फाइल फोटो
Tecno Spark Go 5G Launch India: स्मार्टफोन मार्केट में 5G की तेजी से बढ़ती डिमांड को देखते हुए कंपनियां लगातार किफायती दामों में नए-नए फोन लॉन्च कर रही हैं. इसी कड़ी में टेक्नो (Tecno) ने गुरुवार को भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Tecno Spark Go 5G पेश किया. कंपनी का दावा है कि यह अपने सेगमेंट का सबसे पतला और सबसे हल्का 5G स्मार्टफोन है. कम कीमत के बावजूद फोन में दमदार बैटरी, नया प्रोसेसर और कई एडवांस्ड AI फीचर्स दिए गए हैं.
Tecno Spark Go 5G
भारत में इस स्मार्टफोन को केवल एक ही वेरिएंट में लॉन्च किया गया है. इसका 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट 9,999 रुपये की कीमत पर पेश किया गया है. फोन की सेल 21 अगस्त से दोपहर 12 बजे से शुरू होगी और ग्राहक इसे Flipkart से खरीद पाएंगे. कंपनी ने फोन को तीन कलर ऑप्शन—इंक ब्लैक, स्काई ब्लू और फिरोज़ी ग्रीन में पेश किया है.
डिस्प्ले और डिजाइन
टेक्नो स्पार्क गो 5G में 6.76-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. यह स्क्रीन स्क्रॉलिंग और गेमिंग को स्मूद बनाती है. फोन की मोटाई केवल 7.99 मिमी और वजन 194 ग्राम है, जिससे यह फोन अपने सेगमेंट में पतला और हल्का माना जा रहा है.
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंशन 6400 चिपसेट दिया गया है, जिसे 4GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है. स्टोरेज को बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड का सपोर्ट भी दिया गया है. फोन Android 15 आधारित HiOS पर काम करता है. कंपनी का दावा है कि यह फोन बिना किसी दिक्कत के पाँच साल तक स्मूद परफॉर्मेंस देने में सक्षम है.
कैमरा फीचर्स
फोटोग्राफी के लिए टेक्नो ने इसमें 50 मेगापिक्सल का AI-संचालित प्राइमरी रियर कैमरा दिया है, जो LED फ्लैश के साथ आता है. यह कैमरा 30fps पर 2K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है. कंपनी का कहना है कि AI फीचर्स की मदद से फोटो और वीडियो की क्वालिटी बेहतर होगी.
बैटरी और चार्जिंग
इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी है. टेक्नो स्पार्क गो 5G में 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है. इसके साथ बॉक्स में 18W का फास्ट चार्जिंग एडॉप्टर भी मिलता है. कंपनी का दावा है कि यह बैटरी लंबा बैकअप देगी और बार-बार चार्ज करने की झंझट से बचाएगी.
AI और स्मार्ट फीचर्स
टेक्नो ने अपने इस बजट स्मार्टफोन में कई AI-आधारित फीचर्स शामिल किए हैं. इसमें कंपनी का Ella AI वॉयस असिस्टेंट मौजूद है, जो हिंदी, मराठी, गुजराती, तमिल और बांग्ला जैसी भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है. इसके अलावा इसमें AI Writing Assistant और गूगल का Circle to Search टूल भी दिया गया है.
नेटवर्क और कनेक्टिविटी
टेक्नो स्पार्क गो 5G को अपने सेगमेंट का पहला ऐसा फोन बताया जा रहा है, जिसमें 4X4 MIMO तकनीक का सपोर्ट है. यह टेक्नोलॉजी एक साथ चार एंटेना का इस्तेमाल करके डेटा स्पीड को लगभग 73% तक बढ़ा देती है. फोन में टेक्नो का खास No Network Communication फीचर भी दिया गया है. इसके जरिए टेक्नो यूजर्स बिना नेटवर्क के भी कॉल और मैसेज भेज सकते हैं. कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G, वाई-फाई, ब्लूटूथ, GPS और USB Type-C पोर्ट दिया गया है. साथ ही यह फोन IR Blaster के साथ भी आता है. फोन को धूल और पानी की छींटों से बचाने के लिए इसमें IP64 रेटिंग दी गई है.
भारत में बढ़ती 5G स्मार्टफोन की डिमांड
भारत में 5G नेटवर्क के विस्तार के बाद कंपनियां बजट फ्रेंडली 5G स्मार्टफोन लाने पर फोकस कर रही हैं. टेक्नो ने इससे पहले भी कई लो-कॉस्ट 5G फोन पेश किए थे, लेकिन स्पार्क गो 5G को खास तौर पर यंग कस्टमर्स और फर्स्ट-टाइम 5G यूजर्स को ध्यान में रखकर लॉन्च किया गया है. इसकी कीमत और फीचर्स को देखते हुए ये फोन लो-बजट सेगमेंट में बड़ी संख्या में खरीदारों को आकर्षित कर सकता है.
