How to start Datacenter or Domain and hosting business ?
Top Digital Marketing Companies
Top Flutter App Development Companies
How to earn money Online ?
How to start Ecommerce business ?
इंसानी खोपड़ियों से बने बर्तन, मानव त्वचा की कुर्सियां; अमेरिका का सबसे खौफनाक सीरियल किलर
BBDS App Download
× Bindass Bol Home About News Contact Search

सितंबर में मारुति ग्रैंड विटारा SUV खरीदने का सुनहरा मौका, 2 लाख तक की बचत

File

फाइल फोटो

Maruti Grand Vitara Discount: त्योहारी सीज़न से पहले मारुति सुजुकी अपनी लग्जरी और प्रीमियम ग्रैंड विटारा SUV पर भारी छूट दे रही है. कंपनी ने सितंबर महीने के लिए खास ऑफर निकाला है, जिसके तहत ग्राहक 2 लाख रुपये तक का डिस्काउंट पा सकते हैं. यह ऑफर सभी वैरिएंट्स पर लागू है, जबकि सबसे ज्यादा लाभ स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड ट्रिम और ऑल-व्हील-ड्राइव (AWD) वर्जन पर मिलेगा.

ऑफर और डिस्काउंट

मारुति के मुताबिक, ग्रैंड विटारा के सिग्मा, डेल्टा, जेटा और अल्फा वैरिएंट्स के साथ AWD विकल्प पर भी छूट मिल रही है.

स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड और AWD वर्जन: 1.6 से 2 लाख रुपये तक का फायदा.

डेल्टा, जेटा और अल्फा ट्रिम्स: करीब 85,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट या कैश + किट + वारंटी पैक.

CNG वर्जन: 35,000 से 45,000 रुपये तक का लाभ.

सिग्मा वेरिएंट: 60,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट.

कंपनी 5 साल की एक्सटेंडेड वारंटी और ऑप्शनल डोमिनियन किट भी दे रही है. इसके साथ ही ग्राहकों को स्क्रैच कार्ड से 50,000 रुपये तक जीतने का मौका भी मिलेगा.

कीमत और माइलेज
ग्रैंड विटारा की एक्स-शोरूम कीमत 11.42 लाख रुपये से शुरू होकर 20.68 लाख रुपये तक जाती है. यह SUV फुल टैंक पर 1,200 किमी तक की रेंज देती है. स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वेरिएंट का माइलेज 27.97 kmpl तक है, जो इसे अपने सेगमेंट में सबसे अधिक माइलेज देने वाली गाड़ी बनाता है.

इंजन और पावरट्रेन
मारुति सुजुकी और टोयोटा ने मिलकर हाइराइडर और ग्रैंड विटारा तैयार की है. ग्रैंड विटारा में 1462cc K15 इंजन मिलता है, जो 6,000 RPM पर लगभग 100 bhp पावर और 4,400 RPM पर 135 Nm टॉर्क देता है. यह इंजन 5-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड ऑटोमैटिक टॉर्क कन्वर्टर गियरबॉक्स के साथ आता है. हाइब्रिड मॉडल में पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर लगाई गई है, जो जरूरत के समय एक्स्ट्रा पावर देती है. बैटरी ड्राइविंग के दौरान खुद-ब-खुद चार्ज होती है. EV मोड में कार पूरी तरह इलेक्ट्रिक मोटर से चलती है और यह प्रक्रिया बेहद साइलेंट होती है.

फीचर्स और टेक्नॉलॉजी

ग्रैंड विटारा में आधुनिक फीचर्स की लंबी लिस्ट है. टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, जिससे कार की स्क्रीन पर हर टायर की हवा की जानकारी मिलती है. पैनारोमिक सनरूफ, वायरलेस चार्जिंग, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और एडजस्टेबल ड्राइवर सीट जैसी सुविधाएं. कनेक्टेड कार टेक्नॉलॉजी के साथ 360 डिग्री कैमरा, जो तंग जगहों पर पार्किंग और ब्लाइंड स्पॉट में मदद करता है.

सुरक्षा
सुरक्षा के लिहाज से भी यह SUV काफी मजबूत है. इसमें मल्टीपल एयरबैग्स, ABS के साथ EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, हिल होल्ड असिस्ट, सीट बेल्ट रिमाइंडर, स्पीड अलर्ट और पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स मिलते हैं.


