, वजन घटाने के लिए इसे खाने से 30 मिनट पहले लेना असरदार हो सकता है.

सावधानी जरूरी है
हालांकि सौंफ अधिकतर लोगों के लिए सुरक्षित है, लेकिन कुछ स्थितियों में इसके सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है. 

1.    प्रेग्नेंसी या ब्रेस्टफीडिंग
2.    हार्मोनल समस्याएं
3.    मिर्गी या न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर
4.    यदि आप ब्लड थिनर दवाएं ले रहे हों

बोनस टिप
सौंफ के साथ अगर आप जीरा और अजवाइन भी मिलाकर सेवन करते हैं, तो यह त्रिकटु जैसा प्रभाव देता है. पाचन और वजन घटाने में और भी अधिक मददगार.


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

12 Aug 2025  ·  Published: 06:52 IST