ऑस्ट्रेलिया से लड़कर हारी भारतीय जूनियर हॉकी टीम
India Australia Junior Men's Hockey Match: भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम को शनिवार (18 अक्टूबर) को मलेशिया के जोहोर में खेले गए सुल्तान जोहोर कप 2025 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. भारत को ऑस्ट्रेलिया ने 2-1 से हराया. हालांकि, भारत के जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने पूरे मैच में शानदार प्रदर्शन दिखाया.
भारत ने मैच की शुरुआत शानदार तरीके से की. छोटे-छोटे और सटीक पास देकर गेंद को घुमाते हुए शुरुआती दौर में टीम का दबदबा बना रहा. पाँचवें मिनट में अरायजीत सिंह हुंदल और सौरभ आनंद कुशवाहा के बीच तेज पास से गुरजोत सिंह को नजदीकी शॉट का मौका मिला, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई गोलकीपर मैग्नस मैककॉसलैंड ने इसे रोक लिया.
दसवें मिनट में आमिर अली के लंबी दूरी के शॉट को गुरजोत सिंह ने गोल की ओर मोड़ा, लेकिन मैककॉसलैंड ने इसे भी संभाल लिया. ऑस्ट्रेलिया को मैच का पहला पेनल्टी कॉर्नर 13वें मिनट में मिला और इयान ग्रोब्बेलार ने इसे गोल में बदलकर स्कोर 1-0 कर दिया. क्वार्टर के अंत तक उन्हें एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन भारतीय गोलकीपर प्रिंस दीप सिंह ने शानदार बचाव किया.
दूसरे क्वार्टर की शुरुआत में भारत ने दो पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए. अनमोल एक्का के तेज शॉट ने गोलकीपर के बाईं ओर से भारत को 1-1 की बराबरी दिलाई. भारतीय रक्षापंक्ति ऑस्ट्रेलियाई आक्रमण के सामने मजबूत रही. हाफ-टाइम से पहले उन्हें दो और पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन अरायजीत के शॉट्स गोल नहीं बन पाए.
तीसरे क्वार्टर की शुरुआत में प्रियोबर्ता तालेम के लंबे पास से आमिर अली को गेंद मिली, लेकिन नजदीकी प्रयास में गोल नहीं हुआ और एक पेनल्टी कॉर्नर अधूरा रह गया. क्वार्टर के बाकी समय में दोनों टीमों ने गोल के लिए लगातार प्रयास किए. ऑस्ट्रेलिया ने इस दौरान तीन पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए. हूटर से कुछ मिनट पहले, अरायजीत ने तेजी से शॉट किया, लेकिन गेंद कुछ इंच दूर से बाहर चली गई.
अंतिम क्वार्टर की शुरुआत में अजीत यादव ने खतरनाक क्षेत्र में गेंद पर कब्जा जमाया और आगे बढ़े, लेकिन समर्थन न होने के कारण उनका शॉट बाहर चला गया. मैच के तेज़ माहौल में भारत ने जबरदस्त हमला किया. रोहित रात के आठवें पेनल्टी कॉर्नर पर भारत गोल के करीब पहुंचे, लेकिन गोल नहीं हो सका. 59वें मिनट में ग्रोब्बेलार ने पेनल्टी कॉर्नर से गोल कर ऑस्ट्रेलिया को खिताब दिलाया.