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

14 Sep 2025  ·  Published: 12:42 IST

WhatsApp पर आया नया Message Summary फीचर, जानें कैसे करता है काम

File

फाइल फोटो

WhatsApp Message Summary Feature: मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप (WhatsApp) समय-समय पर अपने यूज़र्स के लिए नए-नए फीचर्स लाता रहता है. अब कंपनी ने ऐसा फीचर लॉन्च किया है, जो लंबी चैट्स को पढ़ने का झंझट कम कर देगा. इस नए फीचर का नाम है WhatsApp Message Summary. यह एआई (AI) यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से काम करता है और आपके अपठित मैसेज का छोटा-सा सारांश दिखाता है.

क्या है WhatsApp Message Summary फीचर?
WhatsApp का यह नया फीचर उन लोगों के लिए है, जिन्हें दिनभर में ढेरों मैसेज मिलते हैं और समय की कमी के कारण वे उन्हें तुरंत नहीं पढ़ पाते. जब आप चैट दोबारा खोलते हैं, तो यह फीचर आपके अपठित मैसेज को शॉर्ट कर देता है और उनका संक्षिप्त सारांश दिखाता है. इससे आप आसानी से समझ सकते हैं कि बातचीत किस बारे में चल रही थी. कंपनी का कहना है कि यह फीचर Meta AI पर आधारित है और फिलहाल केवल चुनिंदा क्षेत्रों में उपलब्ध है. अभी यह केवल अंग्रेज़ी भाषा को सपोर्ट करता है.

WhatsApp ने दी सुरक्षा की गारंटी
यूज़र्स की सबसे बड़ी चिंता होती है उनकी प्राइवेसी. व्हाट्सएप ने साफ किया है कि Message Summary के बावजूद आपकी चैट्स E2EE (एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन) से सुरक्षित रहती हैं. हालांकि, मैसेज को सारांश में बदलने के लिए इन्हें कंपनी के Private Processing Server पर भेजा जाता है. कंपनी का दावा है कि यह सर्वर एक तरह का सुरक्षित क्लाउड वातावरण है, जहाँ कोई भी इंसान, यहां तक कि Meta और WhatsApp भी आपके मैसेज तक पहुंच नहीं सकता. यानी AI मैसेज को प्रोसेस तो करता है, लेकिन किसी को असली कंटेंट नहीं दिखता.

डिफ़ॉल्ट रूप से बंद होता है यह फीचर
1.    WhatsApp ने बताया कि यह फीचर अपने-आप एक्टिवेट नहीं होता. यानी, जब तक आप खुद चाहें, यह आपके अकाउंट में शुरू नहीं होगा.
2.    Message Summary को इस्तेमाल करने के लिए यूज़र्स को ऑप्ट-इन करना पड़ेगा.
3.    यह भी ध्यान रखना ज़रूरी है कि फीचर इस्तेमाल करने के लिए फोन का इंटरनेट से कनेक्ट होना जरूरी है.
4.    सारांश चैट में कुछ समय के लिए दिखाई देता है और फिर गायब हो जाता है.

iPhone और Android पर कैसे इस्तेमाल करें WhatsApp Message Summary?
⦁    अगर आप इस नए फीचर का फायदा उठाना चाहते हैं, तो नीचे दिए स्टेप्स फॉलो करें.
⦁    सबसे पहले अपने iPhone या Android फोन पर WhatsApp खोलें.
⦁    किसी ऐसी चैट को चुनें (ग्रुप या पर्सनल), जिसमें कई अपठित मैसेज हों.
⦁    चैट में जो डिवाइडर दिखाई देता है, जहां लिखा होता है, “{संख्या} unread messages” उस पर टैप करें.
⦁    अब आपको उसी चैट विंडो में उन मैसेज का सारांश दिखाई देगा.

WhatsApp में Private Processing कैसे ऑन या ऑफ करें?
Message Summary फीचर को काम करने के लिए “Private Processing” का ऑन होना जरूरी है. इसे ऐसे सक्षम करें.

1.    अपने स्मार्टफोन पर WhatsApp खोलें.
2.    Settings में जाएं.
3.    फिर Chats > Private Processing पर टैप करें.
4.    वहां मौजूद टॉगल बटन से इसे ऑन या ऑफ कर सकते हैं.
5.    ध्यान रहे कि यह सुविधा फिलहाल हर जगह उपलब्ध नहीं है. अगर आपको सेटिंग में यह विकल्प नहीं दिख रहा है, तो आपको इंतजार करना पड़ेगा.

