फाइल फोटो
Kidney Disease Symptoms: किडनी हमारे शरीर का एक बहुत जरूरी अंग है, जो शरीर से वेस्ट मटेरियल और टॉक्सिन्स को बाहर निकालने का काम करती है. यह इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बनाए रखती है और शरीर के मेटाबॉलिज्म को सपोर्ट करती है. लेकिन जब किडनी कमजोर होने लगती है, तो इसका असर सिर्फ शरीर के अंदर ही नहीं बल्कि बाहर भी दिखाई देता है. जैसे कि बालों का झड़ना, पतलापन या गंजापन.
किडनी खराब होने पर क्यों झड़ते हैं बाल
किडनी की खराबी से शरीर में यूरिया और क्रिएटिनिन जैसे अपशिष्ट पदार्थ खून में बढ़ जाते हैं. यह टॉक्सिन्स बालों की जड़ों यानी हेयर फॉलिकल्स को कमजोर कर देते हैं. जब पोषक तत्वों का संतुलन बिगड़ता है, तो बालों को जरूरी विटामिन और मिनरल नहीं मिल पाते, जिससे हेयर ग्रोथ रुक जाती है और बाल झड़ने लगते हैं.
एनीमिया और हार्मोनल असंतुलन भी वजह
किडनी की बीमारी से शरीर में एनीमिया (खून की कमी) हो जाती है, जिससे ऑक्सीजन की सप्लाई बालों की जड़ों तक नहीं पहुंच पाती. इसके अलावा, विटामिन D, जिंक और पैराथाइरॉइड हार्मोन के स्तर में असंतुलन भी बालों को कमजोर कर देता है. कई बार क्रॉनिक किडनी डिजीज (CKD) से पीड़ित मरीजों को बालों के रूखेपन, टूटने या गंजेपन जैसी समस्याएं भी होती हैं.
डायलिसिस और दवाएं बढ़ा सकती हैं दिक्कत
किडनी रोगियों को दी जाने वाली कुछ दवाएं या डायलिसिस ट्रीटमेंट भी हेयर लॉस बढ़ा सकते हैं. डॉक्टर आमतौर पर ऐसे मरीजों को पोषक तत्वों की निगरानी और सॉफ्ट हेयर केयर रूटीन अपनाने की सलाह देते हैं.
टेलोजन एफ्लुवियम का खतरा
किडनी की बीमारी से शरीर पर पड़ने वाला तनाव एक और स्थिति टेलोजन एफ्लुवियम (Telogen Effluvium) को जन्म दे सकता है. इसमें बालों का एक बड़ा हिस्सा ग्रोथ साइकिल से बाहर हो जाता है, जिससे अचानक हेयरफॉल बढ़ जाता है.
बाल झड़ना हो सकता है बीमारी का संकेत
अगर किसी व्यक्ति के बाल अचानक बहुत झड़ने लगें, तो इसे केवल सामान्य हेयरफॉल समझकर अनदेखा नहीं करना चाहिए. यह किडनी या अन्य गंभीर बीमारियों का संकेत भी हो सकता है. ऐसे में तुरंत डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है.
