How to start Datacenter or Domain and hosting business ?
Top Digital Marketing Companies
Top Flutter App Development Companies
How to earn money Online ?
How to start Ecommerce business ?
इंसानी खोपड़ियों से बने बर्तन, मानव त्वचा की कुर्सियां; अमेरिका का सबसे खौफनाक सीरियल किलर
BBDS App Download
× Bindass Bol Home About News Contact Search

iPhone 16 खरीदने का गोल्डन मौका, Flipkart Big Billion Days में कीमत होगी आधी

File

फाइल फोटो

Flipkart Big Billion Days 2025: फ्लिपकार्ट ने अपनी सालाना Big Billion Days Sale 2025 की तारीखों का ऐलान होने वाला है. इस बार स्मार्टफोन सेक्शन में सबसे ज्यादा चर्चा iPhone ऑफर्स को लेकर है. Apple के नए iPhone 17 सीरीज़ लॉन्च से ठीक पहले, iPhone 16 और 16 Pro मॉडल्स पर भारी डिस्काउंट मिलने वाला है. बैंक ऑफर्स और एक्सक्लूसिव डील्स के साथ यह सेल खरीदारों के लिए बड़ा मौका लेकर आ रही है. आइए जानते हैं....

फ्लिपकार्ट की Big Billion Days 2025 सेल की शुरुआत 23 सितंबर से शुरू हो सकती है और यह कई दिनों तक चलेगी. कंपनी ने स्मार्टफोन्स, इलेक्ट्रॉनिक्स और फैशन समेत कई कैटेगरीज में भारी छूट का ऐलान किया है लेकिन सबसे ज्यादा नज़रें इस बार Apple iPhone पर टिक गई हैं.

iPhone 16 सीरीज़ पर ऑफर्स
iPhone 16 की कीमत सेल के दौरान लगभग ₹65,000 तक आने की संभावना है. कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक लिमिटेड स्टॉक में iPhone 16 ₹49,999 में भी उपलब्ध हो सकता है. iPhone 16 Pro की कीमत लगभग ₹1,09,900 से घटकर करीब ₹ 85000 पर आ सकती है. iPhone 16 Pro Max को भी करीब ₹1,09,900 में खरीदा जा सकेगा, जबकि इसकी असली कीमत ₹1,29,900 है.

बैंक और पेमेंट ऑफर्स
फ्लिपकार्ट ने Axis Bank और ICICI Bank कार्ड पर 10 फीसद तक का इंस्टेंट डिस्काउंट देने का ऐलान किया है. साथ ही ग्राहकों को No-Cost EMI, Pay Later और SuperCoin रिवॉर्ड्स जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी. चुने हुए UPI और वॉलेट पेमेंट्स पर भी कैशबैक ऑफर रहने की संभावना है.

पुरानी iPhone सीरीज़ पर कटौती
iPhone 16 सीरीज़ पर मिलने वाले डिस्काउंट के साथ-साथ पुराने मॉडल्स जैसे iPhone 15 और iPhone 14 पर भी कीमतों में कटौती देखने को मिलेगी. चूंकि Apple जल्द ही iPhone 17 सीरीज़ लॉन्च करने जा रहा है, ऐसे में कंपनी पुरानी सीरीज़ को ज्यादा किफायती दाम पर उपलब्ध करवा रही है.

ग्राहकों के लिए टिप्स
फ्लिपकार्ट Plus और Black मेंबर्स को एक दिन पहले ही ऑफर्स का एक्सेस मिलेगा. खरीदारों को चाहिए कि वे पहले से Wishlist बना लें और बैंक कार्ड डिटेल्स अपडेट कर लें ताकि स्टॉक खत्म होने से पहले ऑर्डर कर सकें. प्राइस ट्रैकिंग और अलर्ट्स ऑन कर लें, ताकि सही डिस्काउंट का पता चल सके.

