How to start Datacenter or Domain and hosting business ?
Top Digital Marketing Companies
Top Flutter App Development Companies
How to earn money Online ?
How to start Ecommerce business ?
इंसानी खोपड़ियों से बने बर्तन, मानव त्वचा की कुर्सियां; अमेरिका का सबसे खौफनाक सीरियल किलर
BBDS App Download
× Bindass Bol Home About News Contact Search

पादहस्तासन मानसिक तनाव को दूर करने में मददगार, रोजाना करें और देखें कमाल

File

फाइल फोटो

Padahastasana Benefits: भारत की प्राचीन संस्कृति योग में ऐसे कई सारे आसन हैं, जो शरीर को लचीला बनाने के साथ-साथ मन को हल्का और शांत भी रखते हैं. ऐसा ही एक योगासन का नाम 'पादहस्तासन' है. यह योगासन पेट की मांसपेशियों की अच्छे से मालिश करता है, जिससे पाचन तंत्र सक्रिय रहता है और अपच और पेट से संबंधित स्वास्थ्य संबंधी समस्या नहीं होती है.

प्राचीन मान्यता के मुताबिक, पादहस्तासन सूर्य नमस्कार का एक हिस्सा रहा है, जो सूर्य की ऊर्जा को ग्रहण करने और शरीर में प्राणशक्ति को बढ़ाने के लिए किया जाता था. इसे करने के दौरान शरीर पृथ्वी की ओर झुकता है. योग विशेषज्ञों का मानना है कि इसे नियमित करने से शरीर न केवल शारीरिक लचीलापन बढ़ता है, बल्कि मानसिक तनाव को भी कम करता है. 

आधुनिक जीवनशैली में जहां ज्यादातर समय हम मोबाइल या कंप्यूटर के सामने झुके रहते हैं, ऐसे में यह आसन रीढ़ को राहत देता है और पूरे शरीर में ऊर्जा का प्रवाह बढ़ाता है. इसका नियमित अभ्यास करने के लिए योगा मैट पर घुटनों के बल बैठें. एड़ियां बाहर की ओर और कूल्हे एड़ियों पर टिकाएं. हथेलियों को जांघों पर रखें और रीढ़ को सीधा रखें. सामान्य सांस लेते हुए 5-10 मिनट तक इस मुद्रा में रहना चाहिए.

आयुष मंत्रालय के मुताबिक, पादहस्तासन मासिक धर्म की तकलीफों से राहत दिलाता है, जिससे शरीर को संतुलन और ऊर्जा मिलती है. इसे करते समय क्षमता का ध्यान रखना और जबरदस्ती खिंचाव से बचना चाहिए. इसके करने से सिर की ओर रक्त के प्रवाह को बढ़ाता है, जो मस्तिष्क और आंखों के लिए अच्छा है. साथ ही यह मन को शांत करने और तनाव दूर करने में सहायक है. योगासन करते समय हमेशा क्षमता पर ध्यान दें. जबरदस्ती या जरूरत से ज्यादा खिंचाव शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है. इसलिए हर व्यक्ति को अपनी सुविधा और गति के अनुसार ही योग करना चाहिए.
 


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

08 Dec 2025  ·  Published: 20:57 IST

सर्दियों में कम पानी पीना पड़ सकता है भारी, जानें कौन-कौन सी बीमारियों का बढ़ जाता है खतरा

File

फाइल फोटो

Winter Dehydration Risks: सर्दियां शुरू होते ही शरीर की प्यास अपने आप कम होने लगती है. ठंड की वजह से लोग पानी पीना भूल जाते हैं या ठंडे पानी के डर से बहुत कम पानी पीते हैं. लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि यह आदत लंबे समय में शरीर को नुकसान पहुंचा सकती है. खासतौर पर यदि कोई व्यक्ति रोज़ 500 मिली लीटर से भी कम पानी पी रहा है, तो उसे कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा हो सकता है. आइए जानें कम पानी पीने से शरीर पर कैसा असर पड़ता है.

