फाइल फोटो
Apple iOS latest update: एप्पल (Apple) ने बुधवार को iPhone और iPad यूज़र्स के लिए iOS 18.6.2 और iPadOS 18.6.2 अपडेट जारी कर दिया है. यह अपडेट पिछले हफ्ते आए iOS 18.6.1 वर्ज़न के बाद पेश किया गया है. iOS 18.6.1 में अमेरिका के यूज़र्स के लिए Apple Watch में ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटरिंग फीचर को वापस लाया गया था. वहीं, नया अपडेट सुरक्षा (Security) से जुड़ी एक बड़ी कमी को दूर करने के लिए जारी किया गया है.
कंपनी का कहना है कि यह अपडेट बेहद अहम है क्योंकि इसमें एक ज़ीरो-डे (Zero-day) वल्नरेबिलिटी को ठीक किया गया है, जो पहले के वर्ज़न में अनदेखी रह गई थी. इस वजह से यह अपडेट सभी iPhone और iPad यूज़र्स के लिए ज़रूरी माना जा रहा है.
iOS 18.6.2 में नया क्या है?
एप्पल ने अपने आधिकारिक रिलीज़ नोट्स में लिखा है, “यह अपडेट महत्वपूर्ण सुरक्षा सुधार लाता है और सभी यूज़र्स को इसे इंस्टॉल करने की सलाह दी जाती है.” अपडेट का साइज लगभग 855MB है. इस अपडेट में CVE-2025-43300 नामक वल्नरेबिलिटी को पैच किया गया है. यह एक आउट-ऑफ-बाउंड्स (Out-of-bounds) समस्या थी, जो तब सामने आती थी जब कोई डिवाइस किसी मैलिशियस (खतरनाक) फाइल को प्रोसेस करता था. इस बग के चलते मेमोरी करप्शन (Memory Corruption) की स्थिति बन जाती थी, जिससे हैकर्स को डिवाइस पर अटैक करने का मौका मिल सकता था.
एप्पल का कहना है कि इस सुरक्षा खामी को बेहतर बॉउंड्स चेकिंग (Improved Bounds Checking) के जरिए फिक्स कर दिया गया है. हालांकि कंपनी ने यह भी स्वीकार किया है कि इस कमजोरी का फायदा उठाकर पहले ही कुछ बेहद टारगेटेड और हाई-लेवल अटैक किए जा चुके हैं.
ज़ीरो-डे वल्नरेबिलिटी क्यों खतरनाक होती है?
ज़ीरो-डे वल्नरेबिलिटी वो बग होते हैं जिनके बारे में कंपनी को देर से पता चलता है. ऐसे मामलों में हैकर्स इसे पहले ही एक्सप्लॉइट कर लेते हैं और यूज़र्स को निशाना बना सकते हैं. एप्पल ने कहा है कि इस बार का अटैक “बेहद परिष्कृत और चुनिंदा व्यक्तियों को टारगेट करने वाला” था. यानी यह समस्या केवल आम यूज़र्स के लिए ही नहीं, बल्कि हाई-प्रोफाइल यूज़र्स (जैसे पत्रकार, राजनयिक या कारोबारी हस्तियों) के लिए भी खतरा साबित हो सकती थी. इसी वजह से कंपनी ने बिना समय गंवाए iOS 18.6.2 को रिलीज़ किया, ताकि सभी यूज़र्स सुरक्षित रह सकें.
किन डिवाइसों के लिए आया है iOS 18.6.2 अपडेट?
यह अपडेट iPhone XS और उसके बाद के सभी मॉडल्स के लिए जारी किया गया है। इसके अलावा iPadOS 18.6.2 निम्नलिखित iPad मॉडल्स पर इंस्टॉल किया जा सकता है.
iPad Pro 13-inch (सभी वर्ज़न)
iPad Pro 12.9-inch (3rd generation और उसके बाद)
iPad Pro 11-inch (1st generation और उसके बाद)
iPad Air (3rd generation और उसके बाद)
iPad (7th generation और उसके बाद)
iPad mini (5th generation और उसके बाद)
अगर आपके पास इनमें से कोई भी डिवाइस है, तो आपको तुरंत यह अपडेट इंस्टॉल करना चाहिए।
अपडेट कैसे इंस्टॉल करें?