फ्लिपकार्ट की Big Billion Days 2025 सेल iPhone खरीदने वालों के लिए बेहतरीन मौका साबित हो सकती है. खासकर iPhone 16 सीरीज़ पर भारी छूट और बैंक ऑफर्स के साथ यह डील बाजार में सबसे आकर्षक मानी जा रही है. अगर आप नया iPhone लेने की सोच रहे हैं, तो इस सेल का इंतजार करना फायदे का सौदा होगा.


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

04 Sep 2025  ·  Published: 19:00 IST

iPhone और Samsung Galaxy सस्ते होंगे, Amazon Sale में बंपर डिस्काउंट

File

फाइल फोटो

Amazon Great Indian Festival 2025: दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे देश में त्योहारों का सीज़न शुरू हो चुका है और इसी के साथ ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म्स पर भी मेगा सेल का आगाज़ होने वाला है. अमेज़न इंडिया ने अपने सालाना ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 2025 (Great Indian Festival Sale) की तारीख का ऐलान कर दिया है. यह सेल 23 सितंबर से शुरू होगी और पूरे महीने तक चलने की संभावना है. इस दौरान ग्राहकों को स्मार्टफोन, लैपटॉप, होम अप्लायंसेज़, फैशन, ब्यूटी और किचन आइटम्स पर भारी छूट मिलेगी.

अमेज़न ने दावा किया है कि इस बार ग्राहकों को चुनिंदा प्रोडक्ट्स पर 80% तक की छूट मिलेगी. इसके अलावा, SBI क्रेडिट और डेबिट कार्ड होल्डर्स को 10% अतिरिक्त इंस्टेंट डिस्काउंट का फायदा मिलेगा. अमेज़न पे ICICI क्रेडिट कार्ड पर भी खास कैशबैक और नो-कॉस्ट EMI विकल्प उपलब्ध रहेंगे.

स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक्स पर बंपर ऑफर
त्योहारों के सीजन में हर साल स्मार्टफोन की सबसे ज्यादा डिमांड रहती है. इस बार भी अमेज़न ने खास तैयारियां की हैं. Samsung Galaxy S24 Ultra, iPhone 15, OnePlus 13s और Vivo V60 जैसे हाई-एंड स्मार्टफोन्स पर भारी छूट मिलने की संभावना है. कंपनी ने टीज़र में इशारा किया है कि कई प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर 40% तक का डिस्काउंट मिलेगा.

इसी तरह टैबलेट और लैपटॉप सेगमेंट में भी बड़ी डील्स पेश की जाएंगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, लैपटॉप पर 45% और टैबलेट्स पर 70% तक की छूट दी जा सकती है. Galaxy Tab S9 FE को 20,000 रुपये से कम कीमत में और iPad M3 को 50,000 रुपये से कम दाम में खरीदने का मौका मिलेगा.

घरेलू उपकरण और स्मार्ट टीवी पर ऑफर
त्योहारों के मौके पर लोग घर और किचन से जुड़े सामान भी बड़े पैमाने पर खरीदते हैं. अमेज़न ने LG, Samsung, Haier और Godrej जैसे ब्रांड्स के अप्लायंसेज़ पर 65% तक की छूट देने का वादा किया है. इसमें रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन, एयर कंडीशनर और माइक्रोवेव जैसे प्रोडक्ट शामिल हैं. इसी तरह स्मार्ट टीवी, प्रोजेक्टर और होम थिएटर पर भी धमाकेदार डील्स मिलेंगी. कंपनी का दावा है कि 4K Smart TV और प्रोजेक्टर पर इस बार अब तक का सबसे बड़ा डिस्काउंट दिया जाएगा.

फैशन, ब्यूटी और होम प्रोडक्ट्स पर भी भारी छूट
सिर्फ इलेक्ट्रॉनिक्स ही नहीं, फैशन और ब्यूटी कैटेगरी पर भी ग्राहकों को बड़ी बचत का मौका मिलेगा. Crocs, Titan, L’Oreal और Libas जैसे ब्रांड्स पर 50% से 80% तक की छूट मिलेगी. इसी तरह होम, किचन और आउटडोर प्रोडक्ट्स पर भी भारी डिस्काउंट की पेशकश की जाएगी.