1. किडनी की फिल्टरेशन क्षमता कम होना
बहुत कम पानी पीने से किडनी को शरीर के अपशिष्ट पदार्थ निकालने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है. इससे यूरिन गाढ़ा हो जाता है और शरीर में टॉक्सिन जमा होने लगते हैं. यह स्थिति आगे चलकर किडनी को नुकसान पहुंचा सकती है.

2. दिमाग तक ऑक्सीजन की कमी
कम पानी पीने से ब्लड वॉल्यूम घटता है, जिससे दिमाग तक पहुंचने वाली ऑक्सीजन भी कम हो जाती है. इसका असर फोकस, मूड और ऊर्जा पर पड़ता है. व्यक्ति को चिड़चिड़ापन, थकान और ध्यान की कमी का अनुभव हो सकता है.

3. मसल्स का थकना और दर्द बढ़ना
पानी शरीर की मसल्स को ऊर्जा देता है. कम पानी पीने पर मसल्स कमजोर महसूस होने लगते हैं. थोड़ी-सी मेहनत में थकावट आ जाती है और मसल्स सोरनेस बढ़ सकती है.

4. डाइजेशन धीमा होना
पानी पाचन प्रक्रिया में बड़ा रोल निभाता है. यदि शरीर में पानी की कमी हो जाए तो खाना पचने में दिक्कत आती है. इससे कब्ज, गैस और अपच जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं. भूख भी कम लगने लगती है.

5. लंबे समय में कई क्रॉनिक बीमारियों का खतरा
लगातार कम पानी पीने से शरीर पर स्ट्रेस बढ़ता है. यूरिन का रंग गहरा हो जाता है, किडनी की फिल्टरेशन रेट धीमी हो जाती है और शरीर का तापमान नियंत्रित करने की क्षमता भी प्रभावित होती है. लंबे समय में यह आदत किडनी, दिल और ब्रेन से जुड़ी गंभीर बीमारियों की वजह बन सकती है.

कैसे बचें?
सर्दियों में भी दिनभर 6–8 गिलास पानी जरूर पिएं. गरम पानी या हर्बल चाय का सेवन बढ़ाएं. प्यास न लगे तब भी थोड़ी-थोड़ी मात्रा में पानी पीते रहें.


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

18 Nov 2025  ·  Published: 11:29 IST

गुड़मार: डायबिटीज के मरीजों के लिए चमत्कारी जड़ी-बूटी, मीठे की क्रेविंग को भी करे कंट्रोल

File

फाइल फोटो

Gudmar Benefits for Diabetes: गुड़मार, जिसे आयुर्वेद में मधुनाशिनी या गुरमार कहा जाता है, एक झाड़ीदार लता है जो भारत, अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया में पाई जाती है. आयुर्वेद में इसे कफ और वात दोष को शांत करने वाली, कड़वी और तीखी रस वाली औषधि माना गया है. इसके पत्ते, जड़ और बीज सभी औषधीय काम आते हैं. सबसे ज्यादा गुड़मार मधुमेह (डायबिटीज) को कंट्रोल करने के लिए जानी जाती है.

गुड़मार खून में शुगर को घटाता है, इंसुलिन स्राव बढ़ाता है और पाचन के दौरान कार्बोहाइड्रेट के अवशोषण को कम करता है. यह टाइप 1 और टाइप 2 दोनों तरह की डायबिटीज में मदद करता है. इसके अलावा, यह मीठा खाने की क्रेविंग भी कम करता है.

वजन घटाने में भी यह काम आता है. यह मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है, वसा जलाने में मदद करता है और भूख को नियंत्रित करता है. श्वसन संबंधी समस्याओं में जैसे अस्थमा या कफ, यह श्वास नली को साफ करता है और सांस लेने में आसानी लाता है. गुड़मार मूत्र उत्पादन बढ़ाकर गुर्दे की पथरी को घोलने और संक्रमण कम करने में भी मदद करता है.

इसके अलावा, यह जिगर को मजबूत बनाता है, पीलिया में लाभकारी है, त्वचा पर सूजन, फोड़े या जलन कम करता है और घाव जल्दी भरने में सहायक है. हृदय के लिए भी फायदेमंद है, यह खराब कोलेस्ट्रॉल कम और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है. कुछ लोग इसे सर्पदंश, उल्टी, नेत्र विकार, रक्तस्राव, बालों के लिए और बुखार में भी इस्तेमाल करते हैं.