अपने iPhone या iPad पर iOS 18.6.2 अपडेट इंस्टॉल करना बेहद आसान है. इसके लिए आपको बस ये स्टेप्स फॉलो करने होंगे.
सबसे पहले Settings App खोलें.
फिर General ऑप्शन पर टैप करें.
उसके बाद Software Update पर जाएं.
यहां आपको iOS 18.6.2 दिखेगा.
अब Install Now पर क्लिक करके अपडेट इंस्टॉल कर लें.
ध्यान रखें कि इंस्टॉलेशन से पहले आपके फोन या iPad में पर्याप्त बैटरी और इंटरनेट कनेक्शन होना चाहिए.
क्यों ज़रूरी है यह अपडेट इंस्टॉल करना?
यह अपडेट आपके iPhone और iPad को उन सुरक्षा खतरों से बचाएगा, जो पहले से डिवाइस में मौजूद थे.
अगर आप इसे इंस्टॉल नहीं करते, तो आपका डिवाइस उन बग्स और अटैक्स के खतरे में रह सकता है, जिनका इस्तेमाल हैकर्स कर चुके हैं. चूंकि यह एक Zero-day vulnerability थी, इसलिए कंपनी खुद भी मानती है कि इसे बहुत जल्दी इंस्टॉल करना सभी यूज़र्स के लिए फायदेमंद होगा.
फाइल फोटो
अगर आप नया स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं और आपका बजट 25,000 रुपये से कम है, तो आपके पास इस समय काफी अच्छे विकल्प मौजूद हैं. यह सेगमेंट पहले सिर्फ एंट्री-लेवल या बेसिक फीचर्स तक सीमित था, लेकिन अब इसमें प्रीमियम डिज़ाइन, दमदार परफॉर्मेंस और लंबी बैटरी लाइफ वाले स्मार्टफोन भी मिल जाते हैं. यही वजह है कि आजकल ज़्यादातर लोग अपना पहला या अगला स्मार्टफोन इसी रेंज में चुनते हैं. 2025 में कई बड़ी कंपनियों ने इस प्राइस रेंज में शानदार मॉडल लॉन्च किए हैं. आइए जानते हैं कौन सा फोन आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है.
1. Motorola Edge 60 Fusion
मोटोरोला का यह फोन प्रीमियम डिज़ाइन के साथ आता है. इसमें पतला और स्लिम बॉडी दिया गया है, साथ ही 5,500mAh बैटरी भी है जो आसानी से दिनभर चलती है. फोन की खासियत इसका डिज़ाइन और कैमरा परफॉर्मेंस है.
कैमरा परफॉर्मेंस: लो-लाइट और डेलाइट दोनों में शानदार रिज़ल्ट.
चार्जिंग: बॉक्स में ही 68W फास्ट चार्जर मिलता है.
डिज़ाइन: कर्व्ड डिस्प्ले और फॉक्स लेदर फिनिश इसे काफी प्रीमियम लुक देते हैं.
अगर आप बैलेंस्ड फोन चाहते हैं, जिसमें डिज़ाइन और कैमरा दोनों अच्छे हों, तो यह बढ़िया विकल्प है.
2. Vivo T4 5G
वीवो का यह फोन अपने 7,300mAh की जबरदस्त बैटरी के लिए मशहूर है. इतनी बड़ी बैटरी होने के बावजूद फोन स्लिम और हल्का है.
डिस्प्ले: प्रीमियम क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले.
प्रोसेसर: Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3 – डेली टास्क और हल्के गेमिंग के लिए परफेक्ट.
कमज़ोरी: कैमरा परफॉर्मेंस उतना दमदार नहीं है.
