How to start Datacenter or Domain and hosting business ?
Top Digital Marketing Companies
Top Flutter App Development Companies
How to earn money Online ?
How to start Ecommerce business ?
इंसानी खोपड़ियों से बने बर्तन, मानव त्वचा की कुर्सियां; अमेरिका का सबसे खौफनाक सीरियल किलर
BBDS App Download
× Bindass Bol Home About News Contact Search

हरमनप्रीत का धमाका; क्रांति का कहर, भारत ने इंग्लैंड को 13 रन से हराकर जीती सीरीज

Harmanpreet Kaur century vs England

India vs England Women ODI 2025

India vs England Women ODI Series: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एक बार फिर अपने शानदार प्रदर्शन से क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया है. मंगलवार (23 जुलाई) की कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को तीसरे और निर्णायक वनडे में 13 रनों से हराकर तीन मैचों की सीरीज 2-1 से जीत ली. इससे पहले भारतीय टीम ने टी20 सीरीज भी 3-2 से अपने नाम की थी. इस जीत के साथ भारत ने इंग्लैंड दौरे का शानदार और ऐतिहासिक जीत के साथ समापन किया.

पहले बल्लेबाजी कर भारत ने खड़ा किया मजबूत स्कोर
तीसरे वनडे में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. सलामी बल्लेबाज प्रतिका रावल और स्मृति मंधाना ने शानदार शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 64 रनों की साझेदारी की. प्रतिका ने 26 रन और मंधाना ने 45 रन बनाए. इसके बाद हरलीन देओल भी 45 रन बनाकर आउट हुईं. 

हालांकि, असली कमाल कप्तान हरमनप्रीत कौर ने किया, जिन्होंने सिर्फ 84 गेंदों में 14 चौकों की मदद से शानदार 102 रन ठोके. हरमनप्रीत का यह सातवां शतक है. वह अब तक इंग्लैंड के खिलाफ तीन शतक लगा चुकी हैं. जेमिमा रोड्रिग्स ने भी 50 रनों की तेजतर्रार पारी खेली. भारत ने निर्धारित 50 ओवर में 5 विकेट पर 318 रन बनाए. इंग्लैंड की ओर से पांच गेंदबाजों को एक-एक विकेट मिला.

इंग्लैंड की पारी में क्रांति का तूफान
भारत के जरिये दिए गए 319 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही. क्रांति गौड़ ने एमी जोन्स और टैमी बीमाउंट को सस्ते में आउट कर भारत को उम्मी के मुताबिक शानदार शुरुआत दिलाई. इसके बाद एम्मा लैंब और कप्तान नैट सिवर ब्रंट ने 162 रनों की बड़ी साझेदारी की. लैंब ने 68 और ब्रंट 98 रन बनाकर आउट हुईं. 

मैच में बने रहने के लिए इंग्लैंड की खिलाड़ियों ने कड़ा संघर्ष किया,  लेकिन पूरी टीम 49.5 ओवर में 305 रन पर सिमट गई. भारत की ओर से क्रांति गौड़ ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट झटके. श्री चरणी ने 2 और दीप्ति शर्मा ने 1 विकेट लिया. इस जीत के साथ भारत ने इंग्लैंड में वनडे और टी20 दोनों सीरीज जीतकर अपने दमदार प्रदर्शन की मुहर लगा दी


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Rajeev

23 Jul 2025  ·  Published: 07:56 IST

डी गुकेश की एक गलती पड़ी भारी, नार्वे के ग्रैंड मास्टर मैग्नस कार्लसन ने कैसे चौंकाया

d gukesh

हार के बाद निराश डी गुकेश

भारत के डी गुकेश को नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट में हार का सामना करना पड़ा है। भारत के चैंपियन ग्रैंड मास्टर फैबियानो करुआना के हाथों हार गए हैं, जिसके चलते उनको टूर्नामेंट में तीसरा स्थान मिला है। गुकेश की हार से पांच बार के चैंपियन मैग्नस कार्लसन को फायदा हुआ, जिन्होंने यहां सातवां खिताब जीता।  पिछले साल के विजेता कार्लसन ने 10वें राउंड में भारत के अर्जुन एरिगैसी के खिलाफ मुख्य बाजी ड्रॉ कराया जिसके कारण उनके 16 अंक हो गए और इस तरह उन्होंने खिताब जीत लिया। 

