How to start Datacenter or Domain and hosting business ?
Top Digital Marketing Companies
Top Flutter App Development Companies
How to earn money Online ?
How to start Ecommerce business ?
इंसानी खोपड़ियों से बने बर्तन, मानव त्वचा की कुर्सियां; अमेरिका का सबसे खौफनाक सीरियल किलर
BBDS App Download
× Bindass Bol Home About News Contact Search

Fitness Lovers के लिए Perfect! क्या 10K Segment की सबसे Best Smartwatch है?

File

फाइल फोटो

Amazfit Active 2 Review: स्मार्टवॉच आज सिर्फ एक फैशन एक्सेसरी नहीं, बल्कि रोजमर्रा की जरूरत बन चुकी है. लोग इसे हेल्थ ट्रैकिंग, नोटिफिकेशन मैनेजमेंट और टाइम देखने से कहीं ज्यादा कामों के लिए इस्तेमाल करते हैं लेकिन अक्सर बजट सेगमेंट में अच्छी क्वालिटी और फीचर्स वाली वॉच मिलना मुश्किल होता है. इसी चुनौती को देखते हुए Amazfit ने Active 2 लॉन्च किया है. यह वॉच 10,000 रुपये की रेंज में ऐसे फीचर्स ऑफर करती है जो आमतौर पर महंगी स्मार्टवॉच में देखने को मिलते हैं.

डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी
Amazfit Active 2 हाथ में लेते ही प्रीमियम फील देती है. इसका वजन 30 ग्राम से भी कम है, जिससे यह बहुत हल्की लगती है. मेटल बॉडी और ग्लास कवर इसे मजबूत और आकर्षक लुक देते हैं. इसका राउंड डायल क्लासिक स्टाइल पेश करता है और साइड में बटन बड़ी सफाई से लगाए गए हैं, जिससे डिजाइन और फंक्शन दोनों का संतुलन बना रहता है.

यह वॉच दो वर्जन में आती है – एक में सिलिकॉन स्ट्रैप और दूसरे, प्रीमियम वेरिएंट में लेदर स्ट्रैप मिलता है. सिलिकॉन स्ट्रैप एक्सरसाइज और रोजमर्रा के कामों के लिए आरामदायक है, वहीं लेदर स्ट्रैप स्टाइलिश लुक देता है. हालांकि, इसकी ड्यूरेबिलिटी थोड़ी कम लगती है. अच्छी बात यह है कि वॉच क्विक-रिलीज पिन्स के साथ आती है, यानी आप चाहें तो किसी भी 22mm यूनिवर्सल स्ट्रैप से इसे बदल सकते हैं. साथ ही, इसमें 5 ATM वॉटर रेसिस्टेंस रेटिंग है, यानी आप इसे पहनकर नहाने, हल्की बारिश में दौड़ने या स्विमिंग सेशन में भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

डिस्प्ले
इस वॉच में 1.32 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 2,000 निट्स तक जाती है. इसका मतलब है कि धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देती है. डिस्प्ले के रंग शार्प और ब्राइट हैं और टच रिस्पॉन्स भी स्मूद है. पतले बेज़ल्स इसकी खूबसूरती बढ़ाते हैं और ब्लैक वॉचफेस पर यह और भी आकर्षक लगते हैं. Zepp ऐप के जरिए इसमें दर्जनों वॉचफेस बदलने का विकल्प मिलता है.


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

27 Aug 2025  ·  Published: 10:59 IST

स्वतंत्रता दिवस पर ये कंपनी गैजेट्स-इलेक्ट्रानिक्स पर दे रही बंपर ऑफर; मिट्टी के भाव मिल रहे iPhone- MacBook!

(प्रतीकात्मक तस्वीर)

(प्रतीकात्मक तस्वीर)

Independence Day 2025 Sale: स्वतंत्रता दिवस के जश्न में इलेक्ट्रॉनिक्स के शौकीनों के लिए खुशखबरी आ गई है. देश की जानी-मानी ओम्नी-चैनल इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेल चेन विजय सेल्स ने अपनी मेगा फ्रीडम सेल 2025 का आगाज कर दिया है. यह सेल ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों प्लेटफॉर्म्स पर ग्राहकों को शानदार डील्स और डिस्काउंट दे रही है. 