क्या मिला प्राइज
कुल मिलाकर, Tecno Spark Go 5G अपनी कीमत में एक पावरफुल पैकेज है. इसमें बड़ी बैटरी, तेज प्रोसेसर, AI फीचर्स और मजबूत कनेक्टिविटी दी गई है. सिर्फ 9,999 रुपये की कीमत पर यह फोन उन यूज़र्स के लिए बेहतरीन ऑप्शन बन सकता है, जो कम दाम में अच्छा 5G अनुभव चाहते हैं. अब देखना होगा कि बिक्री शुरू होने के बाद यह स्मार्टफोन भारतीय बाजार में कितना सफल होता है.
फाइल फोटो
Flipkart Big Billion Days iPhone 16 Deal: फ्लिपकार्ट ने अपनी सालाना Big Billion Days 2025 सेल की तारीख का ऐलान कर दिया है. 23 सितंबर से शुरू होने वाली इस मेगा सेल में स्मार्टफोन्स, गैजेट्स और इलेक्ट्रॉनिक्स पर भारी डिस्काउंट दिए जाएंगे. सबसे ज़्यादा चर्चित डील्स में से एक है iPhone 16 सीरीज पर ऑफर.
iPhone 16 सीरीज पर बंपर डिस्काउंट
सेल से पहले iPhone 16 (128GB) की कीमत ₹74,900 तक लिस्टेड है. लेकिन फ्लिपकार्ट की इस सेल में बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर जोड़कर इसे ₹51,999 तक खरीदा जा सकता है. यानी करीब ₹22,900 की बचत. यह डील सिर्फ सीमित स्टॉक के लिए है.
iPhone 16 Pro और Pro Max के ऑफर्स
iPhone 16 Pro और Pro Max पर भी खास छूट की तैयारी है. iPhone 16 Pro की कीमत अनुमानित ₹74,999 से शुरू हो सकती है, जबकि Pro Max ₹89,999 तक मिल सकता है. अगर ग्राहक Axis, ICICI या Kotak के कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो अतिरिक्त कैशबैक भी मिलेगा.
ऑफर की मुख्य शर्तें
क्यों है iPhone 16 की डील चर्चा में?
iPhone 16 सीरीज की मांग इस समय सबसे ज्यादा है. ऐप्पल ने इस बार बैटरी, कैमरा और परफॉर्मेंस को और बेहतर किया है. इसलिए जो लोग लॉन्च के समय ऊंची कीमत की वजह से इसे नहीं ले पाए थे, उनके लिए Big Billion Days का यह ऑफर बड़ा मौका है.
फाइल फोटो
Apple ने अपने नए iPhone 17 को लॉन्च कर दिया है, जो कंपनी की मेन लाइनअप का अगला मॉडल है. इस बार Plus मॉडल की जगह Air मॉडल लाया गया है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि iPhone 17 कमजोर है. बल्कि, यह अब तक का सबसे ज्यादा अपग्रेडेड बेस मॉडल है.
iPhone 17 में अब 6.3 इंच का LTPO Super Retina XDR OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और ProMotion टेक्नोलॉजी के साथ आता है. इसकी पीक ब्राइटनेस 3000 निट्स है, यानी धूप में भी स्क्रीन बेहद क्लियर दिखेगी. पहली बार बेस मॉडल की डिस्प्ले क्वालिटी Pro मॉडल जैसी हो गई है.
तेज और पावरफुल प्रोसेसर
फोन में नया Apple A19 चिपसेट (3nm प्रोसेस) दिया गया है, जो पहले से तेज और ज्यादा एनर्जी-इफिशिएंट है. इसके साथ 8GB RAM दी गई है, जिससे मल्टीटास्किंग और गेमिंग परफॉर्मेंस और भी स्मूद होगी. Apple का दावा है कि इसमें लंबे समय तक सॉफ्टवेयर सपोर्ट भी मिलेगा.
कैमरा में जबरदस्त सुधार
iPhone 17 में अब दो 48MP कैमरे हैं. एक मेन और एक अल्ट्रा-वाइड है. लो-लाइट फोटोग्राफी, नाइट मोड और Dolby Vision HDR वीडियो रिकॉर्डिंग (4K60fps तक) की सुविधा दी गई है. सेल्फी कैमरा भी अपग्रेड होकर 18MP का हो गया है, जिसमें OIS और 4K वीडियो सपोर्ट मौजूद है.
डिज़ाइन में क्लासिक लुक बरकरार
जहां Pro मॉडल में नए ग्लास “विंडो” डिजाइन की आलोचना हो रही है, वहीं iPhone 17 में पुराना स्मूथ ग्लास बैक और एल्यूमिनियम फ्रेम बरकरार रखा गया है. यह दिखने में ज्यादा क्लीन और स्क्रैच-रेसिस्टेंट है.
बैटरी और चार्जिंग
फोन में 3692mAh बैटरी है, जो 25W फास्ट वायरलेस (MagSafe/Qi2) और PD3.2 वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है. सिर्फ 20 मिनट में 50% चार्ज किया जा सकता है. इसके अलावा, रिवर्स चार्जिंग की सुविधा भी दी गई है.
