How to start Datacenter or Domain and hosting business ?
Top Digital Marketing Companies
Top Flutter App Development Companies
How to earn money Online ?
How to start Ecommerce business ?
इंसानी खोपड़ियों से बने बर्तन, मानव त्वचा की कुर्सियां; अमेरिका का सबसे खौफनाक सीरियल किलर
BBDS App Download
× Bindass Bol Home About News Contact Search

दिल्ली में टेस्ला का पहला एक्सपीरियंस सेंटर, सुपरचार्जर के साथ लॉन्च

File

फाइल फोटो

Tesla Experience Center Delhi: इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली मशहूर कंपनी टेस्ला (Tesla) ने आखिरकार दिल्ली में अपना पहला एक्सपीरियंस सेंटर (Experience Centre) खोल दिया है. सोमवार को लॉन्च हुए इस सेंटर में कंपनी ने अपने ग्राहकों के लिए सुपरचार्जर भी लगाए हैं, जिससे टेस्ला गाड़ी के मालिक मौके पर ही अपनी कार चार्ज कर पाएंगे. यह सेंटर राजधानी के एरोसिटी (Aerocity) इलाके में वर्ल्डमार्क 3 (Worldmark 3) नाम की बड़ी कमर्शियल बिल्डिंग में खोला गया है.

यह टेस्ला का भारत में दूसरा एक्सपीरियंस सेंटर है. इससे पहले कंपनी ने मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में पिछले महीने अपना पहला शोरूम लॉन्च किया था. दिल्ली और मुंबई दोनों ही जगहों पर कंपनी ने ऐसे बिजनेस हब चुने हैं, जहां अंतरराष्ट्रीय स्तर के कॉरपोरेट ऑफिस, एयरपोर्ट और दूतावास मौजूद हैं.

सेंटर की खासियत
दिल्ली का टेस्ला एक्सपीरियंस सेंटर लगभग 8,200 वर्ग फुट में फैला है. यह सिर्फ गाड़ियां बेचने की जगह नहीं, बल्कि एक ऐसा अनुभव केंद्र है जहां संभावित ग्राहक खरीदने से पहले टेस्ला की गाड़ियों, उनकी टेक्नोलॉजी और फीचर्स को अच्छे से समझ सकते हैं. यहां गाड़ियों की टेस्टिंग, चार्जिंग टेक्नोलॉजी, सॉफ्टवेयर अपडेट और टेस्ला की पूरी इनोवेटिव फिलॉसफी का अनुभव कराया जाएगा. कंपनी का मकसद है कि ग्राहक सिर्फ कार खरीदने से पहले ही नहीं, बल्कि बाद में भी बेहतर सुविधा और सर्विस से जुड़ा अनुभव प्राप्त करें.

सुपरचार्जर नेटवर्क की शुरुआत
टेस्ला ने अपने दिल्ली एक्सपीरियंस सेंटर में चार V4 सुपरचार्जर लगाए हैं. ये चार्जर बेहद तेज़ी से गाड़ी चार्ज करने की क्षमता रखते हैं. कंपनी का कहना है कि आने वाले समय में दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में तीन और सुपरचार्जर स्टेशन बनाए जाएंगे. इनमें से एक सुपरचार्जर गुड़गांव के डीएलएफ होराइजन सेंटर में लगाया जाएगा. सुपरचार्जर नेटवर्क टेस्ला की सबसे बड़ी ताकत मानी जाती है. अमेरिका और यूरोप में यह नेटवर्क पहले से ही काफी मजबूत है. भारत में इसके आने से ग्राहकों को लंबे सफर में भी चार्जिंग की चिंता नहीं रहेगी.

आफ्टर सेल्स सर्विस पर भी जोर
टेस्ला सिर्फ शोरूम खोलकर नहीं रुकना चाहती, बल्कि वह भारत में सर्विस कवरेज बढ़ाने की भी योजना बना रही है. कंपनी ने लॉन्चिंग के दौरान यह साफ किया कि आने वाले समय में दिल्ली और अन्य शहरों में कई तरह की सर्विस सुविधाएं शुरू होंगी.

