फाइल फोटो
Budget 5G Smartphones Under 10000: स्मार्टफोन की दुनिया में एंट्री-लेवल सेगमेंट हमेशा से ही दो चीजों पर केंद्रित रहा है. बड़ा डिस्प्ले और लंबी बैटरी लाइफ लेकिन पिछले कुछ समय में कंपनियां इससे आगे बढ़कर नए-नए फीचर्स जोड़ने लगी हैं. अब 5G कनेक्टिविटी और हाई-रिफ्रेश रेट डिस्प्ले जैसे फीचर भी इस बजट सेगमेंट में देखने को मिल रहे हैं. हालांकि, सच यह भी है कि ज़्यादातर बजट स्मार्टफोन अभी भी बेसिक चीजों में कमजोर साबित होते हैं. जैसे – कैमरा क्वालिटी बहुत औसत रहती है और स्मूद सॉफ्टवेयर अनुभव मिलना भी मुश्किल होता है.
इस बजट में आम तौर पर वही लोग फोन खरीदते हैं जो पहली बार स्मार्टफोन ले रहे हैं या फिर जिनकी ज़रूरत सिर्फ कॉलिंग, वीडियो कॉल, मैसेजिंग और कुछ बेसिक ऐप तक ही सीमित होती है. ऐसे लोगों के लिए 10 हजार रुपये तक के फोन काफी बेहतर साबित हो सकते हैं. आइए जानते हैं इस बजट में आने वाले कुछ पॉपुलर और भरोसेमंद स्मार्टफोन.
1. Poco C51
पोकॉ का यह फोन इस लिस्ट का सबसे सस्ता स्मार्टफोन है, जिसकी कीमत सिर्फ 6,999 रुपये से शुरू होती है. इसमें 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है. 5,000mAh की बड़ी बैटरी और MediaTek Helio G36 प्रोसेसर के साथ यह फोन बेसिक कामों के लिए अच्छा है. हालांकि, यह Android 13 Go Edition पर चलता है, जो हल्के ऐप्स और छोटे साइज वाले सॉफ्टवेयर के लिए बनाया गया है. इसकी परफॉर्मेंस स्मूद तो नहीं कही जा सकती, लेकिन कॉलिंग, व्हाट्सऐप और हल्के-फुल्के कामों के लिए यह फोन दो दिन तक की बैटरी बैकअप दे देता है.
2. Realme Narzo N53
यह फोन अपने स्टाइलिश डिजाइन और 90Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले की वजह से चर्चा में है. इस बजट में इतनी स्मूद स्क्रीन कम ही मिलती है. इसमें Unisoc T612 चिपसेट दिया गया है, जो बेसिक ऐप्स और रोज़ाना इस्तेमाल के लिए ठीक-ठाक परफॉर्मेंस देता है. फोन में 5,000mAh बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग की सुविधा है. कैमरा भी औसत से बेहतर है, लेकिन इसमें बहुत सारा बLOATware और थर्ड-पार्टी ऐप पहले से इंस्टॉल मिलते हैं, जो थोड़ा परेशान कर सकते हैं.
3. Lava Yuva 2 Pro
लावा का यह फोन अपने लुक्स और डिज़ाइन की वजह से खास है. इसमें ग्लास बैक पैनल और iPhone जैसी कैमरा डिज़ाइन दी गई है, जो इस प्राइस रेंज में यूनिक है. इसमें 6.5 इंच का HD+ डिस्प्ले और MediaTek Helio G37 प्रोसेसर है. यह फोन Android 12 पर चलता है और लगभग स्टॉक एंड्रॉयड जैसा अनुभव देता है. कैमरा परफॉर्मेंस औसत है लेकिन बैटरी आसानी से दो दिन तक चल सकती है.
4. Realme C55
रियलमी C55 कंपनी का थोड़ा प्रीमियम एंट्री-लेवल स्मार्टफोन है. इसमें 90Hz डिस्प्ले और MediaTek Helio G88 प्रोसेसर दिया गया है. इसकी खासियत है कि यह iPhone 14 Pro की तरह ‘डायनामिक आइलैंड’ जैसा फीचर लेकर आया था, लेकिन यह उतना सफल नहीं हो पाया. फोन का डिज़ाइन प्रीमियम लगता है, बैटरी बैकअप अच्छा है और कैमरा भी डेलाइट में अच्छा परफॉर्म करता है. हालांकि, सॉफ्टवेयर उतना स्मूद नहीं है, लेकिन 10,999 रुपये की कीमत में यह एक स्टाइलिश ऑप्शन है.
