How to start Datacenter or Domain and hosting business ?
Top Digital Marketing Companies
Top Flutter App Development Companies
How to earn money Online ?
How to start Ecommerce business ?
इंसानी खोपड़ियों से बने बर्तन, मानव त्वचा की कुर्सियां; अमेरिका का सबसे खौफनाक सीरियल किलर
BBDS App Download
× Bindass Bol Home About News Contact Search

अलसी से लेकर चंदन तक; पिगमेंटेशन को दूर करने वाले 4 चमत्कारी उपाय

प्रतीकात्मक फोटो

प्रतीकात्मक फोटो

Pigmentation Home Remedies: आजकल की भागदौड़ भरी ज़िंदगी, गलत खान-पान और प्रदूषित वातावरण के कारण त्वचा संबंधी समस्याएं आम होती जा रही हैं। इनमें पिगमेंटेशन सबसे आम समस्या है। यह सिर्फ़ असमान रंगत या काले धब्बों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि आत्मविश्वास को भी प्रभावित करती है। हालाँकि, कुछ घरेलू उपायों से आप धीरे-धीरे इस समस्या को कम कर सकते हैं और अपनी त्वचा को फिर से चमकदार बना सकते हैं।

1. अलसी का जेल
अलसी ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होती है और इसमें सूजन-रोधी गुण होते हैं। यह त्वचा को अंदर से शांत करके पिगमेंटेशन को हल्का करने में मदद करती है।

बनाने की विधि: 2 बड़े चम्मच अलसी को 1.5 कप पानी में उबालें। जब यह जेल जैसा हो जाए, तो इसे छान लें। इसे ठंडा करके एक जार में भर लें और रोज़ रात त्वचा पर लगाएँ। 20 मिनट बाद धो लें या रात भर लगा रहने दें।

2. चंदन, हल्दी और शहद का मास्क
यह मास्क त्वचा में निखार लाता है और दाग-धब्बों को हल्का करता है।

सामग्री: 1 छोटा चम्मच चंदन पाउडर, एक चुटकी हल्दी, 1 छोटा चम्मच कच्चा शहद और गुलाब जल की कुछ बूँदें।

कैसे लगाएँ: पेस्ट बनाकर प्रभावित जगह पर लगाएँ। सूखने पर ठंडे पानी से धो लें। इसे हफ़्ते में दो बार लगाने से फ़ायदा होगा।

3. मुलेठी और एलोवेरा जेल
मुलेठी मेलेनिन के उत्पादन को रोकती है और त्वचा की रंगत निखारती है।

विधि: 1 छोटा चम्मच मुलेठी पाउडर और 2 छोटे चम्मच ताज़ा एलोवेरा जेल मिलाएँ। इसे पिगमेंटेड जगह पर लगाएँ और 20 मिनट बाद धो लें।

4. आलू और नींबू का दाग-धब्बों का उपचार
आलू में मौजूद एंजाइम और नींबू के प्राकृतिक ब्लीचिंग एजेंट मिलकर ज़िद्दी दागों को हल्का करते हैं।

विधि: एक छोटे आलू को कद्दूकस करके उसका रस निकालें और उसमें नींबू की कुछ बूँदें मिलाएँ। इसे प्रभावित जगह पर लगाएँ और 10 मिनट बाद धो लें। संवेदनशील त्वचा वाले लोगों को इससे बचना चाहिए और हफ़्ते में दो बार से ज़्यादा इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

23 Jul 2025  ·  Published: 14:12 IST

रात में पिएं ये डिटॉक्स ड्रिंक, पेट की चर्बी होगी गायब; बिना एक्सरसाइज पाएं फ्लैट टमी

File

फाइल फोटो

Belly Fat: अगर आप सेब का सिरका, ग्रीन टी या नींबू पानी जैसे घरेलू नुस्खे आजमा चुके हैं, लेकिन पेट की जिद्दी चर्बी कम नहीं हो रही, तो यह खबर आपके लिए है. आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर एक आसान सा मिश्रण रात में पीने से न केवल वजन कम करने में मदद मिलती है, बल्कि पेट फूलने की समस्या, नींद की गुणवत्ता और शुगर क्रेविंग पर भी असर पड़ता है. खास बात यह है कि यह ड्रिंक पूरी तरह घरेलू और सुरक्षित है.

