How to start Datacenter or Domain and hosting business ?
Top Digital Marketing Companies
Top Flutter App Development Companies
How to earn money Online ?
How to start Ecommerce business ?
इंसानी खोपड़ियों से बने बर्तन, मानव त्वचा की कुर्सियां; अमेरिका का सबसे खौफनाक सीरियल किलर
BBDS App Download
× Bindass Bol Home About News Contact Search

हाथ-पैरों में झनझनाहट और दिनभर की सुस्ती? पर्वतासन देगा तुंरत राहत

File

फाइल फोटो

Parvatasana Benefits: सर्दी शुरू होते ही हाथ-पैर ठंडे पड़ना, शरीर में सुस्ती और ब्लड सर्कुलेशन कम होना आम शिकायत बन जाती है. ऐसे में लाख गर्म चीजों का सेवन करने के बाद भी आपके हाथ-पैरों में झनझनाहट रहती है तो पर्वतासन का अभ्यास आपके लिए बेहद फायदेमंद है.

भारत सरकार का आयुष मंत्रालय पर्वतासन को आसान और असरदार उपाय बताता है, रोजाना पर्वतासन के अभ्यास से कई लाभ मिलते हैं, यह शरीर में रक्त संचार को तेज करता है, कंधों को मजबूत बनाता है और कई पुरानी तकलीफों को दूर करने में भी मददगार है. पर्वतासन यानी पहाड़, यह आसन करने पर शरीर पहाड़ की चोटी जैसा दिखता है. इसे वज्रासन या पद्मासन में बैठकर किया जाता है, इसलिए हर उम्र के लोग आसानी से इसका अभ्यास कर सकते हैं.

एक्सपर्ट पर्वतासन के अभ्यास का सही तरीका बताते हैं, जिसके लिए सबसे पहले वज्रासन या सुखासन की मुद्रा में आराम से मैट पर बैठ जाएं. दोनों हाथ सिर के ऊपर ले जाकर उंगलियों को आपस में लॉक कर लें. सांस भरते हुए हाथों को ऊपर की ओर खींचें, कंधे कान से दूर रखें, पीठ और कमर सीधी रखें. 15 से 20 सेकंड तक इसी मुद्रा में रहें और गहरी सांस लें. इसके बाद धीरे-धीरे हाथ नीचे लाएं और वापस की स्थिति में आएं. इसे 5 से 10 बार दोहराएं.

पर्वतासन के अभ्यास से मिलने वाले मुख्य लाभ पर नजर डालें तो यह लिस्ट लंबी है. इससे शरीर में रक्त संचार तेज होता है, हाथ-पैर गर्म रहते हैं। कंधे, गर्दन और कमर का दर्द-जकड़न दूर होता है. फेफड़े मजबूत होते हैं, सांस गहरी चलती है. रीढ़ की हड्डी लचीली और सीधी रहती है। थायरॉइड और डायबिटीज में भी लाभ मिलता है. साथ ही तनाव, चिंता और सिर दर्द कम होता है. इससे पाचन तंत्र मजबूत होता है और अपच की समस्या दूर होती है.

एक्सपर्ट बताते हैं कि सिर्फ 5 से 10 मिनट पर्वतासन करने से शरीर में गजब का फर्क होता है. यह प्रभावी योगाभ्यास है. हालांकि, कुछ सावधानियों को भी रखना चाहिए. हाई ब्लड प्रेशर के मरीज, कंधे या गर्दन में गंभीर चोट या ऑपरेशन हुआ हो, चक्कर आने की समस्या हो और गर्भवती महिलाओं को भी डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह के बिना पर्वतासन का अभ्यास नहीं करना चाहिए.
 


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

20 Nov 2025  ·  Published: 12:13 IST

Karwa Chauth 2025: चमकदार और खूबसूरत दिखने के लिए आसान ब्यूटी टिप्स, अपनाएं ये घरेलू उपाय

File

फाइल फोटो

Karwa Chauth 2025 Beauty Tips: करवाचौथ का त्योहार हर शादीशुदा महिला के लिए बहुत खास होता है. इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना करते हुए व्रत रखती हैं और सोलह श्रृंगार करती हैं. हर महिला चाहती है कि इस खास मौके पर उसका चेहरा चांद की तरह दमकता हुआ नजर आए. इस साल करवाचौथ 10 अक्टूबर 2025 को मनाया जाएगा. अगर आप भी इस दिन परफेक्ट ग्लो पाना चाहती हैं, तो घर पर ही कुछ आसान नुस्खे अपनाकर अपनी स्किन को खूबसूरत बना सकती हैं.

