How to start Datacenter or Domain and hosting business ?
Top Digital Marketing Companies
Top Flutter App Development Companies
How to earn money Online ?
How to start Ecommerce business ?
इंसानी खोपड़ियों से बने बर्तन, मानव त्वचा की कुर्सियां; अमेरिका का सबसे खौफनाक सीरियल किलर
BBDS App Download
× Bindass Bol Home About News Contact Search

Bollywood Actress Skincare: बॉलीवुड हीरोइनों जैसी ग्लोइंग स्किन पाने के आसान टिप्स

File

फाइल फोटो

Glowing Skin Tips: बॉलीवुड की हीरोइनों को जब भी हम पर्दे पर देखते हैं तो उनकी बेदाग और चमकदार स्किन देखकर अक्सर यही सोचते हैं कि आखिर वो इतनी सुंदर और टाइट स्किन कैसे बनाए रखती हैं. हकीकत यह है कि स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाए रखने का राज महंगे प्रोडक्ट्स में नहीं, बल्कि सही लाइफस्टाइल और डाइट में छुपा है.

हाइड्रेशन है स्किन की सबसे बड़ी जरूरत
फिटनेस और ब्यूटी के लिए जानी जाने वाली मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में अपने मॉर्निंग रूटीन का खुलासा किया था. उन्होंने बताया कि वह सुबह उठकर सबसे पहले गुनगुना पानी पीती हैं जिसमें रोस्टेड जीरा, अजवायन और सौंफ मिलाती हैं. यह डिटॉक्स ड्रिंक शरीर से टॉक्सिंस बाहर निकालता है और स्किन को हाइड्रेट करता है. हाइड्रेशन स्किन के लिए बेहद जरूरी है क्योंकि पानी नमी बनाए रखता है और स्किन को रूखा व बेजान होने से बचाता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स भी सलाह देते हैं कि सुबह उठते ही सबसे पहले पानी जरूर पिएं. अगर आपको सादा पानी पसंद न हो तो उसमें नींबू का रस, शहद या काला नमक डालकर पी सकते हैं.

विटामिन C और खट्टे फल हैं जरूरी
खट्टे फल जैसे संतरा, मौसमी, नींबू और अमरूद स्किन के लिए बहुत फायदेमंद हैं. इनमें भरपूर मात्रा में विटामिन C होता है, जो एक शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट है. यह शरीर में कोलेजन को बूस्ट करता है, जिससे स्किन टाइट और युवा बनी रहती है. इसके नियमित सेवन से त्वचा की चमक बढ़ती है और झुर्रियां देर से आती हैं. यही वजह है कि बॉलीवुड सेलिब्रिटीज़ अपनी डाइट में विटामिन C से भरपूर फूड्स जरूर शामिल करती हैं.

सनस्क्रीन का इस्तेमाल ना भूलें
स्किन को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाने के लिए सनस्क्रीन का इस्तेमाल बहुत जरूरी है. अक्सर लोग इसे हल्के में लेते हैं लेकिन यही सबसे बड़ा प्रोटेक्शन है. यूवी किरणें स्किन को टैन करती हैं, उसे बेजान बनाती हैं और समय से पहले एजिंग की समस्या पैदा करती हैं. हीरोइनें चाहे शूटिंग पर हों या आउटडोर एक्टिविटीज़ में, वो सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करती हैं. अगर आप भी बाहर निकल रहे हैं तो स्किन को ढककर और सनस्क्रीन लगाकर ही बाहर जाएं.

संतुलित डाइट और सेल्फ-केयर का असर
स्किन हेल्दी रखने के लिए सिर्फ बाहरी देखभाल ही नहीं, बल्कि संतुलित डाइट भी बेहद जरूरी है. प्रोटीन, मिनरल्स और एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर फूड्स स्किन को अंदर से पोषण देते हैं. जंक फूड से दूरी और नियमित एक्सरसाइज भी स्किन को ग्लोइंग बनाए रखने में मदद करते हैं.