बैंक और EMI ऑफर्स
अमेज़न ने इस सेल को ग्राहकों के लिए और ज्यादा आकर्षक बनाने के लिए बैंक ऑफर्स भी शामिल किए हैं. SBI कार्ड यूजर्स को 10% की इंस्टेंट छूट मिलेगी. इसके अलावा, नो-कॉस्ट EMI, एक्सचेंज ऑफर और Amazon Pay ICICI क्रेडिट कार्ड के जरिए कैशबैक का फायदा भी मिलेगा.

GST कटौती से और सस्ते होंगे TV और AC
हाल ही में केंद्र सरकार ने टीवी और एसी जैसे प्रोडक्ट्स पर GST 28% से घटाकर 18% कर दिया है. यह बदलाव 22 सितंबर से लागू होगा. ऐसे में, जब अमेज़न की सेल 23 सितंबर से शुरू होगी, तो ग्राहकों को इन प्रोडक्ट्स पर दोगुना फायदा मिलेगा. यानी, पहले से डिस्काउंट पर मिलने वाले TV और AC अब और सस्ते हो जाएंगे.

इस बार की सेल क्यों है खास?

  • 80% तक की छूट – इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन और होम प्रोडक्ट्स पर.
  • प्रीमियम स्मार्टफोन – iPhone और Samsung पर बंपर डिस्काउंट.
  • GST कटौती का डबल फायदा – टीवी और AC बेहद सस्ते मिलेंगे.
  • बैंक ऑफर और EMI विकल्प – बजट फ्रेंडली शॉपिंग के लिए.
  • पूरे महीने चलने वाली सेल – ग्राहकों को खरीदारी के लिए लंबा समय.

BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

06 Sep 2025  ·  Published: 11:18 IST

इंफिनिक्स ने लॉन्च किया Infinix Hot 60i 5G, दमदार फीचर्स और किफायती कीमत के साथ

File

फाइल फोटो

Infinix Hot 60i 5G launch in India: स्मार्टफोन मार्केट में इंफिनिक्स ने एक और बजट फ्रेंडली फोन लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने अपनी लोकप्रिय Hot 60 सीरीज़ में नया मॉडल Infinix Hot 60i 5G पेश किया है. यह फोन कम दाम में शानदार फीचर्स के साथ आता है और उन यूज़र्स के लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है जो 10,000 रुपये से कम बजट में 5G फोन लेना चाहते हैं. आइए जानते हैं इस फोन की कीमत, उपलब्धता और खास फीचर्स के बारे में विस्तार से.

Infinix Hot 60i 5G की कीमत और उपलब्धता
कंपनी ने भारत में Infinix Hot 60i 5G की कीमत सिर्फ ₹9,299 रखी है. यह कीमत फोन के 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की है. खास बात यह है कि अगर ग्राहक बैंक ऑफर्स का फायदा उठाते हैं तो यह फोन सिर्फ ₹8,999 में भी खरीदा जा सकता है. यह स्मार्टफोन 21 अगस्त 2025 से Flipkart और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होगा. कंपनी ने इस फोन को चार आकर्षक कलर ऑप्शन में पेश किया है.

शैडो ब्लू (Shadow Blue)
मानसून ग्रीन (Monsoon Green)
प्लम रेड (Plum Red)
स्लीक ब्लैक (Sleek Black)

शानदार डिज़ाइन और डिस्प्ले
Infinix Hot 60i 5G का डिज़ाइन काफी स्टाइलिश है. फोन में डुअल-टोन डिज़ाइन लैंग्वेज दी गई है, जो इसे प्रीमियम लुक देती है. फोन को IP64 रेटिंग मिली है, यानी यह धूल और हल्की पानी की छींटों से सुरक्षित रहेगा. इसके अलावा कंपनी ने इसमें TÜV सर्टिफिकेशन भी दिया है, जिससे दावा किया गया है कि फोन अगले 5 साल तक बिना लैग के काम करेगा.

फोन में 6.75 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1600 पिक्सल है. यह डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट करता है, जिससे गेमिंग और स्क्रॉलिंग का अनुभव बेहद स्मूद होगा. स्क्रीन की ब्राइटनेस 670 निट्स तक है और इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 90.3% है.