यह फोन उन लोगों के लिए सही है जो दिनभर फोन यूज़ करते हैं और बार-बार चार्जिंग से परेशान नहीं होना चाहते।
3. iQOO Neo 10R
अगर आपका फोकस गेमिंग है, तो iQOO Neo 10R आपके लिए बनाया गया है.
प्रोसेसर: Snapdragon 8s Gen 3 – इस प्राइस रेंज में बेस्ट.
बैटरी: 6,400mAh, जो आसानी से डेढ़ दिन तक चलती है.
चार्जिंग: 80W फास्ट चार्जिंग.
कमज़ोरी: कैमरा परफॉर्मेंस औसत.
BGMI, COD Mobile या Genshin Impact जैसे हेवी गेम्स खेलने वालों के लिए यह फोन परफेक्ट चॉइस है.
4. Nothing Phone 3a
नथिंग ने अपने यूनिक और ट्रांसपेरेंट डिज़ाइन से मार्केट में धूम मचाई है.
डिज़ाइन: ट्रांसपेरेंट बॉडी + IP64 रेटिंग (डस्ट और वाटर रेज़िस्टेंट).
कैमरा: तीन रियर कैमरे, जिसमें 2X टेलीफोटो भी शामिल है.
सॉफ्टवेयर: Nothing OS – बाकी एंड्रॉइड स्किन्स से अलग और स्मूथ.
बैटरी: संतुलित और अच्छा परफॉर्मेंस.
अगर आप एक ऑलराउंडर फोन चाहते हैं जो दिखने में भी यूनिक लगे, तो यह बेस्ट ऑप्शन है.
5. Honor 200
Honor ने इस सेगमेंट में अच्छी एंट्री की है.
डिज़ाइन: स्टाइलिश लुक और यूनिक कैमरा मॉड्यूल.
कैमरा: अच्छा डेलाइट + लो-लाइट परफॉर्मेंस, 2.5X टेलीफोटो कैमरा भी.
बैटरी: 5,200mAh (सिलिकॉन-कार्बन टेक्नोलॉजी) + 100W फास्ट चार्जिंग.
कमज़ोरी: कोई आधिकारिक IP रेटिंग नहीं.
इसकी लॉन्च प्राइस ज्यादा थी, लेकिन अब यह 23,999 रुपये से शुरू हो रहा है, यानी एक दमदार डील.
6. OnePlus Nord 4
वनप्लस नॉर्ड 4 असल में 25,000 रुपये से थोड़ा ऊपर है (26,999 रुपये), लेकिन इसकी परफॉर्मेंस और फीचर्स देखकर इसे नजरअंदाज करना मुश्किल है।
डिज़ाइन: पूरा मेटल बॉडी, जो बेहद यूनिक और प्रीमियम है.
प्रोसेसर: Snapdragon 7+ Gen 3 – हेवी गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए बेस्ट.
कैमरा: बढ़िया परफॉर्मेंस, मिड-रेंज के हिसाब से अच्छा.
बैटरी: 5,500mAh + 100W चार्जिंग (सिर्फ 33 मिनट में फुल चार्ज).
अगर आप बजट थोड़ा बढ़ा सकते हैं, तो यह फोन जरूर लेना चाहिए.
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
X Outage in India and US: दुनिया भर में मशहूर माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) गुरुवार (14 अगस्त) को अचानक ठप हो गया, जिससे हजारों यूजर्स परेशान हो उठे. अमेरिका से लेकर भारत तक, यूजर्स ने लॉगिन और पोस्ट करने में दिक्कत की शिकायतें कीं.
गुरुवार को माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स, जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था, में अचानक आई तकनीकी खराबी ने हजारों यूजर्स को परेशान कर दिया. आउटेज ट्रैक करने वाली वेबसाइट Downdetector के मुताबिक, अमेरिकी समयानुसार सुबह 11:01 बजे (भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे) तक अमेरिका में करीब 16,400 से ज्यादा यूजर्स ने प्लेटफॉर्म से जुड़ी समस्याएं रिपोर्ट कीं.