हार के बाद निराश डी गुकेश
भारत के डी गुकेश को नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट में हार का सामना करना पड़ा है। भारत के चैंपियन ग्रैंड मास्टर फैबियानो करुआना के हाथों हार गए हैं, जिसके चलते उनको टूर्नामेंट में तीसरा स्थान मिला है। गुकेश की हार से पांच बार के चैंपियन मैग्नस कार्लसन को फायदा हुआ, जिन्होंने यहां सातवां खिताब जीता। पिछले साल के विजेता कार्लसन ने 10वें राउंड में भारत के अर्जुन एरिगैसी के खिलाफ मुख्य बाजी ड्रॉ कराया जिसके कारण उनके 16 अंक हो गए और इस तरह उन्होंने खिताब जीत लिया।
गुकेश इस मैच को कभी नहीं भूल पाएंगे, मैच की शुरुआत में ही गुकेश असहज दिख रहे थे लेकिन उन्होंने बाद में वापसी की कोशिश की लेकिन तब तक उनकी हार निश्चित हो चुकी थी। जब घड़ी में सिर्फ 2 सेकंड बच्चे थे तो मुकेश ने हार मानते हुए करूआना से हाथ मिला लिया। इसके साथ ही नॉर्वे शतरंज में खिताब जीतने की उनकी उम्मीदें धराशाही हो गईं।
फैबियानो करूआना 15.5 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। वहीं डी गुकेश 14.5 अंकों के साथ तीसरे और अर्जुन एरिगेसी 13 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर रहे।
शतरंज की दुनिया में 'मोजार्ट ऑफ चेस' के नाम से पहचान रखने वाले मैग्नस कार्लसन पहले स्थान पर रहे।
नॉर्वे के रहने वाले मैग्नस कार्लसन 5 बार के विश्व शतरंज चैंपियन 5 बार के विश्व रैपिड चैंपियन और 8 बार के विश्व ब्लिट्स चैंपियन हैं। FIDE की विश्व रैंकिंग में वह 2011 से नंबर एक पर काबिज है और उनका सबसे अधिक रेटिंग स्कोर 2882 है जो इतिहास में सबसे ज्यादा है। हाल ही में उन्होंने फ्री स्टाइल चेस ग्रैंड स्लैम टूर 2025 के आखिरी राउंड में भारत के डी गुकेश को हराया था।
(फाइल फोटो)
Ind SL in Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है और शुक्रवार को क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें भारत और श्रीलंका के बीच होने वाले सुपर-4 मुकाबले पर टिकी रहेंगी. यह मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां दोनों टीमों के बीच टी20 फॉर्मेट का जबरदस्त रोमांच देखने को मिलेगा.
हालांकि, इस मुकाबले का खिताबी दौड़ पर कोई असर नहीं पड़ेगा, लेकिन भारत की जीत की लय बरकरार रहेगी या श्रीलंका सम्मानजनक विदाई लेगा, यह देखना दिलचस्प होगा. क्रिकेट एक्सपर्ट की मानें तो यह मैच भारत के लिए काफी अमह होगा. इसकी वजह यह है कि श्रीलंका के खिलाफ जीत से फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ मैदान में उतरने से पहले एक मनोवैज्ञानिक फायदा मिलेगा.
भारत-श्रीलंका के बीच टी20 रिकॉर्ड
भारत और श्रीलंका के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का इतिहास काफी पुराना है. साल 2009 से लेकर अब तक दोनों देशों के बीच कुल 32 मुकाबले खेले जा चुके हैं. इनमें से 21 मैचों में टीम इंडिया ने जीत दर्ज की है, जबकि 9 बार श्रीलंका को सफलता मिली. एक मुकाबला टाई और एक बेनतीजा भी रहा है. यह आंकड़े बताते हैं कि इस फॉर्मेट में भारतीय टीम का पलड़ा हमेशा भारी रहा है.
एशिया कप में दोनों का रिकॉर्ड बराबरी पर
टी20 फॉर्मेट में एशिया कप की बात करें तो अब तक भारत और श्रीलंका के बीच सिर्फ दो बार भिड़ंत हुई है. दिलचस्प बात यह है कि दोनों का रिकॉर्ड 1-1 की बराबरी पर है. पहली बार दोनों टीमें 1 मार्च 2016 को ढाका के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में आमने-सामने आई थीं. उस मैच में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट खोकर 138 रन बनाए थे. जवाब में भारत ने 19.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर पांच विकेट से जीत दर्ज की थी.
दूसरी बार 6 सितंबर 2022 को सुपर-4 में भिड़ंत हुई, जहां श्रीलंका ने 6 विकेट से शानदार जीत हासिल कर पिछली हार का बदला लिया. उस मैच में भारत ने पहले खेलते हुए 173 रन बनाए थे. कप्तान रोहित शर्मा ने 72 रनों की पारी खेली थी, लेकिन पथुम निसांका (52) और कुसल मेंडिस (57) की बेहतरीन साझेदारी ने श्रीलंका को जीत दिला दी.
एशिया कप 2025 में भारत का सफर
इस बार के एशिया कप में भारत ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है. टीम इंडिया ने अपने सभी पांच मैच जीतकर फाइनल में जगह बना ली है. खास बात यह रही कि इस दौरान भारत ने पाकिस्तान को दो बार हराकर दबदबा कायम किया. फाइनल में एक बार फिर भारत और पाकिस्तान की टक्कर होगी, जिसका इंतजार हर फैन को है.