दमदार परफॉर्मेंस
यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर पर चलता है, जिसमें ग्राफिक्स के लिए Mali-G57 GPU दिया गया है. फोन में 4GB LPDDR4X RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलता है. जरूरत पड़ने पर स्टोरेज को 2TB तक माइक्रोSD कार्ड से बढ़ाया जा सकता है. सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह फोन Android 15 पर आधारित XOS 5.1 कस्टम UI पर चलता है.

AI फीचर्स के साथ स्मार्टफोन
Infinix ने इस फोन में कई AI बेस्ड फीचर्स भी दिए हैं, जो इसे खास बनाते हैं. इनमें शामिल हैं-

Circle to Search – स्क्रीन पर किसी भी चीज़ को तुरंत सर्च करने का फीचर
AI Call Translation – कॉल के दौरान भाषा ट्रांसलेट करने की सुविधा
AI Summarisation – लंबे टेक्स्ट या डॉक्यूमेंट का छोटा सारांश निकालने की क्षमता
AI Writing Assistant – लिखने में मदद करने वाला स्मार्ट फीचर
AI Eraser – फोटो एडिटिंग के लिए अनचाहे ऑब्जेक्ट्स हटाने का विकल्प
AI Wallpaper Generator – अपने हिसाब से यूनिक वॉलपेपर बनाने का फीचर

इसके अलावा इसमें Folax Voice Assistant भी दिया गया है, जो हैंड्स-फ्री ऑपरेशन और पर्सनलाइज्ड रिस्पॉन्स प्रदान करता है.

कैमरा फीचर्स
फोटोग्राफी के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है, जिसमें f/1.6 अपर्चर और PDAF सपोर्ट मिलता है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है, जिसमें f/2.0 अपर्चर है.

दमदार बैटरी और चार्जिंग
फोन में कंपनी ने 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी है, जो लंबे समय तक आसानी से चलेगी. इसके साथ 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है, यानी बैटरी जल्दी चार्ज हो जाएगी.

कनेक्टिविटी और अन्य फीचर्स
Infinix Hot 60i 5G में कनेक्टिविटी के लिए कई आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं:-

5G सपोर्ट
Wi-Fi
Bluetooth 5.4
GPS
3.5mm ऑडियो जैक
IR ब्लास्टर
USB Type-C पोर्ट

फोन का साइज 167.64 x 77.67 x 8.14mm है और इसका वजन 199 ग्राम है, यानी यह हल्का और कॉम्पैक्ट है. कुल मिलाकर, Infinix Hot 60i 5G उन लोगों के लिए शानदार ऑप्शन है जो कम बजट में एक 5G स्मार्टफोन चाहते हैं. इसमें शानदार डिस्प्ले, दमदार बैटरी, अच्छे कैमरे और AI फीचर्स मिलते हैं. सिर्फ ₹9,299 की कीमत में यह फोन मार्केट में Redmi, Realme और iQOO जैसे ब्रांड्स को कड़ी टक्कर देने वाला है.


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

18 Aug 2025  ·  Published: 12:31 IST

OnePlus 15R भारत में 17 दिसंबर को होगा लॉन्च, जानिए अब तक कन्फर्म हुए 5 बड़े अपग्रेड

File

फाइल फोटो

OnePlus 15R Specification: OnePlus ने कन्फर्म किया है कि उसका नया स्मार्टफोन, OnePlus 15R, 17 दिसंबर को भारत में लॉन्च होगा. लॉन्च से पहले, कंपनी ने फोन के बारे में कई अहम डिटेल्स शेयर की हैं, जिससे यह साफ हो गया है कि यह डिवाइस R-सीरीज़ में अब तक का सबसे बड़ा अपग्रेड हो सकता है. OnePlus 15R को "वैल्यू फ्लैगशिप" सेगमेंट में रखा जाएगा, जिसका मतलब है कि फ्लैगशिप जैसे फीचर्स थोड़ी कम कीमत पर मिलेंगे.