1. हल्दी और दूध का फेस मास्क
हल्दी में एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो त्वचा को साफ और चमकदार बनाते हैं. दूध स्किन को हाइड्रेट करता है. 1 चम्मच हल्दी और 2 चम्मच दूध मिलाकर पेस्ट बना लें. चेहरे पर 10–15 मिनट लगाकर छोड़ दें. गुनगुने पानी से धो लें. यह फेस मास्क आपकी स्किन को नेचुरल ग्लो देगा और व्रत के दौरान आने वाली ड्राइनेस कम करेगा.

2. नींबू और शहद का टोनर
नींबू स्किन को ब्राइट करता है और शहद मॉइस्चराइजिंग का काम करता है. 1 चम्मच नींबू का रस और 1 चम्मच शहद मिलाएं. हल्के हाथ से चेहरे पर लगाएं और 5–10 मिनट बाद धो लें. इससे त्वचा पर फ्रेशनेस और निखार आता है.

3. ओटमील स्क्रब
यह डेड स्किन हटाकर त्वचा को मुलायम बनाता है. 2 चम्मच ओट्स, 1 चम्मच दही और एक चुटकी हल्दी मिलाकर पेस्ट बनाएं. चेहरे पर हल्के हाथों से 5–7 मिनट मसाज करें और धो लें. यह स्किन को स्मूद बनाता है और मेकअप भी अच्छे से बैठता है.

4. नारियल तेल से मसाज
अगर आपके पास ज्यादा समय नहीं है तो व्रत से एक दिन पहले या उसी दिन नारियल तेल से चेहरे की मसाज करें. 5–10 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें. रोज रात को सोने से पहले भी नारियल तेल लगाकर सो सकती हैं. यह स्किन को हाइड्रेट और मुलायम रखेगा.

5. पानी पिएं और हाइड्रेट रहें
करवाचौथ के दिन महिलाएं पानी नहीं पीतीं, इसलिए व्रत से पहले और बाद में पर्याप्त पानी पीना बहुत जरूरी है. यह न केवल सेहत के लिए अच्छा है बल्कि त्वचा को भी हाइड्रेटेड रखता है और ड्राइनेस को रोकता है.


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

06 Oct 2025  ·  Published: 09:19 IST

शादी से पहले होने वाले पार्टनर से पूछें ये 10 जरूरी सवाल, रिश्ता होगा और मजबूत

File

फाइल फोटो

Questions to Ask Before Marriage: शादी जिंदगी का सबसे अहम फैसला होता है. यह केवल दो लोगों का नहीं, बल्कि दो परिवारों का भी रिश्ता होता है. इसलिए शादी से पहले एक-दूसरे को समझना और जरूरी मुद्दों पर खुलकर बात करना बेहद जरूरी है. इससे रिश्ते में पारदर्शिता आती है और आगे चलकर अनबन या गलतफहमी से बचा जा सकता है. आइए जानते हैं ऐसे 10 जरूरी सवाल जो आपको अपने होने वाले लाइफ पार्टनर से शादी से पहले ज़रूर पूछने चाहिए.

1. पैसों को लेकर सोच क्या है?
शादी के बाद वित्तीय मामलों को लेकर अक्सर तकरार होती है. इसलिए पहले ही यह जान लेना जरूरी है कि पार्टनर की सेविंग्स, खर्च, निवेश और लोन को लेकर क्या सोच है. इससे भविष्य की प्लानिंग बेहतर होगी.

2. बच्चों को लेकर विचार क्या हैं?
क्या पार्टनर बच्चे चाहते हैं? अगर हां, तो कितने और कब? उनकी परवरिश को लेकर सोच क्या है? इन बातों पर साफ बातचीत ज़रूरी है ताकि बाद में कोई भ्रम न रहे.

3. झगड़े को कैसे संभालते हैं?
हर रिश्ते में मतभेद होते हैं, लेकिन उन्हें सुलझाने का तरीका सबसे अहम होता है. क्या पार्टनर तुरंत बात करके सुलझाना पसंद करते हैं या थोड़ी दूरी बनाकर?

4. परिवार से रिश्ता कैसा है?
उनका अपने परिवार से रिश्ता कैसा है? वे माता-पिता के साथ कितना समय बिताना चाहते हैं? इन सवालों से आप रिश्तों की प्राथमिकता समझ सकते हैं.

5. घर की जिम्मेदारियों का बंटवारा कैसे होगा?
अगर दोनों वर्किंग हैं, तो घर के काम कैसे बांटे जाएंगे? कौन खाना बनाएगा, कौन बाजार जाएगा? ये बातें पहले ही तय हो जाएं तो रिश्ते में संतुलन बना रहता है.

