फाइल फोटो
Fermented Foods For Gut Health: अगर आप अपनी सेहत को लंबे समय तक अच्छा बनाए रखना चाहते हैं तो सबसे पहले अपने गट यानी पाचन तंत्र की सेहत का ध्यान रखना जरूरी है. एक हेल्दी गट न सिर्फ पोषक तत्वों के अवशोषण में मदद करता है, बल्कि यह हार्मोन बैलेंस, इम्युनिटी बढ़ाने और स्किन ग्लो तक में अहम भूमिका निभाता है. रिसर्च से यह भी साबित हो चुका है कि हेल्दी गट हमारे मूड और मानसिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाता है.
गट हेल्थ सुधारने में फर्मेंटेड फूड्स (Fermented Foods) की अहम भूमिका होती है. ये फूड्स प्रोबायोटिक्स, एंटीऑक्सिडेंट्स और विटामिन से भरपूर होते हैं, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाते हैं और शरीर में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देते हैं. आइए जानते हैं ऐसे कुछ बेहतरीन फर्मेंटेड फूड्स के बारे में जो आपके गट के लिए रामबाण की तरह काम कर सकते हैं.
1. घर का बना दही
दही भारतीय रसोई में रोज़मर्रा का हिस्सा है और यह सबसे लोकप्रिय प्रोबायोटिक फूड है. यह अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देता है, सूजन कम करता है और पाचन शक्ति मजबूत बनाता है.
2. सॉरक्रॉट (Sauerkraut)
यह फर्मेंटेड पत्ता गोभी से बनाया जाता है. इसमें फाइबर, विटामिन C और प्रोबायोटिक्स भरपूर मात्रा में होते हैं. यह गट के बैक्टीरियल बैलेंस को सुधारने में मदद करता है.
3. इडली और डोसा
इडली और डोसा भी फर्मेंटेड फूड की श्रेणी में आते हैं. ये चावल और उड़द दाल को भिगोकर और फर्मेंट करके बनाए जाते हैं, जिससे पाचन में आसानी होती है.
4. कोम्बुचा
कोम्बुचा एक फर्मेंटेड चाय है जो प्रोबायोटिक्स और एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होती है। यह डाइजेशन, डिटॉक्स और एनर्जी बूस्ट के लिए बहुत लाभकारी मानी जाती है.
5. फर्मेंटेड चावल
बचे हुए चावल को रात भर पानी में भिगोकर सुबह छाछ या दही के साथ खाने से यह एक बेहतरीन प्रोबायोटिक फूड बन जाता है. यह शरीर को ठंडक देता है और गट हेल्थ को सपोर्ट करता है.
6. किमची और मिसो (वैकल्पिक विदेशी विकल्प)
कोरियन डिश किमची और जापानी मिसो भी बेहतरीन फर्मेंटेड फूड्स हैं. हालांकि ये हर जगह आसानी से नहीं मिलते, लेकिन जहां उपलब्ध हों वहां ये गट हेल्थ के लिए बहुत लाभकारी हैं.
फाइल फोटो
चेहरे पर झाइयां या हाइपरपिग्मेंटेशन होना एक आम स्किन प्रॉब्लम है. ये डार्क स्पॉट्स न सिर्फ खूबसूरती को कम कर देते हैं बल्कि आत्मविश्वास पर भी असर डालते हैं. महंगे प्रोडक्ट और ट्रीटमेंट्स के बावजूद कई बार ये जिद्दी धब्बे जाते नहीं हैं. लेकिन अच्छी खबर यह है कि इसका असरदार इलाज आपके घर में मौजूद नारियल तेल (Coconut Oil) से भी संभव है. हाइपरपिग्मेंटेशन आमतौर पर सूरज की किरणों, हार्मोनल बदलाव, उम्र बढ़ने, ड्राई स्किन या एक्ने के दाग की वजह से होता है. महिलाओं में यह समस्या प्रेग्नेंसी के दौरान या उसके बाद और भी ज्यादा दिखती है. इसे मेलाज्मा भी कहा जाता है.