File
Health News: अगर आपके पैरों में बार-बार सुई चुभने जैसी सनसनी या झनझनाहट महसूस होती है, तो इसे हल्के में न लें। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक यह लक्षण सिर्फ सामान्य थकान नहीं, बल्कि किसी बड़ी बीमारी का संकेत भी हो सकता है।
पैर में झनझनाहट की सबसे आम वजह लंबे समय तक एक ही स्थिति में बैठे रहना या पैर दबा कर बैठना होता है, जिससे नसों पर दबाव पड़ता है और रक्त संचार प्रभावित होता है। हालांकि लगातार झनझनाहट रहना कई बार डायबिटीज, विटामिन B12 की कमी, या न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर का संकेत भी हो सकता है।
डॉक्टरों का कहना है कि डायबिटिक न्यूरोपैथी, साइयाटिका, या थायरॉइड संबंधी गड़बड़ियों के मरीजों में यह लक्षण आम है। साथ ही अत्यधिक शराब और धूम्रपान करने वालों में भी नसों की कार्यक्षमता प्रभावित होती है जिससे झनझनाहट हो सकती है।
लक्षणों में पैरों में सुन्नपन, जलन, चलने में परेशानी और कमजोरी शामिल हैं। विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि यदि यह समस्या अक्सर हो रही है, तो तुरंत न्यूरोलॉजिस्ट से संपर्क करें।
उपचार के तौर पर संतुलित आहार, विटामिन B12 युक्त भोजन (जैसे अंडा, दूध, पत्तेदार सब्ज़ियां), और नियमित व्यायाम को जरूरी बताया गया है।
स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि यह एक बढ़ती हुई आम समस्या बनती जा रही है, जिसे नजरअंदाज करना भविष्य में गंभीर रूप ले सकता है।
फाइल फोटो
Fennel Water Benefits: आयुर्वेद में सौंफ को एक प्रभावशाली औषधि माना गया है, जो विशेष रूप से पाचन और शरीर की प्राकृतिक सफाई में सहायक मानी जाती है. अगर आप दिन की शुरुआत सौंफ का पानी पीकर करते हैं, तो यह न सिर्फ आपकी डाइजेस्टिव हेल्थ को सुधारता है, बल्कि मेटाबॉलिज्म को एक्टिव करता है और हार्मोन बैलेंस को भी बेहतर बनाने में मदद कर सकता है.
1. पाचन तंत्र को मजबूत करता है
सौंफ में प्राकृतिक एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सिडेंट गुण होते हैं, जो गैस, ब्लोटिंग, एसिडिटी और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाते हैं. सुबह खाली पेट सौंफ का पानी पीने से पाचन अग्नि (डाइजेस्टिव फायर) को बल मिलता है, जिससे खाना बेहतर तरीके से पचता है और शरीर में टॉक्सिन जमा नहीं होते.
2. वजन घटाने में सहायक
सौंफ मेटाबॉलिज्म को तेज करती है और अनावश्यक भूख को नियंत्रित करने में मदद करती है. यह शरीर से अतिरिक्त पानी (वॉटर रिटेंशन) को बाहर निकालने में भी उपयोगी है. नियमित सेवन से 2-3 हफ्तों में हल्का-फुल्का फर्क देखा जा सकता है.
3. महिलाओं के लिए वरदान
सौंफ में फाइटोएस्ट्रोजेन जैसे कंपाउंड होते हैं, जो हार्मोन संतुलन में मदद करते हैं. यह पीरियड्स से जुड़ी ऐंठन, मूड स्विंग्स और ब्रेस्ट मिल्क की कमी जैसी स्थितियों में भी लाभकारी है. इसलिए इसे त्रिदोष शामक हर्ब कहा गया है, जो वात, पित्त और कफ-तीनों को संतुलित करता है.
4. डिटॉक्स और हाइड्रेशन में सहायक
सुबह इसका पानी पीने से शरीर की डिटॉक्स प्रक्रिया स्वाभाविक रूप से होती है. यह शरीर को हाइड्रेट करता है और दिनभर के लिए ऊर्जा देता है.
5. मॉडर्न रिसर्च का समर्थन
विज्ञान भी सौंफ के लाभों को मानता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स शरीर की कोशिकाओं को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं, जिससे हार्ट डिजीज, डायबिटीज और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा कम हो सकता है. यह आईबीएस (इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम) के लक्षणों में भी राहत देता है.
कैसे बनाएं सौंफ का पानी?
आप दो आसान तरीकों से सौंफ का पानी बना सकते हैं. एक या दो चम्मच सौंफ को एक गिलास पानी में रातभर भिगो दें. सुबह इसे छानकर खाली पेट पिए. दूसरा एक चम्मच सौंफ को हल्का क्रश करें और दो कप पानी में उबालें. जब पानी आधा रह जाए, तो इसे छानकर गुनगुना पीएं. वहीं, वजन घटाने के लिए इसे खाने से 30 मिनट पहले लेना असरदार हो सकता है.