देशभर में फैले 140 से ज्यादा स्टोर्स के साथ-साथ कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी यह ऑफर उपलब्ध है, जो 17 अगस्त 2025 तक चलेगा. इस सेल में ग्राहकों को प्रीमियम गैजेट्स, होम अप्लायंसेज, वियरेबल्स और एंटरटेनमेंट डिवाइस पर खास कीमतों में कटौती का मौका मिल रहा है. 

iPhone-MacBook पर बंपर डिस्काउंट
खरीदार घर बैठे ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं या फिर नजदीकी विजय सेल्स स्टोर पर जाकर ऑफर्स का फायदा उठा सकते हैं. एप्पल प्रोडक्ट्स के चाहने वालों के लिए भी इस सेल में खास ऑफर मौजूद हैं. iPhone सिर्फ 42,490 रुपये से शुरू हो रहा है, वहीं MacBook की शुरुआती कीमत 69,490 रुपये और iPad 30,100 रुपये से मिल रहा है. 

इसके अलावा ICICI और SBI बैंक कार्ड से भुगतान करने पर इंस्टेंट डिस्काउंट का फायदा भी मिल रहा है. होम अप्लायंसेज की बात करें तो QLED TV मात्र 10,990 रुपये, माइक्रोवेव 4,999 रुपये, वॉशिंग मशीन 8,990 रुपये और AC 26,490 रुपये से शुरू हो रहे हैं. वहीं ऑडियो डिवाइस सिर्फ 299 रुपये और स्मार्टवॉच 999 में से खरीदी जा सकती हैं. 

काम के लिए जरूरी लैपटॉप 25,490 रुपये और स्मार्टफोन 6,499 रुपये में उपलब्ध हैं. बैंक ऑफर्स की बात करें तो American Express कार्डधारकों को 25,000 रुपये से अधिक के EMI ट्रांजैक्शन पर 20,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है. यह ऑफर 13 से 17 अगस्त तक लागू रहेगा. 

Flipkart पर भी सेल शुरू
हालांकि, कंपनी ने साफ किया है कि प्रोडक्ट की कीमतों में बदलाव संभव है, इसलिए खरीदने से पहले ग्राहकों को कीमत जरूर चेक करनी चाहिए. वहीं, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart ने भी आज से अपनी Independence Day Sale 2025 शुरू कर दी है. यहां भी ग्राहकों को स्मार्टफोन, लैपटॉप और अन्य गैजेट्स पर भारी छूट के साथ बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज ऑफर का फायदा मिल रहा है. 

खास बात यह है कि ग्राहक No Cost EMI का विकल्प चुनकर महंगे प्रोडक्ट भी बिना ब्याज के आसान किश्तों में खरीद सकते हैं. इस बार स्वतंत्रता दिवस का जश्न सिर्फ तिरंगा लहराने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि टेक्नोलॉजी और गैजेट्स के दीवानों के लिए खरीदारी का सुनहरा मौका भी लेकर आया है.

ये भी पढ़ें: सास-बहू सीरियल को टक्कर देने को तैयार बिग बॉस और बाकी रियलिटी शो


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Raihan

13 Aug 2025  ·  Published: 16:38 IST

अमेरिका से भारत तक X रहा डाउन, लॉगिन- पोस्ट करने में करोड़ों यूजर्स रहे परेशान

(प्रतीकात्मक तस्वीर)

(प्रतीकात्मक तस्वीर)

X Outage in India and US: दुनिया भर में मशहूर माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) गुरुवार (14 अगस्त) को अचानक ठप हो गया, जिससे हजारों यूजर्स परेशान हो उठे. अमेरिका से लेकर भारत तक, यूजर्स ने लॉगिन और पोस्ट करने में दिक्कत की शिकायतें कीं. 

गुरुवार को माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स, जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था, में अचानक आई तकनीकी खराबी ने हजारों यूजर्स को परेशान कर दिया. आउटेज ट्रैक करने वाली वेबसाइट Downdetector के मुताबिक, अमेरिकी समयानुसार सुबह 11:01 बजे (भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे) तक अमेरिका में करीब 16,400 से ज्यादा यूजर्स ने प्लेटफॉर्म से जुड़ी समस्याएं रिपोर्ट कीं.

समस्याओं में यूजर्स को लॉगिन करने, पोस्ट करने और कंटेंट देखने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा. कई यूजर्स ने शिकायत की कि टाइमलाइन लोड नहीं हो रही थी, जबकि कुछ का कहना था कि वे मैसेज भेजने में असमर्थ थे. भारत में भी स्थिति कुछ अलग नहीं रही. शाम 8 बजे से 8:30 बजे के बीच, Downdetector पर 840 से ज्यादा शिकायतें दर्ज हुईं. इनमें से ज्यादातर रिपोर्ट्स दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे बड़े शहरों से आईं.