घरेलू नुस्खों में आप गुड़मार के सूखे पत्तों का पाउडर (4-6 ग्राम) या ताजा पत्तियों का रस (25-30 मिली) सुबह खाली पेट ले सकते हैं. मीठा खाने की इच्छा कम करने के लिए ताजे पत्ते चबाना फायदेमंद है. सर्पदंश या त्वचा पर इसे सीधे लगाना भी उपयोगी है. गुड़मार को अन्य जड़ी-बूटियों जैसे करेले, जामुन, मेथी और नीम के साथ मिलाकर भी इस्तेमाल किया जा सकता है. यह डायबिटीज और मोटापा दोनों में ही फायदेमंद होता है.


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

01 Nov 2025  ·  Published: 10:05 IST

मेथी के छोटे से पत्तों में सेहत का खजाना, सर्दियों में खाने से मिलेंगे अनेक फायदे

प्रतीकात्मक फोटो

फाइल फोटो

Fenugreek Leaves Health Benefits: सर्दियों के मौसम में हमारे शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली पर असर पड़ता है. इस मौसम में अक्सर लोग सर्दी-जुकाम, पेट की समस्याओं और ब्लड शुगर के उतार-चढ़ाव जैसी परेशानियों से जूझते हैं. ऐसे में मेथी इन सभी परेशानियों का रामबाण उपाय है, जिसे अक्सर हम केवल रोटियों या पराठों में स्वाद बढ़ाने के लिए इस्तेमाल करते हैं.

आयुर्वेद के अनुसार मेथी एक 'उष्ण' प्रकृति वाली जड़ी-बूटी है, जिसका सेवन वात और कफ दोष को संतुलित करने में मदद करता है. यह न केवल शरीर को गर्मी देता है, बल्कि पाचन शक्ति को भी मजबूत करता है. आधुनिक विज्ञान में मेथी को भी सेहत का वरदान माना गया है. इसके पत्तों में मौजूद फाइबर, प्रोटीन, विटामिन और अन्य तत्व शरीर को कई तरह से लाभ पहुंचाते हैं.

ब्लड शुगर 
सर्दियों में कई लोगों का शुगर अचानक बढ़ जाता है. मेथी के पत्तों में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो इंसुलिन की कार्यक्षमता को बढ़ाते हैं और ब्लड में शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करते हैं. आयुर्वेद में इसे सिद्ध उपाय माना गया है क्योंकि यह शरीर में स्थिरता लाने में मदद करता है. छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, सभी के लिए यह सुरक्षित और प्राकृतिक तरीका है.

पाचन तंत्र
ठंड के कारण कई बार पेट भारी या फूला हुआ महसूस होता है. मेथी के पत्तों में मौजूद पोषक तत्व आंतरिक मार्ग को साफ रखते हैं और अपच या एसिडिटी जैसी परेशानियों को कम करते हैं. आयुर्वेद के अनुसार, यह अम्लता और वात से जुड़ी परेशानियों को कम करने में मदद करता है, जबकि विज्ञान बताता है कि मेथी के पत्तों में सोल्याबल फाइबर और एंजाइम पाचन प्रक्रिया को सुचारु बनाते हैं.

सर्दी-जुकाम
मेथी के पत्तों में प्राकृतिक एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करते हैं. आयुर्वेद के अनुसार यह कफ और वात दोष को संतुलित करके शरीर को संक्रमण से लड़ने में सक्षम बनाता है. यही कारण है कि सर्दियों में मेथी का सूप या पराठा खाने से सर्दी और खांसी की संभावना कम हो जाती है.

वजन नियंत्रण
मेथी के पत्ते फाइबर से भरपूर होते हैं, जो पेट को लंबे समय तक भरा रखने में मदद करते हैं. इससे भूख नियंत्रित रहती है और वजन बढ़ने की संभावना कम होती है. आयुर्वेद में इसे संतुलित आहार का हिस्सा माना जाता है, क्योंकि यह शरीर में ऊर्जा बनाए रखता है.
 


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

20 Nov 2025  ·  Published: 12:03 IST