सावधानी जरूरी है
हालांकि सौंफ अधिकतर लोगों के लिए सुरक्षित है, लेकिन कुछ स्थितियों में इसके सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है.
1. प्रेग्नेंसी या ब्रेस्टफीडिंग
2. हार्मोनल समस्याएं
3. मिर्गी या न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर
4. यदि आप ब्लड थिनर दवाएं ले रहे हों
बोनस टिप
सौंफ के साथ अगर आप जीरा और अजवाइन भी मिलाकर सेवन करते हैं, तो यह त्रिकटु जैसा प्रभाव देता है. पाचन और वजन घटाने में और भी अधिक मददगार.
फाइल फोटो
Pregnancy Yoga Benefits: कहते हैं कि बच्चे को जन्म देने के समय माताओं को 206 हड्डियों के टूटने जैसा दर्द होता है. हालांकि, उसके पहले का भी सफर आसान नहीं होता है क्योंकि गर्भावस्था में महिलाओं को कई शारीरिक परेशानियां झेलनी पड़ती हैं, लेकिन योगासन इसमें बड़ा सहारा बन सकता है. ऐसे ही एक योगासन के बारे में भारत सरकार का आयुष मंत्रालय जानकारी देता है और भद्रासन महिलाओं के लिए विशेष रूप से लाभकारी है.
'भद्र' शब्द का अर्थ 'दृढ़,' 'सज्जन,' या 'सौभाग्यशाली' होता है. यह आसन शरीर को मजबूत बनाता है और मस्तिष्क को स्थिरता प्रदान करता है. खासकर गर्भवती महिलाओं और मासिक धर्म के दौरान पेट दर्द से जूझ रही महिलाओं के लिए यह वरदान से कम नहीं है.
आयुष मंत्रालय के मुताबिक, भद्रासन का नियमित अभ्यास गर्भावस्था के समय को आसान बनाता है, जिससे प्रसव आसान हो सकता है. यह आसन महिलाओं को मासिक धर्म के समय होने वाले असहनीय पेट दर्द, ऐंठन से भी राहत दिलाता है. साथ ही, यह शरीर को मजबूती भी देता है और मन को शांत रखता है. गर्भावस्था में होने वाली कमर दर्द, थकान और तनाव जैसी समस्याओं में भी यह प्रभावी साबित होता है.
योग एक्सपर्ट भद्रासन का अभ्यास कैसे करें? इस विषय में विस्तार से जानकारी देते हैं. भद्रासन करने के लिए सबसे पहले जमीन पर चटाई बिछाकर बैठें. दोनों पैरों को सामने की ओर फैलाएं. अब घुटनों को मोड़कर पैरों के तलुए को आपस में जोड़ें. एड़ियां पेट के पास लाएं और हाथों से पैरों को पकड़कर रखें. इस दौरान पीठ और गर्दन को सीधा रखें और आंखें बंद कर गहरी सांस लें और छोड़ें. शुरुआत में 1-2 मिनट तक इस आसन में रहें, धीरे-धीरे समय बढ़ाएं.
महिलाओं के लिए भद्रासन कई तरह से फायदेमंद है. पीरियड्स के दौरान पेट में ऐंठन और दर्द को भी कम करने में सहायक है. यह रीढ़ की हड्डी को लचीला रखता है और कब्ज जैसी समस्या से छुटकारा दिलाता है. भद्रासन न केवल शारीरिक, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी उपयोगी है. यह तनाव मुक्ति में भी सहायक है. हालांकि, गर्भवती महिलाओं को डॉक्टर या योग विशेषज्ञ की सलाह लेकर ही अभ्यास करना चाहिए. किसी भी योगासन से पहले चिकित्सक की सलाह जरूरी है.