गुकेश इस मैच को कभी नहीं भूल पाएंगे, मैच की शुरुआत में ही गुकेश असहज दिख रहे थे लेकिन उन्होंने बाद में वापसी की कोशिश की लेकिन तब तक उनकी हार निश्चित हो चुकी थी।  जब घड़ी में सिर्फ 2 सेकंड बच्चे थे तो मुकेश ने हार मानते हुए करूआना से हाथ मिला लिया। इसके साथ ही नॉर्वे शतरंज में खिताब जीतने की उनकी उम्मीदें धराशाही हो गईं। 
फैबियानो करूआना 15.5 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। वहीं डी गुकेश 14.5 अंकों के साथ तीसरे और अर्जुन एरिगेसी 13 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर रहे।
शतरंज की दुनिया में 'मोजार्ट ऑफ चेस' के नाम से पहचान रखने वाले मैग्नस कार्लसन पहले स्थान पर रहे।

नॉर्वे के रहने वाले मैग्नस कार्लसन 5 बार के विश्व शतरंज चैंपियन 5 बार के विश्व रैपिड चैंपियन और 8 बार के विश्व ब्लिट्स चैंपियन हैं।  FIDE की विश्व रैंकिंग में वह 2011 से नंबर एक पर काबिज है और उनका सबसे अधिक रेटिंग स्कोर 2882 है जो इतिहास में सबसे ज्यादा है।  हाल ही में उन्होंने फ्री स्टाइल चेस ग्रैंड स्लैम टूर 2025 के आखिरी राउंड में भारत के डी गुकेश को हराया था।


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Rajeev

07 Jun 2025  ·  Published: 12:57 IST

क्यों खल रही विराट कोहली की कमी, पूर्व क्रिकेटर ने समझाया

VIRAT KOHLI AGRESSION

विराट को मिस कर रही टीम इंडिया

Sports Desk 25 June : लीड्स में भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट भारत हार गया. शुभमन की टीम मैच वहां से हारी जहां से जीत उनके करीब थी लेकिन जोश और आत्मविश्वास के कारण हार का सामना करना पड़ा. ऐसे में टीम इंडिया को विराट कोहली की कमी खल रही है. कोहली केवल बल्लेबाजी की वजह से ही टीम के लिए खास नहीं थे. मैदान पर उनका आक्रामक रवैया, विपक्षी टीम का मनोबल गिरा देता था. टीम इंडिया को इस मैच में इसी चीज की जरूरत थी. युवा कप्तान शुभमन गिल टीम में ऊर्जा की कमी दिखी जिसका खामियाजा हार के साथ चुकाना पड़ा.

क्यों खल रही कोहली की कमी
क्रिकेट में ऐसी कई रणनीतियां होती हैं, जिसमें कप्तान गेंदबाज के साथ मिलकर एक जाल बिछाता है, जिसमें बल्लेबाजों को फंसाया जा सके. गेंदबाज या क्षेत्ररक्षक की व्यक्तिगत प्रतिभा के कई उदाहरण हैं, जिसके परिणामस्वरूप कई बार महत्वपूर्ण विकेट चटकाए गए हैं. कई बार, यह बल्लेबाज की गलती होती है और कई बार ऐसा भी होता है कि कुछ लोग बल्लेबाजों को परेशान करके उन्हें निराश कर देते हैं और गलती करवा देते हैं. विराट कोहली इस मामले में माहिर हैं. आधुनिक समय के क्रिकेट के जावेद मियांदाद की तरह, विपक्ष का सामना करने और लड़ाई करने की कोशिश करने के मामले में, अक्सर उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन होता है. भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने कहा कि लीड्स के हेडिंग्ले में एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के पहले मैच में भारत को इस तत्व की कमी खल रही है. भारत ने अच्छी बल्लेबाजी वाली सतह पर इंग्लैंड को 371 रनों का कठिन लेकिन हासिल करने योग्य लक्ष्य दिया, लेकिन शुरुआती विकेट निकालने में विफल रहा.

रवि शास्त्री ने विराट कोहली को Miss किया
जब बुमराह और सिराज विकेट लिए संघर्ष कर रहे थे, उस समय कमेंट्री बॉक्स में मौजूद रवि शास्त्री ने कहा कि भारत को चीजों को अंजाम देने के लिए कोहली जैसे किसी खिलाड़ी की जरूरत है. शास्त्री ने कहा, ‘भारत को कोहली जैसा प्रदर्शन करने वाले किसी खिलाड़ी की जरूरत है. कोहली तीन लोगों के बराबर इस काम को अंजाम देते थे.’ कोहली ने इंग्लैंड दौरे के लिए भारत की टीम की घोषणा से एक सप्ताह पहले टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी. सभी प्रारूपों में एक महान बल्लेबाज, कोहली मैदान में एक उग्र चरित्र के लिए भी जाने जाते थे. वह विपक्षी खिलाड़ी से झगड़ा करने से नहीं कतराते थे, जिसे कई लोगों का मानना ​​था कि यह उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था.

