फाइल फोटो
Natural Eyebrow Growth: चेहरे की सुंदरता की बात हो और आइब्रो का जिक्र न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता. घनी और शेप में बनी आइब्रो न सिर्फ आंखों की खूबसूरती बढ़ाती हैं, बल्कि पूरे लुक को निखार देती हैं. लेकिन अगर आपकी आइब्रो पतली हो गई हैं या कुछ जगहों पर बाल झड़ गए हैं, तो अब घबराने की जरूरत नहीं है. कुछ आसान घरेलू नुस्खों से आप फिर पा सकती हैं घनी, डार्क और नेचुरल आइब्रो.
आइब्रो के बाल झड़ने की वजहें
आइब्रो पतली होने के कई कारण हो सकते हैं. आइए जानते हैं....
⦁ बार-बार ट्वीज या वैक्सिंग करना
⦁ हार्मोनल बदलाव या बढ़ती उम्र
⦁ पोषण की कमी और तनाव (Stress)
⦁ स्किन की जड़ों तक पोषण न पहुंचना
⦁ त्वचा संक्रमण या स्किन एलर्जी
नेचुरली घनी आइब्रो पाने के आसान नुस्खे
1. पौष्टिक तेल लगाएं
अरंडी का तेल (Castor Oil), नारियल तेल या बादाम का तेल रात में लगाएं. हल्के हाथों से मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और बालों की जड़ें मजबूत होती हैं.
2. बार-बार शेप न बनवाएं
लगातार ट्वीजिंग या वैक्सिंग से बाल कमजोर हो जाते हैं. कुछ हफ्तों के लिए ब्रेक लें ताकि नए बालों को ग्रो होने का समय मिल सके.
3. हल्की मसाज करें
हर दूसरे दिन उंगलियों से 2-3 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें. इससे ब्लड फ्लो बढ़ेगा और बालों की ग्रोथ में मदद मिलेगी.
4. डाइट और पानी का ध्यान रखें
बालों की सेहत शरीर के अंदर से भी आती है. अपनी डाइट में प्रोटीन, विटामिन ई, जिंक और ओमेगा-3 फैटी एसिड शामिल करें. साथ ही दिनभर पर्याप्त पानी पिएं ताकि स्किन हाइड्रेटेड रहे.
5. धैर्य रखें
नेचुरल तरीके तुरंत असर नहीं दिखाते. 3–4 हफ्तों में धीरे-धीरे फर्क नजर आने लगेगा, इसलिए नियमित रूप से इन नुस्खों को अपनाएं.
फाइल फोटो
Rice Flour For Skin: हमारे शरीर के सभी अंग मजबूत होते हैं, लेकिन स्किन सबसे नाजुक और संवेदनशील हिस्सा होती है. यही वजह है कि त्वचा को प्रदूषण, गलत खान-पान, तनाव और बिजी लाइफस्टाइल का सबसे ज्यादा असर झेलना पड़ता है. अगर समय रहते इसकी देखभाल न की जाए, तो चेहरा बेजान, रूखा और झुर्रियों वाला दिखने लगता है. यही नहीं, उम्र से पहले बुढ़ापा भी झलकने लगता है.
आजकल हर दूसरे इंसान को किसी न किसी तरह की स्किन प्रॉब्लम परेशान कर रही है. कभी स्किन पर ड्राइनेस होती है, तो कभी लालिमा, दाग-धब्बे या पिंपल्स. ये समस्याएं न सिर्फ आपकी खूबसूरती को कम करती हैं, बल्कि आत्मविश्वास पर भी असर डालती हैं. ज्यादातर लोग इनसे बचने के लिए महंगे स्किनकेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कई बार ये प्रोडक्ट्स असरदार साबित नहीं होते. उल्टा, इनमें मौजूद केमिकल्स से एलर्जी, खुजली, लाल धब्बे या चकत्ते जैसी परेशानियां भी बढ़ सकती हैं.
ऐसे में स्किन एक्सपर्ट्स अक्सर घरेलू नुस्खों को अपनाने की सलाह देते हैं. इनमें से एक बेहद पॉपुलर और असरदार उपाय है चावल का आटा (Rice Flour)। भारतीय घरों में इसका इस्तेमाल सदियों से किया जाता रहा है.
चावल का आटा क्यों है फायदेमंद?
आयुर्वेद और आधुनिक रिसर्च दोनों ही चावल के आटे को स्किन के लिए लाभकारी मानते हैं. यू.एस. नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में प्रकाशित एक स्टडी के अनुसार, चावल में विटामिन बी, एलांटोइन, फेरुलिक एसिड और कई एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं. ये सभी तत्व मिलकर त्वचा को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने में मदद करते हैं.
चावल का आटा कैसे करें इस्तेमाल?
इस्तेमाल करते समय बरतें सावधानी
फाइल फोटो
Navratri Fasting Recipes: नवरात्रि का पर्व देशभर में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है. इस दौरान लोग देवी की पूजा-अर्चना के साथ-साथ उपवास भी रखते हैं. उपवास के दिनों में हल्का, पौष्टिक और स्वादिष्ट खाना ऊर्जा बनाए रखने के लिए ज़रूरी होता है. अक्सर व्रत में साबूदाना खिचड़ी या फल खाना आम है, लेकिन हर बार वही व्यंजन खाने से ऊब हो सकती है. ऐसे में अगर आप कुछ अलग और स्वादिष्ट रेसिपी आज़माना चाहते हैं, तो वरई पुलाव और बेलामृत शरबत आपके व्रत के मेनू को खास बना सकते हैं. ये दोनों ही व्यंजन बनाने में आसान, स्वादिष्ट और पौष्टिक हैं.