इनमें शामिल हैं-
1.    मोबाइल सर्विस: छोटी-मोटी मरम्मत के लिए कंपनी की टीम सीधे घर या ऑफिस पहुंचकर समस्या दूर करेगी.
2.    रिमोट डायग्नोस्टिक्स: गाड़ी के सॉफ्टवेयर और टेक्नोलॉजी से जुड़ी दिक्कतों को ऑनलाइन ही हल किया जाएगा.
3.    ऑफिशियल सर्विस सेंटर: बड़े रिपेयर और चेकअप के लिए कंपनी अपने अधिकृत सर्विस सेंटर बनाएगी.
4.    थर्ड-पार्टी रिपेयर सेंटर्स: कुछ चुनिंदा ऑटो रिपेयर सेंटर्स को टेस्ला की ओर से अप्रूव किया जाएगा.

इससे ग्राहकों को भरोसा रहेगा कि उनकी गाड़ी का सर्विसिंग अनुभव सुरक्षित और असली टेस्ला पार्ट्स के साथ होगा.

भारत में अभी सिर्फ टेस्ला मॉडल Y
फिलहाल कंपनी भारत में सिर्फ एक ही कार बेच रही है. टेस्ला मॉडल Y (Tesla Model Y). इसके रियर-व्हील ड्राइव (RWD) वेरिएंट की शुरुआती कीमत 59.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है. वहीं लॉन्ग रेंज RWD मॉडल की कीमत 67.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है. मॉडल Y का स्टील्थ ग्रे एक्सटीरियर और ब्लैक इंटीरियर बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के उपलब्ध है लेकिन अगर ग्राहक गाड़ी के लिए अलग कलर या सफेद इंटीरियर चाहते हैं, तो उन्हें 95,000 रुपये से 1.85 लाख रुपये तक अतिरिक्त खर्च करना होगा. कंपनी का कहना है कि भारत में टेस्ला मॉडल Y की डिलीवरी 2025 की तीसरी तिमाही (July–September 2025) से शुरू होगी.

कहां-कहां खरीद सकते हैं गाड़ी?
वर्तमान में टेस्ला मॉडल Y सिर्फ दिल्ली, गुरुग्राम और मुंबई में खरीदने और रजिस्ट्रेशन के लिए उपलब्ध है. हालांकि कंपनी आने वाले समय में भारत के अन्य बड़े शहरों में भी एक्सपीरियंस सेंटर और शोरूम खोल सकती है.

भारत में टेस्ला का भविष्य
टेस्ला का भारत में लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था. इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में अभी भारतीय कंपनियां और कुछ चीनी ब्रांड ज्यादा एक्टिव हैं लेकिन टेस्ला के आने से मार्केट में बड़ा बदलाव आ सकता है. भारत सरकार भी इलेक्ट्रिक व्हीकल को बढ़ावा देने के लिए कई तरह की योजनाएं चला रही है. ऐसे में उम्मीद है कि आने वाले वर्षों में टेस्ला यहां अपने दूसरे मॉडल्स जैसे मॉडल 3 और मॉडल S भी पेश कर सकती है.

दिल्ली में टेस्ला का पहला एक्सपीरियंस सेंटर खुलना भारत के इलेक्ट्रिक वाहन बाजार के लिए एक बड़ा कदम है. यह सिर्फ गाड़ियां बेचने का प्लेटफॉर्म नहीं, बल्कि ग्राहकों को एक पूरी नई तकनीकी और आधुनिक अनुभव देने की कोशिश है. सुपरचार्जर नेटवर्क, मोबाइल सर्विस और भविष्य में नई गाड़ियों की एंट्री के साथ टेस्ला भारत में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराना चाहती है. अगर सबकुछ योजना के अनुसार चलता है, तो आने वाले समय में दिल्ली और मुंबई ही नहीं, बल्कि भारत के अन्य शहरों में भी टेस्ला की मौजूदगी बढ़ती दिखेगी.