 

भारतीय खिलाड़ियों में Aggression की कमी

शास्त्री के साथ कमेंट्री बॉक्स में मौजूद इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल एथरटन ने कहा कि मोहम्मद सिराज वह खिलाड़ी हो सकते हैं जो कोहली ने फील्डिंग में किया. सिराज को बल्लेबाजों से बात करना पसंद है, वह उन्हें परेशान करने की कोशिश करते हैं. खासकर तब जब वे अच्छा खेल रहे हों, लेकिन हेडिंग्ले टेस्ट के पांचवें दिन सिराज भी सामान्य से ज्यादा शांत दिखाई दिए. सुबह के सत्र के पहले 90 मिनट में भारत को कोई सफलता नहीं मिली, क्योंकि क्रॉली और डकेट ने इंग्लैंड का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया. डकेट ने आत्मविश्वास के साथ अपना अर्धशतक भी पूरा किया, उन्होंने भारत के कम प्रभावशाली बैकअप पेसर प्रसिद्ध कृष्णा और शार्दुल ठाकुर की ढील का फायदा उठाया


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Rajeev

25 Jun 2025  ·  Published: 07:26 IST

गुवाहाटी में महिला वर्ल्ड कप की धमक, भारत-श्रीलंका के बीच आज होगी भिड़ंत

मैच से पहले प्रैक्टिस करती श्रीलंका की कप्तान और भारतीय खिलाड़ी

मैच से पहले प्रैक्टिस करती श्रीलंका की कप्तान और भारतीय खिलाड़ी

IND vs SL ICC Women's World Cup 2025: महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 की शुरुआत मंगलवार (30 सितंबर) से होने जा रही है. टूर्नामेंट का पहला मुकाबला भारत और श्रीलंका की टीमों के बीच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस रोमांचक भिड़ंत में भारतीय टीम की कप्तानी हरमनप्रीत कौर करेंगी, जबकि श्रीलंका की कमान अनुभवी खिलाड़ी चामरी अथापथु के हाथों में होगी.

फैंस को इस मैच से कड़ी टक्कर की उम्मीद है. भारत की बल्लेबाजी की जिम्मेदारी स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा पर होगी. वहीं गेंदबाजी में स्नेह राणा और नई स्टार गेंदबाज क्रांति गौड़ से टीम को बड़ी उम्मीदें हैं. दूसरी ओर श्रीलंका की ओर से हर्षिता समरविक्रमा और कविशा दिलहारी बल्लेबाजी में टीम का सहारा बनेंगी. गेंदबाजी में कप्तान चामरी अथापथु और देवमी विहंगा इस समय शानदार लय में नजर आ रही हैं.

पिच और मौसम का हाल

बरसापारा स्टेडियम की पिच को बल्लेबाजी के अनुकूल माना जाता है. हालांकि जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, पिच धीमी होती जाएगी और स्पिन गेंदबाजों की भूमिका अहम हो जाएगी. इस मुकाबले के लिए सेंटर पिच का इस्तेमाल किया जाएगा, जहां घास बहुत कम है. मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा. दोपहर में खिलाड़ियों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ सकता है.

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

भारत और श्रीलंका की महिला टीमों के बीच अब तक वनडे इतिहास में कुल 35 मैच खेले गए हैं. इनमें से 31 बार भारत ने जीत दर्ज की है, जबकि श्रीलंका केवल 3 मैच ही जीत पाया है. एक मुकाबला बेनतीजा रहा. ऐसे में आंकड़े साफ दिखाते हैं कि भारतीय टीम का पलड़ा भारी है.

मैच का समय और प्रसारण

भारत-श्रीलंका का यह मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से शुरू होगा. टॉस दोपहर 2:30 बजे होगा. मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा, जबकि ऑनलाइन दर्शक जियोहॉटस्टार ऐप पर लाइव स्ट्रीमिंग देख सकेंगे.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

भारत महिला टीम- प्रतिका रावल, स्मृति मंधाना, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिगेज, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, राधा यादव, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, अमनजोत कौर, उमा छेत्री, श्री चरणी.

श्रीलंका महिला टीम- हसीनी परेरा, विश्मी गुनारत्ने, चामरी अथापथु (कप्तान), हर्षिता समरविक्रमा, अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), कविशा दिलहारी, देवमी विहंगा, अचिनि कुलसुरिया, उदेशिका प्रबोधनी, पियमी वात्सला बदलगे, माल्की मादरा, इनोका रणवीरा, नीलाक्षी डी सिल्वा, सुगंधिका कुमारी, इमेशा दुलानी.


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Raihan

30 Sep 2025  ·  Published: 11:44 IST