How to start Datacenter or Domain and hosting business ?
Top Digital Marketing Companies
Top Flutter App Development Companies
How to earn money Online ?
How to start Ecommerce business ?
इंसानी खोपड़ियों से बने बर्तन, मानव त्वचा की कुर्सियां; अमेरिका का सबसे खौफनाक सीरियल किलर
BBDS App Download
× Bindass Bol Home About News Contact Search

Realme 15 Pro Review: दमदार बैटरी और AI फीचर्स के साथ नया धमाका

File

फाइल फोटो

Realme 15 Pro Review: रियलमी ने अपनी नई नंबर सीरीज़ में थोड़ा अलग रास्ता चुना है. इस बार Pro+ मॉडल को हटा दिया गया है और सबसे टॉप वर्ज़न के तौर पर Realme 15 Pro लॉन्च किया गया है. वहीं, इसका सिंपल वर्ज़न Realme 15 होगा. कंपनी ने इसे खासतौर पर AI फीचर्स के लिए प्रमोट किया है और इसे "AI Party Killer" नाम दिया गया है. तो आइए जानते हैं इस फोन के डिजाइन, डिस्प्ले, कैमरा, बैटरी और एआई फीचर्स के बारे में विस्तार से...

डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी
रियलमी 15 प्रो का डिज़ाइन काफी प्रीमियम रखा गया है. इसमें कर्व्ड और पतला डिजाइन दिया गया है, जो ग्लास और ईको लेदर पैनल पर आधारित है. फोन को पानी और धूल से बचाने के लिए IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है. यही नहीं, यह फोन कई MIL-STD-810 स्टैंडर्ड्स को भी पास करता है. इसका मतलब है कि फोन मजबूत और टिकाऊ है.

डिस्प्ले
इस फोन में 6.8 इंच का OLED डिस्प्ले मिलता है, जिसकी रेजोल्यूशन 1280p है. डिस्प्ले में 144Hz रिफ्रेश रेट, 10-बिट कलर डेप्थ और HDR10+ सपोर्ट मौजूद है. यानी चाहे गेमिंग हो, वीडियो देखना हो या सोशल मीडिया स्क्रॉल करना, हर जगह स्मूद और कलरफुल एक्सपीरियंस मिलेगा.

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
रियलमी 15 प्रो में Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट दिया गया है. यह पहली बार है जब इस प्रोसेसर को टेस्ट किया जा रहा है. यह प्रोसेसर परफॉर्मेंस और बैटरी एफिशिएंसी दोनों में बेहतर माना जा रहा है. गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए यह प्रोसेसर एक दमदार विकल्प है.

कैमरा क्वालिटी
रियलमी हमेशा से अपने बजट-फ्रेंडली कैमरा क्वालिटी के लिए मशहूर रहा है और 15 प्रो भी इसमें पीछे नहीं है. इसमें तीन 50MP कैमरे दिए गए हैं.

प्राइमरी कैमरा (OIS और 2x इन-सेंसर ज़ूम के साथ)
अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा
50MP का सेल्फी कैमरा (23mm वाइड-एंगल लेंस)

तीनों कैमरे 4K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करते हैं. पार्टी, ट्रेवलिंग या डेली फोटोग्राफी – हर जगह यह फोन शानदार रिजल्ट देगा.

बैटरी और चार्जिंग
फोन में 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 80W फास्ट वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है. इतनी बड़ी बैटरी सामान्य इस्तेमाल में दो दिन तक आराम से चल सकती है. वहीं, फास्ट चार्जिंग की वजह से बैटरी कुछ ही समय में फुल हो जाती है.

सॉफ्टवेयर और अपडेट्स
रियलमी 15 प्रो Android 15 पर बेस्ड Realme UI 6.0 पर चलता है. कंपनी ने वादा किया है कि फोन को तीन बड़े OS अपडेट और नियमित सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे.

एआई फीचर्स
यह फोन खासतौर पर अपने AI फीचर्स की वजह से चर्चा में है. इसमें AI Image Editing दिया गया है, जिसमें आप केवल बोलकर या टाइप करके फोटो को एडिट कर सकते हैं. कैमरे में AI Party Mode है, जो पार्टी की फोटोज़ को और ज्यादा आकर्षक बनाता है. फोन में Google Gemini AI भी इंटीग्रेटेड है, जिससे स्मार्ट टूल्स और पर्सनलाइज्ड रिकमेंडेशन मिलते हैं.


