How to start Datacenter or Domain and hosting business ?
Top Digital Marketing Companies
Top Flutter App Development Companies
How to earn money Online ?
How to start Ecommerce business ?
इंसानी खोपड़ियों से बने बर्तन, मानव त्वचा की कुर्सियां; अमेरिका का सबसे खौफनाक सीरियल किलर
BBDS App Download
× Bindass Bol Home About News Contact Search

झारखंड हाईकोर्ट में IAS अधिकारी पर बरसी कड़ी फटकार, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

File

फाइल फोटो

Jharkhand High Court Video Viral: झारखंड हाईकोर्ट में एक सुनवाई के दौरान बड़ा मामला सामने आया. दरअसल, अदालत में एक आईएएस अधिकारी की कार्यशैली पर सवाल उठे. सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट के न्यायाधीश ने अधिकारी को सख्त फटकार लगाई और कहा कि आप झारखंड में कमीशन लेने आते हैं और फिर हमें कानून सिखाने की कोशिश करते हैं?

e pic.twitter.com/Sa0s5tZRag

— Ranchi LIVE (@ranchilivenews) August 27, 2025

मामला दरअसल सरकारी योजनाओं और ठेकों में अनियमितता से जुड़ा था. न्यायाधीश ने नाराजगी जताते हुए साफ कहा कि अधिकारी जनता के हित में काम करने के बजाय अपनी सुविधा और लाभ को प्राथमिकता दे रहे हैं. अदालत ने चेतावनी दी कि ऐसे रवैये को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

न्यायाधीश ने यह भी कहा कि अधिकारी का काम सेवा और पारदर्शिता लाना है, न कि कानून की गलत व्याख्या कर अपने बचाव में दलील देना. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि “हम यहां न्याय देने बैठे हैं, कानून पढ़ाने नहीं. आपका काम है ईमानदारी से व्यवस्था चलाना.” 

हाईकोर्ट की यह टिप्पणी पूरे प्रशासनिक तंत्र के लिए चेतावनी मानी जा रही है. अदालत ने साफ कर दिया है कि अधिकारी अगर जनता की उम्मीदों पर खरे नहीं उतरते तो उन्हें सीधे कोर्ट में जवाब देना होगा. इस घटनाक्रम ने राज्य के अफसरशाही और न्यायपालिका के रिश्तों पर भी चर्चा शुरू कर दी है. लोग सवाल उठा रहे हैं कि जब शीर्ष प्रशासनिक अधिकारी ही जिम्मेदारी से नहीं काम करेंगे तो आम जनता न्याय और सेवा की उम्मीद किससे करेगी.


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

28 Aug 2025  ·  Published: 12:41 IST

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद प्लेन क्रैश में अब तक 241 की मौत, देश में कब-​कब हुए बड़े हादसे?

Ahmedabad Plane Crash

Ahmedabad Plane Crash

गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन के लिए उड़ान भरने के तत्काल बाद एयर इंडिया का विमान हादसे का शिकार हो गया. इस हादसे में 241 लोग मारे गए. इंटरनेशनल फ्लाइट में क्रू मेंबर्स समेत 242 पैसेंजर्स सवार थे.

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन के लिए उड़ान भरने वाला एयर इंडिया का प्लेन 12 जून 2025 को अहमदाबाद में क्रैश हो गया. इंटरनेशनल फ्लाइट में क्रू मेंबर्स समेत 242 पैसेंजर्स सवार थे. इस भीषण विमान हादसे में 241 लोग मारे गए. प्लेन में सवार लोगों में सिर्फ एक शख्स जिंदा बचा. इस विमान हादसे ने भारत में हुए बड़े विमान हादसे की याद दिला दी। जानिए देश में कब-कब हुए बड़े विमान हादसे? 


एयर इंडिया एकसप्रेस फ्लाइट हादसा 2010

एयर इंडिया एक्सप्रसे फ्लाइट 812, 22 मई 2010 को कर्नाटक के मंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरते समय रनवे से आगे निकल गई. दुबई से आ रहा यह बोइंग 737—800 टेबलटॉप रनवे से आगे खाई में गिर गया और उसमें आग लग गई. इस हादसे में 158 लोगों की मौत हुई थी. 

