फाइल फोटो
मानसून का मौसम हरियाली, ठंडक और सुकून का एहसास लेकर आता है. यह मौसम जहाँ मन को सुकून देता है, वहीं आपकी त्वचा के लिए कई समस्याएँ भी पैदा कर सकता है. इस मौसम में हवा में नमी बढ़ जाती है, जिससे त्वचा तैलीय हो जाती है और रोमछिद्र बंद हो सकते हैं. इससे मुहांसे, फंगल इन्फेक्शन, खुजली और त्वचा में जलन जैसी समस्याएँ होती हैं.
ऐसे में मानसून में त्वचा का ध्यान रखना बेहद ज़रूरी है. यहाँ कुछ आसान और असरदार स्किनकेयर टिप्स दिए गए हैं जो मानसून के मौसम में भी आपकी त्वचा को स्वस्थ और तरोताज़ा रखेंगे.
हाइड्रेटेड रहें
बारिश के मौसम में प्यास कम लगती है, लेकिन शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए पर्याप्त पानी पीना ज़रूरी है. रोज़ाना कम से कम 8-10 गिलास पानी पिएँ. यह न सिर्फ़ शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है, बल्कि त्वचा को अंदर से चमकदार भी बनाता है.
त्वचा की सफ़ाई का ध्यान रखें
मानसून के दौरान त्वचा पर गंदगी, पसीना और बैक्टीरिया जल्दी जमा हो जाते हैं. ऐसे में दिन में दो बार माइल्ड फेसवॉश से चेहरा साफ़ करें. नहाने के बाद, फंगल इन्फेक्शन से बचने के लिए अंडरआर्म्स, पैर की उंगलियों और घुटनों को अच्छी तरह सुखाना न भूलें.
हल्के और सूती कपड़े पहनें
मौसम में नमी के कारण, टाइट और सिंथेटिक कपड़े पहनने से त्वचा पर रैशेज़ और जलन हो सकती है। हमेशा हल्के, ढीले और सूती कपड़े पहनें जो पसीना सोख लें और त्वचा को सांस लेने दें.
त्वचा के अनुकूल मॉइस्चराइज़र लगाएँ
मानसून में तैलीय त्वचा के लिए तेल-मुक्त और पानी-आधारित मॉइस्चराइज़र का प्रयोग करें. इससे त्वचा मुलायम रहेगी और मुहांसे भी नहीं निकलेंगे.
स्वस्थ और संतुलित आहार लें
मानसून में तले हुए, मसालेदार और किण्वित खाद्य पदार्थों से बचें. इसके बजाय, मौसमी फलों और सब्जियों का सेवन बढ़ाएँ, जो त्वचा को पोषण देते हैं और शरीर की आंतरिक प्रणाली को भी संतुलित रखते हैं.
फाइल फोटो
Dark Circles Under Eyes: डार्क सर्कल्स यानी आंखों के नीचे काले घेरे कोई गंभीर बीमारी नहीं हैं, लेकिन ये शरीर की थकान, पोषण की कमी या खराब जीवनशैली का संकेत हो सकते हैं. यह समस्या पुरुषों और महिलाओं दोनों में आम है, खासकर तब जब नींद की कमी हो, ज़्यादा तनाव हो या ज़्यादा स्क्रीन टाइम हो.
फाइल फोटो
Benefits of Figs: आज की तेज़ रफ्तार और व्यस्त जिंदगी में स्वस्थ रहना सबसे बड़ी चुनौती बन चुका है. ऐसे समय में कुछ प्राकृतिक खाद्य पदार्थ हमारी दिनचर्या को आसान बनाते हैं, जिनमें से एक अंजीर है. आकार में छोटा दिखने वाला यह फल पोषक तत्वों का खजाना है. मध्य प्रदेश का आयुष विभाग भी अंजीर को मिठास के साथ सेहत का बेहतरीन स्रोत मानता है, जिसमें विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं.