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

16 Aug 2025  ·  Published: 07:01 IST

सितंबर में मारुति ग्रैंड विटारा SUV खरीदने का सुनहरा मौका, 2 लाख तक की बचत

File

फाइल फोटो

Maruti Grand Vitara Discount: त्योहारी सीज़न से पहले मारुति सुजुकी अपनी लग्जरी और प्रीमियम ग्रैंड विटारा SUV पर भारी छूट दे रही है. कंपनी ने सितंबर महीने के लिए खास ऑफर निकाला है, जिसके तहत ग्राहक 2 लाख रुपये तक का डिस्काउंट पा सकते हैं. यह ऑफर सभी वैरिएंट्स पर लागू है, जबकि सबसे ज्यादा लाभ स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड ट्रिम और ऑल-व्हील-ड्राइव (AWD) वर्जन पर मिलेगा.

ऑफर और डिस्काउंट

मारुति के मुताबिक, ग्रैंड विटारा के सिग्मा, डेल्टा, जेटा और अल्फा वैरिएंट्स के साथ AWD विकल्प पर भी छूट मिल रही है.

स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड और AWD वर्जन: 1.6 से 2 लाख रुपये तक का फायदा.

डेल्टा, जेटा और अल्फा ट्रिम्स: करीब 85,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट या कैश + किट + वारंटी पैक.

CNG वर्जन: 35,000 से 45,000 रुपये तक का लाभ.

सिग्मा वेरिएंट: 60,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट.

कंपनी 5 साल की एक्सटेंडेड वारंटी और ऑप्शनल डोमिनियन किट भी दे रही है. इसके साथ ही ग्राहकों को स्क्रैच कार्ड से 50,000 रुपये तक जीतने का मौका भी मिलेगा.

कीमत और माइलेज
ग्रैंड विटारा की एक्स-शोरूम कीमत 11.42 लाख रुपये से शुरू होकर 20.68 लाख रुपये तक जाती है. यह SUV फुल टैंक पर 1,200 किमी तक की रेंज देती है. स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वेरिएंट का माइलेज 27.97 kmpl तक है, जो इसे अपने सेगमेंट में सबसे अधिक माइलेज देने वाली गाड़ी बनाता है.

इंजन और पावरट्रेन
मारुति सुजुकी और टोयोटा ने मिलकर हाइराइडर और ग्रैंड विटारा तैयार की है. ग्रैंड विटारा में 1462cc K15 इंजन मिलता है, जो 6,000 RPM पर लगभग 100 bhp पावर और 4,400 RPM पर 135 Nm टॉर्क देता है. यह इंजन 5-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड ऑटोमैटिक टॉर्क कन्वर्टर गियरबॉक्स के साथ आता है. हाइब्रिड मॉडल में पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर लगाई गई है, जो जरूरत के समय एक्स्ट्रा पावर देती है. बैटरी ड्राइविंग के दौरान खुद-ब-खुद चार्ज होती है. EV मोड में कार पूरी तरह इलेक्ट्रिक मोटर से चलती है और यह प्रक्रिया बेहद साइलेंट होती है.

फीचर्स और टेक्नॉलॉजी

ग्रैंड विटारा में आधुनिक फीचर्स की लंबी लिस्ट है. टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, जिससे कार की स्क्रीन पर हर टायर की हवा की जानकारी मिलती है. पैनारोमिक सनरूफ, वायरलेस चार्जिंग, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और एडजस्टेबल ड्राइवर सीट जैसी सुविधाएं. कनेक्टेड कार टेक्नॉलॉजी के साथ 360 डिग्री कैमरा, जो तंग जगहों पर पार्किंग और ब्लाइंड स्पॉट में मदद करता है.

सुरक्षा
सुरक्षा के लिहाज से भी यह SUV काफी मजबूत है. इसमें मल्टीपल एयरबैग्स, ABS के साथ EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, हिल होल्ड असिस्ट, सीट बेल्ट रिमाइंडर, स्पीड अलर्ट और पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स मिलते हैं.