 

एलायंस एय फ्लाइट हादसा 2000 

एलायंस एयर फलइट 17 जुलाई 2000 को उतरने का प्रयास करते समय बिहार के पटना में घनी आबादी वाले रिहायशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस हादसे में भी काफी संख्या में लोगों की मौत हई थी. 

 

चरखी दादरी हवाई टक्कर 1996

12 नवंबर 1996 को भारत की सबसे विनाशकारी विमान दुर्घटना हुई थी. इसमें 349 लोग मारे गए थे. यह त्रासदी तब हुई जब जब सउदी फ्लाइट बोइंग 747 और कजाकिसतान एयराइंस की फ्लाइट 1907 इल्यूशिन आईएल 76 हरियाणा के चरखी दादरी में हवा में ही टकरा गई. इस घटना के बाद भारत ने सभी कमर्शियल विमानों पर ट्रैफिक टकराव परिहार प्रणाली की स्थापना को अनिवार्य करने की सहित कई विमानन सुरक्षा उपायों पर अमल किया. 

 

इंडियन एयरलाइंस फ्लाइट हादसा 1990 

14 फरवरी 1990 को इंडियन एयरलाइंस फ्लाइट 605 बेंगलुर के एचएएल एयरपोर्ट के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस घटना में विमान में सवा 146 लोगों में से 92 की मौत हो गई. उस समय भारत में नया विमान एयरबस ए320 बहुत नीचे उतरा और रनवे से पहले ही जमन पर जा गिरा. जांच में पता चला कि पायलट की गलती और ए320 के लेटेसट डिजिटल कॉकपिट से अनजानेपन ने भी इस हादसे में अहम भूमिका निभाई. 

इंडियन एयराइंस फ्लाइट 1988 19 अक्टूबर 1988 को लो विजिबिलीटी के कारण यह फ्लाइट अहमदाबाद के पास हादसे का शिकार हुई थी. मुंबई से आ रही यह फ्लाइट पेड़ों से टकरा गई और रनवे से पहले ही दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस हादसे में विमान में सवार 135 में से 133 लोगों की मौत हुई थी. जांचकर्ताओं ने पायलट की गलती, अपर्याप्त मौसम की जानकारी और एयर ट्रैफिक कंट्रोल की चूक को हादसे के लिए जिम्मेदार ठहराया था.
 


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Rajeev

12 Jun 2025  ·  Published: 18:24 IST

धराली के बाद किश्तवाड़ में कुदरत का तांडव, तिनके की तरह बह गए घर; कई लोगों की मौत

किश्तवाड़ में आसमान से बरसी आफत

किश्तवाड़ में आसमान से बरसी आफत

Kishtwar Cloud Burst News Today: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में गुरुवार (14 अगस्त) को बादल फटने से भारी तबाही मच गई. चशोती गांव में हुई इस प्राकृतिक आपदा में अब तक 37 से 38 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है. हादसे में 100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. कई लोग अब भी लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है.

चशोती गांव पाडर इलाके में मचैल माता मंदिर जाने वाले तीर्थयात्रियों का एक अहम पड़ाव है. 25 जुलाई से शुरू हुई वार्षिक यात्रा में अब तक 1.3 लाख से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं. गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे चशोती नाले में अचानक बादल फटने से पानी और मलबे का सैलाब आ गया. यह लहर सबसे पहले यात्रियों के लिए लगाए गए लंगर (सामुदायिक रसोई) से टकराई, जहां 100-150 लोग भोजन कर रहे थे. देखते ही देखते तंबू, लंगर, आसपास के 3-4 मकान और कई गाड़ियां बह गईं.

स्थानीय लोगों के मुताबिक, घटना के समय करीब 150 यात्री लंगर में मौजूद थे. CISF का एक पिकेट भी वहीं था, जो पानी और मलबे में बह गया. चशोती इस मार्ग का आखिरी मोटरेबल गांव है. बादल फटने के बाद इलाके में मोबाइल नेटवर्क भी ठप हो गया, जिससे राहत कार्य में दिक्कत आ रही है. जिला उपायुक्त पंकज कुमार शर्मा ने बताया कि सेना, BSF, NDRF, SDRF और पुलिस की टीमें मौके पर तैनात हैं. घायलों को अठोली के उप-जिला अस्पताल और किश्तवाड़ जिला अस्पताल भेजा गया है.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घटना पर दुख जताया और हर संभव मदद का आश्वासन दिया. उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने राहत-बचाव तेज करने के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी अमित शाह से बात कर हालात की जानकारी दी और कहा कि सरकार की ओर से समय-समय पर अपडेट दिया जाएगा.

