How to start Datacenter or Domain and hosting business ?
Top Digital Marketing Companies
Top Flutter App Development Companies
How to earn money Online ?
How to start Ecommerce business ?
इंसानी खोपड़ियों से बने बर्तन, मानव त्वचा की कुर्सियां; अमेरिका का सबसे खौफनाक सीरियल किलर
BBDS App Download
× Bindass Bol Home About News Contact Search

अलास्का में ट्रम्प-पुतिन आमने-सामने; रेड कारपेट, गुप्त बातचीत और यूक्रेन युद्ध पर सौदे की सुगबुगाहट

अलास्का में पुतिन का स्वागत करते ट्रंप

अलास्का में पुतिन का स्वागत करते ट्रंप

Trump Putin Meeting in Alaska: अमेरिका के अलास्का राज्य में एक ऐतिहासिक और हाई-प्रोफाइल मुलाकात शुरू हो गई है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शुक्रवार को आमने-सामने बैठे. यह बैठक अलास्का के सबसे बड़े शहर एंकरेज के जॉइंट बेस एलमेंडॉर्फ-रिचर्डसन में हो रही है, जो पुतिन की 10 साल बाद अमेरिका यात्रा का गवाह बन रहा है.

इस हाई-प्रोफाइल आयोजन के लिए जबरदस्त तैयारी की गई. एयरबेस पर "ALASKA 2025" का विशाल साइनबोर्ड लगाया गया, रेड कारपेट बिछाया गया और दोनों ओर लड़ाकू विमानों की कतार सजाई गई. अमेरिकी सेना और आयोजन टीम ने विमानों की पोजिशन से लेकर स्वागत मंच तक हर डिटेल का बारीकी से ध्यान रखा.

ट्रम्प ने प्लेन में बैठकर किया इंतजार
जानकारी के मुताबिक, डोनाल्ड ट्रम्प करीब आधे घंटे अपने विमान में बैठे रहे ताकि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आगमन पर खुद उनका स्वागत कर सकें. पुतिन के रेड कारपेट पर आते ही ट्रम्प ने तालियां बजाईं और फिर दोनों नेता एक ही गाड़ी में बैठकर मीटिंग के लिए रवाना हो गए.

यह बैठक बंद कमरे में हो रही है और इसमें सिर्फ चुनिंदा अधिकारी मौजूद हैं. सुरक्षा को लेकर भी कड़े इंतजाम किए गए हैं. अमेरिकी सीक्रेट सर्विस और रूसी सुरक्षा एजेंसियां मिलकर काम कर रही हैं. एंकरेज में भारी संख्या में सैनिक और सुरक्षा कर्मी तैनात हैं.

यूक्रेन युद्ध पर फोकस
ट्रम्प ने बैठक से पहले बयान दिया कि वे चाहते हैं यूक्रेन युद्ध में "आज ही" सीजफायर हो जाए. हालांकि, इस मीटिंग में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की और उनके यूरोपीय सहयोगियों को नहीं बुलाया गया है. इससे यूरोप में चिंता बढ़ गई है कि कहीं ट्रम्प रूस के कब्जे वाले यूक्रेनी हिस्सों को अनौपचारिक मान्यता देने का रास्ता न खोल दें.

रूसी विदेश मंत्री के मुताबिक, बातचीत का एजेंडा सिर्फ यूक्रेन तक सीमित नहीं है बल्कि अमेरिका-रूस संबंधों के कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी. उम्मीद है कि यह बैठक 6 से 7 घंटे तक चलेगी. दोनों देशों के बीच हालिया बयानबाजी के बाद सबकी नजरे पुतिन-टम्प की मुलाकात पर टिकी है.

मीटिंग की 5 बड़े अपडेट्स

पुतिन 10 साल बाद अमेरिका पहुंचे, एयरपोर्ट पर रेड कारपेट से हुआ स्वागत.

दोनों नेता एक ही कार में बैठकर मीटिंग के लिए निकले.

बैठक 6-7 घंटे चल सकती है, कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा.

यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा, नतीजा अमेरिका के रुख पर निर्भर.

रूसी विदेश मंत्री ने अलास्का में USSR लिखी टी-शर्ट पहनकर एंट्री की.