अमेरिका में भी बड़ी संख्या में यूजर्स प्रभावित हुए और उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी और परेशानियां जाहिर कीं. फिलहाल कंपनी की ओर से आउटेज की वजह पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन तकनीकी टीम समस्या को जल्द ठीक करने में जुटी हुई है. इस तरह का आउटेज पहले भी कई बार सामने आ चुका है, लेकिन इस बार इसका असर एक साथ कई देशों में देखने को मिला, जिससे यूजर्स की नाराजगी और ज्यादा बढ़ गई है.

पहले भी सर्विस हो चुकी ठप्प
बता दें, यह पहली बार नहीं जब 'एक्स' की सर्विसे डाउन हो गई है, इससे पहले भी 2025 में भारत में कई बार डाउन हुई 'एक्स' पर पोस्ट करने और फीड रिफ्रेश करने में कई बार दिक्कतें आई हैं. दरअसल, 14 अगस्त 2025 की शाम 6:30 बजे से 8:45 बजे (भारतीय समय) तक भारत सहित दुनिया भर में लाखों यूज़र्स को प्लेटफॉर्म इस्तेमाल करने में दिक्कत का सामना करना पड़ा. 

इस दौरान वेबसाइट और मोबाइल ऐप दोनों पर पोस्ट करने, फीड रिफ्रेश करने और नोटिफिकेशन देखने में परेशानी हुई. आउटेज ट्रैकिंग वेबसाइट डाउनडिटेक्टर के मुताबिक, भारत में 800 से ज्यादा शिकायतें कुछ ही मिनटों में दर्ज हुईं. इससे पहले भी 2025 में कई बार 'एक्स' की सर्विस ठप हो चुकी है.

24 मई को शाम 6:07 बजे से शुरू हुए एक बड़े आउटेज ने भारत समेत करोड़ों यूजर्स को प्रभावित किया था. यूजर्स को 'फॉर यू’' और 'फॉलोइंग' पैनल लोड करने में मुश्किल हुई और फीड बिल्कुल रिफ्रेश नहीं हो रही थी. इस दौरान 5,000 से ज्यादा शिकायतें दर्ज हुईं. 10 मार्च को भी एक ग्लोबल आउटेज के चलते 'एक्स' करीब 30 से 40 मिनट तक डाउन रहा, जबकि 23 मई को रात में डेटा सेंटर फेल होने से सर्विस ठप हो गई थी.

एक्स के हैं  586 मिलियन यूजर्स
गौरतलब है कि पूरी दुनिया में 'एक्स' के यूजर्स फैले हुए हैं. 'एक्स' को एक समय अमीरों का अड्डा कहा जाता था. 2025 तक 'एक्स' के दुनिया भर में करीब 586 मिलियन एक्टिव यूजर्स हैं, जिनमें 24.1 से 27.3 मिलियन भारत में हैं. इसके बावजूद एलन मस्क या 'एक्स कॉर्प' की ओर से इन तकनीकी खराबियों पर अब तक कोई ऑफिशियल बयान नहीं आया है.


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Raihan

14 Aug 2025  ·  Published: 19:07 IST

इंफिनिक्स ने लॉन्च किया Infinix Hot 60i 5G, दमदार फीचर्स और किफायती कीमत के साथ

File

फाइल फोटो

Infinix Hot 60i 5G launch in India: स्मार्टफोन मार्केट में इंफिनिक्स ने एक और बजट फ्रेंडली फोन लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने अपनी लोकप्रिय Hot 60 सीरीज़ में नया मॉडल Infinix Hot 60i 5G पेश किया है. यह फोन कम दाम में शानदार फीचर्स के साथ आता है और उन यूज़र्स के लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है जो 10,000 रुपये से कम बजट में 5G फोन लेना चाहते हैं. आइए जानते हैं इस फोन की कीमत, उपलब्धता और खास फीचर्स के बारे में विस्तार से.