5. Moto E13
यह फोन सिर्फ 6,799 रुपये की शुरुआती कीमत में उपलब्ध है. इसमें Android 13 Go Edition मिलता है और 2GB RAM वाला बेसिक मॉडल भी आता है. 4GB RAM और Unisoc T606 प्रोसेसर वाला वेरिएंट रोज़मर्रा के कामों के लिए बेहतर है. इसमें डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंस (IP52 रेटिंग), USB Type-C पोर्ट और ड्यूल-बैंड Wi-Fi जैसे फीचर भी हैं, जो इस प्राइस में मिलना मुश्किल है. बैटरी लाइफ सिर्फ एक दिन की है, लेकिन सॉफ्टवेयर लगभग बिना बLOATware के आता है.
6. Lava Blaze 5G
अगर आप 5G कनेक्टिविटी वाले फोन की तलाश में हैं तो Lava Blaze 5G इस प्राइस रेंज का बेस्ट फोन माना जा सकता है. इसकी कीमत 10,999 रुपये है. इसमें MediaTek Dimensity 700 प्रोसेसर दिया गया है, जो 5G नेटवर्क सपोर्ट करता है. फोन में ग्लास बैक पैनल, 5,000mAh बैटरी और 50MP कैमरा दिया गया है. कैमरा डेलाइट में अच्छा परफॉर्म करता है, लेकिन नाइट फोटोग्राफी औसत है. साथ ही, चार्जिंग सिर्फ 12W है, जो काफी धीमी है.
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
X Outage in India and US: दुनिया भर में मशहूर माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) गुरुवार (14 अगस्त) को अचानक ठप हो गया, जिससे हजारों यूजर्स परेशान हो उठे. अमेरिका से लेकर भारत तक, यूजर्स ने लॉगिन और पोस्ट करने में दिक्कत की शिकायतें कीं.
गुरुवार को माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स, जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था, में अचानक आई तकनीकी खराबी ने हजारों यूजर्स को परेशान कर दिया. आउटेज ट्रैक करने वाली वेबसाइट Downdetector के मुताबिक, अमेरिकी समयानुसार सुबह 11:01 बजे (भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे) तक अमेरिका में करीब 16,400 से ज्यादा यूजर्स ने प्लेटफॉर्म से जुड़ी समस्याएं रिपोर्ट कीं.
समस्याओं में यूजर्स को लॉगिन करने, पोस्ट करने और कंटेंट देखने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा. कई यूजर्स ने शिकायत की कि टाइमलाइन लोड नहीं हो रही थी, जबकि कुछ का कहना था कि वे मैसेज भेजने में असमर्थ थे. भारत में भी स्थिति कुछ अलग नहीं रही. शाम 8 बजे से 8:30 बजे के बीच, Downdetector पर 840 से ज्यादा शिकायतें दर्ज हुईं. इनमें से ज्यादातर रिपोर्ट्स दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे बड़े शहरों से आईं.
अमेरिका में भी बड़ी संख्या में यूजर्स प्रभावित हुए और उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी और परेशानियां जाहिर कीं. फिलहाल कंपनी की ओर से आउटेज की वजह पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन तकनीकी टीम समस्या को जल्द ठीक करने में जुटी हुई है. इस तरह का आउटेज पहले भी कई बार सामने आ चुका है, लेकिन इस बार इसका असर एक साथ कई देशों में देखने को मिला, जिससे यूजर्स की नाराजगी और ज्यादा बढ़ गई है.
पहले भी सर्विस हो चुकी ठप्प
बता दें, यह पहली बार नहीं जब 'एक्स' की सर्विसे डाउन हो गई है, इससे पहले भी 2025 में भारत में कई बार डाउन हुई 'एक्स' पर पोस्ट करने और फीड रिफ्रेश करने में कई बार दिक्कतें आई हैं. दरअसल, 14 अगस्त 2025 की शाम 6:30 बजे से 8:45 बजे (भारतीय समय) तक भारत सहित दुनिया भर में लाखों यूज़र्स को प्लेटफॉर्म इस्तेमाल करने में दिक्कत का सामना करना पड़ा.
इस दौरान वेबसाइट और मोबाइल ऐप दोनों पर पोस्ट करने, फीड रिफ्रेश करने और नोटिफिकेशन देखने में परेशानी हुई. आउटेज ट्रैकिंग वेबसाइट डाउनडिटेक्टर के मुताबिक, भारत में 800 से ज्यादा शिकायतें कुछ ही मिनटों में दर्ज हुईं. इससे पहले भी 2025 में कई बार 'एक्स' की सर्विस ठप हो चुकी है.