यह मुलाकात इसलिए भी ऐतिहासिक मानी जा रही है क्योंकि यह पुतिन की 2022 में यूक्रेन पर हमले के बाद पहली पश्चिमी धरती पर यात्रा है. ट्रम्प को उम्मीद है कि अगर वे कोई शांति समझौता करा सके, तो उनकी छवि एक वैश्विक शांति दूत के रूप में उभर सकती है, और शायद वे नोबेल शांति पुरस्कार के दावेदार भी बन जाएं.

ये भी पढ़ें: सऊदी अरब में तिरंगे की गूंज, रियाद-जेद्दाह में धूमधाम से मनाया गया भारत का 79वां स्वतंत्रता दिवस


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Raihan

15 Aug 2025  ·  Published: 20:28 IST

बिहार चुनाव में प्रचंड जीत के बादी मोदी-नीतीश का जलवा, ममता बनर्जी परेशान, जानें 10 बड़ी बातें

पीएम मोदी

पीएम मोदी

बिहार में चुनावी हलचल थमी थी लेकिन आज नतीजे ने हिला कर रख दिया. जब रिपोर्ट कार्ड सामने आया, तो पता चला कि मोदी-नीतीश की जोड़ी ने एक बार फिर राजनीतिक तरंगें पैदा कर दी हैं. विकास-उम्मीदों, महिलाओं-युवाओं के समर्थन और विपक्षीय विफलताओं ने मिलकर NDA को जीत की राह पर धकेला. बिहार की इस अहम सफलता ने बंगाल सहित अन्य राज्यों के राजनीतिक परिदृश्यों को भी प्रभावित कर दिया है. जहां ममता बनर्जी अपनी अगली पारी की तैयारी कर रही हैं. आइए, देखते हैं. 10 प्रमुख बातें जो इस जीत के पीछे-पिछे छिपी हैं.

बिहार चुनाव एनडीए की जीत के 10 कारण 

1. बिहार में एनडीए की ऐतिहासित जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जय छठी मैया के साथ अपना संबोधन शुरू किया. पीएम मोदी ने बिहार की जनता को भरोसा दिलाया कि अब राज्य में विकास और तेजी से होगा. दिल्ली में बीजेपी हेडक्वार्टर पहुंचते ही पीएम मोदी ने बिहारी स्टाइल में गमछा घुमाते हुए मजबूत संदेश दिया. इस दौरान उन्होंने MY समीकरण, बिहार में जंगलराज, एसआईआर समते कई मुद्दों पर अपने अंदाज में विपक्ष पर निशाना साधा.

2. छविपक्ष पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस और आरजेडी ने छठी मैया का अपमान किया है. पीएम मोदी ने इशारों-इशारों में राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि इन लोगों को बिहार की संस्कृति और परंपरा की कोई समझ नहीं है. उन्होंने कहा, "राहुल गांधी छठी मैया ड्रामा बता दिया और इन लोगों की हेकड़ी तो देखिए इन्होंने माफी तक नहीं मांगी. बिहार की जनता इसे कभी नहीं भूलेगी. 

3. पीएम मोदी ने कहा, "महागठबंधन ने तुष्टीकरण वाला MY फॉर्मूला बनाया था. आज की जीत ने सकारात्मक MY फॉर्मूला महिला और यूथ बनाया. जनता ने जंगलराज वालों के सांप्रदायिक MY फॉर्मूला का अंत कर दिया. 

4. पीएम मोदी ने कहा, "जब मैं जंगलराज और कट्टा सरकार की बात करता था तो आरजोडी कोई आपत्ति नहीं जताती थी. हालांकि, इससे कांग्रेस बेचैन हो जाती थी. आज मैं फिर से दोहराना चाहता हूं कि कट्टा सरकार बिहार में कभी नहीं लौटेगी. 

5. बिहार के चुनाव ने एक और बात सिद्ध की है. अब देश का मतदाता, खासतौर पर हमारा युवा मतदाता, वोटर लिस्ट के शुद्धिकरण को बहुत गंभीरता से लेता है. बिहार के युवा ने भी मतदाता सूची के शुद्धिकरण को जबरदस्त तरीके से सपोर्ट किया है. अब हर दल का दायित्व बनता है कि वे पोलिंग बूथ पर अपनी-अपनी पार्टियों को सक्रिय करें और मतदाता सूची के शुद्धिकरण के काम में उत्साह के साथ जुड़ें और शत प्रतिशत योगदान दें.