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

14 Sep 2025  ·  Published: 12:42 IST

इंडिगो फ्लाइट संकट; 5 दिनों से सिस्टम खराब, यात्रियों को हो रही है परेशानी, यहां जानें पूरा रिफंड कैसे पाएं

File

फाइल फोटो

IndiGo Flight Cancellation: भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन, इंडिगो पिछले पांच दिनों से एक गंभीर ऑपरेशनल संकट से जूझ रही है. सिस्टम फेल होने और टेक्निकल दिक्कतों के कारण, कई फ्लाइट्स कैंसिल, लेट या रीशेड्यूल हो रही हैं. इसका सीधा असर हजारों यात्रियों पर पड़ रहा है, जिन्हें एयरपोर्ट पर घंटों इंतजार करना पड़ रहा है. हालात बिगड़ने के बाद, नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने सीधे दखल दिया है और इंडिगो को सभी कैंसिल फ्लाइट्स के लिए बिना किसी देरी के रिफंड प्रोसेस करने का आदेश दिया है.

इंडिगो टिकट कैंसलेशन और रिफंड कैसे पाएं?
इंडिगो के ऑफिशियल पोर्टल पर एक नोटिस फ्लैश हो रहा है जिसमें कहा गया है कि हाल ही में कैंसिल हुई फ्लाइट्स का रिफंड ऑटोमैटिकली प्रोसेस कर दिया गया है. यह रकम आपके ओरिजिनल पेमेंट मेथड में वापस क्रेडिट कर दी जाएगी.

अगर आपने अपना टिकट इन तरीकों से बुक किया है, तो आपको इस तरह से रिफंड मिलेगा.
ऑनलाइन पेमेंट (डेबिट/क्रेडिट कार्ड/UPI) पैसे उसी बैंक अकाउंट में वापस क्रेडिट कर दिए जाएंगे.

कैश से खरीदा गया टिकट: आपको अपना रिफंड क्लेम करने के लिए उसी बुकिंग काउंटर पर जाना होगा. 
ट्रैवल एजेंट के ज़रिए बुक किया गया टिकट: आपको संबंधित एजेंट से संपर्क करना होगा.
अगर आपको फिर भी रिफंड नहीं मिलता है, तो आप खुद टिकट कैंसिल करके रिफंड रिक्वेस्ट सबमिट कर सकते हैं.

अगर आपकी फ्लाइट कैंसिल हो जाती है तो ऑनलाइन रिफंड कैसे पाएं?

इंडिगो ऐप या वेबसाइट खोलें.
मैनेज बुकिंग सेक्शन में जाएं.
अपना PNR/बुकिंग रेफरेंस और लास्ट नेम डालें.
फ्लाइट स्टेटस वेरिफाई करें.

इंडिगो आमतौर पर दो ऑप्शन देता है.

पूरा रिफंड
अगले टिकट के लिए क्रेडिट शेल / एडजस्टमेंट
रिफंड ऑप्शन चुनने पर कैंसलेशन/रिफंड पेज खुलेगा.
फॉर्म में अपना PNR, ईमेल ID और यात्री डिटेल्स भरें और सबमिट करें.
रिफंड कुछ ही दिनों में आपके अकाउंट में क्रेडिट हो जाएगा.

इस बीच, केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू ने यह भी कहा कि इस संकट के लिए इंडिगो "पूरी तरह से ज़िम्मेदार" है और यात्रियों को जल्द ही राहत मिलनी चाहिए. इंडिगो ने आश्वासन दिया है कि वह जल्द ही ऑपरेशन सामान्य कर देगा, लेकिन फिलहाल, यात्रियों के लिए रिफंड और ट्रैवल प्लान बदलना ही एकमात्र ऑप्शन उपलब्ध हैं.


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

07 Dec 2025  ·  Published: 14:58 IST

Oppo Reno 14 5G Review: मिड-बजट स्मार्टफोन में शानदार कैमरा और परफॉर्मेंस

File

फाइल फोटो

Oppo Reno 14 5G Review: Oppo ने हाल ही में Reno 14 सीरीज लॉन्च की है, जिसमें Reno 14 और Reno 14 Pro शामिल हैं. ये फोन पिछले साल लॉन्च हुई Reno 13 सीरीज की जगह लेंगे. इस बार की सीरीज AI फीचर्स से लैस है और कैमरा, बैटरी और परफॉर्मेंस में बड़ा अपग्रेड मिला है. हमने Reno 14 का Mint Green वेरिएंट (12GB RAM + 256GB स्टोरेज) इस्तेमाल किया और इसका अनुभव आपके लिए साझा कर रहे हैं.

डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी
Oppo Reno 14 का डिजाइन काफी प्रीमियम है. Mint Green कलर आकर्षक लगता है और फोन को हाथ में पकड़ने पर प्रीमियम फील देता है. कंपनी ने इस डिजाइन को Luminous Loop नाम दिया है, जिसमें लाइट रिफ्लेक्शन फोन को और आकर्षक बनाता है.

फोन का बैक पैनल ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आता है. दो कैमरे वर्टिकली अलाइंड हैं और तीसरा कैमरा साइड में है. बैक पैनल की फिनिशिंग शानदार है. फोन की मोटाई 7.4mm और वजन 187 ग्राम है, जिससे यह हल्का और स्लिम लगता है. राइट साइड में वॉल्यूम और पावर बटन हैं, ऊपर स्पीकर, IR ब्लास्टर और माइक्रोफोन है.

डिस्प्ले
Reno 14 में 6.6 इंच का AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें सेंटर अलाइंड पंच-होल कैमरा है. 120Hz रिफ्रेश रेट और HDR10+ सपोर्ट से वीडियो क्वालिटी शानदार है. Corning Gorilla Glass की वजह से डिस्प्ले मजबूत है. IP68 और IP69 रेटिंग फोन को पानी और धूल से सुरक्षित रखती है. डिस्प्ले का कलर नेचुरल और व्यूइंग एक्सपीरियंस अच्छा है. सीधी धूप में भी कंटेंट साफ दिखाई देता है और लो-लाइट में भी व्यूइंग ठीक रहता है.

परफॉर्मेंस
फोन में MediaTek Dimensity 8350 प्रोसेसर, 12GB RAM और 512GB स्टोरेज है. AI HyperBoost 2.0 और Hyper Engine के साथ मल्टी-टास्किंग और गेमिंग में परफॉर्मेंस शानदार है. BGMI, Call of Duty Mobile जैसे हाई ग्राफिक्स गेम्स आसानी से खेले जा सकते हैं. Reno 14 Android 15 पर बेस्ड ColorOS 14 चलाता है. इसमें 60+ प्री-इंस्टॉल्ड ऐप्स हैं, जिन्हें आप अनइंस्टॉल कर सकते हैं. यूजर इंटरफेस आसान और साफ-सुथरा है.

AI फीचर्स
Oppo Reno 14 में कई AI-बेस्ड फीचर्स हैं जैसे AI Summary, AI Speak, AI Rewrite, AI Eraser 2.0, AI Translate और AI Mind Space. कैमरा ऐप भी AI सपोर्टेड है, जिससे फोटो और वीडियो क्वालिटी बेहतर होती है.

बैटरी और चार्जिंग
फोन में 6000mAh बैटरी है, जिसे 80W सुपरफास्ट चार्ज से जल्दी चार्ज किया जा सकता है. फुल चार्ज में फोन डेढ़ दिन आराम से चलता है. 0-100% चार्ज करने में लगभग 45-50 मिनट लगते हैं. 10 मिनट चार्ज करके भी दिनभर आसानी से यूज किया जा सकता है.

कैमरा
Reno 14 का कैमरा 50MP मेन + 50MP टेलीफोटो + 8MP अल्ट्रा वाइड है. 3.5x ऑप्टिकल और 120x डिजिटल जूम सपोर्ट है. मेन कैमरा OIS सपोर्ट करता है. दिन में तस्वीरों का कलर बैलेंस और डिटेलिंग अच्छी है. अल्ट्रा-वाइड और टेलीफोटो कैमरा भी संतोषजनक हैं. लो-लाइट और नाईट फोटोग्राफी AI की मदद से बेहतर होती है. डुअल LED फ्लैश और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग भी उपलब्ध है. सेल्फी कैमरा 50MP का है और वीडियो कॉलिंग भी बढ़िया करता है.


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Dhirendra Mishra

29 Aug 2025  ·  Published: 11:26 IST