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

02 Sep 2025  ·  Published: 12:23 IST

Healthy Foods Mistakes: सही तरीके से खाएं चिया सीड्स, पालक, बादाम और ब्रोकली, वरना हो सकता है नुकसान

File

फाइल फोटो

Healthy Foods Mistakes: आजकल लोग अपनी डाइट में हेल्दी फूड शामिल करने के लिए काफी सजग हो गए हैं. चिया सीड्स, चुकंदर, पालक, बादाम और ओट्स जैसे फूड्स रोज़ाना की थाली का हिस्सा बन चुके हैं. माना जाता है कि ये शरीर को जरूरी विटामिन, मिनरल्स और फाइबर देते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर इन हेल्दी फूड्स को गलत तरीके से खाया जाए तो ये फायदे के बजाय नुकसान ज्यादा पहुंचा सकते हैं?

दरअसल, कई बार लोग हेल्दी फूड तो खाते हैं लेकिन उन्हें खाने का सही तरीका नहीं जानते. नतीजा यह होता है कि शरीर को इनमें मौजूद जरूरी पोषक तत्व नहीं मिल पाते और पाचन संबंधी दिक्कतें भी शुरू हो जाती हैं. ऐसे में यह जानना बेहद जरूरी है कि कौन सा हेल्दी फूड कैसे खाना चाहिए ताकि उसका पूरा फायदा मिले.

चिया सीड्स
चिया सीड्स आज की हेल्दी डाइट का अहम हिस्सा बन चुके हैं. इन्हें वेट लॉस, डाइजेशन और हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद माना जाता है लेकिन अगर इन्हें सूखा खा लिया जाए तो समस्या हो सकती है. दरअसल, चिया सीड्स पानी को सोखकर फूल जाते हैं. ऐसे में इन्हें बिना भिगोए खाने पर पेट फूलने, गैस या यहां तक कि दम घुटने तक की परेशानी हो सकती है.

सही तरीका: चिया सीड्स को हमेशा पानी या दूध में कम से कम 20–30 मिनट भिगोने के बाद ही खाएं. इससे ये न सिर्फ आसानी से पचते हैं बल्कि शरीर को भरपूर पोषण भी मिलता है.

चुकंदर
चुकंदर शरीर को आयरन और नाइट्रेट की अच्छी मात्रा देता है, जिससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है और खून की कमी भी दूर होती है लेकिन अगर इसे ज्यादा उबालकर या तलकर खाया जाए तो इसके नाइट्रेट और अन्य पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं.

सही तरीका: चुकंदर को भाप में पकाकर या जूस के तौर पर लेना सबसे फायदेमंद है. इससे इसके सारे पोषक तत्व सुरक्षित रहते हैं और शरीर को पूरा लाभ मिलता है.

पालक
हर कोई जानता है कि पालक आयरन और मिनरल्स से भरपूर है लेकिन रोजाना अधिक मात्रा में कच्चा पालक खाना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है. इसमें मौजूद ऑक्सेलेट किडनी स्टोन का कारण बन सकते हैं और शरीर को जरूरी पोषक तत्व सही से अवशोषित नहीं होने देते.

सही तरीका: पालक को हमेशा हल्का पकाकर या भूनकर खाना चाहिए. पकाने से इसमें मौजूद ऑक्सेलेट की मात्रा कम हो जाती है और शरीर को ज्यादा पोषण मिलता है.

ब्रोकली
ब्रोकली को सुपरफूड कहा जाता है क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और कैंसर से लड़ने वाले कंपाउंड्स पाए जाते हैं लेकिन कई लोग इसे ज्यादा उबालकर या माइक्रोवेव में पकाकर खाते हैं, जिससे इसके पोषक तत्व कम हो जाते हैं.

सही तरीका: ब्रोकली को भाप में हल्का पकाकर खाना सबसे सही होता है. इससे इसमें मौजूद सल्फोराफेन सुरक्षित रहता है और यह आसानी से पच भी जाती है.

बादाम
बादाम को दिमागी ताकत और सेहतमंद दिल के लिए बेहतरीन माना जाता है लेकिन अगर आप इन्हें बिना भिगोए या खाली पेट खा लेते हैं तो अपच की समस्या हो सकती है. साथ ही, कच्चे बादाम का छिलका टैनिन और फाइटिक एसिड से भरा होता है, जो पोषक तत्वों के अवशोषण को रोकता है.

सही तरीका: बादाम को रातभर पानी में भिगोकर और सुबह छिलका उतारकर खाना चाहिए. इससे इसके सभी पोषक तत्व शरीर में आसानी से अवशोषित हो जाते हैं.