श्रीलंका ने भले ही ग्रुप-स्टेज के अपने सभी तीन मैच जीते थे, लेकिन सुपर-4 में उसका प्रदर्शन कमजोर रहा. टीम को शुरुआती दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा और इसी के साथ वह खिताबी दौड़ से बाहर हो गई. हालांकि भारत के खिलाफ जीत दर्ज कर टीम सम्मानजनक विदाई लेना चाहेगी. दुबई में होने वाला यह मुकाबला भले ही फाइनल की तस्वीर न बदल पाए, लेकिन भारत अपनी लय बनाए रखना चाहेगा और श्रीलंका आखिरी मौके पर अपना दम दिखाने की कोशिश करेगा.
यह भी पढ़ें: एशिया कप के इतिहास में पहली बार Ind-Pak में होगी टक्कर, जानें- 41 साल कब-कौन बना चैंपियन?
अर्धशतकीय पारी के दौरान शॉट लगाते बांग्लादेश के तौहीद
SL BAN Match in Asia Cup 2025: दुबई में खेले गए एशिया कप सुपर-4 के पहले मैच में बांग्लादेश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को 4 विकेट से हरा दिया. बांग्लादेश को जीत के लिए 169 रन का लक्ष्य मिला था, जिसे उसने 19.5 ओवर में 6 विकेट गंवाकर पूरा कर लिया. यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए रोमांचक रहा, लेकिन बांग्लादेश ने मैदान पर धैर्य और आक्रामकता का बेहतरीन मिश्रण दिखाया.
बांग्लादेश की पारी की शुरुआत सलामी बल्लेबाज सैफ हसन ने धमाकेदार अंदाज में की. उन्होंने 45 गेंदों में 4 छक्के और 2 चौकों की मदद से 61 रन बनाए और टीम को जीत की मजबूत नींव दी. हसन के बाद तौहीद ह्रदोय ने 37 गेंदों में 2 छक्के और 4 चौकों की मदद से 58 रन बनाकर टीम की जीत पर मुहर लगा दी. कप्तान लिटन दास ने 16 गेंदों में 23 और जाकेर अली ने 4 गेंदों में 9 रन बनाकर अपनी भूमिका निभाई.
श्रीलंका की तरफ से गेंदबाजी निराशाजनक रही. पूरी पारी में गेंदबाज बांग्लादेश के बल्लेबाजों पर हावी नहीं हो सके. अंतिम ओवर में दासुन शनाका ने दो विकेट लेकर मैच में रोमांच लाने की कोशिश की, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. नुवान थुसारा महंगे साबित हुए और 4 ओवर में 42 रन दिए, जबकि उन्हें केवल 1 विकेट मिला. दुश्मंथा चमीरा को भी एक विकेट मिला. हसरंगा और शनाका ने 2-2 विकेट लिए.
इसके पहले, श्रीलंका ने कप्तान लिटन दास के टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी की. उन्होंने 20 ओवर में 7 विकेट पर 168 रन बनाए. श्रीलंका की पारी में सबसे बड़ा योगदान पूर्व कप्तान दासुन शनाका ने 37 गेंदों में 6 छक्के और 3 चौकों की मदद से 64 नाबाद रन बनाकर दिया. सलामी बल्लेबाज पाथुम निसांका ने 15 गेंदों में 22 और कुसाल मेंडिस ने 25 गेंदों में 34 रन बनाए. कप्तान चरिथ असलांका ने 12 गेंदों में 21 और कुसाल परेरा ने 16 गेंदों में 16 रन बनाए.
बांग्लादेश के लिए अनुभवी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान ने शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 20 रन देकर 3 बड़े विकेट लिए, जिसमें कुसाल परेरा, कामिंडु मेंडिस और हसरंगा शामिल थे. इसके अलावा महेदी हसन ने 4 ओवर में 25 रन देकर 2 और तस्कीन अहमद ने 4 ओवर में 37 रन देकर 1 विकेट हासिल किया. इस जीत के साथ बांग्लादेश ने सुपर-4 में शानदार शुरुआत की और अपने फैंस को जीत का तोहफा दिया. श्रीलंका को अब अगले मैच में वापसी करने के लिए कड़ा संघर्ष करना होगा.
यह भी पढ़ें: मदर डेयरी के बाद अमूल ने घटाई कीमतें, 700+ आइटम्स होंगे सस्ते, देखें लिस्ट