इस मिश्रण को बनाने के लिए ज़रूरी है - धनिया, मेथी, सौंफ, दालचीनी और अदरक.

1.    धनिया के बीज लिवर को साफ करने और सूजन घटाने में मदद करते हैं.

2.    मेथी के बीज ब्लड शुगर कंट्रोल करते हैं और भूख कम करने में सहायक होते हैं.

3.    सौंफ गैस और पेट फूलने को कम करती है तथा पाचन सुधारती है.

4.    दालचीनी इंसुलिन सेंसिटिविटी को बढ़ाती है और शुगर लेवल को संतुलित रखती है.

5.    अदरक मेटाबॉलिज्म तेज करता है और शरीर को ज्यादा कैलोरी जलाने में मदद करता है.

कैसे बनाएं यह ड्रिंक?
एक-एक चम्मच धनिया और मेथी को रात भर डेढ़ कप पानी में भिगो दें. शाम को इस पानी में आधा चम्मच सौंफ, आधा इंच दालचीनी और कद्दूकस किया हुआ अदरक डालकर 5 मिनट उबालें. छानकर रात के खाने के लगभग एक घंटे बाद पिएं.

रात में पीना क्यों फायदेमंद है?
नींद के दौरान शरीर स्वाभाविक रूप से डिटॉक्स होता है. लिवर रीसेट होता है, इंसुलिन सेंसिटिविटी सबसे बेहतर रहती है और तनाव से जुड़े हार्मोन कम हो जाते हैं. इन सभी प्रक्रियाओं से फैट बर्निंग और डाइजेशन दोनों तेज़ होते हैं, जिससे खासकर पेट की चर्बी घटाने में मदद मिलती है.


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

03 Oct 2025  ·  Published: 09:56 IST

बदलते मौसम में सेहत का मजबूत साथी है गोमुखासन, तनाव से लेकर डायबिटीज तक में मिलता है फायदा

File

फाइल फोटो

Gomukhasana Benefits: बदलता मौसम और व्यस्त जीवनशैली आज लोगों की सेहत पर सीधा असर डाल रही है. तनाव, थकान, नींद की कमी और शारीरिक जकड़न जैसी समस्याएं आम होती जा रही हैं. ऐसे में योगासन को अपनी दिनचर्या में शामिल करके मन और शरीर दोनों को स्वस्थ रखा जा सकता है. इन्हीं में से एक बेहद असरदार योगासन है गोमुखासन.

देश के मशहूर योग संस्थान Morarji Desai National Institute of Yoga के अनुसार, गोमुखासन एक ऐसा योगासन है जिसका नियमित अभ्यास शरीर के कई हिस्सों को लचीला बनाता है और मानसिक तनाव को भी कम करता है. इस आसन से खासतौर पर कंधे, छाती, रीढ़ की हड्डी और पैरों को मजबूती मिलती है.

योग विशेषज्ञों का कहना है कि रोज गोमुखासन करने से कंधों और पीठ के ऊपरी हिस्से में जमा जकड़न दूर होती है. इससे फेफड़े पूरी तरह खुलते हैं और सांस लेने की प्रक्रिया बेहतर होती है. डायबिटीज के मरीजों के लिए भी यह आसन बहुत फायदेमंद माना गया है, क्योंकि यह अग्न्याशय को सक्रिय करता है. इसके अलावा, तनाव, चिंता, थकान और अनिद्रा जैसी समस्याओं में भी इस आसन से राहत मिलती है.

गोमुखासन करने की आसान विधि
गोमुखासन करने के लिए सबसे पहले जमीन पर सीधे बैठ जाएं और दोनों पैरों को आगे की ओर फैलाकर दंडासन की अवस्था में बैठें. रीढ़ की हड्डी सीधी रखें. अब बायां पैर मोड़कर उसकी एड़ी को दाहिने कूल्हे के पास रखें. इसके बाद दाहिना पैर मोड़कर उसकी एड़ी बाएं कूल्हे के पास रखें, जिससे दाहिना घुटना बाएं घुटने के ऊपर आ जाए.

