फाइल फोटो
Dates Health Benefits: खजूर एक ऐसा मीठा और स्वादिष्ट फल है जो न सिर्फ टेस्ट में बेहतरीन होता है, बल्कि सेहत के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं है. खजूर को नेचुरल हेल्थ बूस्टर भी कहा जाता है. खजूर के पेड़ ज्यादातर गर्म और शुष्क इलाकों में पाए जाते हैं. खजूर की खेती हजारों सालों से की जा रही है और यह खासतौर पर भारत के राजस्थान, गुजरात और पंजाब में उगाया जाता है.
इसके पोषक तत्वों की बात करें, तो खजूर में कार्बोहाइड्रेट, आयरन, फाइबर, प्रोटीन, पोटैशियम, मैग्नीशियम और विटामिन बी6 जैसे जरूरी पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. इसमें ग्लूकोज, फ्रुक्टोज और सुक्रोज होते हैं जो इसे न सिर्फ मीठा बनाते हैं, बल्कि शरीर को तुरंत ऊर्जा देने का भी काम करते हैं. अगर कभी आपको थकान महसूस हो तो 2–3 खजूर खा लेने से तुरंत एनर्जी मिल जाती है.
खजूर का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है. इसमें मौजूद फाइबर कब्ज को दूर करता है और पाचन में मदद करता है. इसके अलावा, खजूर दिल के लिए भी बहुत अच्छा होता है क्योंकि इसमें पोटेशियम की मात्रा ज्यादा होती है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखती है और दिल की सेहत को बनाए रखती है. हड्डियों के लिए भी यह कमाल का फल है क्योंकि इसमें कैल्शियम, फास्फोरस और मैग्नीशियम होता है जो हड्डियों को मजबूत बनाता है.
खजूर में मौजूद आयरन खून की कमी (एनीमिया) में बहुत फायदेमंद होता है. इसके अलावा, इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन और बालों के लिए बहुत अच्छे माने जाते हैं. ये त्वचा को जवां और चमकदार रखते हैं और बालों को मजबूती देते हैं. गर्भवती महिलाओं के लिए भी खजूर बहुत उपयोगी होता है क्योंकि यह उन्हें ऊर्जा और पोषण देता है.
खजूर को कई तरीकों से खाया जा सकता है. इसे डायरेक्ट ऐसे ही खाया जाता है. आप चाहें तो इसे दूध में भिगोकर या शेक, हलवा या मिठाई में भी डालकर खा सकते हैं. हालांकि, डायबिटीज के मरीज इसे सीमित मात्रा में ही खाएं, क्योंकि इसमें शुगर की मात्रा अधिक होती है.
फाइल फोटो
Chyawanprash Benefits: च्यवनप्राश भारत में सदियों से इस्तेमाल किया जा रहा एक पारंपरिक आयुर्वेदिक फॉर्मूला है. इसका नाम ऋषि च्यवन के नाम पर रखा गया, जिनके बारे में माना जाता है कि उन्होंने अपनी उम्र, ताकत और स्वास्थ्य सुधारने के लिए इस औषधीय मिश्रण का उपयोग किया था. आज भी कई लोग इसे रोज़ाना लेते हैं, क्योंकि यह शरीर की ताकत, ऊर्जा और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करता है.
च्यवनप्राश का सबसे बड़ा लाभ यह माना जाता है कि यह इम्युनिटी मजबूत करता है. विशेषकर सर्दियों में लोग इसे ठंड, खांसी और जुकाम जैसी छोटी लेकिन परेशान करने वाली समस्याओं से बचने के लिए एक सुरक्षा कवच की तरह अपनाते हैं. इसका मुख्य घटक आंवला है, जो विटामिन-सी का समृद्ध स्रोत माना जाता है. यह शरीर में एंटीऑक्सीडेंट बढ़ाकर ऊर्जा, त्वचा और पाचन के लिए भी लाभकारी होता है.
च्यवनप्राश में शामिल ब्रह्मी और शंखपुष्पी मस्तिष्क को शांत रखने और याददाश्त सुधारने के लिए जानी जाती हैं. वहीं गिलोय और पिप्पली जैसी जड़ी-बूटियां फेफड़ों और श्वसन तंत्र को मजबूत करने में मदद करती हैं और कफ को संतुलित करती हैं. इसके अलावा, इसमें मौजूद अश्वगंधा और विदारीकंद शरीर में ताकत और स्टैमिना बढ़ाने में मदद करते हैं. इन्हें अक्सर थकान, कमजोरी और उम्र से जुड़े बदलावों को धीमा करने में सहायक माना जाता है.
नियमित सेवन से लोग अक्सर त्वचा में निखार, बालों में मजबूती और सेहत में सुधार महसूस होने की बात कहते हैं. आमतौर पर इसे सुबह खाली पेट या दूध के साथ 1–2 चम्मच लिया जाता है, जबकि बच्चों के लिए आधा चम्मच पर्याप्त माना जाता है. हालांकि, डायबिटीज वाले लोग च्यवनप्राश का शुगर-फ्री या शहद रहित विकल्प चुनें. साथ ही, किसी भी आयुर्वेदिक दवा को अपनी दिनचर्या में शामिल करने से पहले डॉक्टर या विशेषज्ञ की सलाह लेना बेहतर होता है.
फाइल फोटो
Amla Water Benefits: आज की तेज़ रफ्तार जिंदगी में सुबह का वक्त सबसे व्यस्त होता है. लेकिन यही समय आपकी पूरी दिनचर्या की दिशा तय करता है. अगर दिन की शुरुआत किसी हेल्दी चीज़ से की जाए, तो शरीर और मन दोनों एनर्जेटिक बने रहते हैं. आयुर्वेद के अनुसार, सुबह खाली पेट किसी नैचुरल और पौष्टिक ड्रिंक से दिन की शुरुआत करना शरीर को डिटॉक्स करने और ऊर्जा से भरने में मदद करता है.