अंजीर शरीर को प्राकृतिक रूप से ऊर्जा प्रदान करता है और कई बीमारियों से सुरक्षा देता है. इसका सबसे बड़ा लाभ है लिवर और किडनी का डिटॉक्स, यानी इन अंगों की सफाई. नियमित रूप से अंजीर खाने से शरीर में जमा टॉक्सिन बाहर निकलते हैं और पाचन तंत्र बेहतर तरीके से काम करता है. इसमें मौजूद कैल्शियम, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस हड्डियों को मजबूत बनाते हैं, जिससे ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं का खतरा कम होता है.
पाचन सुधारने में अंजीर है कारगर
अंजीर पाचन सुधारने में भी बेहद कारगर है. अगर किसी को कब्ज की पुरानी समस्या है, तो रात में भिगोए गए अंजीर सुबह खाली पेट खाने से काफी आराम मिलता है. वजन कम करने की चाह रखने वाले लोगों के लिए यह फल प्राकृतिक उपाय है, क्योंकि इसमें फाइबर अधिक और कैलोरी कम होती है. इससे पेट देर तक भरा रहता है और ओवरईटिंग घटती है.
दिल के लिए होता फायदेमंद
दिल की सेहत के लिए भी अंजीर फायदेमंद माना जाता है. यह ब्लड प्रेशर को संतुलित रखता है और आयरन की अधिक मात्रा शरीर में खून की कमी को दूर करती है. नियमित सेवन से त्वचा चमकदार होती है, बाल मजबूत होते हैं और इम्यून सिस्टम भी बेहतर होता है. हेल्थ एक्सपर्ट मानते हैं कि अंजीर का सबसे अच्छा सेवन तरीका है. इसे रात में पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट खाना.
ताजा अंजीर का करें सेवन
भिगोया हुआ अंजीर अधिक नरम होता है और इसके पोषक तत्व जल्दी अवशोषित होते हैं. सर्दियों में ताज़ा अंजीर खाना और भी फायदेमंद माना जाता है. हालांकि, कुछ लोगों को सावधानी रखनी चाहिए. जिन्हें अंजीर से एलर्जी है, उन्हें खुजली, चकत्ते या जलन हो सकती है. ऐसी स्थिति में इसका सेवन न करें. वहीं डायबिटीज के मरीज इसे डॉक्टर की सलाह पर ही खाएं.
प्रतीकात्मक फोटो
Late Night Hunger Remedies: रात में अक्सर लोगों को भूख लगती है और पेट से अजीब सी आवाज़ आने लगती है। ऐसे में लोग झट से चिप्स, कुकीज़ या मिठाइयाँ खा लेते हैं, लेकिन ये आदत सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक हो सकती है। खासतौर पर ये ब्लड शुगर को बढ़ा सकती है और आपकी नींद को भी खराब कर सकती है।
इसका बेहतर समाधान ये है कि आप कुछ ऐसा हल्का और हेल्दी खाएं, जो आपकी भूख भी मिटाए और शुगर लेवल को भी न बढ़ाए। ऐसे ही कुछ लो-ग्लाइसेमिक और न्यूट्रिशन से भरपूर स्नैक्स हैं, जो रात में खाने के लिए बेहतरीन माने जाते हैं:
चिया पुडिंग
चिया सीड्स, बिना शक्कर वाला दूध और थोड़ी दालचीनी मिलाकर रातभर फ्रिज में रखें। ये फाइबर और गुड फैट्स से भरपूर है।
पनीर क्यूब्स
हाई प्रोटीन और लो कार्ब्स से भरपूर, जो पेट भी भरे और शुगर भी कंट्रोल करे।
बादाम
हेल्दी फैट्स, फाइबर और मैग्नीशियम से भरपूर नींद को भी बेहतर बनाते हैं।
प्लेन ग्रीक योगर्ट
हाई प्रोटीन और लो शुगर, स्वादिष्ट और पेट भरने वाला।
उबला अंडा
इसमें ट्रिप्टोफैन होता है जो मेलाटोनिन बनाने में मदद करता है यानी बेहतर नींद के लिए फ़ायदेमंद।
मूंग दाल का सूप
हल्का, गर्म और आसानी से पचने वाला, एनर्जी भी देगा और शुगर भी कंट्रोल करेगा।