6. पीएम मोदी ने अपने संबोधन में दोहराया कि बिहार में विकास के काम और तेजी से किए जाएंगे. उन्होंने कहा, "बिहार ने जो भरोसा हम पर जताया है, उसने हमारे कंधों पर जिम्मेदारी और बढ़ा दी है. मैं आपको विश्वास दिलाना चाहता हूं कि आने वाले पांच सालों में बिहार और तेज गति से आगे बढ़ेगा. बिहार में नए उद्योग लगेंगे. नौजवानों को बिहार में ही रोजगार मिलेगा. 

7.एनडीए की प्रचंड की जीत के बाद पीएम मोदी ने कांग्रेस का नया नाम रख दिया. उन्होंने कहा, कांग्रेस के पास देश के लिए कोई पॉजिटिव विजन नहीं है. सच्चाई ये है कि आज कांग्रेस मुस्लिम-लीगी माओवादी कांग्रेस यानी MMC बन गई है. कांग्रेस का पूरा एजेंडा इसी पर चलता है इसलिए कांग्रेस के भीतर भी अब एक नया धड़ा पैदा हो रहा है, जो इस नकारात्मक राजनीति से असहज है

8.पीएम मोदी ने कहा, "कांग्रेस एक ऐसी परजीवी है, जो अपने सहयोगियों के वोट बैंक को निगलकर अपनी वापसी करना चाहती है इसलिए कांग्रेस से सावधान रहने की जरूरत उसके सहयोगियों को भी है. " 

9. पीएम मोदी ने कहा, "नई सरकार के साथ एनडीए अब बिहार में 25 वर्षों की स्वर्णिम यात्रा की ओर आगे बढ़ रहा है. बिहार ने ये सुनिश्चित किया है कि बिहार की महान जमीन पर फिर कभी जंगलराज की वापसी नहीं होने वाली है. आज की ये जीत बिहार के उन बहनों, बेटियों की है, जिन्होंने आरजेडी के राज में जंगलराज का आतंक झेला है.

10. बिहार में आरजेडी को सांप सूंघा हुआ है और जैसा कि मैंने बिहार चुनाव के दौरान कहा था, दोनों दलों के बीच का टकराव जल्द ही सामने आ जाएगा. बिहार वो धरती है, जिसने भारत को लोकतंत्र की जननी होने का गौरव दिया है. बिहार से बंगाल तक पहुंचती हैं गंगा जी- दिल्ली से पीएम मोदी ने एक बार फिर पश्चिम बंगाल में 2026 में होने वाले विधानसभा को लेकर भी बड़ें संकेत दिए हैं. उन्होंने कहा, "गंगा जी बिहार से होकर ही बंगाल तक पहुंचती हैं. बिहार की जीत ने बंगाल में बीजेपी की जीत का मार्ग प्रशस्त किया है. 


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Dhirendra Mishra

15 Nov 2025  ·  Published: 07:28 IST

Elvish Yadav घर पर चली गोलियां, 2 दर्जन राउंड हुई फायरिंग, खौफ में परिवार

एल्विश यादव

एल्विश यादव

यूट्यूबर और सोशल मीडिया सेलेब एल्विश यादव के घर पर फायरिंग की सूचना है. हरियाणा के गुरुग्राम में उनके घर पर फायरिंग की जानकारी है. घटना में अभी तक किसी के घायल होने की बात सामने नहीं आई है. इस घटना के बाद से उनका परिवार खौफ में है. ये घटना रविवार सुबह 5 बजे की है. उनके घर पर बाइक सवार बदमाशों ने गोलियां बरसाई. एल्विश के घर पर 2 दर्जन राउंड फायरिंग हुई है. एल्विश यादव के घर पर गोलियां चलने की खबर के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. गुरुग्राम पुलिस के मुताबिक-3 बदमाशों ने एल्विश के घर पर फायरिंग की.

कौन हैं एल्विश यादव?