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

24 Aug 2025  ·  Published: 11:03 IST

स्वतंत्रता दिवस पर ये कंपनी गैजेट्स-इलेक्ट्रानिक्स पर दे रही बंपर ऑफर; मिट्टी के भाव मिल रहे iPhone- MacBook!

(प्रतीकात्मक तस्वीर)

(प्रतीकात्मक तस्वीर)

Independence Day 2025 Sale: स्वतंत्रता दिवस के जश्न में इलेक्ट्रॉनिक्स के शौकीनों के लिए खुशखबरी आ गई है. देश की जानी-मानी ओम्नी-चैनल इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेल चेन विजय सेल्स ने अपनी मेगा फ्रीडम सेल 2025 का आगाज कर दिया है. यह सेल ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों प्लेटफॉर्म्स पर ग्राहकों को शानदार डील्स और डिस्काउंट दे रही है. 

देशभर में फैले 140 से ज्यादा स्टोर्स के साथ-साथ कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी यह ऑफर उपलब्ध है, जो 17 अगस्त 2025 तक चलेगा. इस सेल में ग्राहकों को प्रीमियम गैजेट्स, होम अप्लायंसेज, वियरेबल्स और एंटरटेनमेंट डिवाइस पर खास कीमतों में कटौती का मौका मिल रहा है. 

iPhone-MacBook पर बंपर डिस्काउंट
खरीदार घर बैठे ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं या फिर नजदीकी विजय सेल्स स्टोर पर जाकर ऑफर्स का फायदा उठा सकते हैं. एप्पल प्रोडक्ट्स के चाहने वालों के लिए भी इस सेल में खास ऑफर मौजूद हैं. iPhone सिर्फ 42,490 रुपये से शुरू हो रहा है, वहीं MacBook की शुरुआती कीमत 69,490 रुपये और iPad 30,100 रुपये से मिल रहा है. 

इसके अलावा ICICI और SBI बैंक कार्ड से भुगतान करने पर इंस्टेंट डिस्काउंट का फायदा भी मिल रहा है. होम अप्लायंसेज की बात करें तो QLED TV मात्र 10,990 रुपये, माइक्रोवेव 4,999 रुपये, वॉशिंग मशीन 8,990 रुपये और AC 26,490 रुपये से शुरू हो रहे हैं. वहीं ऑडियो डिवाइस सिर्फ 299 रुपये और स्मार्टवॉच 999 में से खरीदी जा सकती हैं. 

काम के लिए जरूरी लैपटॉप 25,490 रुपये और स्मार्टफोन 6,499 रुपये में उपलब्ध हैं. बैंक ऑफर्स की बात करें तो American Express कार्डधारकों को 25,000 रुपये से अधिक के EMI ट्रांजैक्शन पर 20,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है. यह ऑफर 13 से 17 अगस्त तक लागू रहेगा. 

Flipkart पर भी सेल शुरू
हालांकि, कंपनी ने साफ किया है कि प्रोडक्ट की कीमतों में बदलाव संभव है, इसलिए खरीदने से पहले ग्राहकों को कीमत जरूर चेक करनी चाहिए. वहीं, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart ने भी आज से अपनी Independence Day Sale 2025 शुरू कर दी है. यहां भी ग्राहकों को स्मार्टफोन, लैपटॉप और अन्य गैजेट्स पर भारी छूट के साथ बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज ऑफर का फायदा मिल रहा है. 

खास बात यह है कि ग्राहक No Cost EMI का विकल्प चुनकर महंगे प्रोडक्ट भी बिना ब्याज के आसान किश्तों में खरीद सकते हैं. इस बार स्वतंत्रता दिवस का जश्न सिर्फ तिरंगा लहराने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि टेक्नोलॉजी और गैजेट्स के दीवानों के लिए खरीदारी का सुनहरा मौका भी लेकर आया है.

ये भी पढ़ें: सास-बहू सीरियल को टक्कर देने को तैयार बिग बॉस और बाकी रियलिटी शो


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Raihan

13 Aug 2025  ·  Published: 16:38 IST

टेक्नो ने भारत में लॉन्च किया Spark Go 5G, जानें कीमत, फीचर्स और खासियत

File

फाइल फोटो

Tecno Spark Go 5G Launch India: स्मार्टफोन मार्केट में 5G की तेजी से बढ़ती डिमांड को देखते हुए कंपनियां लगातार किफायती दामों में नए-नए फोन लॉन्च कर रही हैं. इसी कड़ी में टेक्नो (Tecno) ने गुरुवार को भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Tecno Spark Go 5G पेश किया. कंपनी का दावा है कि यह अपने सेगमेंट का सबसे पतला और सबसे हल्का 5G स्मार्टफोन है. कम कीमत के बावजूद फोन में दमदार बैटरी, नया प्रोसेसर और कई एडवांस्ड AI फीचर्स दिए गए हैं.