Infinix Hot 60i 5G की कीमत और उपलब्धता
कंपनी ने भारत में Infinix Hot 60i 5G की कीमत सिर्फ ₹9,299 रखी है. यह कीमत फोन के 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की है. खास बात यह है कि अगर ग्राहक बैंक ऑफर्स का फायदा उठाते हैं तो यह फोन सिर्फ ₹8,999 में भी खरीदा जा सकता है. यह स्मार्टफोन 21 अगस्त 2025 से Flipkart और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होगा. कंपनी ने इस फोन को चार आकर्षक कलर ऑप्शन में पेश किया है.

शैडो ब्लू (Shadow Blue)
मानसून ग्रीन (Monsoon Green)
प्लम रेड (Plum Red)
स्लीक ब्लैक (Sleek Black)

शानदार डिज़ाइन और डिस्प्ले
Infinix Hot 60i 5G का डिज़ाइन काफी स्टाइलिश है. फोन में डुअल-टोन डिज़ाइन लैंग्वेज दी गई है, जो इसे प्रीमियम लुक देती है. फोन को IP64 रेटिंग मिली है, यानी यह धूल और हल्की पानी की छींटों से सुरक्षित रहेगा. इसके अलावा कंपनी ने इसमें TÜV सर्टिफिकेशन भी दिया है, जिससे दावा किया गया है कि फोन अगले 5 साल तक बिना लैग के काम करेगा.

फोन में 6.75 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1600 पिक्सल है. यह डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट करता है, जिससे गेमिंग और स्क्रॉलिंग का अनुभव बेहद स्मूद होगा. स्क्रीन की ब्राइटनेस 670 निट्स तक है और इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 90.3% है.

दमदार परफॉर्मेंस
यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर पर चलता है, जिसमें ग्राफिक्स के लिए Mali-G57 GPU दिया गया है. फोन में 4GB LPDDR4X RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलता है. जरूरत पड़ने पर स्टोरेज को 2TB तक माइक्रोSD कार्ड से बढ़ाया जा सकता है. सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह फोन Android 15 पर आधारित XOS 5.1 कस्टम UI पर चलता है.

AI फीचर्स के साथ स्मार्टफोन
Infinix ने इस फोन में कई AI बेस्ड फीचर्स भी दिए हैं, जो इसे खास बनाते हैं. इनमें शामिल हैं-

Circle to Search – स्क्रीन पर किसी भी चीज़ को तुरंत सर्च करने का फीचर
AI Call Translation – कॉल के दौरान भाषा ट्रांसलेट करने की सुविधा
AI Summarisation – लंबे टेक्स्ट या डॉक्यूमेंट का छोटा सारांश निकालने की क्षमता
AI Writing Assistant – लिखने में मदद करने वाला स्मार्ट फीचर
AI Eraser – फोटो एडिटिंग के लिए अनचाहे ऑब्जेक्ट्स हटाने का विकल्प
AI Wallpaper Generator – अपने हिसाब से यूनिक वॉलपेपर बनाने का फीचर

इसके अलावा इसमें Folax Voice Assistant भी दिया गया है, जो हैंड्स-फ्री ऑपरेशन और पर्सनलाइज्ड रिस्पॉन्स प्रदान करता है.

कैमरा फीचर्स
फोटोग्राफी के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है, जिसमें f/1.6 अपर्चर और PDAF सपोर्ट मिलता है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है, जिसमें f/2.0 अपर्चर है.

दमदार बैटरी और चार्जिंग
फोन में कंपनी ने 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी है, जो लंबे समय तक आसानी से चलेगी. इसके साथ 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है, यानी बैटरी जल्दी चार्ज हो जाएगी.

कनेक्टिविटी और अन्य फीचर्स
Infinix Hot 60i 5G में कनेक्टिविटी के लिए कई आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं:-

5G सपोर्ट
Wi-Fi
Bluetooth 5.4
GPS
3.5mm ऑडियो जैक
IR ब्लास्टर
USB Type-C पोर्ट

फोन का साइज 167.64 x 77.67 x 8.14mm है और इसका वजन 199 ग्राम है, यानी यह हल्का और कॉम्पैक्ट है. कुल मिलाकर, Infinix Hot 60i 5G उन लोगों के लिए शानदार ऑप्शन है जो कम बजट में एक 5G स्मार्टफोन चाहते हैं. इसमें शानदार डिस्प्ले, दमदार बैटरी, अच्छे कैमरे और AI फीचर्स मिलते हैं. सिर्फ ₹9,299 की कीमत में यह फोन मार्केट में Redmi, Realme और iQOO जैसे ब्रांड्स को कड़ी टक्कर देने वाला है.


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

18 Aug 2025  ·  Published: 12:31 IST