WhatsApp Message Summary कैसे काम करता है?
1.    जब आप चैट नहीं खोलते और उसमें कई मैसेज आते हैं, तो AI उन मैसेज को स्कैन करता है.
2.    फिर उन सभी का छोटा-सा Summary तैयार करता है, जिसे आप चैट खोलते ही देख सकते हैं.
3.    यह सारांश केवल तभी बनता है, जब मैसेज की संख्या एक निश्चित सीमा से अधिक हो.
4.    कंपनी का कहना है कि यह प्रोसेसिंग सुरक्षित तरीके से होती है और आपके असली मैसेज किसी के साथ साझा नहीं होते.

संभावित समस्याएं भी
1.    Meta ने चेतावनी दी है कि Message Summary फीचर अभी नया है, इसलिए कभी-कभी इसमें गड़बड़ी हो सकती है.
2.    हो सकता है कि AI द्वारा बनाया गया सारांश गलत या अधूरा हो.
3.    यह समस्या WhatsApp, Instagram और Facebook पर Meta AI की अन्य सेवाओं में भी देखी गई है.
4.    इसलिए यूज़र्स को इस फीचर का इस्तेमाल करते समय ध्यान रखना होगा.

क्यों है यह फीचर खास?
1.    आजकल लोगों के पास कई ग्रुप्स और पर्सनल चैट्स होती हैं, जिनमें हजारों मैसेज आते हैं. ऐसे में हर मैसेज पढ़ना संभव नहीं होता.
2.    Message Summary फीचर समय बचाने में मदद करेगा.
3.    यह खासकर ऑफिस ग्रुप्स, क्लास ग्रुप्स या फैमिली ग्रुप्स में ज्यादा काम आएगा.
4.    इसके जरिए आप बिना लंबी चैट स्क्रॉल किए आसानी से समझ पाएंगे कि बातचीत किस मुद्दे पर हो रही है.

कब मिलेगा यह फीचर?
फिलहाल WhatsApp ने इसे केवल कुछ चुनिंदा क्षेत्रों में लॉन्च किया है. आने वाले समय में धीरे-धीरे इसे ज्यादा देशों में उपलब्ध कराया जाएगा. भारत में यह फीचर कब आएगा, इसकी जानकारी अभी नहीं दी गई है. WhatsApp Message Summary फीचर उन यूज़र्स के लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकता है, जो लंबी चैट्स पढ़ने में समय बर्बाद नहीं करना चाहते. हालांकि, यह ध्यान रखना ज़रूरी है कि यह फीचर अभी शुरुआती दौर में है और कभी-कभी सारांश गलत भी हो सकता है. फिर भी, एआई पर आधारित यह सुविधा चैटिंग अनुभव को और बेहतर बनाने का वादा करती है.


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

16 Aug 2025  ·  Published: 06:51 IST

OnePlus 15R भारत में 17 दिसंबर को होगा लॉन्च, जानिए अब तक कन्फर्म हुए 5 बड़े अपग्रेड

File

फाइल फोटो

OnePlus 15R Specification: OnePlus ने कन्फर्म किया है कि उसका नया स्मार्टफोन, OnePlus 15R, 17 दिसंबर को भारत में लॉन्च होगा. लॉन्च से पहले, कंपनी ने फोन के बारे में कई अहम डिटेल्स शेयर की हैं, जिससे यह साफ हो गया है कि यह डिवाइस R-सीरीज़ में अब तक का सबसे बड़ा अपग्रेड हो सकता है. OnePlus 15R को "वैल्यू फ्लैगशिप" सेगमेंट में रखा जाएगा, जिसका मतलब है कि फ्लैगशिप जैसे फीचर्स थोड़ी कम कीमत पर मिलेंगे.

पावरफुल और स्मूथ डिस्प्ले
OnePlus 15R में 1.5K रेज़ोल्यूशन वाला AMOLED डिस्प्ले होगा जो 165Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा. यह वही हाई रिफ्रेश रेट है जो आमतौर पर महंगे फ्लैगशिप फोन में मिलता है.
हालांकि यह LTPO डिस्प्ले नहीं होगा, फिर भी यह हाई रिफ्रेश रेट गेमिंग और स्क्रॉलिंग को बहुत स्मूथ बनाएगा. खासकर जो लोग शूटिंग और एक्शन गेम खेलते हैं, उन्हें इसमें काफी सुधार देखने को मिलेगा.

सेल्फी कैमरे में बड़ा अपग्रेड
OnePlus 15R में ऑटोफोकस सपोर्ट के साथ 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा. यह पिछले मॉडल, OnePlus 13R के 16MP कैमरे के मुकाबले दोगुना अपग्रेड है. ऑटोफोकस की वजह से कम रोशनी में भी सेल्फी ज़्यादा साफ आएंगी. इसके अलावा, फोन 4K वीडियो (30fps) रिकॉर्ड कर पाएगा, जो पहले 1080p तक सीमित था.