24 मई को शाम 6:07 बजे से शुरू हुए एक बड़े आउटेज ने भारत समेत करोड़ों यूजर्स को प्रभावित किया था. यूजर्स को 'फॉर यू’' और 'फॉलोइंग' पैनल लोड करने में मुश्किल हुई और फीड बिल्कुल रिफ्रेश नहीं हो रही थी. इस दौरान 5,000 से ज्यादा शिकायतें दर्ज हुईं. 10 मार्च को भी एक ग्लोबल आउटेज के चलते 'एक्स' करीब 30 से 40 मिनट तक डाउन रहा, जबकि 23 मई को रात में डेटा सेंटर फेल होने से सर्विस ठप हो गई थी.
एक्स के हैं 586 मिलियन यूजर्स
गौरतलब है कि पूरी दुनिया में 'एक्स' के यूजर्स फैले हुए हैं. 'एक्स' को एक समय अमीरों का अड्डा कहा जाता था. 2025 तक 'एक्स' के दुनिया भर में करीब 586 मिलियन एक्टिव यूजर्स हैं, जिनमें 24.1 से 27.3 मिलियन भारत में हैं. इसके बावजूद एलन मस्क या 'एक्स कॉर्प' की ओर से इन तकनीकी खराबियों पर अब तक कोई ऑफिशियल बयान नहीं आया है.
फाइल फोटो
Amazon Great Indian Festival 2025: दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे देश में त्योहारों का सीज़न शुरू हो चुका है और इसी के साथ ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म्स पर भी मेगा सेल का आगाज़ होने वाला है. अमेज़न इंडिया ने अपने सालाना ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 2025 (Great Indian Festival Sale) की तारीख का ऐलान कर दिया है. यह सेल 23 सितंबर से शुरू होगी और पूरे महीने तक चलने की संभावना है. इस दौरान ग्राहकों को स्मार्टफोन, लैपटॉप, होम अप्लायंसेज़, फैशन, ब्यूटी और किचन आइटम्स पर भारी छूट मिलेगी.
अमेज़न ने दावा किया है कि इस बार ग्राहकों को चुनिंदा प्रोडक्ट्स पर 80% तक की छूट मिलेगी. इसके अलावा, SBI क्रेडिट और डेबिट कार्ड होल्डर्स को 10% अतिरिक्त इंस्टेंट डिस्काउंट का फायदा मिलेगा. अमेज़न पे ICICI क्रेडिट कार्ड पर भी खास कैशबैक और नो-कॉस्ट EMI विकल्प उपलब्ध रहेंगे.
स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक्स पर बंपर ऑफर
त्योहारों के सीजन में हर साल स्मार्टफोन की सबसे ज्यादा डिमांड रहती है. इस बार भी अमेज़न ने खास तैयारियां की हैं. Samsung Galaxy S24 Ultra, iPhone 15, OnePlus 13s और Vivo V60 जैसे हाई-एंड स्मार्टफोन्स पर भारी छूट मिलने की संभावना है. कंपनी ने टीज़र में इशारा किया है कि कई प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर 40% तक का डिस्काउंट मिलेगा.
इसी तरह टैबलेट और लैपटॉप सेगमेंट में भी बड़ी डील्स पेश की जाएंगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, लैपटॉप पर 45% और टैबलेट्स पर 70% तक की छूट दी जा सकती है. Galaxy Tab S9 FE को 20,000 रुपये से कम कीमत में और iPad M3 को 50,000 रुपये से कम दाम में खरीदने का मौका मिलेगा.
घरेलू उपकरण और स्मार्ट टीवी पर ऑफर
त्योहारों के मौके पर लोग घर और किचन से जुड़े सामान भी बड़े पैमाने पर खरीदते हैं. अमेज़न ने LG, Samsung, Haier और Godrej जैसे ब्रांड्स के अप्लायंसेज़ पर 65% तक की छूट देने का वादा किया है. इसमें रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन, एयर कंडीशनर और माइक्रोवेव जैसे प्रोडक्ट शामिल हैं. इसी तरह स्मार्ट टीवी, प्रोजेक्टर और होम थिएटर पर भी धमाकेदार डील्स मिलेंगी. कंपनी का दावा है कि 4K Smart TV और प्रोजेक्टर पर इस बार अब तक का सबसे बड़ा डिस्काउंट दिया जाएगा.
फैशन, ब्यूटी और होम प्रोडक्ट्स पर भी भारी छूट
सिर्फ इलेक्ट्रॉनिक्स ही नहीं, फैशन और ब्यूटी कैटेगरी पर भी ग्राहकों को बड़ी बचत का मौका मिलेगा. Crocs, Titan, L’Oreal और Libas जैसे ब्रांड्स पर 50% से 80% तक की छूट मिलेगी. इसी तरह होम, किचन और आउटडोर प्रोडक्ट्स पर भी भारी डिस्काउंट की पेशकश की जाएगी.