IP68 वॉटरप्रूफ रेटिंग (6 मीटर तक 30 मिनट)
5G, eSIM, Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0, NFC
सैटेलाइट के जरिए SOS और Find My फीचर
256GB स्टोरेज बेस वेरिएंट में ही
फाइल फोटो
OnePlus Nord Buds 3R Review: अगर आप सस्ते और बढ़िया ईयरबड्स लेने की सोच रहे हैं तो वनप्लस ने हाल ही में OnePlus Nord Buds 3R इंडिया में लॉन्च किए हैं. ये 2 हजार से कम कीमत वाले ईयरबड्स हैं, जिनकी कीमत 1,799 रुपये रखी गई है. फिलहाल सेल में यह सिर्फ 1,599 रुपये में मिल रहे हैं. आइए जानते हैं कि क्या ये ईयरबड्स खरीदने लायक हैं या नहीं.
डिजाइन
वनप्लस नोर्ड बड्स 3आर स्क्वायर बॉक्स शेप में आते हैं, जो पिछले मॉडल Nord Buds 3 के ओवल डिजाइन से अलग है. पहली नजर में इसका केस हल्का और थोड़ा कमजोर लगता है. कंपनी ने इसे दो कलर ऑप्शन Ash Black और Aura Blue में लॉन्च किया है. हमने ब्लू कलर वाला वेरिएंट यूज़ किया, जिसका मैट फिनिश लुक देखने में थोड़ा फेडेड लगता है. केस बहुत कॉम्पैक्ट नहीं है और इसकी बिल्ड क्वालिटी औसत है. केस गिरने पर टूटने का डर बना रहता है. मजेदार बात यह रही कि एक बच्चे ने इसे देखकर कहा, “ये तो साबुन जैसा लग रहा है.” यानी ब्लैक कलर चुनना ज्यादा बेहतर रहेगा.
केस के फ्रंट पर एलईडी लाइट और वनप्लस ब्रांडिंग दी गई है. नीचे की तरफ यूएसबी टाइप-सी पोर्ट है. इसका ग्रिप अच्छा है और मैट फिनिश के कारण उंगलियों के निशान नहीं पड़ते. केस में कोई पेयरिंग बटन नहीं है. डिजाइन सिंपल है और इसे IP55 सर्टिफिकेशन मिला है, यानी हल्की बारिश या पसीने से खराब नहीं होगा. ईयरबड्स की फिटिंग भी अच्छी है और लंबे समय तक पहनने पर कानों में दर्द नहीं होता.
कनेक्टिविटी
OnePlus Nord Buds 3R में Bluetooth 5.4 सपोर्ट दिया गया है. कंपनी के अनुसार यह 47ms लो लेटेंसी और 10 मीटर तक की रेंज देता है. इसमें Google Fast Pair और डुअल-डिवाइस कनेक्शन जैसे फीचर्स भी हैं. पेयरिंग बटन न होने के कारण इसे नए डिवाइस से कनेक्ट करने के लिए केस को 15 सेकंड तक खुला रखना होता है. हमने इसे iPhone और MacBook दोनों से जोड़ा, और दोनों के बीच कनेक्शन आसानी से स्विच हुआ. कनेक्टिविटी मजबूत और स्थिर रही.
साउंड
साउंड क्वालिटी की बात करें तो इस प्राइस रेंज में यह औसत से थोड़ी बेहतर है. इसमें 12.4mm ड्राइवर्स, AAC और SBC कोडेक्स सपोर्ट है. फुल वॉल्यूम पर आवाज फटती नहीं है और वोकल्स साफ सुनाई देते हैं. हालांकि, हाई बेस म्यूजिक पसंद करने वालों को थोड़ी निराशा हो सकती है क्योंकि इसका बेस बहुत स्ट्रांग नहीं है. फिल्म देखने, कॉलिंग और गेम खेलने के लिए यह ईयरबड्स ठीक काम करते हैं. इसमें Active Noise Cancellation नहीं है, लेकिन बजट को देखते हुए यह कमी बड़ी नहीं लगती.
बैटरी
कंपनी का दावा है कि यह 54 घंटे तक बैकअप दे सकता है. हमने रोजाना 5-6 घंटे इस्तेमाल किया और एक हफ्ते तक इसे दोबारा चार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ी. इसमें यूएसबी टाइप-सी पोर्ट है, जिससे किसी भी मोबाइल चार्जर से इसे चार्ज किया जा सकता है.
निष्कर्ष
OnePlus Nord Buds 3R में लंबा बैटरी बैकअप, मजबूत कनेक्टिविटी और आरामदायक फिटिंग मिलती है. साउंड क्वालिटी औसत है, लेकिन कीमत को देखते हुए यह बढ़िया डील है. डिजाइन में थोड़ी सादगी जरूर है, पर यह 1,799 रुपये की रेंज में एक भरोसेमंद और वैल्यू फॉर मनी ईयरबड कहा जा सकता है.