Tecno Spark Go 5G
भारत में इस स्मार्टफोन को केवल एक ही वेरिएंट में लॉन्च किया गया है. इसका 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट 9,999 रुपये की कीमत पर पेश किया गया है. फोन की सेल 21 अगस्त से दोपहर 12 बजे से शुरू होगी और ग्राहक इसे Flipkart से खरीद पाएंगे. कंपनी ने फोन को तीन कलर ऑप्शन—इंक ब्लैक, स्काई ब्लू और फिरोज़ी ग्रीन में पेश किया है.

डिस्प्ले और डिजाइन
टेक्नो स्पार्क गो 5G में 6.76-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. यह स्क्रीन स्क्रॉलिंग और गेमिंग को स्मूद बनाती है. फोन की मोटाई केवल 7.99 मिमी और वजन 194 ग्राम है, जिससे यह फोन अपने सेगमेंट में पतला और हल्का माना जा रहा है.

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंशन 6400 चिपसेट दिया गया है, जिसे 4GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है. स्टोरेज को बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड का सपोर्ट भी दिया गया है. फोन Android 15 आधारित HiOS पर काम करता है. कंपनी का दावा है कि यह फोन बिना किसी दिक्कत के पाँच साल तक स्मूद परफॉर्मेंस देने में सक्षम है.

कैमरा फीचर्स
फोटोग्राफी के लिए टेक्नो ने इसमें 50 मेगापिक्सल का AI-संचालित प्राइमरी रियर कैमरा दिया है, जो LED फ्लैश के साथ आता है. यह कैमरा 30fps पर 2K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है. कंपनी का कहना है कि AI फीचर्स की मदद से फोटो और वीडियो की क्वालिटी बेहतर होगी.

बैटरी और चार्जिंग
इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी है. टेक्नो स्पार्क गो 5G में 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है. इसके साथ बॉक्स में 18W का फास्ट चार्जिंग एडॉप्टर भी मिलता है. कंपनी का दावा है कि यह बैटरी लंबा बैकअप देगी और बार-बार चार्ज करने की झंझट से बचाएगी.

AI और स्मार्ट फीचर्स
टेक्नो ने अपने इस बजट स्मार्टफोन में कई AI-आधारित फीचर्स शामिल किए हैं. इसमें कंपनी का Ella AI वॉयस असिस्टेंट मौजूद है, जो हिंदी, मराठी, गुजराती, तमिल और बांग्ला जैसी भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है. इसके अलावा इसमें AI Writing Assistant और गूगल का Circle to Search टूल भी दिया गया है.

नेटवर्क और कनेक्टिविटी
टेक्नो स्पार्क गो 5G को अपने सेगमेंट का पहला ऐसा फोन बताया जा रहा है, जिसमें 4X4 MIMO तकनीक का सपोर्ट है. यह टेक्नोलॉजी एक साथ चार एंटेना का इस्तेमाल करके डेटा स्पीड को लगभग 73% तक बढ़ा देती है. फोन में टेक्नो का खास No Network Communication फीचर भी दिया गया है. इसके जरिए टेक्नो यूजर्स बिना नेटवर्क के भी कॉल और मैसेज भेज सकते हैं. कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G, वाई-फाई, ब्लूटूथ, GPS और USB Type-C पोर्ट दिया गया है. साथ ही यह फोन IR Blaster के साथ भी आता है. फोन को धूल और पानी की छींटों से बचाने के लिए इसमें IP64 रेटिंग दी गई है.

भारत में बढ़ती 5G स्मार्टफोन की डिमांड
भारत में 5G नेटवर्क के विस्तार के बाद कंपनियां बजट फ्रेंडली 5G स्मार्टफोन लाने पर फोकस कर रही हैं. टेक्नो ने इससे पहले भी कई लो-कॉस्ट 5G फोन पेश किए थे, लेकिन स्पार्क गो 5G को खास तौर पर यंग कस्टमर्स और फर्स्ट-टाइम 5G यूजर्स को ध्यान में रखकर लॉन्च किया गया है. इसकी कीमत और फीचर्स को देखते हुए ये फोन लो-बजट सेगमेंट में बड़ी संख्या में खरीदारों को आकर्षित कर सकता है.