अब तक की सबसे बड़ी बैटरी
OnePlus अपने 15R में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी दे रहा है. फोन में 7400mAh की पावरफुल बैटरी होगी, जो OnePlus 13R की 6000mAh बैटरी से काफी बड़ी है. इसका मतलब है कि फोन एक बार चार्ज करने पर आसानी से डेढ़ से दो दिन तक चल सकता है. कंपनी ने चार्जिंग स्पीड पर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है, लेकिन इसमें 80W फास्ट चार्जिंग होने की उम्मीद है. वायरलेस चार्जिंग की स्थिति अभी साफ नहीं है.

 कैमरा क्वालिटी के लिए DetailMax इंजन
OnePlus ने हाल ही में Hasselblad के साथ अपनी पार्टनरशिप खत्म कर दी और अपनी नई DetailMax इंजन टेक्नोलॉजी पेश की. यह टेक्नोलॉजी अब न सिर्फ फ्लैगशिप मॉडल में बल्कि OnePlus 15R में भी मिलेगी. इससे ज़्यादा डिटेल वाली तस्वीरें, बेहतर रंग और बेहतर नाइट फोटोग्राफी मिलेगी. इसके अलावा, फोन में OnePlus 15 वाला ही Wi-Fi G2 चिप और टच रिस्पॉन्स चिप होगा, जिससे बेहतर नेटवर्क स्टेबिलिटी और टच रिस्पॉन्स मिलेगा.

प्रीमियम लुक और नया डिज़ाइन
OnePlus 15R का डिज़ाइन भी बदल दिया गया है. जबकि पिछला 13R मॉडल फ्लैगशिप का "छोटा भाई" जैसा दिखता था, 15R के साथ कंपनी ने इसे एक अलग पहचान देने की कोशिश की है. फोन में नए कलर ऑप्शन, बेहतर फिनिश और प्रीमियम बैक ग्लास होगा. डिज़ाइन OnePlus 15 और 13s जैसा ही होगा, लेकिन कुल मिलाकर लुक ज़्यादा फ्रेश और प्रीमियम होगा.

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
OnePlus 15R में Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट होने की पुष्टि हो गई है. यह एक पावरफुल प्रोसेसर है जो हेवी गेमिंग, मल्टीटास्किंग और AI फीचर्स को आसानी से हैंडल करेगा. उम्मीद है कि फोन 16GB तक रैम और काफी स्टोरेज के साथ आएगा.

OnePlus 15R किसके लिए है?
OnePlus 15R उन यूज़र्स के लिए है जो फ्लैगशिप-लेवल परफॉर्मेंस चाहते हैं, एक बेहतरीन डिस्प्ले और कैमरा चाहते हैं, लंबी बैटरी लाइफ को प्राथमिकता देते हैं. लेकिन फोन पर ज़्यादा खर्च नहीं करना चाहते.


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

14 Dec 2025  ·  Published: 18:25 IST

Redmi 15C 5G Review: स्टाइलिश लुक्स और दमदार बैटरी, लेकिन क्या बस इतना काफी है?

File

फाइल फोटो

Redmi 15C 5G Review: Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi ने एक बार फिर बजट स्मार्टफोन मार्केट को टारगेट करते हुए नया Redmi 15C 5G लॉन्च किया है. कंपनी का फोकस वही पुराना फ़ॉर्मूला है. बड़ा डिस्प्ले, लंबी बैटरी लाइफ़, ज़रूरी हार्डवेयर और 5G सपोर्ट, सब कुछ बहुत ही किफ़ायती कीमत पर. फ़ोन की शुरुआती कीमत 12,499 रुपया है, जो इसे 4G से 5G में अपग्रेड करने वाले यूज़र्स के लिए एक अच्छा ऑप्शन बनाता है. लेकिन क्या यह स्मार्टफ़ोन रोज़ाना इस्तेमाल में अच्छा परफ़ॉर्म करता है? आइए जानते हैं.

डिज़ाइन और बिल्ड क्वालिटी
Redmi 15C 5G का डिज़ाइन पिछले मॉडल से काफ़ी अलग है. पिछले मॉडल में सर्कुलर कैमरा डिज़ाइन था, लेकिन इस बार इसमें ऊपर-बाएं कोने में एक चौकोर कैमरा मॉड्यूल है, जिसमें दो कैमरे और एक फ़्लैश है. कैमरा मॉड्यूल थोड़ा बाहर निकला हुआ है, लेकिन फ़ोन को टेबल पर रखने पर ज़्यादा हिलता नहीं है.