6. करियर को लेकर क्या प्लान है?
क्या वे नौकरी बदलना चाहते हैं या बिजनेस करना चाहते हैं? इससे आप उन्हें सपोर्ट कर पाएंगे और आगे की प्लानिंग कर पाएंगे.

7. जीवनशैली कैसी है?
क्या पार्टनर को शांति पसंद है या पार्टी करना? जल्दी सोना पसंद है या देर रात तक जागना? ये बातें जानकर आप तालमेल बना सकते हैं.

8. फुर्सत के वक्त क्या करना पसंद है?
क्या पार्टनर अकेले समय बिताना पसंद करते हैं या आपके साथ रहना पसंद करेंगे? इससे आप उन्हें स्पेस देने या साथ समय बिताने में संतुलन रख सकते हैं.

9. बड़े फैसलों में कैसे प्रतिक्रिया देते हैं?
जैसे नौकरी छोड़ना, घर बदलना या परिवार की ज़िम्मेदारी उठाना – इन मुद्दों पर उनकी सोच क्या है? यह जानना बहुत जरूरी है.

10. भविष्य के सपने और लक्ष्य क्या हैं?
उनका ड्रीम क्या है? लाइफ से क्या चाहते हैं? क्या आप दोनों के लक्ष्य मिलते-जुलते हैं?


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

02 Aug 2025  ·  Published: 05:41 IST

किडनी की बीमारी का छिपा संकेत है बाल झड़ना, जानें कैसे होती है कनेक्शन

File

फाइल फोटो

Kidney Disease Symptoms: किडनी हमारे शरीर का एक बहुत जरूरी अंग है, जो शरीर से वेस्ट मटेरियल और टॉक्सिन्स को बाहर निकालने का काम करती है. यह इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बनाए रखती है और शरीर के मेटाबॉलिज्म को सपोर्ट करती है. लेकिन जब किडनी कमजोर होने लगती है, तो इसका असर सिर्फ शरीर के अंदर ही नहीं बल्कि बाहर भी दिखाई देता है. जैसे कि बालों का झड़ना, पतलापन या गंजापन.

किडनी खराब होने पर क्यों झड़ते हैं बाल
किडनी की खराबी से शरीर में यूरिया और क्रिएटिनिन जैसे अपशिष्ट पदार्थ खून में बढ़ जाते हैं. यह टॉक्सिन्स बालों की जड़ों यानी हेयर फॉलिकल्स को कमजोर कर देते हैं. जब पोषक तत्वों का संतुलन बिगड़ता है, तो बालों को जरूरी विटामिन और मिनरल नहीं मिल पाते, जिससे हेयर ग्रोथ रुक जाती है और बाल झड़ने लगते हैं.

एनीमिया और हार्मोनल असंतुलन भी वजह
किडनी की बीमारी से शरीर में एनीमिया (खून की कमी) हो जाती है, जिससे ऑक्सीजन की सप्लाई बालों की जड़ों तक नहीं पहुंच पाती. इसके अलावा, विटामिन D, जिंक और पैराथाइरॉइड हार्मोन के स्तर में असंतुलन भी बालों को कमजोर कर देता है. कई बार क्रॉनिक किडनी डिजीज (CKD) से पीड़ित मरीजों को बालों के रूखेपन, टूटने या गंजेपन जैसी समस्याएं भी होती हैं.

डायलिसिस और दवाएं बढ़ा सकती हैं दिक्कत
किडनी रोगियों को दी जाने वाली कुछ दवाएं या डायलिसिस ट्रीटमेंट भी हेयर लॉस बढ़ा सकते हैं. डॉक्टर आमतौर पर ऐसे मरीजों को पोषक तत्वों की निगरानी और सॉफ्ट हेयर केयर रूटीन अपनाने की सलाह देते हैं.

टेलोजन एफ्लुवियम का खतरा
किडनी की बीमारी से शरीर पर पड़ने वाला तनाव एक और स्थिति टेलोजन एफ्लुवियम (Telogen Effluvium) को जन्म दे सकता है. इसमें बालों का एक बड़ा हिस्सा ग्रोथ साइकिल से बाहर हो जाता है, जिससे अचानक हेयरफॉल बढ़ जाता है.

बाल झड़ना हो सकता है बीमारी का संकेत
अगर किसी व्यक्ति के बाल अचानक बहुत झड़ने लगें, तो इसे केवल सामान्य हेयरफॉल समझकर अनदेखा नहीं करना चाहिए. यह किडनी या अन्य गंभीर बीमारियों का संकेत भी हो सकता है. ऐसे में तुरंत डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है.


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

16 Oct 2025  ·  Published: 10:47 IST