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

17 Aug 2025  ·  Published: 12:06 IST

धूम्रपान नहीं फिर भी फेफड़ों का कैंसर! जानिए इसके चौंकाने वाले कारण

File

फाइल फोटो

Lung Cancer: जब फेफड़ों के कैंसर की बात आती है, तो लोग अक्सर इसे धूम्रपान से जोड़ते हैं। लेकिन हाल के वर्षों में, एक आश्चर्यजनक प्रवृत्ति सामने आई है. अब बड़ी संख्या में ऐसे लोग भी फेफड़ों के कैंसर का शिकार हो रहे हैं जिन्होंने कभी धूम्रपान नहीं किया। अमेरिकन कैंसर सोसाइटी के अनुसार, अमेरिका में फेफड़ों के कैंसर के 20 फीसद मामले ऐसे हैं जिनका धूम्रपान से कोई संबंध नहीं था। कुछ एशियाई देशों में, यह आंकड़ा 50 फीसद तक पहुंच गया है, खासकर महिलाओं में।

इस बदलाव के पीछे कई महत्वपूर्ण कारण हैं, जिनमें सबसे प्रमुख है वायु प्रदूषण। PM2.5 जैसे सूक्ष्म कण, जो सांस के साथ शरीर में प्रवेश करते हैं, फेफड़ों के ऊतकों को नुकसान पहुंचाकर कैंसर के खतरे को बढ़ाते हैं। लंबे समय तक इनके संपर्क में रहने से इस बीमारी के होने का खतरा बहुत बढ़ जाता है। एक अन्य महत्वपूर्ण कारण रेडॉन गैस है, जो मिट्टी और चट्टानों में मौजूद यूरेनियम के टूटने से निकलती है। यह गैस घरों की दीवारों या फर्श की दरारों से प्रवेश कर सकती है और लंबे समय तक इसके संपर्क में रहना फेफड़ों के लिए घातक है।

इसके अलावा, ह्यूमन पेपिलोमावायरस (HPV) और एपस्टीन-बार वायरस (EBV) जैसे वायरस भी इस कैंसर का कारण बन सकते हैं। एक और अहम कारण है सेकेंड हैंड स्मोकिंग, यानी अगर कोई व्यक्ति धूम्रपान नहीं करता, लेकिन ऐसे माहौल में रहता है जहां लोग सिगरेट पीते हैं, तो वह भी इस बीमारी का शिकार हो सकता है। कुछ मामलों में यह बीमारी वंशानुगत यानी जेनेटिक कारणों से भी होती है। वहीं, गांवों या गरीब इलाकों में लकड़ी, गोबर या कोयले से खाना पकाते समय निकलने वाला धुआं भी महिलाओं में इस बीमारी का एक बड़ा कारण है।

यह स्थिति चिकित्सा विज्ञान के लिए भी एक चुनौती है, क्योंकि इससे पता चलता है कि फेफड़ों का कैंसर अब सिर्फ़ धूम्रपान से जुड़ी बीमारी नहीं रह गई है। समय पर जांच, जागरूकता और स्वच्छ वातावरण इस बीमारी को रोकने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

26 Jul 2025  ·  Published: 04:56 IST

जवान और ग्लोइंग स्किन चाहते हैं? इन 5 फेवरेट फूड्स से करें दूरी, वरना बढ़ जाएगी झुर्रियां

File

फाइल फोटो

Foods That Cause Wrinkles: आजकल हर कोई जवान और खूबसूरत दिखना चाहता है. इसके लिए लोग महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स, ट्रीटमेंट्स और घरेलू नुस्खे अपनाते हैं लेकिन असली फर्क हमारी डाइट से पड़ता है. हम जो खाते-पीते हैं वही हमारे हेल्थ और स्किन पर असर डालता है. कई बार हम ऐसी चीजें खा लेते हैं जो स्वाद में तो बेहतरीन लगती हैं लेकिन वे हमारी स्किन को डल और बेजान बना देती हैं. यही नहीं, ये फूड्स एजिंग प्रोसेस को भी तेज कर देते हैं, जिससे चेहरे पर झुर्रियां और ढीलापन जल्दी नजर आने लगता है. आइए जानते हैं ऐसी 5 चीजों के बारे में, जिन्हें हमें रोजमर्रा की डाइट से दूर रखना चाहिए.