वरई पुलाव (सामक चावल पुलाव)
वरई या सामक चावल व्रत के दिनों में खूब खाया जाता है. यह हल्का और ऊर्जा देने वाला होता है.
ज़रूरी सामग्री
सामक चावल 200 ग्राम, हरी मिर्च 10 ग्राम, मूंगफली 20 ग्राम, काजू 20 ग्राम, बादाम 20 ग्राम, अनार के दाने 30 ग्राम (गार्निश के लिए), सेंधा नमक 1 छोटा चम्मच, दूध 350 मिलीलीटर, घी 40 मिलीलीटर.
बनाने का तरीका
सामक चावल को अच्छी तरह धोकर पानी निकाल लें. एक कड़ाही में घी गरम करें और उसमें हरी मिर्च, मूंगफली, काजू और बादाम हल्का सुनहरा होने तक भूनें. अब इसमें धुले हुए सामक चावल और सेंधा नमक डालें. फिर दूध डालकर मिलाएं और धीमी आंच पर ढककर 10 मिनट तक पकाएं, जब तक चावल नरम हो जाएं और दूध सूख जाए. गैस बंद करने के बाद 5 मिनट रहने दें. कांटे से हल्के-हल्के फुलाएं और ऊपर से अनार व ड्राईफ्रूट्स डालकर सर्व करें.
बेलामृत शरबत
व्रत के दौरान ताज़ा और ठंडा पेय शरीर को हाइड्रेटेड और ताज़गीभरा रखता है. बेलामृत शरबत इस काम के लिए बिल्कुल सही है.
ज़रूरी सामग्री
एक पका बेल फल, एक पैशन फ्रूट, नींबू का रस 20 मिली, कच्चा शहद सिरप 25 मिली.
बनाने का तरीका
बेल और पैशन फ्रूट का गूदा निकाल लें. इसे एक बड़े जार या शेकर में डालें. नींबू का रस और शहद सिरप डालकर बर्फ के साथ अच्छी तरह हिला लें. मिश्रण को छानकर बर्फ वाले लंबे गिलास में डालें. ऊपर से नींबू का टुकड़ा या पुदीने की पत्ती से सजाकर ठंडा-ठंडा परोसें. इन दोनों रेसिपीज़ से आपका नवरात्रि उपवास पौष्टिक, स्वादिष्ट और एनर्जी से भरपूर रहेगा.
फाइल फोटो
Strong Bones Tips: हमारे शरीर की हड्डियां सबसे अहम नींव होती हैं. वही हमें आकार, सहारा और मजबूती देती हैं. ये न सिर्फ हमारे शरीर को संभालती हैं बल्कि अंदरूनी अंगों की रक्षा भी करती हैं. लेकिन हमारी कुछ गलतियां और खानपान की आदतें धीरे-धीरे हड्डियों को कमजोर बना सकती हैं. आइए जानते हैं, किन चीजों से बचकर आप अपनी हड्डियों को मजबूत रख सकते हैं.
1. ज्यादा नमक खाना हानिकारक
नमक शरीर के लिए जरूरी है, लेकिन इसकी एक तय मात्रा तक ही सेवन करना चाहिए. हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, एक स्वस्थ व्यक्ति को दिनभर में 5 ग्राम (करीब एक चम्मच) से ज्यादा नमक नहीं लेना चाहिए. ज्यादा नमक खाने से शरीर से कैल्शियम बाहर निकलने लगता है, जिससे हड्डियां कमजोर होने लगती हैं. इसके अलावा, बाजार के स्नैक्स, बिस्किट, चिप्स जैसे पैकेज्ड फूड्स में पहले से ही बहुत नमक होता है. इसलिए कोशिश करें कि नमक का सेवन सीमित रखें.
2. ज्यादा चीनी भी हड्डियों की दुश्मन
अमेरिका की मेडिकल एजेंसी क्लीवलैंड क्लीनिक की रिपोर्ट के मुताबिक, ज्यादा चीनी खाने से शरीर में सूजन और इंसुलिन का स्तर बढ़ता है. इससे कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे जरूरी पोषक तत्वों की कमी हो सकती है, जो हड्डियों को कमजोर बनाते हैं. इसलिए मीठे पेय पदार्थों और ज्यादा शुगर वाले फूड्स से दूरी बनाकर रखें.
3. कोल्ड ड्रिंक्स से बढ़ता खतरा
बार-बार कोल्ड ड्रिंक पीना भी हड्डियों के लिए नुकसानदायक हो सकता है. इनमें मौजूद कैफीन और फॉस्फोरिक एसिड जैसे तत्व शरीर से कैल्शियम को कम करते हैं, जिससे हड्डियां धीरे-धीरे कमजोर पड़ सकती हैं. बेहतर है कि कोल्ड ड्रिंक की जगह नींबू पानी या नारियल पानी का सेवन करें.
4. आलसी लाइफस्टाइल भी नुकसानदेह
घंटों टीवी, मोबाइल या लैपटॉप के सामने बैठे रहना आपकी हड्डियों की सेहत पर असर डाल सकता है. जब शरीर कम हिलता-डुलता है तो हड्डियां कमजोर पड़ने लगती हैं. रोजाना कम से कम 30 मिनट की फिजिकल एक्टिविटी, जैसे टहलना, योग या हल्का व्यायाम, हड्डियों को मजबूत बनाता है.
नोट
अगर आप चाहते हैं कि आपकी हड्डियां मजबूत रहें, तो नमक और चीनी की मात्रा कम करें, कोल्ड ड्रिंक से बचें और नियमित एक्सरसाइज को अपनी दिनचर्या में शामिल करें. छोटी-छोटी सावधानियां आपकी हड्डियों को लंबे समय तक स्वस्थ रख सकती हैं.