ऐसी ही एक ड्रिंक है आंवला पानी में हल्दी मिलाकर पीना. सर्दियों के मौसम में आंवला खुद में एक सुपरफूड है, और जब इसमें हल्दी के गुण जुड़ जाते हैं, तो इसके फायदे दोगुने हो जाते हैं. यह ड्रिंक न सिर्फ आपकी इम्यूनिटी बढ़ाती है, बल्कि स्किन, पेट और मूड सब पर अच्छा असर डालती है. जानिए सुबह 5 बजे आंवला पानी में हल्दी मिलाकर पीने के पांच बड़े फायदे.
1. इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है
आंवला विटामिन C से भरपूर होता है, जो शरीर को इंफेक्शन से बचाता है. हल्दी में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण शरीर की अंदरूनी सफाई करते हैं. दोनों को मिलाकर पीने से शरीर को एक प्राकृतिक सुरक्षा कवच मिलता है, जो मौसम बदलने या थकान के दौरान भी आपको बीमार नहीं होने देता.
2. स्किन को देता है नेचुरल ग्लो
अगर आप बिना किसी महंगे क्रीम या ट्रीटमेंट के चमकदार त्वचा चाहते हैं, तो आंवला-हल्दी पानी एक बेहतरीन उपाय है. आंवला शरीर से टॉक्सिन्स निकालता है, जिससे त्वचा साफ होती है. वहीं हल्दी ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाती है, जिससे चेहरे पर नैचुरल ग्लो आता है.
3. शरीर को करता है डिटॉक्स
सुबह खाली पेट आंवला और हल्दी का पानी पीने से शरीर के अंदर जमा गंदगी बाहर निकलती है. यह लिवर को साफ रखता है और पूरे दिन आपको हल्का और फ्रेश महसूस कराता है.
4. पेट की समस्याओं से दिलाए राहत
अगर आपको एसिडिटी, गैस या पेट फूलने की दिक्कत है, तो यह ड्रिंक काफी फायदेमंद साबित हो सकती है. यह पाचन तंत्र को मजबूत करती है, आंतों को साफ रखती है और पेट में जलन या भारीपन को दूर करती है. जब पेट ठीक रहता है, तो मूड और स्किन दोनों ही बेहतर दिखते हैं.
5. मूड और फोकस को करता है बेहतर
हल्दी में पाया जाने वाला करक्यूमिन दिमाग को एक्टिव और मूड को पॉजिटिव बनाता है. वहीं आंवले की खटास सुबह-सुबह शरीर को ताजगी का एहसास दिलाती है. इस ड्रिंक से तनाव कम होता है और दिनभर फोकस बनाए रखने में मदद मिलती है.
कैसे पिएं
रात में एक गिलास पानी में एक चम्मच आंवला पाउडर और आधा चम्मच हल्दी पाउडर डालकर रख दें. सुबह खाली पेट हल्का गुनगुना करके पी लें. चाहें तो थोड़ा शहद मिलाकर स्वाद बढ़ा सकते हैं.
फाइल फोटो
Yoga for Flexibility: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में सुबह उठते ही शरीर में अकड़न, थकान और कमजोरी महसूस होना आम बात है. लंबे समय तक मोबाइल या कंप्यूटर के सामने बैठना, नींद पूरी न होना और अनियमित खान-पान जैसी आदतें हमारी सेहत पर बुरा असर डालती हैं. ऐसे में अगर आप दिन की शुरुआत कुछ आसान योगासन से करें, तो शरीर और मन दोनों को राहत मिल सकती है.
आयुष मंत्रालय के अनुसार, योग सिर्फ एक व्यायाम नहीं बल्कि जीवनशैली है, जो शरीर, मन और आत्मा को संतुलित रखती है. रोजाना योग करने से मांसपेशियां मजबूत होती हैं, पाचन और हृदय क्रिया बेहतर होती है और मानसिक तनाव भी कम होता है. यहां जानिए तीन ऐसे आसान योगासन जो रोजाना करने से शरीर में लचीलापन और ताकत दोनों बढ़ती है.
पर्वतासन (Mountain Pose)
इस आसन में शरीर को सीधा और स्थिर रखा जाता है. जब आप हाथों को ऊपर उठाकर पूरे शरीर को खींचते हैं, तो कंधे और बाजुओं की मांसपेशियां स्ट्रेच होती हैं. इससे रक्त संचार बेहतर होता है और मांसपेशियों की जकड़न दूर होती है. पर्वतासन से शरीर ऊर्जावान महसूस करता है और पूरे दिन थकान नहीं होती.
शलभासन (Locust Pose)
इस आसन में पेट के बल लेटकर पैरों को ऊपर उठाया जाता है. इससे रीढ़, कमर और पेट की मांसपेशियां मजबूत होती हैं. लंबे समय तक बैठने या ऑफिस के काम के कारण जो पीठ दर्द या अकड़न होती है, उसमें यह आसन बहुत लाभकारी है. साथ ही यह रक्त प्रवाह और दिल की कार्यक्षमता को बेहतर बनाता है.
Boat Pose
नौकासन में शरीर को नाव के आकार में बनाया जाता है. इसमें आप हाथ और पैर दोनों को एक साथ ऊपर उठाते हैं. यह आसन पेट की मांसपेशियों को टोन करता है, पाचन तंत्र को सक्रिय करता है और शरीर में ऊर्जा भरता है. नियमित अभ्यास से शरीर का संतुलन बेहतर होता है और चलने-फिरने में हल्कापन महसूस होता है.