1. आइसक्रीम 
खुशियों का जश्न हो और आइसक्रीम ना हो, ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है लेकिन ये मीठी ठंडक हमारी स्किन के लिए उतनी अच्छी नहीं है. आइसक्रीम में शुगर और फैट दोनों ही भरपूर मात्रा में होते हैं. ये दोनों मिलकर शरीर में ग्लाइकेशन प्रोसेस को तेज कर देते हैं. इस प्रक्रिया से कोलेजन प्रोटीन कमजोर पड़ने लगता है, जो स्किन को टाइट और यंग बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है. नतीजा यह होता है कि स्किन ढीली हो जाती है और चेहरे पर झुर्रियां जल्दी आने लगती हैं. कभी-कभार आइसक्रीम खाना नुकसानदेह नहीं है, लेकिन इसे रोजाना खाना स्किन और सेहत दोनों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है.

2. सोडा 
गर्मी में ठंडी बोतल वाला सोडा भले ही ताजगी का अहसास कराए, लेकिन हकीकत में यह स्किन और बॉडी को नुकसान पहुंचाता है. सोडा में शुगर और फॉस्फोरिक एसिड की मात्रा काफी ज्यादा होती है. ये हड्डियों और दांतों को कमजोर करते हैं और ब्लड शुगर लेवल को असंतुलित कर देते हैं. जब शरीर में शुगर का स्तर बढ़ता है तो स्किन पर ग्लो कम हो जाता है और चेहरा डल दिखने लगता है. ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि आपकी स्किन हेल्दी और चमकदार दिखे, तो सोडा जैसे कार्बोनेटेड ड्रिंक्स से दूरी बनाना ही बेहतर है.

3. पैक्ड फ्रूट जूस 
अक्सर लोग मानते हैं कि फ्रूट जूस हेल्दी होता है, लेकिन हकीकत कुछ और है. मार्केट में मिलने वाले ज्यादातर पैक्ड जूस में बहुत ज्यादा शुगर होती है और इनमें पूरे फल जैसा फाइबर नहीं होता. फाइबर की कमी की वजह से शरीर शुगर को बहुत तेजी से अब्जॉर्ब करता है. इसका असर इंसुलिन पर पड़ता है और शरीर में सूजन बढ़ जाती है. यही वजह है कि पैक्ड जूस ज्यादा पीने वालों की स्किन जल्दी ढीली पड़ने लगती है. अगर आप सच में हेल्दी रहना चाहते हैं तो पैक्ड जूस की जगह ताजे फल खाएं. इसमें फाइबर भी मिलेगा और एजिंग प्रोसेस भी स्लो हो जाएगी.

4. अल्कोहल
अल्कोहल का असर सिर्फ लीवर पर ही नहीं, बल्कि स्किन पर भी नजर आता है. बार-बार शराब पीने से शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है और विटामिन A की कमी हो जाती है. विटामिन A स्किन रिपेयर और सेल ग्रोथ के लिए बेहद जरूरी है। इसकी कमी से स्किन डल, बेजान और कमजोर हो जाती है. इसके अलावा अल्कोहल लीवर को भी नुकसान पहुंचाता है, जिससे शरीर से टॉक्सिन्स बाहर नहीं निकल पाते. नतीजा यह होता है कि स्किन पर पिंपल्स, झुर्रियां और उम्र से पहले बूढ़ापन नजर आने लगता है.

5. आर्टिफिशियल स्वीटनर 
कई लोग चीनी से बचने के लिए आर्टिफिशियल स्वीटनर का इस्तेमाल करते हैं लेकिन रिसर्च बताती है कि ये स्वीटनर गट हेल्थ को बिगाड़ सकते हैं और हेल्दी बैक्टीरिया को मार सकते हैं. इससे मीठा खाने की क्रेविंग और बढ़ जाती है और मेटाबॉलिक स्ट्रेस भी बढ़ने लगता है. लंबे समय में इसका असर चेहरे पर दिखता है, जहां झुर्रियां और ढीलापन जल्दी आने लगता है. यानी कैलोरी बचाने के चक्कर में लोग अपनी स्किन का नुकसान कर बैठते हैं.
 


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

04 Sep 2025  ·  Published: 19:31 IST