नारियल तेल एक नेचुरल मॉइस्चराइज़र है जो स्किन को गहराई से हाइड्रेट करता है और डैमेज स्किन को रिपेयर करता है. इसमें मौजूद लॉरिक एसिड और एंटीऑक्सीडेंट्स सूजन को कम करते हैं और स्किन को हेल्दी बनाते हैं. आइए जानते हैं नारियल तेल से बनने वाले 5 असरदार घरेलू नुस्खे जो हाइपरपिग्मेंटेशन को कम करने में मदद करते हैं:
नारियल तेल और नींबू का रस
नींबू में मौजूद विटामिन C स्किन को ब्राइट करता है और डार्क स्पॉट्स हल्के करता है. बस ध्यान रखें कि नींबू लगाने के बाद सनस्क्रीन जरूर लगाएं.
नारियल तेल और हल्दी
हल्दी में मौजूद करक्यूमिन पिगमेंटेशन को कम करता है और स्किन टोन को ग्लोइंग बनाता है. यह खासतौर पर ड्राई और नॉर्मल स्किन वालों के लिए अच्छा है.
नारियल तेल और एलोवेरा जेल
यह सूदिंग कॉम्बिनेशन सेंसेटिव स्किन के लिए बेहतरीन है. एलोवेरा मेलानिन प्रोडक्शन को कम करके धीरे-धीरे दाग-धब्बे हल्के करता है.
नारियल तेल और विटामिन ई
यह मिश्रण स्किन रिपेयर करता है, पिगमेंटेशन और झुर्रियों को कम करता है. यह ड्राई और एजिंग स्किन के लिए फायदेमंद है.
नारियल तेल और शहद
यह एक नेचुरल क्लींजर है. शहद स्किन की हाइड्रेशन बनाए रखता है और डलनेस दूर करके चेहरे को ब्राइट बनाता है.
फाइल फोटो
Sleep Divorce Trend: यूरोप के कई देशों में इन दिनों एक नया ट्रेंड काफी चर्चा में है, जिसे ‘स्लीप डिवोर्स’ कहा जा रहा है. स्वीडन, नॉर्वे और अन्य नॉर्डिक देशों में बड़ी संख्या में कपल्स अब बेहतर और आरामदायक नींद के लिए अपने साथी से अलग सोना पसंद कर रहे हैं. इस ट्रेंड में या तो अलग बिस्तर पर या कभी-कभी अलग कमरों में सोने की आदत शामिल है.
इस तरीके को स्कैंडिनेवियाई नींद संस्कृति भी कहा जा रहा है और माना जाता है कि यह नींद की गुणवत्ता सुधारने में मदद करता है. बहुत से लोग खर्राटे, देर से सोना या बेचैनी जैसी आदतों से परेशान होकर यह कदम उठाते हैं.
क्या होता है स्लीप डिवोर्स?
स्लीप डिवोर्स का मतलब कपल्स का रात में अलग सोना है ताकि किसी की आदतें दूसरे की नींद खराब न करें. यह ट्रेंड खासकर उन लोगों में लोकप्रिय है जिनका पार्टनर खर्राटे लेता है या करवट बदलते समय दूसरे की नींद में खलल पड़ता है. हालांकि, कई विशेषज्ञों का मानना है कि कपल्स के अलग सोने से उनके रिश्तों पर असर पड़ सकता है, क्योंकि एक साथ सोना भी जुड़ाव और भावनात्मक नज़दीकी का हिस्सा माना जाता है.
नई रिसर्च ने क्या बताया?
ताइवान में शोधकर्ताओं ने 860 कपल्स पर एक स्टडी की, जिसे ‘BMC Public Health’ में प्रकाशित किया गया. इस रिसर्च में दोनों पार्टनर्स की मानसिक सेहत और नींद के पैटर्न का विश्लेषण किया गया. नतीजों में पाया गया कि जो वृद्ध कपल अलग कमरों में सोते थे, उनकी मानसिक सेहत उन कपल्स के मुकाबले कम थी जो साथ सोते थे. रिसर्च में खुशी, जीवन में संतुष्टि और मानसिक शांति जैसे पैमानों से मानसिक स्वास्थ्य को मापा गया था.