समस्याओं में यूजर्स को लॉगिन करने, पोस्ट करने और कंटेंट देखने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा. कई यूजर्स ने शिकायत की कि टाइमलाइन लोड नहीं हो रही थी, जबकि कुछ का कहना था कि वे मैसेज भेजने में असमर्थ थे. भारत में भी स्थिति कुछ अलग नहीं रही. शाम 8 बजे से 8:30 बजे के बीच, Downdetector पर 840 से ज्यादा शिकायतें दर्ज हुईं. इनमें से ज्यादातर रिपोर्ट्स दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे बड़े शहरों से आईं.
अमेरिका में भी बड़ी संख्या में यूजर्स प्रभावित हुए और उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी और परेशानियां जाहिर कीं. फिलहाल कंपनी की ओर से आउटेज की वजह पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन तकनीकी टीम समस्या को जल्द ठीक करने में जुटी हुई है. इस तरह का आउटेज पहले भी कई बार सामने आ चुका है, लेकिन इस बार इसका असर एक साथ कई देशों में देखने को मिला, जिससे यूजर्स की नाराजगी और ज्यादा बढ़ गई है.
पहले भी सर्विस हो चुकी ठप्प
बता दें, यह पहली बार नहीं जब 'एक्स' की सर्विसे डाउन हो गई है, इससे पहले भी 2025 में भारत में कई बार डाउन हुई 'एक्स' पर पोस्ट करने और फीड रिफ्रेश करने में कई बार दिक्कतें आई हैं. दरअसल, 14 अगस्त 2025 की शाम 6:30 बजे से 8:45 बजे (भारतीय समय) तक भारत सहित दुनिया भर में लाखों यूज़र्स को प्लेटफॉर्म इस्तेमाल करने में दिक्कत का सामना करना पड़ा.
इस दौरान वेबसाइट और मोबाइल ऐप दोनों पर पोस्ट करने, फीड रिफ्रेश करने और नोटिफिकेशन देखने में परेशानी हुई. आउटेज ट्रैकिंग वेबसाइट डाउनडिटेक्टर के मुताबिक, भारत में 800 से ज्यादा शिकायतें कुछ ही मिनटों में दर्ज हुईं. इससे पहले भी 2025 में कई बार 'एक्स' की सर्विस ठप हो चुकी है.
24 मई को शाम 6:07 बजे से शुरू हुए एक बड़े आउटेज ने भारत समेत करोड़ों यूजर्स को प्रभावित किया था. यूजर्स को 'फॉर यू’' और 'फॉलोइंग' पैनल लोड करने में मुश्किल हुई और फीड बिल्कुल रिफ्रेश नहीं हो रही थी. इस दौरान 5,000 से ज्यादा शिकायतें दर्ज हुईं. 10 मार्च को भी एक ग्लोबल आउटेज के चलते 'एक्स' करीब 30 से 40 मिनट तक डाउन रहा, जबकि 23 मई को रात में डेटा सेंटर फेल होने से सर्विस ठप हो गई थी.
एक्स के हैं 586 मिलियन यूजर्स
गौरतलब है कि पूरी दुनिया में 'एक्स' के यूजर्स फैले हुए हैं. 'एक्स' को एक समय अमीरों का अड्डा कहा जाता था. 2025 तक 'एक्स' के दुनिया भर में करीब 586 मिलियन एक्टिव यूजर्स हैं, जिनमें 24.1 से 27.3 मिलियन भारत में हैं. इसके बावजूद एलन मस्क या 'एक्स कॉर्प' की ओर से इन तकनीकी खराबियों पर अब तक कोई ऑफिशियल बयान नहीं आया है.