अब दाहिना हाथ कंधे के ऊपर से पीठ के पीछे ले जाएं और बायां हाथ कमर के नीचे से पीठ के पीछे ले जाकर दोनों हाथों की उंगलियां फंसा लें. अगर उंगलियां न मिल पाएं तो रुमाल या पट्टी की मदद ली जा सकती है. नजर सामने रखें, रीढ़ सीधी रखें और गहरी सांस लेते रहें. इस स्थिति में 20 से 25 सेकंड तक रुकें. फिर धीरे-धीरे पहले वाली अवस्था में वापस आ जाएं.

महिलाओं के लिए भी बेहद लाभकारी
गोमुखासन महिलाओं के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है. यह पीरियड्स के दौरान होने वाली समस्याओं में राहत देता है और शरीर को संतुलित बनाए रखता है.

किन लोगों को सावधानी रखनी चाहिए
अगर किसी को कंधे या घुटने में गंभीर चोट, स्लिप डिस्क या अत्यधिक दर्द की समस्या है, तो उन्हें गोमुखासन करने से पहले डॉक्टर या योग प्रशिक्षक की सलाह जरूर लेनी चाहिए. नियमित अभ्यास से गोमुखासन न सिर्फ शरीर को लचीला बनाता है, बल्कि मानसिक शांति और ऊर्जा भी देता है.
 


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

29 Nov 2025  ·  Published: 19:31 IST

पतली आइब्रो की टेंशन खत्म! अपनाएं ये आसान घरेलू नुस्खे और पाएं नेचुरल घनापन

File

फाइल फोटो

Natural Eyebrow Growth: चेहरे की सुंदरता की बात हो और आइब्रो का जिक्र न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता. घनी और शेप में बनी आइब्रो न सिर्फ आंखों की खूबसूरती बढ़ाती हैं, बल्कि पूरे लुक को निखार देती हैं. लेकिन अगर आपकी आइब्रो पतली हो गई हैं या कुछ जगहों पर बाल झड़ गए हैं, तो अब घबराने की जरूरत नहीं है. कुछ आसान घरेलू नुस्खों से आप फिर पा सकती हैं घनी, डार्क और नेचुरल आइब्रो.

आइब्रो के बाल झड़ने की वजहें

आइब्रो पतली होने के कई कारण हो सकते हैं. आइए जानते हैं....

⦁    बार-बार ट्वीज या वैक्सिंग करना

⦁    हार्मोनल बदलाव या बढ़ती उम्र

⦁    पोषण की कमी और तनाव (Stress)

⦁    स्किन की जड़ों तक पोषण न पहुंचना

⦁    त्वचा संक्रमण या स्किन एलर्जी

नेचुरली घनी आइब्रो पाने के आसान नुस्खे

1. पौष्टिक तेल लगाएं
अरंडी का तेल (Castor Oil), नारियल तेल या बादाम का तेल रात में लगाएं. हल्के हाथों से मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और बालों की जड़ें मजबूत होती हैं.

2. बार-बार शेप न बनवाएं
लगातार ट्वीजिंग या वैक्सिंग से बाल कमजोर हो जाते हैं. कुछ हफ्तों के लिए ब्रेक लें ताकि नए बालों को ग्रो होने का समय मिल सके.

3. हल्की मसाज करें
हर दूसरे दिन उंगलियों से 2-3 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें. इससे ब्लड फ्लो बढ़ेगा और बालों की ग्रोथ में मदद मिलेगी.

4. डाइट और पानी का ध्यान रखें
बालों की सेहत शरीर के अंदर से भी आती है. अपनी डाइट में प्रोटीन, विटामिन ई, जिंक और ओमेगा-3 फैटी एसिड शामिल करें. साथ ही दिनभर पर्याप्त पानी पिएं ताकि स्किन हाइड्रेटेड रहे.

5. धैर्य रखें
नेचुरल तरीके तुरंत असर नहीं दिखाते. 3–4 हफ्तों में धीरे-धीरे फर्क नजर आने लगेगा, इसलिए नियमित रूप से इन नुस्खों को अपनाएं.


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

06 Nov 2025  ·  Published: 09:12 IST