पावरफुल और स्मूथ डिस्प्ले
OnePlus 15R में 1.5K रेज़ोल्यूशन वाला AMOLED डिस्प्ले होगा जो 165Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा. यह वही हाई रिफ्रेश रेट है जो आमतौर पर महंगे फ्लैगशिप फोन में मिलता है.
हालांकि यह LTPO डिस्प्ले नहीं होगा, फिर भी यह हाई रिफ्रेश रेट गेमिंग और स्क्रॉलिंग को बहुत स्मूथ बनाएगा. खासकर जो लोग शूटिंग और एक्शन गेम खेलते हैं, उन्हें इसमें काफी सुधार देखने को मिलेगा.

सेल्फी कैमरे में बड़ा अपग्रेड
OnePlus 15R में ऑटोफोकस सपोर्ट के साथ 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा. यह पिछले मॉडल, OnePlus 13R के 16MP कैमरे के मुकाबले दोगुना अपग्रेड है. ऑटोफोकस की वजह से कम रोशनी में भी सेल्फी ज़्यादा साफ आएंगी. इसके अलावा, फोन 4K वीडियो (30fps) रिकॉर्ड कर पाएगा, जो पहले 1080p तक सीमित था.

अब तक की सबसे बड़ी बैटरी
OnePlus अपने 15R में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी दे रहा है. फोन में 7400mAh की पावरफुल बैटरी होगी, जो OnePlus 13R की 6000mAh बैटरी से काफी बड़ी है. इसका मतलब है कि फोन एक बार चार्ज करने पर आसानी से डेढ़ से दो दिन तक चल सकता है. कंपनी ने चार्जिंग स्पीड पर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है, लेकिन इसमें 80W फास्ट चार्जिंग होने की उम्मीद है. वायरलेस चार्जिंग की स्थिति अभी साफ नहीं है.

 कैमरा क्वालिटी के लिए DetailMax इंजन
OnePlus ने हाल ही में Hasselblad के साथ अपनी पार्टनरशिप खत्म कर दी और अपनी नई DetailMax इंजन टेक्नोलॉजी पेश की. यह टेक्नोलॉजी अब न सिर्फ फ्लैगशिप मॉडल में बल्कि OnePlus 15R में भी मिलेगी. इससे ज़्यादा डिटेल वाली तस्वीरें, बेहतर रंग और बेहतर नाइट फोटोग्राफी मिलेगी. इसके अलावा, फोन में OnePlus 15 वाला ही Wi-Fi G2 चिप और टच रिस्पॉन्स चिप होगा, जिससे बेहतर नेटवर्क स्टेबिलिटी और टच रिस्पॉन्स मिलेगा.

प्रीमियम लुक और नया डिज़ाइन
OnePlus 15R का डिज़ाइन भी बदल दिया गया है. जबकि पिछला 13R मॉडल फ्लैगशिप का "छोटा भाई" जैसा दिखता था, 15R के साथ कंपनी ने इसे एक अलग पहचान देने की कोशिश की है. फोन में नए कलर ऑप्शन, बेहतर फिनिश और प्रीमियम बैक ग्लास होगा. डिज़ाइन OnePlus 15 और 13s जैसा ही होगा, लेकिन कुल मिलाकर लुक ज़्यादा फ्रेश और प्रीमियम होगा.

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
OnePlus 15R में Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट होने की पुष्टि हो गई है. यह एक पावरफुल प्रोसेसर है जो हेवी गेमिंग, मल्टीटास्किंग और AI फीचर्स को आसानी से हैंडल करेगा. उम्मीद है कि फोन 16GB तक रैम और काफी स्टोरेज के साथ आएगा.

OnePlus 15R किसके लिए है?
OnePlus 15R उन यूज़र्स के लिए है जो फ्लैगशिप-लेवल परफॉर्मेंस चाहते हैं, एक बेहतरीन डिस्प्ले और कैमरा चाहते हैं, लंबी बैटरी लाइफ को प्राथमिकता देते हैं. लेकिन फोन पर ज़्यादा खर्च नहीं करना चाहते.


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

14 Dec 2025  ·  Published: 18:25 IST