एल्विश यादव सोशल मीडिया सेंसेशन हैं. वो यूट्यूब पर व्लॉग वीडियोज बनाते हैं. उन्हें बिग बॉस ओटीटी 2 में देखा गया था. इस शो में उन्होंने वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी और विनर बने थे. एल्विश वाइल्ड कार्ड एंट्री के बाद विनर बनने वाले बिग बॉस की हिस्ट्री के पहले विनर हैं. इसके अलावा वो शो लाफ्टर शेफ में भी नजर आए थे. शो में करण कुंद्रा के साथ उनकी जोड़ी बनी थी. एल्विश यादव और करण कुंद्रा शो के विनर बने थे. लाफ्टर शेफ के ग्रैंड फिनाले में उनकी मां भी पहुंची थी.

पार्टियों में सांप का जहर पिलाने का भी लगा आरोप 

एल्विश यादव कई बार विवादों में भी आ चुके हैं. एल्विश यादव ने एक बार होटल में एक फैन को थप्पड़ मारा था. इसके अलावा उन्होंने यूट्यूबर मैक्सटर्न  को भी थप्पड़ मारा था जिसकी वजह से वो विवादों में घिरे थे.

इसके अलावा एल्विश पर रेव पार्टी में सांप का जहर सप्लाई करने का आरोप भी लगा था. इस वजह से उन्हें जेल भी जाना पड़ा था. अब वो जमानत पर बाहर हैं. एल्विश पर एक बार सड़क से गमला चोरी करने का आरोप भी लगा था. गमला जब चोरी हुआ था तो उस दौरान उनकी गाड़ी का इस्तेमाल हुआ था. हालांकि, एल्विश ने इन आरोपों को झूठा बताया था.


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Dhirendra Mishra

17 Aug 2025  ·  Published: 11:37 IST

IPS वाई पूरन केस में बड़ा खुलासा! IAS पत्नी ने कहा - ‘DGP की भूमिका की हो जांच’

आईपीएस पूरन की पत्नी IAS अमनीत ने की जांच की मांग

आईपीएस पूरन की पत्नी IAS अमनीत ने की जांच की मांग

आईजी (IPS) वाई पूरन कुमार की आत्महत्या मामले ने नया मोड़ ले लिया है. जहां अब उनकी पत्नी और IAS अधिकारी ने सीधे राज्य के DGP पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने पुलिस मुख्यालय को शिकायत भेजकर कहा है कि वाई पूरन की मौत के पीछे दबाव और उत्पीड़न की भूमिका की जांच होनी चाहिए.

DGP और SP की गिरफ्तारी की मांग

IAS अमनीत ने लिखा कि जापान से लौटने के बाद उन्होंने घर पर लैपटॉप चेक किया तो उनके पति का टाइप किया सुसाइड नोट उसमें सेव था. सुसाइड नोट की हार्ड कॉपी मौके से CFSL टीम को भी मिली थी. अमनीत ने लैपटॉप से मिले सुसाइड नोट की कॉपी भी चंडीगढ़ पुलिस को शिकायत के साथ दी है. DGP और SP की तुरंत गिरफ्तारी की मांग भी की है.

आईजी ने गोली मारकर की थी सुसाइड

हरियाणा पुलिस के सीनियर आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार ने मंगलवार (07 अक्टूबर) को कथित तौर पर चंडीगढ़ सेक्टर-11 स्थित आवास पर गोली मारकर खुदकुशी कर ली थी. मंगलवार को दोपहर में पुलिस को वाई पूरन कुमार के खुदकुशी की सूचना मिली थी. मौके पर पहुंची पुलिस ने घर से उनका शव बरामद किया. उन्होंने अपने लाइसेंसी हथियार से खुद को गोली मारकर जान दे दी. 

पत्नी और बेटी के साथ रहते थे IPS

आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार चंडीगढ़ सेक्टर-11 में 116 नंबर की कोठी में अपनी आईएएस पत्नी और बेटी के साथ रहते थे. वो 2001 बैच के आईपीएस अधिकारी थे. सुसाइड करने से पहले तक वो पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज में तैनात थे. वहीं उनकी पत्नी अमनीत पी कुमार हरियाणा कैडर की आईएएस अधिकारी हैं. घटना के वक्त वो सीएम नायब सिंह सैनी के साथ जापान दौरे पर थीं. पुलिस ने घटनास्थल से सुसाइड नोट भी बरामद किया था.


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Dhirendra Mishra

09 Oct 2025  ·  Published: 07:09 IST