फाइल फोटो
Samsung Galaxy S25 FE: स्मार्टफोन की दुनिया में सैमसंग का नाम हमेशा से ही भरोसे और इनोवेशन का प्रतीक रहा है. कंपनी हर साल अपनी नई फ्लैगशिप सीरीज़ के साथ ऐसे फीचर्स पेश करती है, जो लोगों की उम्मीदों को और आगे बढ़ा देते हैं. अब सैमसंग गैलेक्सी S25 सीरीज़ के बाद कंपनी जल्द ही Samsung Galaxy S25 FE को लॉन्च करने की तैयारी में है. यह स्मार्टफोन पिछले साल के गैलेक्सी S24 FE का अपग्रेडेड वर्ज़न माना जा रहा है. हाल ही में इस फोन की कुछ लीक्ड रेंडर्स सामने आई हैं, जिनसे इसके डिज़ाइन, कलर ऑप्शंस और कुछ अहम स्पेसिफिकेशंस का पता चला है.
नया डिज़ाइन और कलर ऑप्शन
लीक्ड रेंडर्स के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी S25 FE का डिज़ाइन काफी हद तक गैलेक्सी S25 और S25+ जैसा होगा. फोन में फ्लैट फ्रेम डिज़ाइन दिया गया है, जिससे यह मॉडर्न और प्रीमियम लुक देता है. पीछे की तरफ एक ट्रिपल कैमरा सेटअप दिखाई दे रहा है, जो टॉप-लेफ्ट कॉर्नर पर वर्टिकल स्टाइल में लगा होगा. इसके साथ ही LED फ्लैश भी मौजूद होगा.
फ्रंट पैनल पर कंपनी ने लगभग बेज़ल-लेस डिस्प्ले दिया है, जिसमें बीच में पंच-होल कैमरा कटआउट होगा. यही डिस्प्ले डिज़ाइन इस फोन को ज्यादा स्टाइलिश और फ्यूचरिस्टिक बनाता है. जहां तक कलर ऑप्शंस की बात है, तो यह स्मार्टफोन ब्लैक, नेवी, आइस ब्लू और व्हाइट समेत पांच रंगों में उपलब्ध होगा. सबसे खास बात यह है कि इस बार पहली बार कंपनी ने गैलेक्सी S25 सीरीज़ में व्हाइट कलर ऑप्शन जोड़ा है. माना जा रहा है कि यह कलर यूज़र्स के बीच काफी लोकप्रिय होगा.
संभावित लॉन्च डेट
रिपोर्ट्स के अनुसार, सैमसंग गैलेक्सी S25 FE को 4 सितंबर 2025 को लॉन्च किया जा सकता है. यह तारीख इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इसी दिन से IFA 2025 इवेंट की शुरुआत होने जा रही है और कंपनी ने इसी इवेंट के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस भी शेड्यूल की है. हालांकि, यह भी कहा जा रहा है कि इस इवेंट का फोकस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और स्मार्ट होम्स पर होगा. ऐसे में आधिकारिक तौर पर अभी लॉन्च की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन अनुमान यही है कि S25 FE इसी समय पेश होगा.
संभावित स्पेसिफिकेशंस
सैमसंग गैलेक्सी S25 FE के बारे में अब तक जो जानकारी सामने आई है, उसके अनुसार यह फोन हाई-परफॉर्मेंस फीचर्स के साथ आएगा.
⦁ प्रोसेसर: इसमें कंपनी Exynos 2400 प्रोसेसर दे सकती है, जो पिछले साल के Exynos 2400e से बेहतर परफॉर्मेंस देगा.
⦁ रैम और स्टोरेज: फोन में 8GB RAM और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज मिलने की संभावना है.
⦁ बैटरी: पावर के लिए इसमें 4,900mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी.
⦁ डिस्प्ले: यह स्मार्टफोन लगभग 6.7-इंच का सुपर AMOLED डिस्प्ले लेकर आ सकता है, जिसमें हाई रिफ्रेश रेट और बेहतर ब्राइटनेस होगी.
⦁ कैमरा: कैमरा सेटअप में एक 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड शूटर और 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस शामिल होगा.
क्या होगी कीमत?
कीमत को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है, लेकिन लीक रिपोर्ट्स के आधार पर माना जा रहा है कि गैलेक्सी S25 FE को कंपनी प्रीमियम मिड-रेंज कैटेगरी में लॉन्च करेगी. इसकी कीमत लगभग 50,000 रुपये के आसपास हो सकती है.