अलग सोना रिश्ते पर कैसे असर डालता है?
विशेषज्ञों के अनुसार, अलग सोना सिर्फ नींद की आदत नहीं बल्कि रिश्ते की स्थिति भी दर्शा सकता है. अगर पार्टनर अलग सोने लगें तो भावनात्मक दूरी बढ़ने का खतरा होता है. नींद और रिश्ते दोनों एक-दूसरे से जुड़े हैं और अच्छी नींद मानसिक सेहत का अहम हिस्सा है.
फाइल फोटो
Afternoon Energy Slump: दोपहर का समय अक्सर ऐसा होता है, जब शरीर में अचानक सुस्ती आने लगती है. खाना पच रहा होता है, दिमाग भारी-सा लगने लगता है और काम में मन नहीं लगता. Ayurveda के अनुसार दोपहर का समय “पित्त प्रधान समय” माना जाता है. इस समय पाचन शक्ति अच्छी होती है, लेकिन अगर सही आदतें न हों तो थकान जल्दी लगती है. अच्छी बात यह है कि कुछ छोटी-छोटी आदतों से आप दोपहर की सुस्ती को दूर कर सकते हैं और खुद को फिर से एक्टिव बना सकते हैं.
दोपहर का खाना हल्का और संतुलित रखें
दोपहर की एनर्जी सीधे आपके खाने से जुड़ी होती है. बहुत भारी, तला-भुना या ज्यादा मसालेदार खाना खाने से शरीर सुस्त हो जाता है. बेहतर है कि आप दाल, सब्जी, चावल या रोटी और थोड़ा-सा घी अपने भोजन में रखें. दही थोड़ी मात्रा में लेना फायदेमंद रहता है. कोशिश करें कि पेट को पूरा भरने की बजाय थोड़ा हल्का रखकर खाएं. खाने के तुरंत बाद मोबाइल चलाने या लेट जाने से बचें. शरीर को खाना पचाने का आरामदायक समय दें.
खाने के बाद 10–15 मिनट की हल्की वॉक करें
खाने के बाद थोड़ी देर टहलना बहुत फायदेमंद होता है. इसे आयुर्वेद में “भोजन पश्चात विहार” कहा गया है. तेज चलने की जरूरत नहीं, बस आराम से 10 से 15 मिनट पैदल चलें. इससे पाचन ठीक रहता है, पेट भारी नहीं होता और सुस्ती कम होती है. ऑफिस में हों तो गलियारे में ही थोड़ा टहल लें. वॉक के बाद 2–3 सिप पानी पी सकते हैं, लेकिन ज्यादा पानी न पिएं.
प्राकृतिक हर्बल एनर्जी बूस्टर अपनाएं
दोपहर की थकान में बार-बार चाय या कॉफी पीना सही आदत नहीं है. इसकी जगह आप जीरा-पानी या पुदीना मिला गुनगुना पानी पी सकते हैं. इससे पेट हल्का रहता है और शरीर एक्टिव बना रहता है. 2 मिनट गहरी सांस लेना भी एक शानदार तरीका है. इससे दिमाग तक ज्यादा ऑक्सीजन पहुंचती है और नींद-सी नहीं आती. चाहें तो हल्का सा गर्म नींबू पानी भी ले सकते हैं. गर्दन और सिर की हल्की मालिश करने से भी आंखों की थकान और भारीपन कम होता है.
छोटे सुधार, बड़ा फायदा
अगर आप दोपहर में सही खाना खाएं, हल्की वॉक करें और प्राकृतिक एनर्जी बूस्टर अपनाएं, तो आपकी प्रोडक्टिविटी अपने आप बढ़ जाएगी. ये तीन छोटी आदतें दिन को थकाऊ होने से बचाती हैं और काम में फोकस बनाए रखती हैं.