क्या मिला प्राइज
कुल मिलाकर, Tecno Spark Go 5G अपनी कीमत में एक पावरफुल पैकेज है. इसमें बड़ी बैटरी, तेज प्रोसेसर, AI फीचर्स और मजबूत कनेक्टिविटी दी गई है. सिर्फ 9,999 रुपये की कीमत पर यह फोन उन यूज़र्स के लिए बेहतरीन ऑप्शन बन सकता है, जो कम दाम में अच्छा 5G अनुभव चाहते हैं. अब देखना होगा कि बिक्री शुरू होने के बाद यह स्मार्टफोन भारतीय बाजार में कितना सफल होता है.


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

16 Aug 2025  ·  Published: 06:37 IST

OnePlus 15R 17 दिसंबर को भारत में लॉन्च होगा, फीचर्स लीक; बैटरी और प्रोसेसर सबसे बड़े हाईलाइट होंगे

File

फाइल फोटो

OnePlus 15R Launch India: OnePlus अपना नया स्मार्टफोन, OnePlus 15R, 17 दिसंबर को भारत में लॉन्च करने जा रहा है. यह फोन हाल ही में लॉन्च हुई OnePlus 15 सीरीज़ का हिस्सा होगा. कंपनी ने लॉन्च से पहले कई फीचर्स का खुलासा किया है, जबकि कीमत अभी भी सीक्रेट रखी गई है. OnePlus 15R अपने पावरफुल बैटरी बैकअप, दमदार परफॉर्मेंस और हाई-एंड डिस्प्ले फीचर्स की वजह से लॉन्च से पहले ही चर्चा में है.

अब तक की सबसे बड़ी बैटरी
OnePlus 15R में 7,400mAh की पावरफुल बैटरी होगी. यह OnePlus फोन में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी में से एक है. कंपनी का दावा है कि यूज़र्स को गेमिंग हो या मल्टीटास्किंग, पूरे दिन का बैटरी बैकअप आसानी से मिलेगा.

स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 चिपसेट
कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फोन स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर से पावर्ड होगा. यह क्वालकॉम का लेटेस्ट फ्लैगशिप चिपसेट है, जो परफॉर्मेंस को काफी तेज़ और स्मूथ बनाता है. लीक्स के मुताबिक, फोन में 16GB रैम का ऑप्शन भी मिलेगा, जिससे हैवी ऐप्स और गेम्स आसानी से चलेंगे.

1.5K AMOLED डिस्प्ले, 165Hz रिफ्रेश रेट
OnePlus 15R में 1.5K रेज़ोल्यूशन और 165Hz रिफ्रेश रेट वाला AMOLED पैनल है. यह हाई-एंड स्क्रीन गेमर्स और मल्टीमीडिया यूज़र्स को स्मूथ एक्सपीरियंस देगी. फोन में 1,800 निट्स की पीक ब्राइटनेस और प्लस की सपोर्ट भी होगा, जिससे इस्तेमाल और भी आसान हो जाएगा.

बेहतरीन ड्यूरेबिलिटी
OnePlus ने ड्यूरेबिलिटी पर भी खास ध्यान दिया है. फोन IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग्स के साथ आता है, जो पानी, धूल और हाई-प्रेशर वॉटर जेट से सुरक्षा देता है. ये रेटिंग्स इसे इंडस्ट्री के दूसरे स्मार्टफोन्स से अलग बनाती हैं. यह फ़ोन OxygenOS 16 पर चलेगा.

OnePlus Pad Go 2 भी लॉन्च होगा
लॉन्च इवेंट में, कंपनी एक नया टैबलेट, OnePlus Pad Go 2 भी पेश करेगी. यह टैबलेट S स्टाइलस पेन, 5G सपोर्ट और प्रोडक्टिविटी बढ़ाने के लिए कई नए फीचर्स के साथ आएगा.

OnePlus 15R, अपने पावरफुल फीचर्स और बड़ी बैटरी के साथ, मिड-रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट में एक बड़ी चुनौती पेश कर सकता है. अब सभी की नज़रें इसकी कीमत और रिलीज़ डेट पर हैं.


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

07 Dec 2025  ·  Published: 14:29 IST