बैंक और EMI ऑफर्स
अमेज़न ने इस सेल को ग्राहकों के लिए और ज्यादा आकर्षक बनाने के लिए बैंक ऑफर्स भी शामिल किए हैं. SBI कार्ड यूजर्स को 10% की इंस्टेंट छूट मिलेगी. इसके अलावा, नो-कॉस्ट EMI, एक्सचेंज ऑफर और Amazon Pay ICICI क्रेडिट कार्ड के जरिए कैशबैक का फायदा भी मिलेगा.
GST कटौती से और सस्ते होंगे TV और AC
हाल ही में केंद्र सरकार ने टीवी और एसी जैसे प्रोडक्ट्स पर GST 28% से घटाकर 18% कर दिया है. यह बदलाव 22 सितंबर से लागू होगा. ऐसे में, जब अमेज़न की सेल 23 सितंबर से शुरू होगी, तो ग्राहकों को इन प्रोडक्ट्स पर दोगुना फायदा मिलेगा. यानी, पहले से डिस्काउंट पर मिलने वाले TV और AC अब और सस्ते हो जाएंगे.
इस बार की सेल क्यों है खास?
प्रतीकात्मक तस्वीर
Indian Govt Guidelines for WhatsApp Users: अगर आप ऑफिस के कंप्यूटर या लैपटॉप पर WhatsApp Web चलाते हैं, तो अब सावधान हो जाइए. सरकार ने साफ चेतावनी दी है कि ऐसा करना आपके निजी चैट, फाइल और डेटा को खतरे में डाल सकता है.
भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने लोगों को ऑफिस के कंप्यूटर और लैपटॉप पर WhatsApp Web इस्तेमाल करने से मना किया है. मंत्रालय की ओर से जारी सार्वजनिक सलाह में कहा गया है कि यह आदत न केवल आपकी निजी जानकारी को खतरे में डालती है, बल्कि आपके ऑफिस के पूरे नेटवर्क के लिए भी बड़ा साइबर रिस्क बन सकती है.
सरकार की सूचना सुरक्षा जागरूकता (ISEA) टीम के मुताबिक, भले ही काम के डिवाइस पर अपनी पर्सनल चैट और फाइल तक पहुंचना आसान और सुविधाजनक लगता हो, लेकिन इसके पीछे बड़ा खतरा छुपा है. दरअसल, WhatsApp Web का इस्तेमाल करने से आपके ऑफिस के एडमिनिस्ट्रेटर और आईटी टीम तक आपकी निजी बातचीत और पर्सनल फाइल पहुंच सकती हैं. यह डेटा लीक स्क्रीन मॉनिटरिंग सॉफ्टवेयर, मैलवेयर या ब्राउज़र हाइजैक जैसे तरीकों से हो सकता है.
रिपोर्ट के मुताबिक, कई कंपनियां अब WhatsApp Web को संभावित साइबर हमले का जरिया मानने लगी हैं. यह मैलवेयर और फ़िशिंग अटैक का रास्ता खोल देता है, जिससे पूरा नेटवर्क हैक हो सकता है. इतना ही नहीं, ऑफिस का वाई-फाई इस्तेमाल करने पर भी कंपनियों को कर्मचारियों के पर्सनल फोन तक आंशिक पहुंच मिल सकती है, जिससे निजी डेटा खतरे में पड़ सकता है.
सरकार ने सलाह दी है कि अगर किसी वजह से ऑफिस के लैपटॉप पर WhatsApp Web इस्तेमाल करना जरूरी हो, तो कुछ सावधानियां जरूर बरतें. जैसे, अपनी डेस्क छोड़ने से पहले WhatsApp Web से तुरंत लॉग आउट करें, अनजान नंबर से आए लिंक या अटैचमेंट न खोलें, और अपनी कंपनी की पॉलिसी को अच्छे से पढ़ लें.
फाइनेंशियल एक्सप्रेस में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार की यह चेतावनी ऐसे समय आई है, जब कार्यस्थलों पर साइबर सुरक्षा को लेकर चिंता लगातार बढ़ रही है. विशेषज्ञों का कहना है कि छोटी-सी लापरवाही भी कंपनी के गोपनीय डेटा और कर्मचारियों की निजता पर बड़ा खतरा बन सकती है.
सरकार ने चेतावनी दी है कि ऑफिस कंप्यूटर पर WhatsApp Web का इस्तेमाल निजी चैट, फाइल और डेटा को साइबर हमलों के खतरे में डाल सकता है, जिससे पूरे नेटवर्क को नुकसान पहुंच सकता है.
ये भी पढ़ें: क्या है 'हर घर तिरंगा' अभियान