फोन काफी बड़ा है. 171.56×79.47×8.05 mm और इसका वजन 211 ग्राम है. तो, यह एक हाथ से चलाने के लिए नहीं है. हालांकि, इसके घुमावदार किनारे इसे पकड़ने में आरामदायक बनाते हैं. रेडमी तीन रंगों में आता है. मिडनाइट ब्लैक, मूनलाइट ब्लू और डस्क पर्पल. हमारा रिव्यू यूनिट मूनलाइट ब्लू था, जिसका रिफ्लेक्टिव पैटर्न इसे प्रीमियम लुक देता है. फिंगरप्रिंट आसानी से नहीं दिखते, जो एक अच्छी बात है. फोन IP64 रेटेड है, जिसका मतलब है कि यह धूल और हल्की बारिश से बचाता है.

कैसा है डिस्प्ले
फोन में 120Hz AdaptiveSync रिफ्रेश रेट के साथ 6.9-इंच का HD+ डिस्प्ले है. बड़ी स्क्रीन साइज़ वीडियो देखने, सोशल मीडिया पर स्क्रॉल करने और पढ़ने को एक अच्छा अनुभव बनाती है. हालांकि, इसके मोटे बेजल खासकर चिन बहुत ध्यान खींचते हैं. HD+ रिज़ॉल्यूशन के कारण, स्क्रीन की शार्पनेस कम है और टेक्स्ट फुल HD स्क्रीन जितना साफ नहीं है. ब्राइटनेस 810 निट्स (HBM) है। कागज पर यह छोटा लगता है, लेकिन बाहर इस्तेमाल करने पर स्क्रीन ठीक-ठाक दिखती है.  इसमें सिर्फ़ एक स्पीकर (बॉटम-फ़ायरिंग) है, जो तेज़ है, लेकिन ज़्यादा वॉल्यूम पर आवाज़ टूटने लगती है.

परफॉर्मेंस और सॉफ़्टवेयर एक्सपीरियंस
फोन में MediaTek Dimensity 6300 SoC है, जो इस सेगमेंट में आम है. रोजाना के काम-जैसे सोशल मीडिया, मल्टीटास्किंग, पेमेंट ऐप्स और YouTube आसानी से चलते हैं. हल्के गेम आसानी से चलते हैं, लेकिन BGMI और COD Mobile जैसे भारी गेम हाई सेटिंग्स पर धीमे चलते हैं. हमारी सलाह है. 6GB RAM वाला वेरिएंट लें, क्योंकि 4GB ज़्यादा देर तक काफ़ी नहीं होगा. स्टोरेज UFS 2.2 है, इसलिए ऐप लोड होना और स्विच करना तेज़ है.

सॉफ़्टवेयर
फ़ोन का सॉफ़्टवेयर ठीक है, लेकिन LOATWARE—Block Blast, Bubble Shooter, Snapchat, LinkedIn, वगैरह में बहुत लैग है. कई बार अलग-अलग ऐप्स में ऐड भी दिखते थे, जिन्हें मैन्युअली बंद करना पड़ता था. फिर भी Redmi दो OS अपग्रेड और चार साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा करता है, जो इस कीमत पर एक अच्छा कदम है. साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर तेज़ और भरोसेमंद है. 5G नेटवर्क की पहुंच भी अच्छी है.

कैमरा क्वालिटी
फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा है. दिन की रोशनी में तस्वीरें अच्छी आती हैं. कलर बैलेंस अच्छा है और एक्सपोज़र सही है. लेकिन डिटेल्स की कमी है, खासकर 2x ज़ूम पर, इमेज सॉफ्ट लगती है. कम रोशनी में नॉइज़ बढ़ जाता है और शार्पनेस कम हो जाती है. फ्रंट कैमरा एवरेज सेल्फी लेता है. इंस्टाग्राम स्टोरीज़ के लिए काफी है.

बैटरी और चार्जिंग
Redmi 15C 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी है. 5,300mAh की बैटरी आराम से 1.5–2 दिन चलती है. यह 15W चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है, लेकिन बॉक्स में फास्ट चार्जर शामिल नहीं है.

क्या आपको यह फोन खरीदना चाहिए?
अगर आपको बड़े डिस्प्ले, लंबी बैटरी लाइफ और 5G वाला बजट फोन चाहिए, तो Redmi 15C 5G एक बढ़िया ऑप्शन है. कमियां HD+ डिस्प्ले, ब्लोटवेयर और एवरेज कैमरा.


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

12 Dec 2025  ·  Published: 20:53 IST