बता दें, हाल ही में उत्तराखंड के धराली गांव में भी ऐसा ही हादसा हुआ था, जिसमें पहाड़ों से आए मलबे ने इमारतों और सेना के हेलीपैड को तबाह कर दिया था. धराली में भी कई लोगों की मौत हो गई और अभी कई लोगों लापता हैं.

किश्तवाड़ की यह त्रासदी भी उतनी ही भयावह बताई जा रही है. यह हादसा एक बार फिर पहाड़ी इलाकों में मानसून के समय बादल फटने की गंभीर खतरे की ओर इशारा करता है, जहां पलभर में पूरा इलाका मलबे और पानी में डूब सकता है.

ये भी पढ़ें: ऑफिस कंप्यूटर पर WhatsApp Web चलाया? आपकी सारी चैट और फाइल अब खतरे में!


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Raihan

14 Aug 2025  ·  Published: 15:04 IST

सीढ़ियां चढ़ते वक्त घुटनों से आती है ‘क्लिक’ की आवाज? ये है खतरे की घंटी, डॉक्टर ने दी चेतावनी

File

फाइल फोटो

आजकल बहुत से लोग सीढ़ियों की जगह लिफ्ट या एस्केलेटर का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं, जिससे घुटनों की गतिशीलता यानी मोबिलिटी कम हो जाती है. लेकिन कुछ लोग जब सीढ़ियां चढ़ते या बैठते हैं, तो उनके घुटनों से हल्की ‘क्लिक’ या बबल्स फूटने जैसी आवाज आती है. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो इसे हल्के में न लें. यह घुटनों की हड्डियों में किसी गंभीर समस्या की शुरुआती चेतावनी हो सकती है.

दिल्ली के डॉ. राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल में ऑर्थोपेडिक और स्पोर्ट्स सर्जन डॉ. ओबैदुर रहमान ने अपने एक वीडियो में बताया कि यह आवाज घुटनों में मौजूद कार्टिलेज (हड्डियों के बीच की कुशन जैसी परत) के घिसने का संकेत हो सकती है. उन्होंने इसे Chondromalacia Patellae नाम की स्थिति से जोड़ा, जिसमें घुटने की हड्डी के नीचे की परत कमजोर हो जाती है.

डॉ. रहमान ने बताया कि ऐसे मामले अब युवाओं में तेजी से बढ़ रहे हैं. खासतौर पर उन लोगों में जो लंबे समय तक एक ही जगह बैठे रहते हैं, जैसे दफ्तर में 8–10 घंटे काम करने वाले लोग. ये लोग अक्सर घुटनों की हल्की आवाजों या जकड़न को नजरअंदाज कर देते हैं, जिससे बाद में स्थिति गंभीर हो जाती है.

उन्होंने कहा कि अगर आपके घुटनों से सीढ़ियां चढ़ते या लंबे समय बैठने के बाद आवाज आती है, तो इसे चेतावनी मानें. शरीर दर्द से पहले संकेत देता है कि कुछ गड़बड़ है. अगर इसे अनदेखा किया गया, तो भविष्य में दर्द और चलने-फिरने में दिक्कत शुरू हो सकती है.

बचाव के उपाय

रोज़ाना लेग स्ट्रेचिंग और हल्की एक्सरसाइज करें.

पैरों की मसल्स को मजबूत करने पर ध्यान दें.

लगातार लंबे समय तक बैठने से बचें.

गलत पॉश्चर से बचें और बीच-बीच में हल्की वॉक करें.

याद रखें, घुटनों की आवाज दर्द से पहले आने वाला चेतावनी संकेत है. अगर समय रहते ध्यान दे दिया जाए, तो आगे चलकर बड़ी समस्या से बचा जा सकता है.


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

05 Nov 2025  ·  Published: 11:23 IST